Blog

  • परीक्षा दौरान खुले में कपड़े बदलने को मजबूर हुई छात्राएं, जाने मामला

    परीक्षा दौरान खुले में कपड़े बदलने को मजबूर हुई छात्राएं, जाने मामला

    मुंबई: नीट परीक्षा के दौरान महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल से हैरान कर देने वाली बाते सामने आ रही है। यहां पर कुछ छात्राओं को ड्रेस बदलने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं कुछ छात्राओं की ब्रा उतरवा दी गईं तो किसी को इनरवियर को अंदर की जगह टॉप के ऊपर से पहनने को कहा गया। छात्राओं और उनके पैरंट्स ने इस मामले की शिकायत एनटीए से शिकायत की है।

    बता दें कि एजेंसी ने रविवार को 2 मिलियन से अधिक उम्मीदवारों के लिए 4,000 से अधिक केंद्रों पर स्नातक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2023 आयोजित की थी। परीक्षा से पहले, NTA ने कहा था कि वह परीक्षा केंद्रों पर कर्मचारियों को महिला उम्मीदवारों की तलाशी में शामिल संवेदनशीलता के प्रति सचेत रहने के लिए व्यापक निर्देश जारी करेगी।

    सोशल मीडिया पर परीक्षार्थियों ने यह भी बताया कि किस तरह से उनके कपड़ों के अंदर हाथ डालकर ब्रा की पट्टियों की जांच की गई। तलाशी के लिए उन्हें इनरवियर को खोलने के लिए कहा गया।

    कुर्ते उतारकर उल्टे पहनवाए

    एक डॉक्टर दंपति ने कहा कि यह उनके ध्यान में आया कि सांगली (कस्तूरबा वालचंद कॉलेज) के एक केंद्र में छात्राओं को उनके कुर्ते उतारने और उन्हें अंदर बाहर पहनने के लिए कहा गया था। इस बात का हमें तब पता चला जब हमारी बेटी ने बाहर आने के बाद इसकी जानकारी दी। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और इस तरह की महत्वपूर्ण परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के साथ व्यवहार करने का कोई तरीका नहीं है।

    पेंटी तक उतरवाई गईं!

    एचएमसी शिक्षा केंद्र, हिंदमोटर, बंगाल से परीक्षा देने वाले एक उम्मीदवार ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवारों को अपनी पैंट बदलने या अपने आंतरिक वस्त्र खोलने के लिए कहा गया।

    जींस उतारकर खुले में मां की लेगिंग पहनी

    कई छात्राओं ने अपनी जीन्स को अपनी मां की लेगिंग्स के साथ बदला। छात्राओं ने लिखा कि चूंकि केंद्र के आसपास कोई बाड़े या दुकानें नहीं थीं, लड़कियों को लड़कों के साथ एक खुले खेल के मैदान में अपने कपड़े बदलने पड़े। उनके माता-पिता अपने बच्चों को चारों ओर से घेरा और उसके बाद लड़कियों ने कपड़े बदले।

    NTA ने मांगे सीसीटीवी फुटेज

    हालांकि, एनटीए के एक अधिकारी ने इस बात से इनकार किया कि छात्रों को पश्चिम बंगाल की घटना के मामले में खुले खेल के मैदान में कपड़े बदलने के लिए कहा गया था। सांगली में केंद्र के संबंध में, अधिकारी ने कहा, कुछ निरीक्षकों ने लड़कियों को कुर्ता पहने हुए पाया, जिस पर कुछ लिखा हुआ था। तो, शायद शुरू में कुछ लोगों को अपने टॉप को अंदर से बाहर बदलकर पहनने के लिए कहा गया, लेकिन इसे रोक दिया गया था। हमने तलाशी एजेंसी से बयान मांगा है और सीसीटीवी फुटेज मांगा है।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव में 16.21 लाख मतदाता तय करेंगे 19 उम्मीदवारों का भविष्य 

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव में 16.21 लाख मतदाता तय करेंगे 19 उम्मीदवारों का भविष्य 

