Blog

  • होशियारपुरः नहर में गिरी कार, व्यक्ति को ढूंढने के लिए चलाया सर्च ऑप्रेशन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः नहर में गिरी कार, व्यक्ति को ढूंढने के लिए चलाया सर्च ऑप्रेशन, देखें वीडियो

    तलवाड़ा: शहर के तलवाड़ा के साह नहर के 52 फाटक के पास आज सुबह ब्रेजा गाड़ी नहर में गिर गई। कार मेें एक व्यक्ति सवार था, जो नहर में डूब गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची ने गोताखोरों की मदद से उक्त व्यक्ति की तालाश के लिए सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है। एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार को घटना स्थल पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि कार सवार व्यक्ति ने नहर में गिरने से पहले वहीं रेहड़ी पर छोले कुचले खा रहा था। 

    मौके पर मौजूद व्यक्ति का कहना है कि कार चालक नशे की हालत में लग रहा था। इसके कुछ देर बाद ही कार चालक गाड़ी सहित नहर में गिर गया। व्यक्ति ने बताया कि हमें पहले लगा कि उक्त कार चालक का एक्सीडेंट हो गया। लेकिन जब देखा गाड़ी नहर में तैर रही थी तो लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने उक्त व्यक्ति की तालाश चल रही थी और गाड़ी को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी। अभी तक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं नहर में पानी ज्यादा होने के कारण प्रशासन को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद अब नंगल से स्पेशल गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। जो जल्द घटना स्थल पर पहुंचेगी और मामले की कार्रवाई दोबारा से शुरू की जाएगी।

  • जालंधरः Visa Helpline में पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः Visa Helpline में पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना 7 के अंतगर्त आते ताज होटल के पास स्थित वीजा हेल्पाइन पर पुलिस ने दबिश दी। जहां पुलिस वीजा हेल्पाइन दफ्तर दबिश देकर स्टाफ के कुछ सदस्यों को राउंडअप कर थाने ले गई। दरअसल, पुलिस को वीजा हेल्पाइन के खिलाफ स्टूडेंट्स के द्वारा शिकायत मिली थी। दरअसल, स्टूडेंट्स का कहना है कि उक्त एजेंट ने उनसे वीजा लगवाने के लिए पैसे ले लिए, लेकिन ना तो अब पैसे वापिस कर रहा है और ना ही वीजा लगवाकर दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की ने 22 लाख रुपए एजेंट लेना था, लेकिन एजेंट पैसे वापिस नहीं कर रहा था। जिसके बाद उक्त लड़की ने सुसाइड करने की कोशिश की। 

    इस मामले के बाद एजेंट के दफ्तर के बाहर स्टूडेंट्स के द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उक्त वीजा हेल्पाइन दफ्तर पर आरोप लगे है कि उनके पास लाइसेंस पर्याप्त नहीं है।  वहीं दूसरी तरफ़ थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि रूटीन चेकिंग के जांच के लिए दफ़्तर में पहुंचे थे और लाइसेंस या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

  • सावधानः आपकी जान ले सकती हैं अबॉर्शन पिल्स!

    सावधानः आपकी जान ले सकती हैं अबॉर्शन पिल्स!

    रायगढ़: एक युवती को अपने पार्टनर से बेइंतिहां मोहब्बत थी। वह अपने पार्टनर पर जान छिड़कती थी। दोनों इत्मिनान से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसी दौरान वो प्रेग्नेंट हो जाती है, लेकिन उसका लिव इन पार्टनर बच्चे को दुनिया में नहीं लाना चाहता था। हिलाजा उसने अपनी प्रेमिका को खिला दी अवॉर्शन की दवा, जिसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ती चली गई और उसने इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का है, जहां एक युवती की अबॉर्शन की गोलियां खाने से मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक युवती के दानिश खान नाम के शख्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। इसी दौरान वो प्रेग्नेंट हो गई थी, लेकिन उसका प्रेमी बच्चे को दुनिया में नहीं लाना चाहता था। उसने प्रेमिका को अबॉर्शन की दवा खिला दी, जिसके बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी। 8 मार्च को उसे इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत के पहले दिए अपने बयान में युवती दानिश पर मारपीट के गंभीर आरोप लगा रही है।

    मृतिका के भाई ने अपने बयान में दानिश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, इस मामले में बीजेपी नेता ओपी चौधरी और गोमती साय ने प्रेस कॉफ्रेंस कर इस मामले को लव जिहाद से जोड़ दिया है। बीजेपी ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की SIT जांच की मांग की है। युवती की इस मौत ने एक ओर जहां कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं, तो वहीं इस केस के मुस्लिम कनेक्शन ने लोगों को इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखने को मजबूर कर दिया है।

