Blog

  • भंजाल में दो लोगों पर क्रॉस पर्चे दर्ज

    भंजाल में दो लोगों पर क्रॉस पर्चे दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : तहसील अम्व के भंजाल गांव में सोमवार को मारपीट का एक मामला सामने आया। हरोली की ही तरह इस मामले में भी दोनों पक्षों पर क्रॉस पर्चे दर्ज हुए हैं। भंजाल वासी सुभाष चंद पुत्र तारा चंद ने पुलिस को दी शिकयात में बताया है कि घटना के दिन वह अपने घर पर ही मौजूद था कि गांव के ही रहने वाले सुरेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह, रोकी पुत्र मेहर सिंह व हनी ने उससके घर की चार-दीवारी के अन्दर आकर उसके साथ मारपीट की जिससे उसे कई चोटें भी आई हैं।

    वहीं इस मामले में आरोपी सुरेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह  और अनिल कुमार पुत्र तारा चन्द ने उसका रास्ता रोककर लड़ाई झगड़ा व मारपीट की। जिससे उसे कई चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस पर्चे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • Oscars 2023 में शिरकत करने वाले सितारों की बोल्ड लुक्स इंटरनेट पर खूब हो रही वाइरल

    Oscars 2023 में शिरकत करने वाले सितारों की बोल्ड लुक्स इंटरनेट पर खूब हो रही वाइरल

    Oscars 2023 में शिरकत करने वाले सितारों की बोल्ड लुक्स इंटरनेट पर खूब हो रही वाइरल हैं. ऑस्कर्स 2023 का 95वां वार्षिक समारोह कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ. दुनिया भर के सिनेमा स्टार्स इस समारोह का हिस्सा बने. इस समारोह में हर एक श्रेणी में श्रेष्ठ कलाकारों को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस समारोह में भारत की मशहूर फ़िल्में RRR और The elephant whispers ने भी ऑस्कर्स जीते और देश को गौरवान्वित किया 

    Cate Blanchett

    Cate Blanchett

    Michelle Yeoh

    Lady Gaga

    Rihanna

    Florence Pugh  

    Deepika Padukone

    Eva Longoria

    Allison Williams

    Malala Yousafzai 

  • जालंधर: लद्देवाली कैंपस के पास चल रहे अवैध निर्माण पर निगम ने चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधर: लद्देवाली कैंपस के पास चल रहे अवैध निर्माण पर निगम ने चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधर (अनिल/वरुण)। नगर निगम द्वा्रा लद्देवाली कैंपस के पास चल रहे अवैध निर्माण पर बीच चलाई गई है। मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि उक्त स्थान पर अवैध बेसमेंट का निर्माण चल रहा था और स्लैब डाल दी गई थी। बिल्डिंग इंस्पेक्टर द्वारा मालिक को नोटिस भेजे गए थे, लेकिन फिर भी इस निर्माण को नहीं रोका गया, जिसके बाद आज नगर निगम द्वारा उक्त एक्शन लिया गया है। 

    वहीं दूसरी ओर बिल्डिंग मालिक योगेश ने कहा कि जब हमने कार्य शुरू किया था, तब हमें किसी ने कहा था कि 12X50 का नक्शा नहीं बनता है, हमने अपना काम शुरू कर दिया, जिसके बाद हमें नोटिस आया कि हमारी बिल्डिंग गिरा दी जाएगी, इसको देखते हुए अपने बचाव के लिए हमने कोर्ट में अपील कर दी और हमें 15 तारीख दी थी, लेकिन उन्होंने पहले ही एक्शन कर दिया और हमारा 5-6 लाख का नुकसान कर दिया।

  • स्वीमिंग पूल में टॉपलेस हो सकेंगी महिलाएं, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    स्वीमिंग पूल में टॉपलेस हो सकेंगी महिलाएं, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    बर्लिन: जर्मनी की राजधानी बर्लिन शहर के अधिकारियों के एक फैसले के बाद जल्द ही महिलाओं को पूल में नग्न होकर तैरने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि छूट तब दी गई जब एक महिला को पूल से नग्न होने के चलते बाहर फेंक दिया गया था और और उसने कानूनी कार्रवाई की।