    जालंधर/वरुणः कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब द्वारा जालंधर की लोक सभा उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से पूरा करने के लिए ज़रुरी सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि चुनाव तंत्र शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित बनाने के लिए 24 घंटे काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 16,21,759 मतदाता हैं, जिनमें 8,44,904 पुरूष, 7,76,855 औरतें, 10,286 दिव्यांग व्यक्ति, 1850 सर्विस वोटर, 73 विदेशी/प्रवासी वोटर और 41 ट्रांसजैंडर हैं। उन्होंने कहा कि 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 15 पुरूष और 4 औरतें हैं। उन्होंने बताया कि कुल 19 उम्मीदवारों में से तीन राष्ट्रीय पार्टियों के, एक प्रांतीय पार्टी से, सात ग़ैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों से, जबकि आठ आज़ाद उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ रहे पाँच उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं।  

    सिबिन सी ने बताया कि 1972 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं और सभी पोलिंग स्टेशनों की वैबकास्टिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तीन से अधिक पोलिंग स्टेशन वाले स्थानों जोकि जालंधर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 166 हैं, के पोलिंग स्टेशनों के बाहर अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 542 संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों की पहचान की गई है, जिनमें से 16 को अति-संवेदनशील और 30 को ऐक्सपैंडीचर सैंस्टिव पॉकिट्स के तौर पर दिखाया गया है और ज्य़ादा जानकारी देते हुए सी.ई.ओ. पंजाब ने बताया कि इन मतदान में 4839 बैलेट यूनिट, 2927 कंट्रोल यूनिट और 2973 वी.वी.पैट का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि 45 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे और 9 (प्रति एसी एक) पोलिंग स्टेशन औरतों द्वारा प्रबंधित होंगे।  

    उन्होंने कहा कि हर पोलिंग स्टेशन पर पीने वाला पानी, टैंट और कुर्सियों, कम से कम एक व्हील चेयर जैसी सुविधाएँ होना सुनिश्चित बनाया जाएगा। इसके अलावा हरेक पोलिंग स्टेशन पर दस्ताने, सैनीटाईजऱ, साबुन और मास्क समेत कोविड-19 नियमों के अंतर्गत सामग्री होगी, जबकि कोविड वेस्ट मटीरियल के निपटारे के लिए कूड़ेदान और रंगदार थैले रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग स्टाफ को खाना और रिफ्रैशमैंट मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि 80 से अधिक उम्र के बुज़ुर्ग नागरिकों, दिव्यांग व्यक्तियों और कोविड के मरीज़ों को उनके घरों से ही वोट डालने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की गई है और 888 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के द्वारा अपनी वोट डाली।

    सिबिन सी ने कहा कि ई.वी.एम. की ढुलाई के लिए 703 जी.पी.एस. आधारित वाहन इस्तेमाल किए जा रहे हैं और वैब कैमरों के ज़रिये 27 फ्लाइंग स्क्वेड टीम (प्रति एसी तीन) चौबीस घंटे चौकसी रख रही है। सी.ई.ओ ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद राष्ट्रीय शिकायत निवारण पोर्टल (एन.जी.आर.एस.) पर 1083 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 989 का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 94 प्रक्रिया अधीन हैं। उन्होंने आगे बताया कि वी- विजिल ऐप पर 1381 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 1142 सही पाई गईं और उनका निर्धारित 100 मिनटों में निर्णय किया गया। अमन-कानून के बारे में जानकारी देते हुए सिबिन सी ने कहा कि संसदीय हलके में तैनात पुलिस पार्टियों द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को सुनिश्चित बनाने के लिए शराब, नशीले पदार्थों और पैसों के लेन-देन सम्बन्धी कार्यवाहियों पर रोक लगाने के लिए अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है।  

