Blog

  • कपूरथलाः बाइक सवार लुटेरे एक्टिवा पर जा रही महिला की बालियां छीनकर हुए फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः बाइक सवार लुटेरे एक्टिवा पर जा रही महिला की बालियां छीनकर हुए फरार, देखें CCTV

    सुल्तानपुर लोधीः पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में बेबे नानकी जी अर्बन एस्टेट पुड्डा कॉलोनी के पास लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां एक्टिवा पर सवार होकर जा रही महिलाओं से बाइक सवार लुटेरे बालियां छीनकर फरार हो गए। पीड़ित गुरमीत कौर पत्नी अजीत सिंह (पूर्व सरपंच) निवासी अदालत चक्क ने बताया कि वह अपनी बहू के साथ एक्टिवा पर सवार होकर इतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह पुड्डा कालोनी के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार लुटेरे आए और उनके कानों से बालियां छीनकर फरार हो गए।

    इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर कैसे बाइक सवार युवक महिला के कान से बालियां छीनकर बाइक को दोबार वापिस घूमा लेते है और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। वहीं पीड़ित महिला ने घटना संबंधी पुलिस को सूचना दी गई है, पुलिस ने बताया कि उक्त मामले को लेकर युवतियों ने शिकायत दर्ज करायी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने दी बड़ी राहत

    पंजाबः बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने दी बड़ी राहत

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं को लेकर बड़ी राहत दी है। सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना जारी की है। सरकार ने कहा कि, बकाया राशि का भुगतान 3 महीने में किश्तों में किया जा सकता है।सीएम मान ने ट्विटर के जरिए कहा कि, बिजली बिल ना भरने के कारण डिफाल्टर हुए उपभोक्ताओं के लिए हम OTS (वन टाइम स्कीम) लेकर आए है। उनका कहना है कि जिनके कनैक्शन आर्थिक मजबूरियों के कारण कट गए थे या दोबारा जोड़े नहीं जा रहे थे, उन्हें एक सुनहरी मौका मिलेगा। इस स्कीम के तहत 3  महीनों में बिजली बकाया राशि किश्तों में अदा कर सकते है। उक्त स्कीम हर वर्ग के उपभोक्ता के लिए खास तौर पर औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए  स्कीम जारी रहेगी। 

  • जिला ऊना की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

    जिला ऊना की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत जिला ऊना की सलाहकार समिति की चैथी बैठक शुक्रवार को कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में लगभग 912 फूड लाइसेंस ऑपरेटर और 9379 फूड बिजनेस ऑपरेटर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एक्ट के तहत पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य निर्माताओं को प्रतिवर्ष वार्षिक रिटर्न जमा करवानी होती है, रिटर्न न भरने पर खाद्य निर्माताओं को जुर्माने के साथ रिटर्न भरनी होती है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस बनाने के लिए www.foscos.fssai.gov.inपर आवेदन किया जा सकता है। 


    उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड के तहत जिला में 139 नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिसमें से 17 सैंपल मिस ब्रैंड्ड जबकि 1 नमूना गुणवत्ता मानकों में ठीक नहीं पाया गया, जिसके तहत खाद्य निर्माताओं को एक्ट के अनुसार जुर्माना डाला गया। उन्होंने बताया कि मीड डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर व आबकारी एवं कराधान के लिकर वेंडर भी एक्ट की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने इन सभी को भी बिजनेस ऑपरेटर लाइसेंस के तहत पंजीकरण करवाने को कहा | महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि बिजनेस ऑपरेटर्स खाद्य सामग्री बनाने के लिए रिफाईंड तेल का प्रयोग तीन बार से अधिक न करें। उन्होंने बताया कि प्रयोग में लाए गए तेल को सरकार 30 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से बिजनेस ऑपरेटरों से खरीद कर रही है। इस तेल का प्रयोग बायो डीजल के लिए किया जाता है। जिला में अब तक दुकानदारों व होटलों से लगभग 1,261 लीटर तेल एकत्रित किया गया है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू, डीएफएससी राजीव शर्मा, व्यापार मंडल के महामंत्री रोहित शर्मा, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, डीआईसी मैनेजर अखिल शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • जालंधरः धरना दे रहे छात्र नेताओं की पुलिस ने की पिटाई, देखें वीडियो

    जालंधरः धरना दे रहे छात्र नेताओं की पुलिस ने की पिटाई, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः बीएसएफ चौक पर आज SC स्टूडेंट्स द्वारा सरकार के खिलाफ धरना देने का ऐलान किया गया। इस दौरान भारी संख्य में छात्र वहां पर एकत्रित हुए। दरअसल, स्कॉलरशिप के पैसे अभी तक ना मिलने पर छात्रों का गुस्सा भड़क उठा था। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस धरना दे रहे छात्र नेताओं नवदीप दकोहा, विशाल नूसी, कमलजीत कुमार और 6 से 7 लड़कियों को उठा कर ले गई। छात्राओं का आरोप है कि उनके मोबाइल तक छीन लिए गए। पुलिस ने छात्र नेताओं को हिरासत में लेने पहले डंडों और थप्पड़ों से पीटा।

