Blog

  • अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पूरी रात कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर पाया काबू, देखें वीडियो

    अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पूरी रात कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर पाया काबू, देखें वीडियो

    भिवाड़ीः खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार देर रात एक अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। प्लॉट नंबर F-638 पर स्थित तिरुपति इंडस्ट्री नामक इस फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। दमकलकर्मियों ने रातभर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुधवार देर रात करीब 2 बजे लगी।

    खुशखेड़ा फायर स्टेशन के ड्राइवर अनूप सिंह के अनुसार आग फैक्ट्री के तीसरे फ्लोर पर लगी थी, जो अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने का काम करती है। आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रीको भिवाड़ी, खुशखेड़ा और टपूकड़ा से दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक करीब 40 से अधिक दमकल गाडिय़ां आग बुझाने के काम में लगी रहीं। दमकलकर्मियों ने आग को कंपनी के दूसरे हिस्सों और आसपास की फैक्ट्रियों में फैलने से रोका।

    अनूप सिंह ने बताया कि अगरबत्ती बनाने का बुरादा कई जगह गांठ के रूप में पड़ा हुआ है, जो बार-बार सुलग रहा है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

  • Jalandhar News: घर में जल रही ज्योत से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

    Jalandhar News: घर में जल रही ज्योत से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

    जालंधर, ENS: दीवाली का पर्व नजदीक आते ही आग लगने की घटनाओं के मामले में आने शुरू हो गए है। हालांकि यह घटना पटाखों के कारण नहीं हुई है, बल्कि घर में जल रही ज्योत के कारण हुई है। दरअसल, लंबा पिंड के पास स्थित उपकर नगर में घर में बने मंदिर में जल रही ज्योत से आग लग गई। घटना के दौरान घर में परिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था। वहीं घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने घर मालिक और दमकल विभाग को फोन के जरिए कर सूचना दी, लेकिन मालिक के घर पहुंचने के तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था।

    वहीं सूचना मिलते मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में मंदिर के दराज में रखा सोना पिघलने से परिवार का लाखों का नुकसान हो गया। घर की मालिकन रोजी ने बताया कि सुबह उसने मंदिर में ज्योत जलाई थी। जिसके बाद वह काम के सिलसिले में घर को ताला लगा 9.30 बजे बाहर चली गई। उसे कुछ समय के बाद पड़ोसियों का फोन आया कि उसके घर से धुआं निकल रहा है, जिसे सुनकर वह वापस घर लौटी तो उसने देखा कि आग की लपटें घर से बाहर आ रही थी।

    इस दौरान पहले पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। कुछ समय के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। उसने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद वह घर के अंदर गई तो सारा सामान जल कर राख हो चुका था। मंदिर के दराज में पड़ा सारा सोना पिघल चुका था। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना में उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

  • Punjab News: राजिंदरा कॉलेज के यूथ फेस्टिवल में गोलाबारी करने वाले हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: राजिंदरा कॉलेज के यूथ फेस्टिवल में गोलाबारी करने वाले हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के सरकारी राजिंदरा कॉलेज में यूथ फेस्टिवल के दौरान गोलियां चलने का मामला सामने आया था। इस दौरान युवकों के 2 गुटों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था और एक गुट के युवक ने दूसरे गुट के युवकों पर फायरिंग कर दी थी। हालांकि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। वहीं अब बठिंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियारों सहित आरोपियों को काबू कर लिया है।

    जानकारी देते एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कल राजिंदरा कॉलेज में युवाओं के 2 गुटों में झगड़ा हुआ था और एक पक्ष ने गोलीबारी कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कटवाली थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें आज गोलीबारी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान जसदीप सिंह निवासी गांव बीर वाहमन के रूप में हुई है। उसके पास से एक .32 बोर का अवैध हथियार भी बरामद किया है।

    जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति पहले इसी कॉलेज से बीए पास कर चुका है और अब वहां पढ़ाई नहीं कर रहा, लेकिन वह खुद को कॉलेज का प्रधान बनाता था। उसके खिलाफ पहले भी सिविल लाइन थाने में मामले दर्ज हैं। इन दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम, दिग्गज अभिनेत्री और डांसर का हुआ निधन

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम, दिग्गज अभिनेत्री और डांसर का हुआ निधन

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता और बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले पंकज धीर के बाद एक और दिग्गज का निधन होने पर इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। दरअसल, पंकज धीर के बाद दिग्गज अभिनेत्री और डांसर मधुमती ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 87 वर्ष की आयु में मधुमती ने आखिरी सांस ली। वह अपनी बेहतरीन अदाओं और लाजवाब डांसिंग स्टाइल के लिए मशहूर थीं। उनको इंडस्ट्री का ‘डांसिंग क्वीन’ कहा जाता था।

    वह एक ऐसी अनोखी डांसर थीं जिन्हें नृत्य शैली की तुलना अक्सर हेलन से की जाती थी। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मधुमती के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी पहली गुरु। मुझे डांस के बारे में जो कुछ भी पता है, वह सब मैंने आपके चरणों में सीखा है, मधुमती जी। उनकी अदा, उनके एक्सप्रेशन में उनकी याद हमेशा साथ रहेगी। ओम शांति।’