    सी.ई.ओ. पंजाब ने यह भी बताया कि मतदान से पहले के 48 घंटों सम्बन्धी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) 8 मई, 2023 शाम 6 बजे से लागू हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के मद्देनजऱ जालंधर जिले को 8 मई, 2023 शाम 6 बजे से वोटें डालने भाव 10 मई, 2023 तक ड्राई एरिया घोषित किया गया है और इस समय के दौरान जिले में शराब की बिक्री पर मुकम्मल पाबंदी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी जिलों में 3 किलोमीटर के घेरे में पड़ते शराब के ठेके को भी इस दौरान ड्राई एरिया घोषित किया गया है।  

    उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार ख़त्म होने के बाद मतदान वाले क्षेत्रों/हलकों में गैर-कानूनी जनसभा और सार्वजनिक मीटिंगें करने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस दौरान, भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार पंजाब सरकार ने लोक सभा उपचुनाव के मद्देनजऱ 10 मई, 2023 को जालंधर जिले में छुट्टी का ऐलान किया है, जिससे मतदाता बिना किसी दिक्कत के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। लोक प्रतिनिधित्व एक्ट, 1951 की धारा 135 बी के उपबंधों के अनुसार, औद्योगिक संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं, दुकानों और अन्य संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए जालंधर में वोट डालने की तारीख़ 10 मई, 2023 को वेतन समेत छुट्टी होगी।

  • पंजाबः विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, टीचर भर्ती मामले में 5 कर्मचारी गिरफ्तार 

    पंजाबः विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, टीचर भर्ती मामले में 5 कर्मचारी गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान आज पंजाब शिक्षा विभाग के पाँच कर्मचारियों को 2007 में ई.टी.टी./जे.बी.टी./टीचिंग फैलोज़ के लगभग 9998 पदों की पंजाब स्तर पर भर्ती करने सम्बन्धी सरकारी रिकॉर्ड में अनियमितताओं और गड़बड़ी करने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। उन्होंने आगे कहा कि मोहाली की समर्थ अदालत द्वारा विजीलैंस ब्यूरो को इन दोषियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड दे दिया गया है। इस सम्बन्धी आज यहाँ जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विजीलैंस जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो के थाना, उडऩ दस्ता-1 पंजाब, मोहाली में एफ.आई.आर. नम्बर 18, तारीख़ 08-05-2023 को आई.पी.सी. की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 7 (13) (1) ( ए), 13 (2) के अंतर्गत दर्ज की गई है।  
     
    उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में शामिल मुलजि़मों, जि़ला शिक्षा दफ़्तर (डी.ई.ओ.) एलिमेंट्री, लुधियाना के कर्मचारी मनजीत सिंह जूनियर सहायक, महेन्दर सिंह सीनियर सहायक, (दोनों सेवामुक्त) और डी.ई.ओ. (एलिमेंट्री), गुरदासपुर के धर्मपाल, सीनियर सहायक, नरिन्दर कुमार, जूनियर सहायक, और मित्र वासू, सीनियर सहायक को गिरफ़्तार किया गया है। अधिक विवरण देते हुए उन्होंने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान पाया गया कि यह कर्मचारी अलग-अलग समय पर डी.ई.ओ (एलिमेंट्री) लुधियाना और गुरदासपुर में तैनात रहे थे और साल 2007 में ई.टी.टी./जे.बी.टी./ टीचिंग फैलोज़ के पंजाब स्तर पर लगभग 9998 पदों के लिए आवेदन करने वाले हज़ारों उम्मीदवारों का भर्ती रिकॉर्ड, जैसे चैक लिस्टें, मैरिट सूचियाँ, पड़ताल सूचियाँ, अनुभव सम्बन्धी सर्टिफिकेट, उम्मीदवारों की अंतिम चयन/मैरिट आदि रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए जि़म्मेदार थे।