  • हनुमान मंदिर में ड्रेस कोड को लेकर प्रवेश द्वार पर लगा नोटिस, जानें मामला

    हनुमान मंदिर में ड्रेस कोड को लेकर प्रवेश द्वार पर लगा नोटिस, जानें मामला

    शामलीः महाराष्ट्र के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किए जाने के बाद अब यूपी के प्रमुख मंदिरों में भी इसे लागू कर दिया गया है। शामली जिले के प्रमुख श्री हनुमान धाम मंदिर में भी हाफ पैंट, जींस, शॉर्ट ड्रेस पहनकर आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भक्तों को बाहर से ही भगवान के दर्शन करने होंगे। इसको लेकर पोस्टर भी मंदिर के बाहर चिपका दिए गए हैं। शामली जिले का पौराणिक धाम श्री मंदिर हनुमान टिल्ला श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। बताया जाता है कि यहां पर महाभारत के युद्ध में जाते समय भगवान श्रीकृष्ण ने बरनी के पेड़ों के नीचे विश्राम करते हुए युद्ध की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया था।

    इस मंदिर को भगवान श्री हनुमान का सिद्ध पीठ भी कहा जाता है, जहां प्रत्येक मंगलवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा राजनीतिक हस्तियां और दूरदराज के राज्यों से भी लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं, लेकिन अब इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। श्री मंदिर हनुमान धाम हनुमान टिल्ला प्रबंध समिति की ओर से मंदिर के मुख्य गेट के पास बोर्ड लगाया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि वे मर्यादित वस्त्रों के साथ ही मंदिर में प्रवेश करें।

    अमर्यादित छोटे वस्त्र, हॉफ पेंट, बर्मूडा, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटी-फटी जींस आदि पहनकर आने पर बाहर से ही दर्शन करने होंगे। यह निर्णय मंदिर समिति के पदाधिकारियों की सहमति के बाद लिया गया है। धाम के मुख्य महंत और प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि ‘इसमें कोई बुराई नही है। मंदिरों में दर्शन के लिए प्राचीन काल से नियम निर्धारित किए गए हैं। अब महिलाओं और पुरुषों के वस्त्रों पर पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव देखने को मिलता है, कई लोग मंदिरों को भी पिकनिक स्पॉट की तरह ट्रीट करने लगे हैं, ऐसे में मंदिर समिति द्वारा परिसर की शुचिता को बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं। समिति के इस निर्णय का कहीं कोई विरोध नहीं है, बल्कि संभ्रांत लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं।’

  • नाबालिग बहन से भाई ने की शादी, हुई प्रेग्नेंट

    नाबालिग बहन से भाई ने की शादी, हुई प्रेग्नेंट

    नई दिल्लीः जैसे-जैसे हम आधुनिकता की ओर आगे जा रहे हैं रिश्तों की मर्यादा भूलते जा रहे हैं। ये बातें हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। जी हां आज कल आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे है, जो आपस के ही रिश्तों को शर्मसार कर देते हैं। वहीं, कई जगहों पर भाई बहन की आपस में शादी किए जाने की खबरें भी सामने आती रही है। ऐसा ही एक मामला नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर ईलाके से सामने आया है, जहां भाई बहन की शादी का खुलासा तब हुआ जब लड़की 7 महीने की गर्भवती हो गई। दरअसल राजधानी के लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल में एक नाबालिग गर्भव​ती लड़की जांच के लिए आई थी। जांच से पहले डॉक्टर ने जब उसकी उम्र पूछी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉकटर ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और अस्पताल पहुंचकर जांच की। ये पूरा मामला 29 मई का बताया जा रहा है।

    बताया गया कि जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो वहां पश्चिम बंगाल निवासी नाबालिग लड़की मौजूद थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह और उसका चचेरा भाई एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने रजामंदी से निकाह किया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की ने बताया कि उन्होंने 25 अगस्त, 2022 को पश्चिम बंगाल में ‘निकाह’ किया था। इसके बाद वे दिल्ली आ गए। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ये दोनों पश्चिम बंगाल से जनवरी में दिल्ली आए और वेस्ट जवाहर पार्क में किराए के मकान में रहने लगे। यहां उन्होंने खुद को पति-पत्नी ही बताया था। लड़की 29 मई को रेग्युलर चेकअप के लिए LBS अस्पताल आई थी। लड़की के नाबालिग होने के कारण उसका इलाज कर रहे डॉक्टर ने सखी केंद्र बुलाया और पुलिस को भी सूचित किया।