    इसकी घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस कैसे छात्राओं की पिटाई कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने वहां से छात्र-छात्राएं को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ छात्राओं को थाना बारादरी की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद सभी छात्र थाना बारादरी पहुंच गए। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व विधायक पवन टीनू भी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां विधायक ने कुछ छात्राओं के साथ थाना बारादारी के पुलिस अधिकारियों से बात की। इस बातचीत दौरान थाना बारादरी की पुलिस ने थाने के गेट बंद कर दिए और विधायक के साथ मुद्दे पर बात करने लगे।

    भड़के छात्राओं का कहना है कि आज उनका एग्जाम भी है। ऐसे में अगर पुलिस उनके साथ धक्का कर हिरासत में ले लेगी तो वह एग्जाम कैसे दे पाएंगे। दूसरी ओर सरकार की ओऱ से अभी तक स्कॉलरशिप के पैसे नहीं मिल रहे। जिसके रोष में आज वह धरना देने के लिए सविंधान चौक आए थे। हालांकि पूर्व विधायक ने छात्राओं को आश्वसन दिया कि उन्हें पूरा इंसाफ दिलवाया जाएगा। छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनके एससी स्कॉलरशिप के पैसे जारी नहीं करती, तब तक अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाया जाएगा।

  • पंजाबः हाईकोर्ट के वकीलों ने किया बायकॉट, जाने मामला

    पंजाबः हाईकोर्ट के वकीलों ने किया बायकॉट, जाने मामला

    चंडीगढः पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट के वकीलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां वकीलों ने कोर्ट के बायकॉट करने करने का ऐलान किया है। वकीलों द्वारा 16 नंबर कोर्ट का बायकॉट किया गया। दरअसल, जस्टिस क्षेत्रपाल पर वकीलों द्वारा दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए है।  इस दौरान वकीलों द्वारा जस्टिस क्षेत्रपाल की ट्रांसफर करने की मांग की गई है। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई एक जरूरी बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।

  • पंजाबः SSP दफ्तर में चली गोली, सीनियर कांस्टेबल की मौत

    पंजाबः SSP दफ्तर में चली गोली, सीनियर कांस्टेबल की मौत

    लुधियानाः खन्ना में एसएसपी दफ्तर में तैनात सीनियर कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रशपिंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक डीएसपी के सर्विस रिवाल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल गई और इस हादसे में सीनियर कांस्टेबल की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि रशपिंदर महिला सेल के डीएसपी गुरमीत सिंह के साथ गनमैन के रूप में तैनात था।

    लुधियाना रेंज के IG कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही रशपिंदर की तैनाती खन्ना में डीएसपी गुरमीत सिंह के साथ हुई थी। बताया जा रहा है वह डिप्रेशन का शिकार था। सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰੇਮੀ ਵੱਲੋਂ ਔਰਤ ਤੇ ਕਿਰਚਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰੇਮੀ ਵੱਲੋਂ ਔਰਤ ਤੇ ਕਿਰਚਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਬਾਂਸੀ ਗੇਟ ਤੋਂ ਆਰਕੈਸਟਰਾ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਔਰਤ ਉਪਰ ਉਸਦੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਵੱਲੋਂ ਕਿਰਚ ਨਾਲ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਇਕ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਤੇ ਹੀ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕੀ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਮੈ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਲੀਵਇੰਨ ਵਿਚ ਰਹਿ ਰਹੀ ਹਾਂ ਜੋ ਕਿ ਇਹ ਮੇਰੇ ਕਰੈਕਟਰ ਤੇ ਵੀ ਸ਼ੱਕ ਕਰਦਾ ਹੈ ਤੇ ਮੇਰੇ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰੀ ਹਮਲੇ ਕਰ ਚੁੱਕਾ ਹੈ।

    ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਮੈਂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ  ਬੈਠੀ ਸੀ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਪ੍ਰੇਮੀ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਨੇ ਕਿਸੇ ਚੀਜ਼ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਗੱਲ-ਬਾਤ ਤੋਂ  ਕਿਰਚ ਕੱਢ ਕੇ ਮੇਰੇ ਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਕੀਤੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਮੈਂ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਜਦ ਮੈਂ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਦੇ ਲੋਕ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ ਤੇ ਮੈਨੂੰ ਇਸ ਤੋਂ ਛੁਡਵਾਇਆ। ਹਮਲਾਵਾਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਦੇ ਖਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • दर्दनाक हादसाः पानी की बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत

    दर्दनाक हादसाः पानी की बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत

    भोपाल: कोलार थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के सामने गेंहू खेड़ा में एक 13 महीने के नवजात बच्चे की खेलते खेलते पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार को बच्चे की मौत के बाद मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना 18 मई की है। सुबह 9 बजे घर में मेहमान आए हुए थे और बच्चे के माता-पिता चाय नाश्ता देने में लगे थे। इसी दौरान अतीक खान का 13 माह का पुत्र बुद्धशिर खान खेलते-खेलते बाल्टी के पास पहुंच गया। वह बाल्टी को पकड़कर खड़े होने की कोशिश करने लगा, तभी वह बाल्टी में गिर गया।

    घटना के तत्काल बाद परिजन बच्चे को जेके अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज से बच्चे की सेहत में सुधार नहीं होने के कारण, परिजन लगातार हॉस्पिटल बदलते रहे। इसके बाद रेनबो अस्पताल ले गए। वीरवार परिजन नवजात बच्चे को लेकर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात ड्यूटी पर तैनात डॉ अजीत मीणा ने मेडिकल जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर मीणा की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हमीदिया अस्पताल के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ अजीत मीणा का कहना है कि 13 माह का बच्चा बुद्धशिर खान जो कोलार थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। उसे लेकर उसके परिजन देर रात करीब 11:45 बजे अस्पताल की इमरजेंसी में आए थे। परिजनों ने बच्चे को पानी की बाल्टी में डूबना बताया था। मेडिकल जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित किया गया। परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की थी। लेकिन मामला संदिग्ध था। इस कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया।

  • पंजाबः IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट 

    पंजाबः IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ः पुलिस विभाग में तबादलों को दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी सूचि के मुताबिक पंजाब के 2 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। , देखें लिस्ट 

  • स्टूडेंट्स को बड़ी राहतः गर्मी की छुट्टियों में नहीं मिलेगा होमवर्क!

    स्टूडेंट्स को बड़ी राहतः गर्मी की छुट्टियों में नहीं मिलेगा होमवर्क!

    हरियाणाः गर्मी की छुट्टियों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है, शिक्षा विभाग 1 जून से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान करने वाला है। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी के बाद से गर्मी की छुट्टियों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं चालू रहती थीं, लेकिन इस बार गर्मी में किसी भी कक्षा की क्लास नहीं लगेगी। हरियाणा शिक्षा विभाग इस बार प्राइमरी स्कूल के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में बड़ी राहत देने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून से 30 जून की छुट्टी के दौरान इस बार प्राइमरी स्कूल के बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने कुछ पॉइंट्स तैयार किए हैं, जिसमें छात्रों के एक्सपीरियंस लर्निंग पर जोर दिया गया है। 

    घर के लोगों से लर्निंग

    प्राइमरी स्कूल के बच्चों को ये लर्निंग घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर करनी है, इसके साथ ही मोबाइल से दूर रहने के भी निर्देश दिए गए हैं. छुटि्टयों को 4 सेक्शन में बांटा गया है, जिसमें किचन के मसाले, फल-सब्जियों के नाम से लेकर खेल और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी भी शामिल है।

    सेक्शन-A 

    • घर के 10 सदस्यों के फोन नंबर याद करने हैं।
    • आम, नीम, जामुन की गुठलियों को उगाना सीखना है।
    • खेत में लगी सब्जियों की लंबाई नांपना है।
    • तरबूज के बीज निकालकर उनकी गिनती करनी है।
    • अपनी उम्र के अनुसार 3 पहेलियां याद करनी है।

    सेक्शन-B

    • रसोई के मसालों, दाल और खाने की अन्य सामग्री की पहचान करना और उनके नाम लिखना।
    • घर के अंदर मौजूद सभी चीजों की लिस्ट बनाना।
    • रोज घर में कितने घंटे पंखे का इस्तेमाल होता है, इसकी जानकारी लेना।
    • खाना खाते समय फोन से दूरी बनाकर रखना।

    सेक्शन-C

    • परिवार के साथ समय बिताना और दादा-दादी, नाना-नानी के साथ फैमिली ट्री बनाना।
    • दादा-दादी, नाना-नानी की सेवा व सम्मान करना, उनके पैर दबाना।
    • दादा-दादी, नाना-नानी के साथ खेलना और धार्मिक गीत, प्रार्थना और भजन सीखना। 
    • शादी में कौन सी मिठाई बनी थी, इसकी जानकारी लेना और वीडियो बनाना।
    • सुबह जल्दी उठना, बिस्तर ठीक करना।

    सेक्शन-D

    • खेल और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाना, अखबार से उनकी तस्वीरें एकत्र करना।
    • रोज कितने घंटे मोबाइल और फोन का इस्तेमाल किया, इसकी जानकारी।
    • घर से पार्क और मंदिर जाने के लिए कितने कदम चलते हैं, इसकी जानकारी एकत्र करना।
    • छुट्टी के दौरान की गई यात्राओं की जानकारी रखना।