    उन्होंने आगे बताया कि इन कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के साथ, इस रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने में अनियमितताएं कीं और गड़बड़ी की है। उन्होंने कहा कि चुने गए कई उम्मीदवारों द्वारा अनुभव के जाली सर्टीफिकेटों समेत अन्य फज़ऱ्ी दस्तावेज़ पेश करने सम्बन्धी शिकायतें सामने आने के उपरांत, उक्त दोषी अपने अधीन सुरक्षित रखे ज़रुरी रिकॉर्ड को इस मंतव्य के लिए नियुक्त की गई विभागीय समिति या विजीलैंस ब्यूरो के समक्ष पेश करने में असफल रहे। इस मामले में पूछ-ताश मुकम्मल होने पर इन दोषी कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया गया है और इस चयन प्रक्रिया के दौरान तैनात रहे अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका की भी कानून के अनुसार गहराई से जांच की जायेगी।

  • नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्लीः दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक दुकानदार ने 12 साल की एक लड़की से छेड़छाड़ की, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। 38 वर्षीय आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी मो. इमाम उर्फ इमामुद्दीन के रूप में की गई है। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के परिवार द्वारा दायर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया जिसमें आरोप लगाया गया था कि लड़की से छेड़छाड़ की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इमामुद्दीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट, डकैती, आपराधिक हमला, चोरी सहित 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • हवाई हमले में तीन कमांडरों सहित 13 की मौत

    हवाई हमले में तीन कमांडरों सहित 13 की मौत

    गाजा: इजरायली हवाई हमले में मंगलवार को गाजा पट्टी पर इस्लामिक जिहाद आतंकवादी समूह के तीन कमांडरों सहित 13 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। गाजा में फिलिस्तीनी सुरक्षा अधिकारियों ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि हवाई हमले मुख्य रूप से दक्षिणी गाजा पट्टी और गाजा शहर में राफह और खान यूनिस के कस्बों में इमारतों, सैन्य सुविधाओं और चौकियों पर हुए। इजरायली सेना के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सेना ने गाजा पट्टी में इस्लामिक जिहाद के खिलाफ सैन्य अभियान शील्ड एंड एरो शुरू किया, जो जारी है। घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए इस्लामिक जिहाद की सैन्य शाखा, अल-कुद्स ब्रिगेड ने कहा कि उसके तीन कमांडर परिवार के साथ मारे गए।

    इसने उनकी पहचान अल-कुद्स ब्रिगेड की सैन्य परिषद के सचिव जिहाद शकर अल-घन्नम, इसके उत्तरी क्षेत्र के कमांडर खलील सलाह अल-बहतिनी और तारिक मुहम्मद एजेदीन के रूप में की। अल-कुद्स ब्रिगेड ने कहा, जैसा कि हम अपने शहीदों, उनकी पत्नियों और उनके बच्चों के साथ शोक मनाते हैं, हम पुष्टि करते हैं कि शहीदों का खून हमारे संकल्प को बढ़ाएगा। इजराइल रक्षा बल के प्रवक्ता डैनियल हागरी ने कहा कि ऑपरेशन में मारे गए तीन इस्लामिक जिहाद नेता सुरक्षा स्थिरता के लिए एक कमजोर कारक थे। इजरायली सेना ने यह भी कहा कि स्थिति के आकलन के अनुसार, सेना ने गाजा पट्टी के करीब रहने वाले इजरायली निवासियों को गाजा से रॉकेट दागे जाने के डर से 40 किमी की दूरी पर बम आश्रयों के पास रहने का आदेश दिया था।

    गाजा से संभावित जवाबी रॉकेटों का हवाला देते हुए, इजराइल ने घिरे एन्क्लेव के पास दक्षिणी शहरों में ट्रेन सेवा को रोक दिया। कई समुदायों में, स्थानीय नगर पालिकाओं ने आश्रय खोले, और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने रिजर्व सैनिकों को बुलाने के लिए अधिकृत किया। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गाजा शहर में रिहायशी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल और राफह में घर में हवाई हमले में कम से कम 20 अन्य लोग घायल हो गए। इस्लामिक जिहाद के अधिकारी खादर अदनान की मौत के बाद गाजा पट्टी से दक्षिणी इजराइल में 100 से अधिक रॉकेट दागे जाने के एक हफ्ते से भी कम समय के बाद हवाई हमले हुए, जो इजरायल की हिरासत में रहते हुए 86 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में हमास के बाद इस्लामिक जिहाद सबसे बड़ा उग्रवादी समूह है। यह हाल के वर्षों में इस क्षेत्र से इजरायल पर कई रॉकेट हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है और इसने इजरायल के विनाश की शपथ ली है।