    पुलिस ने कहा कि इसके बाद इंडियन पेनल कोड और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि काउंसलिंग और मेडिकल जांच के बाद लड़की को अस्पताल की निगरानी में रखा गया, जबकि लड़के को मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के सामने पेश किया गया। जेजेबी ने निगरानी में किशोर को रिहा कर दिया और एज वेरिफिकेशन के लिए सुनवाई की अगली तारीख तय की। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

  • एलन मस्क फिर बनें दुनिया के सबसे अमीर शख्स, बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा

    एलन मस्क फिर बनें दुनिया के सबसे अमीर शख्स, बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा

    नई दिल्लीः दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है। टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर जैसी कंपनियों मालिक एलन मस्क के बार फिर दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। उन्होंने दौलत की रेस में अब तक नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। बीते दिनों ही ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि मस्क जल्द ये कमाल कर सकते हैं। बीते 24 घंटों में एलन मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) में 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि फ्रांसीसी कारोबारी अर्नाल्ट को 5.35 अरब डॉलर का बड़ा घाटा हुआ है।

    Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, एलन मस्क की नेटवर्थ में हुए 1.98 अरब डॉलर के इजाफे के बाद ये बढ़कर 192 अरब डॉलर हो गई है। संपत्ति में आए इस उछाल के चलते वे दूसरे नंबर से अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं और एक बार फिर उनके सिर पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज सज गया है। वहीं बर्नार्ड अर्नाल्ट की बात करें तो 5.25 अरब डॉलर की गिरावट के बाद उनकी नेटवर्थ कम होकर 187 अरब डॉलर रह गई है। इतनी संपत्ति के साथ अब वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान है।

    बीते कुछ दिनों में बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ में तेज गिराववट देखने को मिली है। 24 मई 2023 को Bloomberg के आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें 24 घंटे के भीतर ही 11.2 अरब डॉलर या करीब 92,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके चलते उनकी नेटवर्थ 200 अरब डॉलर की नीचे पहुंच गई थी। अब एक बार फिर से एक दिन में उनकी संपत्ति में 5,25 अरब डॉलर की बड़े सेंध लगी है और इसके चलते उनसे नंबर-1 अमीर का ताज भी छिन गया है।

  • पंजाबः पार्षदों के साथ विजीलैंस दफ्तर पहुंचीं मेयर नीतिका भल्ला 

    पंजाबः पार्षदों के साथ विजीलैंस दफ्तर पहुंचीं मेयर नीतिका भल्ला 

    मोगाः नगर निगम की मेयर नीतिका भल्ला अपने कुछ पार्षदों के साथ मोगा विजिलेंस दफ्तर पहुंची है। विजिलेंस की तरफ से बुधवार को भल्ला को तलब किया गया था। विजिलेंस कार्यालय पहुंची मेयर नीतिका भल्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चाहे विजिलेंस हो या सीबीआई किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। बता दें कि कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाली नगर निगम मेयर नीतिका भल्ला को स्थानीय विजिलेंस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कथित घोटाले की जांच के लिए तलब किया है। विजीलैंस के मुताबिक सरकारी खजाने में भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर त्रुटियों और अनियमितताओं की जांच के लिए पर्याप्त सबूतों के आधार पर सतर्कता ब्यूरो ने मेयर नीतिका भल्ला को तलब किया है। हालांकि उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इससे पहले एक अन्य मामले में विजिलेंस तत्कालीन कमिश्नर अनीता दर्शी समेत 6 अधिकारियों के खिलाफ जांच कर रही है।

  • पंजाबः सीएम मान का अल्टीमेटम खत्म, सरकारी जमीन के कब्जाधारियों से 6 हजार एकड़ जमीन खाली कराएगी सरकार

    पंजाबः सीएम मान का अल्टीमेटम खत्म, सरकारी जमीन के कब्जाधारियों से 6 हजार एकड़ जमीन खाली कराएगी सरकार

    चंडीगढ़ः सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आज से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कब्जाधारियों को 31 मई तक का दिया गया अल्टीमेटम समाप्त हो गया है। इसलिए पंजाब सरकार आज से पंचायती, शामलात और अन्य सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। पंजाब सरकार ने 10 जून तक कुल 6 हजार एकड़ सरकारी जमीन से कब्जा खाली कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि इससे पहले CM भगवंत मान ने ऑन कैमरा आते हुए पंजाब के रसूखदार लोगों से 31 मई तक स्वयं सरकारी जमीन से कब्जे छोड़ने की अपील की थी।

