Blog

  • पंजाबः PSEB 10वीं का परीक्षा रिजल्ट घोषित 

    पंजाबः PSEB 10वीं का परीक्षा रिजल्ट घोषित 

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 26 मई 2023 यानि आज पीएसईबी 10वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया।10वीं के नतीजों में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। पहले स्थान पर फरीदकोट की गगनदीप कौर, दूसरे स्थान पर फरीदकोट की नवजोत कौर और तीसरे स्थान पर मानसा की हरमनदीप कौर रही। गगनदीप कौर ने 650/650 अकं हासिल किए है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा के शैक्षणिक वर्ष 2022-23 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज बोर्ड के प्रधान कार्यालय में शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र भाटिया ने इसकी घोषणा की।

    जो उम्मीदवार पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2023 तक राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड की परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक हुई। कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स और NSFQ विषयों को छोड़कर सभी पेपर तीन घंटे के थे। राज्य में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं।

  • आज का राशिफल, 26 मई 2023

    आज का राशिफल, 26 मई 2023

    आज का राशिफल, 26 मई 2023


    वृष: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
    मिथुन: सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
    कर्क: धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।
    कन्या: शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।
    तुला: शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
    वृश्चिक: किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
    मकर: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
    कुंभ: चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
    मीन: कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। विवाद न करें।
  • पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

    पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

    रायपुर: रायपुर में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी चोरी, डकैती जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने 2 युवकों को चाकू से हमला कर दिया है। जिसके बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने घटना का अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आनन फानन में घायल युवक को मेकाहरा में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

  • पंजाब : दो पक्षों में झड़प दौरान हमलावरों ने पार्षद की तोड़ी गाड़ी

    पंजाब : दो पक्षों में झड़प दौरान हमलावरों ने पार्षद की तोड़ी गाड़ी

    लुधियाना: टिब्बा रोड के चरण नगर इलाके में कुछ लोगों की आपस में झड़प होने का मामला सामने आया है। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाने के लिए वार्ड नंबर 13 के पार्षद सरबजीत सिंह अपनी इनोवा कार में आए थे। इस दौरान हमलावरों ने सिविल अस्पताल में पार्षद की गाड़ी तोड़ने के साथ कुछ लोगों पर भी हमला कर दिया। जब तक पार्षद पूरा मामला समझ पाते तब तक हमलावरों उनकी गाड़ी तोड़ दी। गाड़ी में लाए गए घायलों के साथ अस्पताल में भी मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों की संख्या 20 से 25 है। सभी बदमाश अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर आए । करीब 10 से 15 मिनट हमलावर अस्पताल में रहे। आरोपियों ने अस्पताल के कई गमले भी तोड़े।

    इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस पहुंची। घायलों की पहचान मनप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, राजवंत कौर और संदीप कौर के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ का ये तीसरा मामला है। घटना की जानकारी देते हुए बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके बेटे को इलाके का एक मेडिकल स्टोर वाला नशे की गोलियां सप्लाई करने के लिए कहता है। पहले उसका बेटा उसके कहने पर काम कर देता था। अब परिवार की सख्ती के बाद बेटा मनप्रीत सिंह नशे की गोलियां सप्लाई करने नहीं जाता। बेटे को भी आरोपियों ने नशे के दलदल में धकेल दिया था, लेकिन अब उनका बेटा सुधर गया है।

    बलविंदर सिंह मुताबिक वीरवार रात को उन्हीं बदमाशों ने उसे गली में अकेला देख कर हमला कर दिया। मनप्रीत की चिल्लाने की आवाज से परिवार के लोग जब उसे बचाने गए तो बदमाशों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। गली में बदमाशों ने पुलिस की मौजूदगी में जमकर ईंट पत्थर चलाए। बदमाशों ने घर में घुस कर बेटी संदीप कौर और बुजुर्ग राजवंत कौर के साथ भी मारपीट की। बदमाशों ने संदीप कौर के चेहरे पर तेजधार हथियार से वार किए। संदीप कौर के मुताबिक बदमाशों ने उसे बालों से भी घसीटा। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