  • चार जिलों में कर्फ्यू में दी गई ढील, 13 मई तक इंटरनेट सेवा रहेगी बंद

    चार जिलों में कर्फ्यू में दी गई ढील, 13 मई तक इंटरनेट सेवा रहेगी बंद

    इम्फालः हिंसाग्रस्त मणिपुर में स्थिति सामान्य हो रही है, जबकि सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने संवेदनशील इलाकों में अपनी निगरानी जारी रखी है, जबकि अधिकारियों ने सबसे अशांत चुराचांदपुर जिले सहित चार जिलों में मंगलवार सुबह चार घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी। मोबाइल इंटरनेट सेवा 13 मई तक बंद रहेगी। सभी संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में राज्य बलों के साथ सेना और केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ स्थिति में सुधार का हवाला देते हुए मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिलों में मंगलवार को चौथे दिन कर्फ्यू में ढील दी गई। राज्य प्राधिकरण की सलाह पर, जिला प्रशासन ने चार जिलों- इंफाल पश्चिम, थौबल, जिरिबाम और चुराचांदपुर में कर्फ्यू में मंगलवार को चार घंटे की ढील दी, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील की समीक्षा की जाएगी और मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति के आकलन के आधार पर इसे अधिसूचित किया जाएगा।

    कई जिलों में सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती जारी रहेगी, मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा और सीआरपीसी, 1973 की धारा 144 के तहत जनता कर्फ्यू लागू रहेगा, जिसमें किसी भी व्यक्ति को उसके घर से बाहर निकलने पर रोक है।  ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर (एटीएसयूएम) द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग में मेइती समुदाय को शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए 3 मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान मणिपुर में व्यापक हिंसक झड़पें और आगजनी हुई। एटीएसयूएम ने हाल ही में मणिपुर उच्च न्यायालय के उस आदेश का विरोध करने के लिए 10 पहाड़ी जिलों में रैली बुलाई थी, जहां आदिवासियों की आबादी रहती है, जिसमें राज्य सरकार से बहुसंख्यक और मुख्य रूप से हिंदू मेइती समुदाय को एसटी सूची में शामिल करने की मांग के संबंध में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय को सिफारिश भेजने के लिए कहा।

    इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह, जो पिछले सप्ताह से मणिपुर में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, उन्होंने कहा है कि मणिपुर में स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में कर्फ्यू लागू रहेगा। शाह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए टेलीविजन चैनल से कहा कि मेइती समुदाय के लिए एसटी दर्जे के मामले पर निर्णय लेने से पहले मणिपुर सरकार सभी हितधारकों से परामर्श करेगी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या समूह को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गंभीर है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार शाम को कहा था कि तीन मई से मणिपुर में जातीय हिंसा में महिलाओं सहित कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है और 231 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 1,700 घर जलाए गए हैं।

    उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिंसा भड़काने वाले व्यक्तियों और समूहों और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर जिम्मेदारी तय करने के लिए उच्च-स्तरीय जांच की जाएगी। सिंह ने मीडिया को बताया कि अभी तक 1,593 छात्रों सहित 35,655 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों से 1,041 हथियार और 7,460 गोला-बारूद छीन लिए हैं और अब तक 214 हथियार और 4,273 गोलियां बरामद की गई हैं।

  • पंजाबः निजी कंपनी की बस को लगी आग, जलकर हुई राख

    पंजाबः निजी कंपनी की बस को लगी आग, जलकर हुई राख

    अमृतसरः स्थानक सिटी सेंटर में एक निजी कंपनी की बस को आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में बस जलकर राख हो गई। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त बस पिछले लंबे समय से वहां पर खड़ी थी। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। 

