Blog

  • जालंधर : वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए हो रहे हवन यज्ञ और प्रार्थना, देखें वीडियो

    जालंधर/ENS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत की विजय हो, इसके लिए पूरे देशभर में प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं। वहीं जालंधर के सूधा चौक में स्थित महावीर मंदिर में बर्तन बाजार के व्यापारी भारत की जीत के लिए हनुमान जी की आरती करके प्रार्थना कर रहे हैं। इसी को लेकर महावीर मंदिर के पुजारी ने हनुमानजी की विशेष आरती और पूजा कराई। इस दौरान डमरू, घंटे घड़ियाल बजाकर हनुमान जी से प्रार्थना की गई। ये विशेष आरती भारत की वर्ल्ड कप जीतने को लेकर की गई। बर्तन बाजार के व्यापारियों का का मानना है कि हनुमानजी ये प्रार्थना अवश्य स्वीकार करेंगे, जीत भारत की होगी। बता दें कि देश भर में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा हवन यज्ञ और भारत की जीत की प्रार्थना की जा रही है।

    क्रिकेट प्रेमी मनीष बाहरी, विनय कपूर, परमिंदर सिंह सहित अन्य प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि भारत ही वर्ल्ड कप जीतेगा, इसलिए पहले से मिठाई खिलाकर हम भारत की जीत सुनिश्चित कर चुके हैं। इस मैच में सभी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे और ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान क्रिकेट प्रीमियर ने मंदिर में रोहित रोहित की गूंज से भारत की जीत का विश्वास दिलाया। गौरतलब है कि इस बार टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दांवेदार माना जा रहा है और लाखों-करोड़ों फैंस का सपोर्ट भी टीम इंडिया के साथ है। वहीं अब टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा-पाठ का दौर भी शुरू हो गया है।

    फाइनल मुकाबले के लिए फैंस काफी उत्साहित दिख रहे है। बता दे फाइनल मुकाबले में कई वीआईपी गेस्ट भी शामिल होंगे। इसके अलावा बॉलीवुड सिंगर्स अपनी आवाज का जादू भी बिखेरेंगे। वहीं मैच से पहले इंडियन एयर फोर्स द्वारा एक एयर शो भी होगा। वहीं मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेस करके कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि अभी तक हमने कुछ भी तय नहीं किया है। सभी के पास फाइनल खेलने का मौका है। हम पिच को कल रीड करेंगे और 12 से 13 खिलाड़ी हमारे लिए तैयार हैं। हमने अभी 11 तय नहीं किए हैं। मैं चाहता हूं कि सभी खिलाड़ी रेडी रहें।

  • 2 ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, मौत

    नई दिल्ली :  हरियाणा के यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 73-ए पर पीपली माजरा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रकों के चालक जिंदा जल गए। राहगीरों की सूचना पर छछरौली और प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को काबू किया। चालकों के जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया देर रात तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे 73ए के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य चल रहा है इसके लिए भिलपुरा के पास मिक्सर माल का प्लांट लगाया गया है, जहां से शनिवार रात करीब 8 बजे हाईवे निर्माण कार्य के लिए मिक्सर सामग्री लेकर ट्रक छछरौली की तरफ जा रहा था

    जब यह ट्रक पीपली माजरा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक से टकरा गया टक्कर लगते ही जोरदार धमाके के साथ दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान ही ट्रक चालकों ने बचाव-बचाव की गुहार लगाई। लेकिन कोई भी चालक बाहर नहीं निकल पाया मौके पर खड़े राहगीर भी उनको बचाने में नाकाम रहे, क्योंकि टक्कर लगते ही दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। देखते ही देखते दोनों ट्रक के चालक जिंदा जल गए सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग को काबू किया और वाहनों को किनारे कर मार्ग पर यातायात सुचारु कराया इससे पहले हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है

