Blog

  • सड़क हादसे में तीन गाड़ियों की टक्कर

    21 वर्षीय युवक के विरुद्ध मामला दर्ज
    ऊना/सुशील पंडित:ऊना जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पुराना बस अड्डा के पास सोमवार रात्रि लगभग 10ः50 पर दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इन कारों की टक्कर से एक अन्य कार भी चपेट में आ गई। गाड़ियों में बैठे कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें हादसे के बाद राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार के चालक बलविंदर सिंह पुत्र रविंदर सिंह ने बताया कि वह अम्ब तहसील के चुरूड़ू गांव का रहने वाला है और बहडाला गांव में डीजल मैकेनिक है। रात को जब वह बहडाला से चुरूड़ू जा रहा था तब पुराना बस अड्डा कचहरी चौक के पास एक होंडा सिटी कार झलेड़ा की तरफ से आई और गलत दिशा में जाकर मेरी कार से टकराई। मेरी कार को टक्कर मारने के बाद मेरे पीछे चल रही एक अन्य कार को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। जानकारों के अनुसार इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। शिकायतकर्ता बलविंदर का कहना है कि यह सड़क हादसा आरोपी कार चालक साहिल पुत्र राज कुमार, निवासी गाँव रैंसरी द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ है। ऊना सदर थाने में साहिल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
    हादसे के बाद लगा जाम
    जिस जगह हादसा हुआ वह चौक होशियारपुर रोड़, संतोषगढ़ रोड और अम्ब व नंगल रोड़ को आपस में जोड़ता है। हादसे की जगह मिनी सचिवालय के बिलकुल सामने है। दिन के समय यहां ट्रैफिक पुलिस के जवान ट्रैफिक का बंदोबस्त करते हैं लेकिन रात्रि के समय ट्रैफिक लाइट्स की कमी और किसी तरह के चिन्हों के अभाव में अक्सर गाड़ियां टकराती रहती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ियों की टक्कर के लगभग 20 मिनट के बाद ऊना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन हो चुकी थी। लंबे समय से स्थानीय निवासी और दुकानदार ट्रैफिक को नियमित करने और सिग्नल लाइट्स की मांग करते रहे हैं। लेकिन इस चौक की ट्रैफिक व्यवस्था अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है।
  • ज़िला रैडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने जारी किया लक्की ड्रा का परिणाम 

    ज़िला रैडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने जारी किया लक्की ड्रा का परिणाम 

    ऊना /सुशील पंडित :ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस-2024 के उपलक्ष्य पर ज़िला ऊना रैडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में कृषि मंत्री चन्द्र कुमार की उपस्थिति में हुए रैफरल ड्रा का परिणाम घोषित किया गया है। जिसका प्रथम पुरस्कार का विजेता 36638 नम्बर टिकटधारक रहे हैं। जिन्हें इलैक्ट्रिक स्कूटर अथवा 70000 रूपये मिले हैं। यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त उपायुक्त एवं सचिव ज़िला ऊना रैडक्रॉस सोसाइटी वरिन्द्र शर्मा ने बताया कि द्वितीय पुरस्कार के रूप में स्टील अलमारी अथवा 11000 रूपये के लिये 10727 व 32556 नम्बर टिकटधारक भाग्यशाली रहे हैं। जबकि तृतीय पुरस्कार के रूप में मिक्सर ग्राइंडर अथवा 2500 रूपये टिकटधारक 10370, 24432, 44226, 46636, 15249, 44243, 37386, 35454, 5133 और 31971 रहे हैं। 