    महिला द्वारा केस के बाद अधिकारियों ने माना कि वे भेदभाव की शिकार थीं और कहा कि चाहे महिला हो या पुरुष बर्लिन के पूल में आने वाले सभी लोगों को अब टॉपलेस होने की अनुमति होगी। बता दें कि एक दूसरी महिला ने भी शिकायत की थी कि उसे दिसंबर में एक इनडोर पूल में कपड़े पहनने के लिए जबरदस्ती की गई थी।

    जर्मनी एक ऐसा देश है जो कुछ स्थितियों में सार्वजनिक नग्नता को उचित और स्वस्थ दोनों मानता है। टॉपलेस तैराकी के इस निर्णय का यहां के वो लोग काफी सराहना करते हैं जो फ्री बॉडी कल्चर (Nudism) को सही मानते हैं। 

    वहीं, बर्लिन के स्विमिंग पूल संचालक, बर्लिनर बैडरबेट्रीबेने वास्तव में अपने नियमों को नहीं बदला है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्नान की पोशाक जननांगों को ढकती है और यह जरूरी है।

    बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बर्लिन में महिलाओं को खुले में नग्न होकर स्विमिंग करने की मनाही थी। ऐसा करने पर उन्हें पूल से बाहर कर दिया जाता था और उनपर बैन भी लगा दिया जा था। इन घटनाओं के सामने आने के बाद बर्लिन प्रशासन ने महिलाओं को पुरुषों की तरह नग्न होकर नहाने की अनुमति दी।

  • खेलते समय बोरवेल में गिरा 7 साल का मासूम, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

    खेलते समय बोरवेल में गिरा 7 साल का मासूम, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

    भोपाल : मध्य प्रदेश में मंगलवार को एक 7 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना राज्य की राजधानी भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर विदिशा जिले में हुई। बोरवेल में गिरे बच्चे की पहचान लोकेश अहिरवार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना, उस समय हुई जब बच्चा खेड़खेड़ी पाथर गांव में खेल रहा था और अचानक वह खुले बोरवेल में गिर गया।

    लटेरी के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट हर्षल चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद एक बचाव दल मौके पर पहुंचा और बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में जेसीबी मशीन की मदद से बच्चे को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। बच्चे की स्थिति को बेहतर तरीके से ट्रैक करने के लिए बोरवेल में एक कैमरा भी उतारा गया है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने विदिशा जिला प्रशासन को बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने का निर्देश दिया है। भोपाल से एक रेस्क्यू टीम भी विदिशा भेजी गई।

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में स्पेशल लेक्चर का आयोजन

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में स्पेशल लेक्चर का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित :  अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनिति विज्ञान विभाग द्वारा  समसामयिकी विषय पर आधारित एक दिवसीय स्पेशल लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। विशेष लेक्चर का विषय रूस- यूक्रेन युद्ध का अंतरराष्ट्रीय राजनीति एव आर्थिक पहलू पर प्रभाव और आगे की राह।

    स्पेशल लैक्चर के मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच टकराव चरम पर है। पूरी दुनिया की निगाहें इस संकट पर टिकी हुई हैं। हथियार, प्रशिक्षण एवं सैनिक के रूप में यूक्रेन को नाटो से मिलने वाले सहयोग को रूस अपने लिए खतरा मानता है। रूस और यूक्रेन सोवियत संघ का हिस्सा थे। मौजूदा टकराव 2013 में उभरा था, जब यूक्रेन में रूस समर्थक राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने यूरोपीय यूनियन से चल रही अहम राजनीतिक एवं कारोबारी डील रोक दी थी।