    विंदू दारा सिंह ने मधुमति को याद करते हुए लिखा, ‘हमारी शिक्षिका और मार्गदर्शक मधुमति जी की आत्मा को शांति मिले। उनके प्यार और आशीर्वाद से हमने बहुत कुछ सीखा।’ वहीं चंकी पांडे ने भी उनकी फोटो शेयर कर लिखा कि उन्होंने मधुमति से डांस की बारीकियां सीखीं और उनके जाने से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है।

    साल 1938 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में जन्मीं मधुमति ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से बतौर डांसर की थी। धीरे-धीरे उन्होंने अपने हुनर से भोजपुरी, पंजाबी, दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों में पहचान बनाई। सिर्फ 19 साल की उम्र में ही उन्होंने शादी कर ली थी और साल 1977 में फिल्मों से दूरी बना ली। लेकिन पति के निधन के बाद मधुमति ने मुंबई में ‘मधुमति नृत्य अकादमी’ की स्थापना की थी। इसके बाद उन्होंने नई पीढ़ी को नृत्य सिखाने में खुद को समर्पित कर दिया।

     

  • Elvish Yadav और Fazilpuria के खिलाफ ED ने दायर की चार्जशीट

    Elvish Yadav और Fazilpuria के खिलाफ ED ने दायर की चार्जशीट

    नई दिल्लीः ईडी लखनऊ जोनल मुख्यालय ने फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया समेत 4 के खिलाफ गाजियाबाद पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों को पक्ष रखने के लिए समन जारी किया है। आरोपियों का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट आगे की कार्यवाही करेगा।
    अदालत द्वारा इसका संज्ञान लेने के बाद दोनों को तलब किया जाएगा। आरोप पत्र में चंडीगढ़ की कंपनी स्काई डिजिटल को भी दोषी ठहराया गया है।

    बता दें कि ईडी इस मामले में एल्विश और फाजिलपुरिया की करीब 55 लाख रुपये कीमत की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है। एल्विश और फाजिलपुरिया ने अपने गाने ’32 बोर’ में सांपों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद राजधानी स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय ने गुरुग्राम में इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर दोनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया था कि फाजिलपुरिया के गाने से यू-ट्यूब से 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी।

    इससे फाजिलपुरिया ने बिजनौर जिले में 3 एकड़ कृषि भूमि 50 लाख रुपये में खरीदी थी, जिसे जब्त कर लिया गया था। इसके अलावा दोनों के बैंक खातों में जमा करीब 3 लाख रुपये और गाने को शूट करने वाली चंडीगढ़ की स्काई डिजिटल कंपनी के बैंक खाते में जमा करीब 2 लाख रुपये भी जब्त किए गए थे। बता दें कि ईडी ने बीते वर्ष सितंबर माह में एल्विश और फाजिलपुरिया को राजधानी स्थित जोनल कार्यालय में तलब करके गहन पूछताछ भी की थी। एल्विश यादव नोएडा के बहुचर्चित कोबरा कांड के आरोपी भी हैं।

    बता दें कि पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स द्वारा एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ नोएडा में 2 नवंबर 2023 को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। एल्विश पर संगठित गिरोह बनाकर सांप का जहर और जिंदा सांप नोएडा व एनसीआर के फाॅर्म हाउस, नामचीन होटलों, क्लबों, रिसॉर्ट्स आदि में होने वाली रेव पार्टियों में उपलब्ध कराने का आरोप था। पुलिस जांच में एल्विश की संलिप्तता की पुष्टि होने पर 17 मार्च 2024 को नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में ईडी ने भी इस मामले को दर्ज कर एल्विश से पूछताछ की थी।

  • Punjab News: घर में भीषण आग लगने से एक्टिवा, कार, ऑटो और 29 LED जलकर हुई राख

    Punjab News: घर में भीषण आग लगने से एक्टिवा, कार, ऑटो और 29 LED जलकर हुई राख

    लुधियानाः जिले के इच्छा नगर में घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। इस घटना को लेकर आसपास लोगों में दहशत का माहौल पाया गया और घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। आग इतनी ज्यादा थी कि घटना से 2 एक्टिवा, एक कार और एक ऑटो सहित 29 एलईडी जलकर राख हो गए। दरअसल, 29 एलईडी ऑटो में रखे हुए थे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸ਼ਿਮਲਾਪੁਰੀ ‘ਚ ਅੱਗ ਦਾ ਕਹਿਰ: ਘਰ ‘ਚ ਖੜ੍ਹੀਆਂ ਸਕੂਟੀਆਂ, ਕਾਰ ਤੇ ਆਟੋ ਸੁਆਹ, ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ!

    राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन मकान के साथ-साथ लाखों का सामान राख में तब्दील हो गया। इलाके के निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि आग उनके पड़ोसी के घर में लगी। उनका पड़ोसी डिलीवरी वैन चलाने का काम करता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एसी के कंप्रेशर में आई खराबी के कारण आग लगी जो धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। गांववालों ने पहले खुद ही टंकी का पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें तेज़ होने लगीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई।

    फायरमैन विजय कुमार ने बताया कि उन्हें 11:38 बजे सूचना मिली थी। एक गाड़ी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि किसी तरह की जान की हानि नहीं हुई है, लेकिन वाहनों और घर का सामान पूरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड थोड़ी देर और देर से पहुंचती, तो आग आसपास के घरों तक भी फैल सकती थी।

  • Punjab News: व्यक्ति का ईंट मारकर किया कत्ल

    Punjab News: व्यक्ति का ईंट मारकर किया कत्ल

    बरनालाः शहना में व्यक्ति का ईंट मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना देर रात की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मघर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी शहना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कातिलों ने नहर के पुल के पास घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

    पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि हाल ही में शहना में पूर्व सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह कलकता का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। अभी गांव वासी उस दहशत से उभर नहीं पाए हैं कि अब एक और व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया है।

  • शेयर बाजार में आया भारी उछाल, महीने में पहली बार निफ्टी हुआ इतने के पार

    शेयर बाजार में आया भारी उछाल, महीने में पहली बार निफ्टी हुआ इतने के पार

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार ने वीरवार को हरे निशान में शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 407 अंक चढ़कर 83,013.10 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 104 अंक बढ़कर 25,427.55 के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे, जिससे निवेशकों के चेहरों पर राहत दिखी।

    निफ्टी 50 ने 19 सितंबर के बाद पहली बार 25,400 का स्तर पार किया है। सुबह 9:26 बजे तक BSE सेंसेक्स 364 अंक (0.44%) की बढ़त के साथ 82,969.45 पर था,वहीं, Nifty 50 इंडेक्स 102 अंक (0.41%) की तेजी के साथ 25,426.40 पर ट्रेड कर रहा था।

    अदाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयर 1 फीसदी से अधिक तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में आज मजबूती देखने को मिली, जबकि अमेरिकी बाजार बुधवार को ज्यादातर हरे निशान में बंद हुए। अमेरिका के बड़े बैंकों के बेहतर नतीजों ने ग्लोबल मार्केट सेंटिमेंट को मजबूत किया है। इन पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों का असर आज भारतीय बाजार पर भी साफ नजर आया।

  • Phagwara News: सरपंच की दुकान पर फायरिंग करके हमलावार फरार, देखें CCTV

    Phagwara News: सरपंच की दुकान पर फायरिंग करके हमलावार फरार, देखें CCTV

    फगवाड़ाः त्यौहारी सीजन को लेकर पुलिस शहर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर क्राइम का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। इस पर पुलिस लगाम कसने में नाकाम नजर आ रही है। यही कारण है कि हमलावारों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह आए दिन शहर में गोलियां चलाकर दहशत का माहौल लोगों में पैदा कर रहे है। वहीं ताजा मामला गांव बोहानी में सामने आया है जहां बुधवार रात को मौजूदा सरपंच की दुकान पर दो अज्ञात हमलावरों ने 6 राउंड फायर किए। इस घटना में 4 गोलियां दुकान के शटर को भेद गईं हैं जबकि 2 मिस फायर हुई हैं। गांव बोहानी के सरपंच भूपिंदर सिंह ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दुकान में चार जगह छेद हो रखे थे। उन्होंने बताया कि जब दुकान के अंदर जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक की तो मालूम हुआ कि मुंह पर कपड़ा बांधे दो लोग मोटरसाइकिल पर आए तथा उन्होंने दुकान पर फायर किए। सरपंच भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना रावलपिंडी पुलिस को दी। थाना रावलपिंडी फगवाड़ा के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें गांव बोहानी के सरपंच द्वारा सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर उन्होंने चार राउंड और दो मिस फायर बरामद किए हैं और आगे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना रात 1:06 मिनट की है, हमलावरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और फायरिंग का कारण भी अभी पता नहीं लग पाया है क्योंकि सरपंच के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।  
  • आज का राशिफल 16 अक्टूबर, 2025

    आज का राशिफल 16 अक्टूबर, 2025

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 11 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है।

    मेष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिए दिन बढ़िया होने वाला है आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिंग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नव विवाहित जीवनसाथी आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में आपकी तारीफ होगी और आपके काम करने की स्किल को सराहना मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

    कन्या राशि: आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सक्सेस रहेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आपके पेंडिंग वर्क भी पूरे हो जायेंगे।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगे तो जल्द ही पूरा हो जाएगा । कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें । बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगड़ा काम बनेगा।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है आप ज्यादातर समय व्यस्त रहेंगे। आज कार्य स्थल पर आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आपको माता जी कोई इच्छा पूरी करेंगे, माता जी की ख़ुशी देखने लायक होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे| आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी परिवार को जोड़कर चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको गर्व होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें, आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं।