Blog

  • भारत की आखिरी पुलिस चौंकी के पास से मिला ड्रोन 

    अमृतसरः भारत की आखिरी पुलिस चौंकी काहनगढ़ के पास से ड्रोन मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से तस्करी के लिए भारत भेजा गया था। हालांकि बरामद हुए ड्रोन के आसपास से कोई नशे का पैकेट नहीं मिला है। अधिकारियों ने कहा कि धुंध के बढ़ने के कारण पाकिस्तान की तरफ से तस्करी की कोशिशें और ज्यादा हो रही है। पुलिस चौकी काहनगढ़ के पास से एक ड्रोन मिला ड्रोन की सूचना मिलते ही बीएसएफ द्वारा इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस और बीएसफ अधिकारियों की ओर से पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

  • Shah Rukh Khan की नई मूवी को लकेर राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा, जालंधर के घर से प्रेरित होकर बनाई ‘Dunky’, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शाहरुख खान की अपकमिंग वाली फिल्म ‘डंकी’ को लेकर इस वक्त हर तरफ एक अलग ही उत्साह दिख रहा है। फिल्म पूरे जोश के साथ आज से यानी 21 दिसम्बर से रिलीज हो रही है। फिल्म के रिलीज से पहले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के साथ इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, उन्हें डंकी फिल्मी बनाने में जालंधर के नूरमहल में स्थित एक अनोखे डिजाइन के घर ने प्रेरित किया। जिससे उन्हें उक्त फिल्मी बनाने का सुझाव आया। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा साझा किए गए ‘डंकी डायरीज’ नाम से एक वीडियो में हिरानी ने ये खुलासा किया। वीडियो में हिरानी ने जालंधर के घर का फोटो दिखाया, जिसकी छत पर एक हवाई जहाज बना हुआ था।

    जिस पर बड़ा-2 एयर इंडिया लिखा हुआ था। उस फोटो के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। हिरानी ने कहा कि ये फोटो किसी प्रकार से एडिट नहीं की गई है, ये रियल फोटो है। जिसमें घर के ऊपर जहाज बनाया हुआ था। हिरानी ने कहा कि पंजाब में ऐसे कई घर हैं, जहां उनकी छतों पर हवाई जहाज बनाए गए हैं। मैं यह देखकर आश्चर्यचकित था। फिर, मैंने इसका कारण जानने की कोशिश की। इसके पीछे पंजाब के लोग ऐसा क्यों करते हैं। हिरानी ने वीडियो में कहा कि यह तस्वीर तब ली गई थी, जब हमने डंकी फिल्म बनाने का फैसला किया था। जिसके बाद उन्होंने घर का दौरा भी किया।

    मुझे पता चला कि यह एक सांस्कृतिक चीज है, जहां अगर घर का कोई बच्चा या परिवार का सदस्य लंदन, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में जाता है तो फिर वे इसे प्रदर्शित करने के लिए अपने घर की छत पर एक विमान बनाते हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब एक नई जानकारी सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये फिल्म पंजाब पर बेस्ड एक इमिग्रेशन ड्रामा फिल्म है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म जालंधर के बेहद खास घर की कहानी से प्रेरित है, जिसकी छत पर एरोप्लेन नजर आ रहा है और ये इस बात की गवाही दे रहा है कि घर का कोई सदस्य अब विदेश में शिफ्ट हो चुका है। आम धारणाओं से अलग ये घर और प्लेन दोनों भी असली हैं, कम्प्यूटर जेनेरेटेड इमेज नहीं।

    फिल्म ‘डंकी’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस घर के बारे में सबकुछ जानने के लिए वहां खुद पहुंचे और देखा कि घर के ऊपर बना एरोप्लेन कोई वॉटर टैंक नहीं बल्कि इसके अंदर दो बेडरूम बने हैं। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म की दिलचस्प कहानी शेयर की और बताया कि आखिर कैसे इस जालंधर के घर ने ‘डंकी’ की कहानी के लिए कैसे उनके दिमाग में इमिग्रेशन का बीज बोया। ‘डंकी’ में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी जैसे कई शानदार कलाकार हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ड्रामा के साथ कॉमेडी भी भरपूर है । पंजाब से इस फिल्म का एक और कनेक्शन है। दरअसल इसमें पंजाबी गाना ‘बंदा’ है, जिसे सबसे पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने गाया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮੁਫ਼ਤ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸਮਰਾਲਾ : ਸਮਰਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਾਬਾ ਜੁਝਾਰ ਸਿੰਘ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ 21 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 31 ਦਸੰਬਰ ਤੱਕ ਛੋਟੇ ਸਹਿਬਜਾਦਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਹਿਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮੁਫ਼ਤ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਰਾਜੇਵਾਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜੇਵਾਲ ਤੇ ਮਾਰਕਿਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ਬਾਲਿਓ ਨੇ ਰਿਬਨ ਕੱਟ ਕੇ ਕੀਤੀ।