    भारत ने रूस यूक्रेन के इस युद्ध में मध्यस्ता बनाए रखा है। हाल के दिनों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका द्वारा उठाए गए आर्थिक  पाबंदी  के जवाब में उहोने कहा कि यूरोप को दिए जाने वाले गैस आपूर्ति का भुगतान डॉलर से नहीं बल्कि रूबल से होगा। उसके लिए उन्हें रशिया के सेंट्रल बैंक से बैंक में अकाउंट खुलवाना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोप के पास वर्तमान में कुछ समय के लिए गैस है और आने वाले दिनों में रशिया पर पूरी निर्भर होना पड़ेगा। अगर इस युद्ध की स्थिति में रशिया गैस की आपूर्ति रोकता है तो यूरोप में हाहाकार मच जाएगा और इन देशों में आर्थिक संकट आयेगी। इसके जबाव में अमेरिका का क्या स्टेप होगा यह देखना काफी रोचक होगा।भारत का मानना है कि इसका  समाधान मध्य मार्ग से हो सकता है।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी, विशाल सोनी, नेम सिंह, कामना,सबीता,इंदूबाला  और पलक ,अन्य गणमान्य  अतिथि मौजूद थे।

  • आईओसी यूनिट पेखूबेला ने आरएच ऊना को प्रदान किया आर्थो ओटी टेबल

    आईओसी यूनिट पेखूबेला ने आरएच ऊना को प्रदान किया आर्थो ओटी टेबल

    ऊना/ सुशील पंडित: पेखूबेला स्थित इंडियन आयल काॅर्पोरेशन के पाइप लाइन डिवीजन द्वारा क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना को आर्थो आप्रेशन थियेटर टेबल प्रदान किया गया। सोशल काॅर्पाेरेट रिसपांसिबिलिटी के तहत प्रदान किए गए इस मेडिकल उपकरण को कम्पनी प्रबंधन द्वारा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के माध्यम से सीएमओ ऊना को सौंपा गया। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना ने इंडियन आयल काॅर्पोरेशन कम्पनी प्रबंधन का सामाजिक सेवा के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की भविष्य में यह उपकरण ऊना जिला के आर्थो से संबंधित मरीजों के ईलाज़ में मददगार साबित होगा। इस मौके पर आईओसी कम्पनी के उप महाप्रबंधक प्रशांत ठाकुर ने बताया कि प्रदान किए गए उपकरण की कीमत साढे़ छः लाख रूपये है तथा इससे पूर्व भी आईओसी द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जन सेवा के अनेक कार्य किए हैं। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ मंजू बहल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • ऊना कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने मनाया मैनेजमेंट फेस्ट 2023

    ऊना कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने मनाया मैनेजमेंट फेस्ट 2023

    ऊना / सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग के मैनेजमैंट क्लब ने मैनेजमेंट फेस्ट 2023 का आयोजन किया। इस फेस्ट में भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा करवाई गई। क्लब के संयोजक डॉ. रुची शर्मा ने बताया की छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके समग्र विकास के लिए अन्य गतिविधियां भी ज़रूरी है।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की  और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
    भाषण  प्रतियोगिता में  आर्यन बेहल के भाषण को प्रथम स्थान, सुश्री नंदिनी को द्वितीय स्थान, सुश्री विवेका को तृतीय स्थान तथा सुश्री आस्था को प्रतियोगिता का सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता के निर्णायक एसोसियेट प्रोफेसर श्रीमती शशि कंवर, डॉ. के. के. पाण्डेय, डॉ. श्याम सिंह बैंस तथा श्रीमती अनीता कौंडल रहीं।

    पोस्टर मेकिंग में सुश्री तानिया के पोस्टर को प्रथम, सुश्री अंशिका को द्वितीय, सुश्री संजना को तृतीया व आर्यन के पोस्टर ने सांत्वना पुरस्कार जीता। फेस्ट में वाणिज्य विभाग की छात्राओं ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. रुचि शर्मा, डॉ.अलका शर्मा, डॉ. गगनदीप, परवीन सैनी, महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ. दर्शन धीमान, एसोसियेट प्रोफेसर पुनीत कंवर, डॉ. सुरेश, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. बलविंदर सिंह राणा, डॉ. मीता शर्मा, संजय शर्मा, मंजीत सिंह मान, डॉ. विपुल कुमार गौतम तथा बड़ी संख्या में छात्र और प्राध्यापक उपस्थित रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : 66 ਸਾਲਾ ਔਰਤ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿਚ ਮਾਰੀ ਛਾਲ, ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 66 ਸਾਲਾ ਔਰਤ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿਚ ਮਾਰੀ ਛਾਲ, ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹਾਈਡਲ ਚੈਨਲ ਨਹਿਰ ਨੰਗਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਔਰਤ ਦੁਆਰਾ ਛਾਲ ਮਾਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪਾਣੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੁੜ੍ਹ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਔਰਤ ਨੂੰ ਨਹਿਰ ਵਿਚੋਂ ਕੱਢ ਕੇ ਹਸਪਤਾਲ ਲੇਜਾਣ ਤੇ ਡਾਕਟਰ ਵਲੋ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹਾਈਡਲ ਚੈਨਲ ਤੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਾਰੀ ਜਮਾਵੜਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ । ਜਦੋਂ ਇਕ ਔਰਤ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ । ਹਾਲਾਕੀ ਨਹਿਰ ਦੇ ਵਿਚ ਉਸ ਨੂੰ ਡੁੱਬਦਿਆਂ ਵੇਖ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋ ਭਰਪੂਰ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਨਹਿਰ ਵਿਚੋਂ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋ ਭਾਰੀ ਕੌਸ਼ਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਔਰਤ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 108 ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੁਵਾਰਾ ਔਰਤ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰ ਵੱਲੋਂ ਚੈੱਕਅਪ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਔਰਤ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । 66 ਸਾਲਾ ਔਰਤ ਜੋ ਪੁਰਾਣੇ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੀ ਵਸਨੀਕ ਦਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਸਦੇ ਨਹਿਰ ’ਚ ਛਾਲ ਮਾਰਨ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੱਸ ਵੱਲੋਂ ਨੂੰਹ ਊੱਪਰ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਲਾਏ ਦੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੱਸ ਵੱਲੋਂ ਨੂੰਹ ਊੱਪਰ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਲਾਏ ਦੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ:  ਇੱਕ ਨੂੰਹ ਵੱਲੋਂ ਸੱਸ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਰਾਜੋਕੇ ਗੱਟੀ ਵਿਖੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸੱਸ ਨਾਲ ਉਸਦੀ ਨੂੰਹ ਨੇ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇੰਨਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨੂੰਹ ਵਲੋਂ ਕੁਹਾੜੀ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਤੱਕ ਦਾ ਸੱਸ ਵਲੋਂ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਹਸਪਤਾਲ ਚ੍ਹ ਜ਼ੇਰੇ ਇਲਾਜ ਨੂੰਹ ਸੱਸ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਖੁਲਾਸੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਪਰ ਅਸਲ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੱਚਾਈ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਵੇਗੀ। ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੀੜਤ ਬਜੁਰਗ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਨੂੰਹਾਂ ਨਾਲ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਝਗੜਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਇਸੇ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਸਦੀ ਪੋਤਰੇ ਨੂੰਹ ਵੱਲੋਂ ਉਸਤੇ ਕੁਹਾੜੀ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਸਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਜਿਸਤੋ ਬਾਅਦ ਉਸਨੂੰ ਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਉਥੇ ਹੀ ਜਦੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਬਜੁਰਗ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਨੂੰਹ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਝਗੜਾ ਚਲਦਾ ਸੀ ਜਿਸਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਸਦੀ ਸੱਸ ਨੇ ਉਸਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਉਹ 8 ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੱਤਾਂ ਮਾਰੀਆ ਗਈਆ ਹਨ। ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿਥੇ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਦੂਸਰੇ ਇਲਜਾਮ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ। ਕਿ 6 ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।