  • 10 दिनों में की 3 हत्या, सीरियल किलर गिरफ्तार

    10 दिनों में की 3 हत्या, सीरियल किलर गिरफ्तार

    पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने 10 दिनों के भीतर लगातार तीन हत्याओं में शामिल एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि आरोपी ने केवल एक मोबाइल फोन और कुछ रुपयों के लिए अपराध को अंजाम दिया। आरोपी लोहे की रॉड, लकड़ी के हथौड़े और अन्य औजारों से मजदूरों और नाइट गार्डस को निशाना बनाता था।

    सीरियल किलर की पहचान शिवचंद पासवान उर्फ भोलवा के रूप में हुई है। आरोपी ने 30 अप्रैल से 8 मई के बीच अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर इलाके में अपराध को अंजाम दिया। तीनों हत्याओं के तौर-तरीके एक जैसे थे। आरोपी ने मजदूरों पर लकड़ी के हथौड़े या लोहे की छड़ से हमला किया था। एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि चूंकि तीनों हत्याओं के पैटर्न एक जैसे थे और हमले में घायल व्यक्ति अभी भी अस्पताल में है, इसलिए जांच में उसकी मदद नहीं मिली।

    हमने कोल्हुआ पैगंबरपुर इलाके में सिविल ड्रेस में कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात किया और पता चला है कि एक महिला सस्ते दामों पर मोबाइल फोन बेच रही थी। कई लोगों ने मोबाइल फोन खरीदे और उनमें से एक को स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया। जब हमने मोबाइल फोन की डिटेल की जांच की तो पता चला कि फोन कुछ दिनों पहले मारे गए मजदूरों में से एक का है।

    उन्होंने आगे कहा, “मोबाइल खरीदार ने उसे बेचने वाली महिला की पहचान बताई। जब हमने महिला से पूछताछ की, तो उसने खुलासा किया कि वह भोलवा नाम के व्यक्ति से मोबाइल खरीदती थी। तदनुसार, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।”

  • बड़ा हादसा: वॉटर पाइप लाइन फटने से 2 की दर्दनाक मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा: वॉटर पाइप लाइन फटने से 2 की दर्दनाक मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    गुवाहाटीः असम के गुवाहाटी से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वॉटर पाइप लाइन फटने की वजह से पानी की रफ्तार तेज हो गई। इसकी चपेट में आने से में सुमित्रा रभा नाम की एक महिला सहित 2 की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी के खरगुली में डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी के नजदीक यह हादसा हुआ। वॉटर पाइप लाइन फटने की वजह से दर्जनों घर और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 40 घरों के नुकसान की खबर है। हालांकि, अभी तक इस घटना के कारणों के पता नहीं चल सका है।

  • जालंधरः 16 बाइक और 11 मोबाइल सहित 3 चोर गिरफ्तार

    जालंधरः 16 बाइक और 11 मोबाइल सहित 3 चोर गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः देहात क्राइम ब्रांच और पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने चोरी के अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो आरोपियों से 10 बाइक और 11 मोबाइल बरामद किए है, जबकि एक अन्य आरोपी से 6 बाइक बरामद बरामद की है। आरोपियों की पहचान सौरव उर्फ ​​गिट्ठा निवासी लसूड़ी मोहल्ला बस्तीदानिशमंदा, बिन्नी निवासी न्यू नागरा, जालंधर और अनमोल कुमार निवासी आदमपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए देहात सीआईए स्टाफ पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई परविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर गांव खुर्दपुर के नजदीक नहर के पास नाकाबंदी पर मौजूद थे। नाकाबंदी दौरान एएसआई को गुप्त सूचना मिली की आरोपी अनमोल जोकि दो पहिया वाहन चोरी करने का आदि है। वह बुलेट बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है। इस दौरान उनकी टीम ने नाकेबंदी दौरान सामने आ रहे अनमोल को जांच के लिए रोका। इस दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उससे चोरी के बुलेट सहित 6 बाइक बरामद हुई।