     
    ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਵਿੱਚ ਮੈਡੀਕਲ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਐਮ.ਡੀ ਮੈਡੀਸਨ ਅਤੇ ਹੱਡੀਆਂ ਦੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ  ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਚੈੱਕਅਪ ਬਿਲਕੁਲ ਮੁਫਤ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ 5 ਦਿਨ ਦੀ ਦਵਾਈ ਵੀ ਬਿਲਕੁਲ ਮੁਫਤ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਲੈਬੋਰੇਟਰੀ ਦੇ ਰੇਟਾਂ ਵਿੱਚ 50% ਡਿਸਕਾਊਂਟ ਈ.ਸੀ.ਜੀ. ਤੇ  ਸ਼ੂਗਰ ਦੇ ਟੈਸਟ ਬਿਲਕੁਲ ਮੁਫਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ । ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਬਾ ਜੁਝਾਰ ਸਿੰਘ ਹਸਪਤਾਲ ਵਲੋਂ ਜੋ ਫਰੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਇਹ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਉਪਰਾਲਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕੈਂਪਾਂ ਦੀ ਬਹੁਤ ਜ਼ਿਆਦਾ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਬਾ ਜੁਝਾਰ ਸਿੰਘ ਹਸਪਤਾਲ ਸਮਰਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਇਕ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਹਸਪਤਾਲ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮੁਹਇਆ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

    ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕੈਂਪ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮੁਫ਼ਤ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਵ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਘੱਟ ਰੇਟਾਂ ਤੇ ਵਧੀਆ ਇਲਾਜ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਪਹੁੰਚੇ ਪਿੰਡ ਬੋਂਦਲੀ ਦੇ ਨਿਵਾਸੀ ਕੋਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸ਼ੂਗਰ ਤੇ ਕਿਡਨੀਆਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਈ ਹੈ ਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਵਧੀਆ ਢੰਗ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਬਾ ਜੁਝਾਰ ਸਿੰਘ ਹਸਪਤਾਲ ਸਮਰਾਲਾ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਹਸਪਤਾਲ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ।

  • जालंधरः इस मामले में डिपो होल्डर पर AAP विधायक को आया गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के सेंट्रल हलके से आप विधायक देर रात एक डिपो होल्डर द्वारा बांटे जा रहे राशन के दौरान मौके पर पहुंचे। जहां वह उक्त डिपो होल्डर पर भड़क गए और कहने लगे कि हम लोग भिखारी नहीं है और ना ही आपसे भीख मांगने के लिए आए है। इस दौरान आप विधायक ने उक्त डिपो होल्डर को कहा कि आपकी चार बार शिकायत आ चुकी है। दरअसल, देर रात एक डिपो होल्डर द्वारा लोगों को राशन बांटा जा रहा था। इस दौरान मौके पर आप विधायक रमन अरोड़ा पहुंच गए। जहां देर रात लोगों को राशन बांटे जाने पर डिपो होल्डर के खिलाफ आप विधायक को गुस्सा आ गया।

    उन्होंने कहाकि देर रात इतनी ठंड में यह लोग घर में खाना बनाकर बच्चों को खिलाएं या फिर यहां पर ठंड में भूखे प्यासे राशन लेने के लिए लाइनों में खड़े रहे। उन्होंने कहा कि अगर राशन बांटना है तो दिन में बांटा जाए। उन्होंने कहा कि रात 9 बजे राशन बांटना सही नहीं है। अरोड़ा ने कहा कि राशन लेना लोगों का हक है। उन्होंने कहा कि लोगों ने ही सरकार बनाई है, इसलिए ये राशन सरकारी है तो समय के अनुसार लोगों तक राशन मुहैया करवाया जाए। 