  • पंजाब : स्कूल से निकाले गए छात्र ने सिक्योरिटी गार्ड पर चलाई गोलियां

    बटाला : थाना किला लाल सिंह के अंतर्गत गांव मिर्जाजान (कोट मजल्स) के सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूल में शनिवार दोपहर स्कूल से निकाले गए एक छात्र ने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड पर गोली चला दी। सौभाग्य से स्कूल के सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गए। गोलीबारी से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अफरा-तफरी मच गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना किला लाल सिंह प्रमुख हरमीक सिंह ने बताया कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिर्जाजान में पढ़ने वाले युवक सतिंदरबीर सिंह निवासी उग्रेवाल को करीब 4 महीने पहले स्कूल से निकाल दिया गया था।

    कल दोपहर करीब 2 बजे उक्त युवक अपने 2 अन्य साथियों के साथ स्कूल की दीवार फांदकर स्कूल में घुस आया। जिस पर स्कूल के 2 सिक्योरिटी गार्ड सुखजिंदर सिंह निवासी कोहाली और गुरप्रीत सिंह निवासी दामोदर ने उक्त युवक से दीवार पर पैर रखने का कारण पूछा तो सतिंदरबीर सिंह उर्फ ​​छिंदा पुत्र सुखविंदर सिंह उग्रेवाल निवासी ने आकर सुरक्षा गार्डों पर गोली चला दी। भागते समय उसने उन पर तीन और गोलियां चलाईं। सुरक्षा गार्ड बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। इस संबंध में थाना किला लाल सिंह पुलिस द्वारा सतिंदरबीर सिंह उर्फ ​​छिंदा निवासी उगरेवाल और 2 अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : पुलिस के हत्‍थे चढ़े गैंगस्‍टर लॉरेंस और बराड़ गैंग के 3 गुर्गे

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की गिरफ्तारी पंजाब से हुई है, जबकि एक उत्तर प्रदेश और एक को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार गुर्गों की पहचान अभिषेक राणा, निवासी गांव रणखंडी, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), अंकित कुमार निवासी-गांव मैनपुरी, मोहाली और प्रवीण कुमार-निवासी लालड़ू, मोहाली के रूप में हुई है।

    एसएसपी डॉ. गर्ग ने बताया कि यह कार्रवाई 2 शूटरों को गिरफ्तार करने के बाद की गई है। दोनों को गोल्डी बराड़ और साबा यूएसए द्वारा ट्राईसिटी में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

  • जालंधर-चिंतपूर्णी हाईवे का मुआवज़ा वितरण घोटाला में 8 गिरफ्तार

    64 करोड़ के घोटाले के दोष अधीन 42 और नये दोषी नामज़द

    जालंधर (ENS) चिंतपूर्णी हाईवे के लिए अधिग्रहित की ज़मीन के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त करोड़ों रुपए के मुआवज़े की वितरण में बहु-करोड़पति घोटाले संबंधी केस के बारे विजीलैंस द्वारा  गठित 3 सदस्यीय विशेष जांच टीम (सिट) की तरफ से जाँच हाईवे मुआवजा वितरण घोटाले में विजिलेंस ने 8 नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमे Gillco Group के रूपिंदर गिल की पत्नी हरदीप कौर निवासी जी टी बी नगर जालंधर सहित प्रदीप गुप्ता, सन्नी कुमार, दलविंदर, तजिंदर सिंह निवासी कुंज एक्सटेंशन जालंधर, मोहित गुप्ता, रामजी डीड राइटर, जसविंदर सिंह पटवारी सेवामुक्त आदि शामिल हैं।

    इस मामले की जाँच में यह भी सामने आया कि तत्कालीन एसडीएम आनंद सागर ने लुईस बर्जर कंपनी की तरफ से तैयार की ड्राफ्ट 3-ए शड्यूल योजना को गलत तरीके से बदल दिया और ज़मीन का 64 करोड़ रुपए का मुआवज़ा अपने परिचतों को उसकी तरफ से इस नई सड़क के साथ खरीदी ज़मीन के लिए जारी कर दिया। जांच के दौरान ब्यूरो ने इस मामले में आईपीसी की एक और धारा 201 जोड़ दी है और 42 और नये मुलजिमों को नामज़द किया गया है। जिनमें से 8 मुलजिमों को शनिवार को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तत्कालीन आनंद सागर शर्मा एसडीएम.-कम-कुलैकटर और भूमि ग्रहण अफसर होशियारपुर समेत कुल 13 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया था।