    टिकटधारक 3587, 44430, 8535, 9296, 43399, 44327, 8477, 31997, 15116 व 41168 को चौथे पुरस्कार के रूप में प्रैसर कुक्कर या 2000 रूपये रहे हैं। पांचवें पुरस्कार के भाग्यशाली टिकटधारक 4602, 16075, 5002, 1912, 10097, 4434, 095, 11535, 41105 व 6136 रहे हैं, जिन्हें सीलिंग फैन या 2000 रूपये के लिए हकदार हैं।छठे पुरस्कार इलैिक्ट्रक पै्रस या 1000 रूपये के विजेता टिकटधारक 2501, 34998, 24502, 11833, 34412, 19482, 14977, 15035, 7853 तथा 15819 रहे हैं जबकि सातवें पुरस्कार के विजेता 23049, 9284, 4944, 9273, 38515, 41103, 7633, 20293, 36544, 7717, 42419, 46435, 44138, 48108 36399, 14517, 10455, 34982, 1855 व 2502 वॉल क्लॉक या 400 रूपये रहे हैं।
    सहायक आयुक्त ने भाग्यशाली पुरस्कार विजेताआंे से आग्रह किया है वे अपना पुरस्कार 30 दिन के भीतर स्वयं आकर या अपने प्रतिनिधि को भेजकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ac-una-hp@nic.in ईमेल पते पर भी अपने पुरस्कार के लिए दावा कर सकते हैं। 
  • पंजाबः गैर कानूनी माइनिंग पर विभाग की छापेमारी, 3 टिप्पर जब्त, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः रावी नदी में पिछले काफी समय से अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं इस अवैध खनन मामले में आज खनन विभाग और पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस छापेमारी दौरान वहां पर विभाग की टीम को कुछ लोग कर अवैध खनन करते हुए नजर आए। इस छापेमारी के दौरान माइनिंग कर रहे व्यक्ति पुलिस और विभाग की टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। वहीं विभाग की टीम ने 3 टिप्पर जब्त कर लिए।

    इस दौरान पुलिस ने क्रशर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जबकि टिपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पोकलेन मशीन संचालक पोकलेन मशीन को लेकर भागने में सफल रहा। इसकी जानकारी देते हुए खनन विभाग के अधिकारी आकाश अग्रवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद जब रावी दरिया में छापेमारी की गई तो 3 टिप्परों को कब्जे में ले लिया गया है।  इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ज़िला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि 

    ऊना/सुशील पंडित :राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ज़िला प्रशासन द्वारा शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यालयों अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लघु सचिवालय परिसर में भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
  • हरोली में आत्मा परियोजना ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित :खंड हरोली में आत्मा परियोजना की ओर से एकदिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत गोंदपुरबुल्ला में किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 100 किसानों ने भाग लिया l इस दौरान खंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा हरोली से अंकुश शर्मा  ने प्राकृतिक खेती व फसल बीमा योजना के बारे में  जानकारी दी । साथ में पशु पालन विभाग से डॉ नवनीत जी ने अपने विभाग की ओर से किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी हरोली विकास खंड आतमा के सहायक तकनीकी प्रबंधक  दविंदर कौर, शिवांक जसवाल ने प्राकृतिक खेती में उपयोग में लाए जाने वाले पदार्थ जीवामृत घनजीवामृत, नीमअस्त्र आदि की विस्तृत जानकारी दी l इस अवसर पर आतमा परियोजना खंड हरोली के किसान सलाहकार समिति के सदस्य ग्राम व पंचायत उपप्रधान श्री संदीपग्राम पंचायत प्रधान जी व वार्ड पंच भी मौजूद रहे l
  • कांग्रेस के नेताओं की छत्रछाया में गुंडाराज पुलिस पर हावी: सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित:विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिमला में सोमवार को हुई वार्षिक योजना की बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 1 साल तक बजट उपलब्ध नहीं होने का मामला उठाया। सोमवार शाम यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के 1 साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था का ऐसा जनाजा निकला है कि जब-जब मुख्यमंत्री का जिला का दौरा रहता है उसे वक्त खनन माफिया दोनों हाथों से खूब नदी नालों को लूटता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के शासनकाल में और कांग्रेस के नेताओं की छत्रछाया में गुंडाराज पुलिस पर हावी हो चुका है यहां तक की महिला पुलिस कर्मचारियों सहित पुलिस कर्मचारियों को एक दुकान के अंदर बंधक बनाया गया पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर उन कर्मचारियों को माफिया के कब्जे से बाहर लाते हैं, लेकिन पुलिस की इतनी हिम्मत नहीं कि उनके खिलाफ अपहरण का मामला तक दर्ज कर सके।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख की सरकार होने के दावे करते हैं लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र में जनता पूरी तरह से गुंडाराज के कारण दहशत के साए में जी रही है। विधायक ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जो विकास कार्य उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रगति पर थे वह अभी तक अधूरे पड़े हैं। केवल मात्र भाजपा का विधायक होने के चलते विधानसभा क्षेत्र के प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों के बजट को रोका जा रहा है। चाहे वह जिला मुख्यालय का बाल विद्यालय परिसर हो या फिर क्षेत्रीय अस्पताल का ओपीडी ब्लॉक, ऐसे कितने ही विकास कार्य उनके विधानसभा क्षेत्र में केवल मात्र धन की कमी के चलते रुके हैं। जबकि मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्री और कांग्रेस के विधायक प्रदेश भर की जनता को यह कहकर मूर्ख बना रहे हैं कि सरकार धन की कमी के चलते किसी विकास कार्य को रुकने नहीं देगी। विधायक ने कहा कि सरकार को याद रखना चाहिए कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को रोककर वह समूची जनता का अपमान कर रहे हैं और इसका खामियाजा कांग्रेस को हर हाल में भुगगना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था इस हद तक लाचार हो चुकी है कि लोग दहशत के साए में है और गुंडे पुलिस और सरकार की छत्रछाया में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब-जब मुख्यमंत्री का जिला का दौरा रहता है या फिर विधानसभा का कोई सत्र शुरू होता है तो खनन माफिया पूरे लाभ लश्कर के साथ जिला के नदी नालों को छलनी करने में जुट जाता है।
  • पंजाबः मुंबई-दिल्ली हेरोइन मामले में वाटेंड मंजीत उर्फ मन्ना सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    3 किलो हेरोइन, 5.25 लाख की ड्रग मनी और 3 कारें बरामद

    अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जिले की पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने ड्रग में बिग फिश’ मंजीत उर्फ मन्ना और लवजीत उर्फ लव को 3 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3 किलोग्राम हेरोइन, 5.25 लाख की ड्रग मनी और 3 कारें भी जब्त की गई हैं। आरोपी दिल्ली और मुंबई में भी ड्रग केस में वांटेड थे और विदेश भागने की फिराक में थे। एक महिला आरोपी को भी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी 260 किलोग्राम हेरोइन जब्ती में डीआरआई मुंबई द्वारा और 356 किलोग्राम हेरोइन जब्ती में दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा मोस्ट वांटेड थे।

    दोनों 2015 से फरार थे और उनके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। इनके पास यूपी के लखीमपुर खीरी के पते पर लखनऊ से बनवाए गए फर्जी पासपोर्ट थे। वे हवाला नेटवर्क में भी गहराई से शामिल थे, जिसे भी नष्ट कर दिया गया है कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने 03 किलो हेरोइन, 05 लाख 25 हजार रुपए ड्रग मनी, 03 कारों और एक मोटरसाइकिल सहित 05 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर की और से हेरोइन मादक पदार्थ पर नियंत्रण हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत हरप्रीत सिंह मंदर, डीसीपी/डिटेक्टिव, सुरिंदर सिंह एसीपी/सेंट्रल, शहरप्रीत सिंह मंदर, डीसीपी/डिटेक्टिव के निर्देशन में इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह, प्रभारी पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के क्षेत्र में सीआईए स्टाफ-1 सहित पुलिस पार्टी को उस समय सफलता मिली जब गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव धुन ढाहेवाला, थाना चोहला को गिरफ्तार किया गया।

    इसके पास से 02 किलो हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, एक लाख, 25 हजार रुपये ड्रग मनी और एक आई-20 कार बरामद हुई। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन ने बताया कि हेरोइन की यह खेप वह मंजीत सिंह उर्फ मन्ना वासी धुन ढाहेवाला जिला तरनतारन, हाल वासी मौहल्ला हरगोबिंदपुरा, गुरु की वडाली छेहरटा का आयोजन रहने वाला है और सप्लाई करने आया है। मनजीत सिंह और लवजीत सिंह की ओर से लखीमपुरी के एड्रेस पर नकली पासपोर्ट बनाए गए थे जबकि तरन तारन में इनकी 10किले जमीन, एक कोठी गुरु की वडाली में, 15 भीगा जमीन मध्य प्रदेश में, 5 भीगा बाबा बकाला में, 6 भीगा जमीन रायपुर में बनाई है। कमिश्नर पुलिस के मुताबिक काफी सालों से ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी और करोड़ों की जायदाद बनाई है जिसे भी अटैच किया गया है।

    हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन की निशानदेही पर आरोपी मंजीत सिंह और उसका भाई लवजीत सिंह उर्फ लव उर्फ फिला पुत्र जरनैल सिंह कोम जाट निवासी गांव धुन ढाहेवाला, थानाचोहला साहिब, जिला तरन तारन और एक साथी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना वासी गांव धुन्न ढाहेवाला, थाना चोहला साहिब जिला तरनतारन को काबू करके एक किलो हेरोइन, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी, चार लाख ड्रग मनी और एक मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा केस कौर उर्फ कंसो पत्नी जग्गा सिंह निवासी नजदीक बाबा मुतिन शाह, गुरु की वडाली, पुलिस स्टेशन छेहरटा को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से एक पल्स (रेनॉल्ट) कार बरामद की गई। पुलिस रिमांड प्राप्त करने के बाद, उनका आगे/पीछे लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इनसे और भी कई खुलासे होंगे।

  • पंजाबः भाजपा महिलाओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आप सरकार द्वारा महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर आज भाजपा महिलाओं ने मोगा में धरना लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौराम भाजपा महिलाओं ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वायदे किए थे। जिसमें उन्होंने महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए देने का ऐलान किया था। भाजपा महिलाओं का कहना है कि आप सरकार सत्ता में आ गई लेकिन महिलाओं के खाते में अभी तक एक-एक हजार रुपए नहीं आए और आप सरकार द्वारा किए गए वायदे को याद दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया है।

  • पंजाबः सरिया से लटका मिला PAU सुपरिंटेंडेंट का श+व बरामद, देखें वीडियो

    परिजनों का आरोपः क+त्ल का शक

    लुधियानाः हंबड़ा रोड साईं धाम नजदीक प्रवीला सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में PAU के सुपरिटेंडेंट का शव खाली प्लाट में सरिए से लटकता मिला है। परिवार के सदस्यों को शक है कि शायद किसी ने कत्ल करके शव को सरिए से लटका दिया है। फिलहाल इस मामले में थाना PAU की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया है। मामला संदिग्ध होने के कारण मौत किस वजह से हुई यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मरने वाले की पहचान गुलशन मेहता निवासी रणजोध पार्क हैबोवाल के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए मृतक गुलशन के भाई राजेश मेहता ने कहा कि उन्हें PAU से उन्हें फोन आया कि दफ्तर में गुलशन पहुंचे नहीं है। वह भाई गुलशन के घर गया तो उनकी पत्नी ने कहा कि वह सुबह टिफिन लेकर काम पर गए है। राजेश मुताबिक कुछ देर बाद घर पर PCR दस्ते ने किसी व्यक्ति को भेजा। उसने उन्हें आकर कहा कि उनके भाई का हंबड़ा रोड साईं धाम नजदीक प्रवीला सिटी में एक्सीडेंट हो गया है। राजेश के मुताबिक जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तो दंग रह गए। उनके भाई का शव सरिए से लटक रहा था।

    राजेश मुताबिक उसका भाई 1996 से PAU में कार्यरत है। गुलशन के परिवार में दो बेटियां और पत्नी है। घटना स्थल पर देखने को मिला कि गुलशन के पैर जमीन पर थे और गले में मफलर पहना हुआ था। उन्होंने तुरंत थाना PAU की पुलिस को भी सूचित किया। राजेश मुताबिक परिवार को शक है कि गुलशन का कत्ल करके उसे सरिए से लटकाया गया है। उधर, थाना PAU के ASI लखविंदर सिंह ने कहा कि गुलशन मेहता के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः दुकान के बाहर से कार लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना नई बारादरी के अंतर्गत लाडोवाली रोड पर रविवार देर रात चोर गाड़ी को चुराकर फरार हो गए और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लाडोवाली रोड के रहने वाले तनवीर सिंह ने बताया कि वह रात करीब दस बजे अपनी स्विफ्ट कार को घर के पास दुकान के बाहर खड़ी करके घर चला गया था लेकिन जब वह सुबह काम पर जाने के लिए कार को लेने के लिए दुकान पर गया तो वहां पर उसकी कार नहीं थी।

    जिसके बाद उससे दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो पता चला कि चोर उसकी गाड़ी चुराने के लिए स्विफ्ट कार में सवार हो कर आए थे और गाड़ी चुरा कर फरार हो गए, जिसकी शिकायत उसने थाना नबी बारादरी की पुलिस को दी। पुलिस को प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि चोर गाड़ी को चुरा कर बीएसएफ चौक से होते हुए पीएपी की तरफ भागे है और चोरी की वारदात को करने के लिए युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे, जिसका नंबर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद वह मामले की जांच में जुट गए है जल्द आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।