    डिपो होल्डर द्वारा सर्वर स्लो का बहाना बनाया गया तो अरोड़ा ने कहा कि पूरे शहर में राशन समय पर मिलता है, लेकिन अकेले इनका सर्वर क्यों स्लो है। डिपो होल्डर ने कहा कि उसने किसी व्यक्ति को रात के समय राशन देने के लिए नहीं बुलाया। विधायक के सामने ही लोगों ने भी डिपो होल्डर की क्लास लगाई।

     

  • पंजाबः बदमाशों ने बेरहमी से की युवक से मारपीट, तोड़ी टांगे 

    लुधियानाः  बस्ती जोधेवाल चौक के पास युवक से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां युवक ने आरोप लगाए है कि किसी रिश्तेदार से मिलकर वापस बाइक पर घर जा रहा था। इस दौरान बस्ती जोधेवाल चौक के करीब 10 से 12 बदमाशों ने उसे घेर लिया। उससे पूरी रात गांव चौंता में उन लोगों ने मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि  पूरी रात गांव चौंता में उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने उसे सड़क पर उसे उठा-उठा कर फेंका। बीच सड़क उसे लेटा कर उसकी टांग 2 जगह से तोड़ दी। इसके बाद बदमाश सुबह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और स्टाफ को कहा कि युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ है और वह घायल हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। दोपहर बाद युवक को होश आया। बदमाशों ने युवक की बाइक, मोबाइल और जूते भी अपने पास रख लिए हैं।

    बहादुरके रोड पर रहने वाले घायल कुलविंदर ने बताया कि वह ड्राइवर है और 2014 में उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था। बाद में दूसरे पक्ष के साथ उनका समझौता हो गया था। एक दिन पहले वह अपने रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहा था। बस्ती जोधेवाल थाना के कुछ दूर चौक पर युवकों ने उसे घेर लिया। हमलावर एक बाइक और ई-रिक्शा में आए थे। हमलावर उससे मारपीट कर ई-रिक्शा में डालकर हैबोवाल थाना लेकर गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर पुलिस ने पहले उसका इलाज करवाने की बात कही। बदमाश पुलिस के सामने उसे लूटपाट करने वाला साबित करने में जुटे थे।

    कुलविंदर ने बताया कि अस्पताल ले जाने की बजाए उसे हमलावर गांव चौंता ले गए। सड़क पर लेटाकर उसकी टांग के ऊपर चढ़ कर एक युवक ने उसकी टांग तोड़ी। इसके बाद वह उसे एक मकान में ले गए। पूरी रात उसे एक कमरे में बंद रखा। इसके बाद बदमाशों ने थाना कूमकलां की पुलिस को फोन किया। वहां भी पीसीआर दस्ते को गलत जानकारी देकर बदमाश उसे चोर कहने लगे। हालत गंभीर देखते हुए सुबह एसेंट कार में 2 महिलाओं के साथ हमलावर उसे सिविल अस्पताल यह कहकर दाखिल करवाकर गए कि वह सड़क हादसे में घायल है। कुलविंदर की पत्नी खुशी ने बताया कि उसके पति की हालत अभी भी नाजुक है। वहीं थाना हैबोवाल के एसएचओ बिट्‌टन कुमार ने बताया कि अभी मामला उनके ध्यान में नहीं है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਵਾਲੇ ਸਰਕਾਰੀ ਅਨਾਜ ਵਿੱਚ ਮਿਲਾਈਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਪਾਣੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੈ ਸਰਕਾਰੀ ਅਨਾਜ ਵਿੱਚ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਘਪਲਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਇਹ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਵਿਖੇ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਮੋਹਨਕੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਸਥਿਤ ਸ਼ਿਵਾ ਗਡਾਉਣ ਵਿੱਚ ਪਏ ਸਰਕਾਰੀ ਅਨਾਜ ਵਿੱਚ ਵਜਨ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪਾਣੀ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਅਨਾਜ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਮਿਲਾਉਣ ਦੀ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਆਪਣੇ ਕੈਮਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਕਰ ਲਈ। ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ ਹੁੰਦਾ ਦੇਖ ਡਿਊਟੀ ਦੇ ਰਹੇ ਤਾਇਨਾਤ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਕੈਮਰੇ ਖੋਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਮੁੱਕੀ ਵੀ ਕੀਤੀ  ਗਈ ।

    ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਸੰਬੰਧਿਤ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਪਰ ਫਿਲਹਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਠੰਡੇ ਬਸਤੇ ਵਿੱਚ ਪਈ ਹੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाबः मीट दुकान के ग्राहक और कर्मचारी के बीच हुई खूनी झड़प, तोड़े पैर, देखें CCTV

    मोगाः अमृतसर रोड पर मीट की दुकान पर ग्राहक और दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। ग्राहक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी को जमकर पीटा, उसका सिर फोड़ और पैर तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राहक को खराब मांस देने पर वह भड़क गए। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। देर शाम मोगा के अमृतसर रोड पर स्थित असलम मीट शॉप की दुकान पर उस समय हंगामा हो गया, जब दुकान के कर्मचारी ने पप्पू और चिकन खरीदने आए ग्राहक रमेश से कुछ कहा-सुनी हो गई।

    इस हंगामे में दुकान के कर्मचारी के ग्राहक और उसके दोस्तों ने उस पर जमकर हमला किया। वहीं, ग्राहक को भी मामूली चोटें आईं और दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जब ग्राहक के परिजन और दोस्तों ने अस्पताल आकर हंगामा करने की कोशिश की। उन्हें वहां से हटा दिया गया। मीट की दुकान पर हंगामे की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कर्ण के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

  • पंजाबः स्कूल में बास्केटबॉल खेल रहे बच्चे की हुई मौ’त 

    जीरकपुरः पटियाला रोड स्थित न्यू एंजल पब्लिक स्कूल में एक 14 वर्षीय छात्र की बॉस्केटबाल खेलते हुए गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम अपने भाई के साथ सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्राउंड में बॉस्केटबाल खेल रहा था। खेलते हुए वह गिर गया और उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। स्कूल प्रबंधकों ने मृतक के पिता नवीन गर्ग निवासी एकेएस कॉलोनी जीरकपुर को साथ लेकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती रेफर कर दिया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

    मृतक शुभम के पिता नवीन गर्ग ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे शुभम अपने 12 वर्षीय छोटे भाई के साथ बास्केटबॉल खेल रहा था तो अचानक उसके सिर में दर्द हुआ और उसने अपना सिर पकड़ा तो वह अचानक पीछे की तरफ गिर गया। न्यू एंजल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि स्कूल साढ़े नौ बजे शुरू होता है। बच्चे करीब साढ़ेे आठ बजे स्कूल में आकर खेल रहे थे। पौने नौ बजे यह हादसा हुआ है। घटना सीसीटीवी में कैद है। हादसे से स्कूल प्रबंधन भी सदमे में है।

    यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। शुभम के पिता ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही बच्चे को स्कूल छोड़कर आया था। कुछ ही देर बाद घटना की सूचना मिली तो वह वापस स्कूल में गया। जहां से स्कूल स्टाफ की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। जांच अधिकारी चमकौर सिंह ने बताया कि सूचना पर जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचे तो पिता के बयानों पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को उसे विदाई दी गई।

  • जालंधरः DC दफ्तर के बाहर रेहड़ी कर्मियों ने लगाया धरना, किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में ट्रैफिक की समस्या को सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वरा शहर को 4 जोन में बांटकर वन वे जोन में लगी अवैध रेहड़ियां और अवैध पार्किंग को लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसी को लेकर आज रेहड़ी चालक डीसी दफ्तर के बाहर पहुंच गए है। जहां उनके द्वारा धरना लगाकर हंगामा किया जा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक की समस्या को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

    जिसको लेकर रेहड़ियों चालकों का कहना है कि उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने से उनका कारोबार ठप्प हो गया है। उनकी मांग है कि बड़े लोगों के खिलाफ सरकार द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह भी सड़कों को लेकर सुधार चाहते है, लेकिन प्रशासन 21 हजार रेहड़ी चालकों को बेरोजगार करके सुधार ना करें। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि उनके रेहड़ी लगाने की व्यवस्था की जाए।

  • पंजाबः 12 नायब तहसीलदारों को सरकार ने किया प्रमोट, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने नायब तहसीलदारों को प्रमोट किया है। जानकारी के अनुसार 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार प्रमोट किया गया है। जिनकी सूची निम्न है।