    जिनमें बलजिन्दर सिंह तहसीलदार होशियारपुर, मनजीत सिंह नायब तहसीलदार होशियारपुर, दलजीत सिंह पटवारी गाँव खवासपुर (पिप्पलांवाला), परविन्दर कुमार पटवारी निवासी गांव खवासपुर, सुखविन्दरजीत सिंह सोढी रजिस्टरी क्लर्क, देवीदास डीड राईटर, हरपिन्दर सिंह गिल निवासी महाराजा रणजीत सिंह नगर होशियारपुर, सतविन्दर सिंह ढट्ट और अवतार सिंह जौहल दोनों निवासी मोहल्ला टिब्बा साहिब होशियारपुर और जसविन्दर पाल सिंह निवासी लिली काटेज, सुतेहरी रोड होशियारपुर शामिल है। उनको पहले ही भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) (डी), 13(2) के अंतर्गत विजीलैंस पुलिस थाना, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में एफआईआर नंबर 01 तारीख़ 10- 02- 2017 के अंतर्गत दर्ज किये गए इस केस में गिरफ़्तार या जांच में शामिल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस केस की आगे जांच के लिए विशेष जज लुधियाना की समर्थ अदालत द्वारा तारीख़ 05- 04- 2022 को दिए हुक्मों अनुसार मुख्य डायरैक्टर, विजीलैंस ब्यूरो पंजाब की तरफ से विजीलैंस के डायरैक्टर राहुल एस की निगरानी अधीन तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें राजेश्वर सिंह एसएसपी विजीलैंस ब्यूरो रेंज जालंधर, गुरमीत सिंह, एसएसपी, विजीलैंस ब्यूरो रेंज फ़िरोज़पुर और सूबा सिंह, एसएसपी, आर्थिक अपराध विंग, विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना को मैंबर बनाया गया। जांच के दौरान पता लगा कि तत्कालीन एसडीएम होशियारपुर आनंद सागर शर्मा ने अपने तरफ से तैयार किये शड्यूल 3-ए में पाँच गाँवों खवासपुर, डिगाना कलाँ, डिगाना खुर्द, हरदो खानपुर और खसरा बस्सी जोना/ चोहली के हाईवे अलाईनमैंट को बदल दिया जोकि एक सर्वेक्षण के बाद लुईस बर्जर कंपनी द्वारा तैयार किया मूल ड्राफ्ट अनुसूची 3-1 के साथ मेल नहीं खाता।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि कार्यकारी इंजीनियर लोक निर्माण विभाग होशियारपुर से उक्त शड्यूल ड्राफ्ट 3-ए प्राप्त करने के उपरांत तत्कालीन एसडीएम होशियारपुर आनंद सागर शर्मा ने इसमें दर्ज दस्तावेज़ों की तस्दीक करनी थी परन्तु उन्होंने उक्त ड्राफ्ट शड्यूल को अपने दफ़्तर में 4 महीनों से अधिक समय के लिए लम्बित रखा। इस मामले में उक्त मुलजिम एसडीएम आनंद सागर शर्मा ने नोटिफिकेशन के लिए शड्यूल 3 ए में उक्त पाँच गाँवों के खसरा नंबरों को पूरी तरह बदल दिया। उक्त बदले हुए खसरा नंबर नोटिफिकेशन 3-डी और 3-जी में भी प्रकाशित किये गए थे। उक्त दोषी एस. डी. एम ने अपने अधीन पटवारी से झूठी रिपोर्टें लेकर ज़मीन की किस्म को गलत तरीके से कृषि से रिहायशी/ व्यापारिक बना दिया और इस सम्बन्धी झूठा परिवर्तन सर्टिफिकेट तैयार कर लिया। बाद में, केंद्र सरकार की तरफ से कुल 286, 36, 13, 620 रुपए मुआवज़ा राशि के तौर पर प्राप्त किये गए जो उक्त एस. डी. एम की तरफ से अपराधिक साजिश के अंतर्गत भू-माफिया के साथ मिलीभुगत करके, मुआवज़े के लिए नोटिफिकेशन ए, डी, जी में कृषि ज़मीन के तौर पर प्रकाशित की गई ज़मीन के लिए रिहायशी दरों पर 64, 13, 66, 399 रुपए गैर कानूनी तरीके से मुआवज़ा वितरित कर दिया और जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि जाँच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि दोषी आनंद सागर शर्मा ने शड्यूल ड्राफ्ट 3 ए तैयार करते समय अपने परिचित व्यक्तियों के साथ मिलकर मुआवज़ा राशि हड़पने की साजिश रची थी।