    इसी तरह सीआईए स्टाफ जालंधर की पुलिस ने चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 बाइक और 11 टच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सीआईए स्टाफ जालंधर के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान वर्कशॉप पर मौजूद थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो चोर की बाइक और मोबाइल फोन बेचने की चाह में फुटबॉल चौक से वर्कशॉप चौक की तरफ आ रहे हैं। जिसके बाद उन्होने नाकाबंदी लगाकर सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान उसके कब्जे से 1 बाइक और तीन मोबाइल बरामद हुए। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों के पास से 9 अन्य बाइक और 8 फ़ोन बरामद हुए। जानकारी के अनुसार आरोपी सोरव उर्फ गिट्ठा पहले मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। जोकि गलत संगत में पड़ गया और ड्रग्स लेने लगा। इस दौरान उसने अपने साथी बिन्नी के साथ मिलकर भीड़-भाड़ वाली जगहों से राहगीरों की बाइक और मोबाइल फोन चुराने शुरू कर दिए। जिसे वह सस्ते दामों पर कबाड़खानों में जाकर बेच देता था। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की वारदातों के और भी खुलासे हो सके।

  • पंजाबः 25 हजार रुपए रिश्वत लेते 2 ASI गिरफ्तार

    पंजाबः 25 हजार रुपए रिश्वत लेते 2 ASI गिरफ्तार

    मोहाली: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज दो सहायक सब इंस्पेक्टरों (एएसआई) बलजिन्दर सिंह मंड, इंचार्ज पुलिस चौकी, फेज-6, एसएएस नगर और इसी पुलिस चौकी में तैनात उसके साथी एएसआई कुलदीप सिंह को 25,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारियों को रविन्दर कुमार निवासी मुंडियां कलां, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उसके पारस नाम के दोस्त को उक्त थाना इंचार्ज ने शराब के मामले में गिरफ़्तार किया था और दोनों पुलिस कर्मचारी अदालत से पारस, जिसका आने वाले दिनों में विवाह होना तय था, की ज़मानत कराने में मदद करने के बदले पहले ही अलग-अलग तारीखों पर 45,000 रुपए ले चुके हैं।  

    शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी अब इसी शराब के मामले में पारस के साथ उसके एक अन्य दोस्त हरमीत सिंह को बतौर सह-दोषी शामिल न करने के बदले 50,000 रुपए और मांग रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषों की प्राथमिक जांच के बाद उडन दस्ता-1 पंजाब, एसएएस नगर की टीम ने जाल बिछाया और पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिन्दर सिंह मंड को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। इसके साथ ही इस केस के तफतीशी अफ़सर और बलजिन्दर सिंह मंड के साथी कर्मचारी एएसआई कुलदीप सिंह को भी विजीलैंस की टीम ने गिरफ़्तार कर लिया। जि़क्रयोग्य है कि इस सम्बन्धी दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना उडन दस्ता-1, एसएएस नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • नालागढ के हैरिटेज फोर्ट में लघु फिल्म हक का प्रोमो और पोस्टर हुआ लांच

    नालागढ के हैरिटेज फोर्ट में लघु फिल्म हक का प्रोमो और पोस्टर हुआ लांच

    नालागढ की तहसीलदार ने बतौर मुख्य अतिथि किया लाचिंग

    बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा को फिल्म में बेस्टर एक्टर का मिला पुरस्कार