  • पंजाबः श्री गुरु अमरदास एवेन्यू में बाइक लेकर चोर हुए फरार

    पंजाबः श्री गुरु अमरदास एवेन्यू में बाइक लेकर चोर हुए फरार

    तरनतारनः पंजाब में चोरी और लूटपाट की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला श्री गुरु अमरदास एवेन्यू से सामने आया है। जहां रिश्तेदार के घर में आए व्यक्ति का चोर बाइक चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता ने शहर तरनतारन थाने में शिकायत दे दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अमृतसर की जगदंबा कॉलोनी निवासी विशाल शर्मा पुत्र लेख राज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मौसी के घर श्री गुरु अमरदास एवेन्यू तरनतारन आया हुआ था।

    उसने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर पीबी 02 सीएफ 9156 घर के बाहर खड़ी की हुई थी। जिसे अज्ञात व्यक्ति चुराकर मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर कॉलोनी निवासी कृष्ण देव तेजपाल ने कहा कि शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए ताकि लोग राहत महसूस कर सकें। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तालाशी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस दिन करेंगे सगाई!

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस दिन करेंगे सगाई!

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते कुछ महीनों से अपने रोमांटिक डेट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं हाल ही में परिणीति जब राघव के साथ स्पॉट हुईं तो उन्होंने रिंग फिंगर में एक अंगूठी पहनी हुई थी। जिसके बाद कयास लगाए गए कि दोनों ने चुपके से सगाई कर ली है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है क्योंकि अब इस जोड़ी की सगाई की तारीख सामने आ चुकी है। दोनों 13 मई यानी इसी सप्ताह शनिवार को सगाई करने जा रहे हैं। 

    मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ये सगाई समारोह दिल्ली में रखने वाले हैं। दोनों अपने इस खास दिन पर तकरीबन 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को न्यौता दे चुके हैं। कार्यक्रम का वेन्यू दिल्ली में रखने की यह वजह भी हो सकती है कि दोनों सगाई दिल्ली में और शादी की पार्टी मुंबई में रखें। हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा।  बीते दिनों खबर सामने आई थी कि परिणीति और राघव इसी साल अक्टूबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।

    लेकिन अब तक दोनों ने तो अपने रिश्ते पर न ही शादी की खबरों पर कोई अधिकारिक बयान दिया है। लेकिन दोनों का साथ में स्पॉट होना, डिनर और लंच डेट पर जाना, मैच देखने जाना यह सब लोगों को इनके रिश्ते की गवाही दे रहा है।  बता दें कि यह रिश्ता भले ही प्यार में आज बदला हो लेकिन ये दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने साथ में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।

  • पुलिस से मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, DSP रैंक का अधिकारी घायल

    पुलिस से मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, DSP रैंक का अधिकारी घायल

    कालाहांडीः ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में तीन माओवादियों को मार गिराया। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। एक अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ तापरेंग-लुदेनगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट के पास कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान हुई। इसमें तीन माओवादी मारे गए, जबकि गोलीबारी में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी घायल हुए हैं।

    अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी को पैर में गोली लगी और उन्हें तुरंत ही बलंगीर के पास भीमा भोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायल डीएसपी फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया जा रहा है। जंगल के इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। खासकर कालाहांडी-कंधमाल जिले के बॉर्डर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ाई है। ओडिशा के डीजीपी के मुताबिक, घटनास्थल से एक एके-47 बरामद की गई है, जो कि इस बात की ओर इशारा करता है कि मारे गए माओवादी सीपीआई (माओवादी) के क्षेत्रीय कमेटी के सदस्य थे। 

    पुलिस ने बताया कि माओवादी आठ मई से सप्ताह भर चलने वाले जन संपर्क कार्यक्रम जन अधिकार अभियान का पालन कर रहे हैं और इस अभियान को देखते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। मंगलवार की घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।