    उन्होंने इसके बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा व्यापक मुहिम शुरू कर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 10 जून तक कब्जे छुड़वाने का टारगेट कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया था कि कुल 6 हजार एकड़ सरकारी जमीन से कब्जा खाली कराने को वारंट जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई में किसी प्रकार की कोई कानूनी अड़चन नहीं होने की बात कही। इसके अलावा भी करीब 20-25 हजार एकड़ सरकारी जमीन है। लेकिन इसके संबंध में विभिन्न अदालतों और विभाग की कोर्ट में केस विचाराधीन है।

  • पंजाबः 2 नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ

    पंजाबः 2 नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए 2 नए मत्री बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डियां के लिए निजी स्टाफ तैनात किया गया है। इनमें सचिव, निजी सहायक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इस स्टाफ के साथ ही कुछ की पोस्टिंग मुख्यमंत्री कार्यालय में भी हुई है। आज दोनों मंत्रियों ने पदभार संभाला और सीएम भगवंत मान व केजरीवाल का धन्यावाद किया। उन्हें ऑफिस में चार्ज दिलाने के वक्त होशियारपुर से मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा और अमन अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बलकार सिंह ने कहा कि उन्हें सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतर दिखाएंगे। उन्होंने मंत्री पद देने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। बलकार ने कहा कि वह राजनीति में लोगों की सेवा के लिए आए हैं और सेवा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया, जिस वह पर खरा उतरेंगे। बता दें कि बीते दिन पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट में दो और मंत्रियों को शामिल किया गया। बुधवार को राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डियां को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

    बलकार सिंह करतारपुर से विधायक चुने गए हैं और डीसीपी भी रह चुके हैं जबकि खुड्डियां लंबी विधानसभा सीट जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं मुक्तसर जिले की लंबी विधानसभा सीट वहीं सीट है जहां से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पांच बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में खुड्डियां ने उनको मात देते हुए जीत हासिल की है। पंजाब कैबिनेट के विस्तार से ठीक पहले यानी मंगलवार को डॉक्टर इंद्रवीर निज्जर ने पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

  • पंजाबः नायब तहसीलदार सहित रिटायर्ड पटवारी गिरफ्तार 

    पंजाबः नायब तहसीलदार सहित रिटायर्ड पटवारी गिरफ्तार 

    बठिंडाः विजीलैंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तहसीलदारों सहित पटवारियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में इसके लिए सरकार ने व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी किया था। विजीलैंस टीम ने माल रिकॉर्ड में फेरबदल करके शामलाट की 28 एकड़ जमीन प्राइवेट के नाम करन के दोष में सरदूलगढ़ के नायब तहसीलदार व माल हल्का सेमा के एक सेवानिवृत्त पटवारी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करके शामलात भूमि किसी और के नाम करने और उस पर बैंक से लाखों रुपए का लोन लेने का आरोप है।

    मामले की शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल करके विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार किया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बलविंदर सिंह नायब तहसीलदार सरदूलगढ़ (तत्कालीन कानूनगो) और जगजीत सिंह सेवानिवृत्त पटवारी माल हल्का सेमा ने राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में फेरबदल किया। दोनों ने गांव सेमा तहसील नथाना जिला बठिंडा की करीब 28 एकड़ शामलात जमीन में निजी व्यक्तियों को मालिक बनाया और स्वयं काश्तकार बन गए। विजीलैंस विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि पटवारी जगजीत सिंह जग्गा द्वारा जमाबंदी 2005-06 में निजी व्यक्तियों को किसान से मालिक बना दिया गया।

    बाद में इन जमीनों पर मालिकों ने बैंकों से लाखों का लोन ले लिया गया। सतर्कता विभाग को एक गुप्त सूत्र से राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी की सूचना मिली, जिसकी शिकायत विजिलेंस को दी गई। विजिलेंस द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि बलविंदर सिंह उस समय सरदूलगढ़ का कानूनगो था। मामले में जमीन के मालिकों को भी नामजद किया है, जिन्होंने इस जमीन का मालिकाना हक हासिल करके बैंक से लाखों रुपए का कर्ज लिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून व भारतीय दंड संहिता के तहत थाना रेंज बठिंडा में मामला दर्ज किया है।