    फिल्म आने वाले सोमवार यू ट्यूब पर संजीव बस्सी चैनल पर होगी रिलीज

    नालागढ़ / सचिन बैंसल: नालागढ़ हैरिटेज रिजोर्ट में लीला कला मंच रोहतक के बैनर तले बनी लघु फिल्म हक का पोस्टर लांचिंग हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नालागढ़ के तहसीलदार निशा आजाद ने प्रोमो और पोस्टर लांिचग की। इस मौके पर फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया गया। फिल्म हक में काम करने वाले  मुख्य कलाकार संजीव बस्सी, लीला सैणी, मेला राम चंदेल, आरके शर्मा, ऋषि ठाकुर, आदित्य चड्ढा, देवव्रत यादव समेत बाल कालकार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर निर्माता निर्देशक दिनेश तंदुवाल विश्ेाष रुप से उपस्थित रहे।
    तहसीलदार निशा आजाद ने कहा कि हक फिल्म एक बड़े अच्छे विषय पर बनाई गई है। इससे आने वाले युवाओं को अच्छा मैसेज जाएगा। फिल्म में स्थानीय युवाओं को लोगों को तरजीह दी है। इस फिल्म को देख कर अन्य निर्देशक और निर्माता भी आकर्षित होंगे।  बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा इस फिल्म में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। जहां इस फिल्म में आरके शर्मा ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड प्राप्त किया है उसी प्रकार अपने दैनिक जीवन में बिरला टैक्स टाईल को काम करते हुए बिरला को ऊँचाईयों पर  पहुंचाया है।   बिरला उद्योग का हिमाचल के लोगों को बड़ा योगदान है। आरके शर्मा ने बिरला उद्योग को अपने खून पसीने से सींचा है। जब यह उद्योग दिल्ली से बद्दी शिफ्ट हुआ था। उस समय स्थिति खराब थी। आरके शर्मा ने अपनी सूझ बूझ से बिरला को ऊंचाईयों तक पहुंचाया।  इस उद्योग में हिमाचल के  पांच हजार लोगों को रोजगार मिला है। फिल्म की निर्मात निर्देशक लीला सेणी है।
    इस मौके पर  जेएस ग्रेंड के एमडी जितेंद्र राणा,  जसविंद्र ठाकुर, कृष्ण कौशल, नरेश यादव, कैप्टन राधे श्याम, विष्णु शर्मा, संदीप बख्शी, पुनीत, राधा गोबिंद मंत्री, मुकेश सैणी, डॉ. मल्होत्रा, जैक्सी पंजेहरा, जितेंद्र राणा, अश्वनी शर्मा, ड़ॉ. आश्मिा जैन. जितेंद्र ठाकुर, डीआर चंदेल, राजू भारद्वाज, हृदय रामा शर्मा, होशियार सिंह, परमवीर चौहान, अशोक राणा, अनुपम शर्मा, देवेंद्र कुमार व ओमपाल ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • बद्दी की साईपर फार्मा कंपनी की संचालक को नकली दवा बनाने पर किया गिरफ्तार

    बद्दी की साईपर फार्मा कंपनी की संचालक को नकली दवा बनाने पर किया गिरफ्तार

    ड्रग विभाग ने महिला को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया

    यूपी में नकली दवाई मिलने पर हुई कार्रवाई

    महिला संचालक ने सात करोड़  रुपये की दवाई सप्लाई की थी

    बददी / सचिन बैंसल :  बद्दी स्थित एक दवा कंपनी में प्रबंधक को ड्रग विभाग ने नकली दवा की सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। विभाग ने कंपनी को सीज कर दवाईयों को कब्जे में ले लिया है। महिला प्रंबधक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे विभाग ने रिमांड पर ले लिया है। महिला प्रंबधक ने करीब 7 करोड़ की नकली दवाएं दूसरे राज्यो में सप्लाई की।

    बद्दी के ड्रग विभाग ने नकली दवा तैयार करने वाले उद्योगों पर कड़े शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब यहां पर तैयार होने वाली दवाई खराब सप्लाई होने पर संचालक बच नहीं सकता है। यहां से यूपी सप्लाई की गई दवाई नकली निकली। जिस पर बद्दी की कंपनी का दवा होने का पता चला। ड्रग विभाग ने जांच टीम ने बद्दी की साईफर फार्मा कंपनी की संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी में तैयार दवाईयों और मशीनरी को सीज कर लिया है। महिला संचालक को ड्रग विभाग ने अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। 

    मामले की पुष्टि करते हुए ड्रग कंट्रोलर नवनीत मारवाह बताया कि यूपी में नकली दवाई का मामला उजागर होने पर विभाग ने बद्दी की साईपर फार्मा में दबिश दी। कंपनी के पास विभाग का लाईसेंस है। विभाग ने कंपनी में बन रही दवाईयों को सीज कर लिया है। महिला संचालक को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।