    उक्त 5 गाँवों के बदले असली ज़मीन मालिकों की गुप्त सूचना अपने नज़दीकी साथियों को देने के बाद मुलजिमों ने बदले हुए खसरा नंबरों वाले सम्बन्धित असली ज़मीन मालिकों के साथ संपर्क किया और राजस्व अधिकारियों की मिलीभुगत से ज़मीनें खरीद ली गई। इन खसरा नंबरों के मालिकों को यह नहीं पता था कि उनकी ज़मीन के खसरा नंबर अनुसूची 3-ए की बदली हुई अलाईनमैंट में दर्ज हैं क्योंकि उक्त क्षेत्र में कभी कोई सर्वेक्षण ही नहीं किया गया था।पड़ताल के दौरान पाया गया कि नोटिफिकेशन 3 ए के बाद और अवार्ड के वितरण तक गाँव खवासपुर और हरदो खानपुर के साथ सम्बन्धित बदली गई अलाईनमैंट में पड़ते इलाके में राजस्व आधिकारियों की तरफ से कुल 54 रजिस्टरियाँ दर्ज की गई। यहाँ बताने योग्य है कि नेशनल हाईवे एक्ट 1956 की धारा 3 सी के अंतर्गत ज़मीन मालिकों की तरफ से नेशनल हाईवे के लिए ऐकुआइर की गई ज़मीन सम्बन्धी 40 आवेदन पत्र आनंद सागर शर्मा की तरफ से प्राप्त करके ज़िला होशियारपुर के तहसीलदार होशियारपुर के द्वारा सम्बन्धित कानूनगो होशियारपुर, नसराला और प्रेमढ़ को रिपोर्ट के लिए भेजी गई थीं।

    मुलजिम आनंद सागर शर्मा की तरफ से इन 40 आवेदन पत्रों की रिपोर्ट तहसीलदार होशियारपुर से प्राप्त न होने के बावजूद भी उसने अपने निजी लाभ के लिए गाँव खवासपुर में अपने परिचित व्यक्तियों की तरफ से खरीदी ज़मीनें सम्बन्धित नेशनल हाईवे एक्ट 1956 की धारा 3 सी के अधीन प्राप्त 4 आवेदन पत्र अलग तौर पर लिये।  विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से नये नामज़द किये गए मुलजिमों में से 8 मुलजिमों को तारीख़ 18. 11. 2023 को गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन 8 मुलजिमों को रविवार को स्थानीय अदालत में पेश करके आगे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की माँग की जायेगी। विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से और जांच जारी है और बाकी दोषियों की गिरफ़्तारी के लिए उनकी रिहायशों और अन्य छिपने वाले स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और इनको जल्द गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮਹਿਜ਼ 200 ਮੀਟਰ ਦੂਰੀ ਤੇ ਹੋਇਆ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਹੰਗਾਮਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਹਾਲਾਤ ਦਿਨ ਪ੍ਰਤੀ ਦਿਨ ਬਦ ਤੋ ਬਤਰ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਲੁੱਟਖੋ ਚੋਰੀ ਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਹੁਣ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੋਕ ਘਰ ਤੋਂ ਨਿਕਲਣ ਲੱਗਿਆਂ ਵੀ ਡਰਦੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਠਾਣਾ ਡੀ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਤੋਂ ਮਹਿਜ਼ 200 ਮੀਟਰ ਦੂਰੀ ਦਾ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਕਿ 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਨਾਲ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਝਗੜਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਕਾਰ ਤੋੜੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬਚਾਵ ਲਈ ਆਏ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਦੇ ਵੀ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟ ਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਰਕੇਸ਼ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬਿਆਸ ਤੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਆਏ ਸਨ, ਤਾਂ ਥਾਣਾ ਡੀ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਤੋਂ ਥੋੜੀ ਦੂਰੀ ਤੇ ਹੀ ਲਹੋਰੀ ਗੇਟ ਚੌਂਕ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਕਾਰ ਦੇ ਅੱਗੇ ਅਚਾਨਕ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਆ ਕੇ ਰੁਕ ਗਿਆ। ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਝਗੜਨ ਲੱਗਾ ਕਿ ਕਾਰਨ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਸਾਈਡ ਮਾਰੀ ਹੈ।

    ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਰਕੇਸ਼ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੇਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਕਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਾਲ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਮੈਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚਾਲਕਾਂ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਗੱਲ ਦੀ ਹੀ ਮਾਫੀ ਮੰਗਦਾ ਰਿਹਾ। ਲੇਕਿਨ ਫਿਰ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਤੋੜ ਕੇ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਕਾਰ ਖੋਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਇਨੇ ਵਿੱਚ ਬਚਾਵ ਵਾਸਤੇ ਆਏ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਵੀ ਸਿਰ ਦੇ ਉੱਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪਿਸਤੋਲ ਦਾ ਵੱਟ ਮਾਰ ਕੇ ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਡੀ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਰਕੇਸ਼ ਅਰੋੜਾ ਤੇ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਮਲਾਵਰ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਛੱਡ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਫਿਲਹਾਲ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਹਮਲਾਵਾਰਾਂ ਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਗਈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਲਹੋਰੀ ਗੇਟ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਰਾਹ ਜਾਂਦਾ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਤਾਂ ਜਦੋਂ ਉਹ ਬਚਾਵ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਅੱਗੇ ਨੂੰ ਵਧੇ ਤਾਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੇ ਔਰਤ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਥਾਣਾ ਡੀਡਵੀਜ਼ਨ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਲੋਹਰੀ ਗੇਟ ਨਜ਼ਦੀਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ 2 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਰਕੇਸ਼ ਅਰੋੜਾ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਕਾਰ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਇੱਕ ਗੱਜਨ ਸਿੰਘ ਨਾਮ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਜਖਮੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਆਰਟੀਓ ਦਫਤਰ ਵੈਰੀਫਾਈ ਕਰਕੇ ਜਲਦ ਹੀ ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, देखें वीडियो

    पंचकूला : सेक्टर-6 के अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई जब अस्पताल के टॉयलेट में नवजात बच्चे का शव मिला। जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी रिंकू जब अस्पताल के टॉयलेट में सफाई के लिए गया। तब देखा कि टॉयलेट के अंदर एक शिशु का शव पड़ा हुआ था। तभी उसने अस्पताल में शोर मचाया। जिसके बाद बच्ची को डॉक्टर के पास लाया गया। डॉक्टर ने नवजात बच्चे को मृतक घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 6 के चौंकी इंचार्ज अनिल कुमार, जांच अधिकारी जसबीर सिंह, एसएचओ सेक्टर 5 रूपेश चौधरी मौके पर पहुंचे।

    जांच अधिकारी सेक्टर 6 के चौन्की इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची एक दिन की जन्मी है। उन्होंने कहा कि किस वजह से ये काम किया है पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है और अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। शव को सेक्टर 6 के अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज का होगा वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स विश्व कप फाइनल मैच देखने पहुंचेंगे। वहीं दूसरी ओर मैच से पहले एक खास एयर शो का भी रोमांच क्रिकेट फैंस महसूस कर पाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल आज 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराने में सफलता पाई थी तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में एक दूसरे का सामना करेगी। बता दें कि 2003 में आखिरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत मिली थी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स रविवार को यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मैच के सुचारू संचालन के लिए किए गए विस्तृत इंतजामों के बारे में बताया, जिसमें मैदान, टीम, अति विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने और यातायात प्रबंधन की देखभाल के लिए 4,500 कर्मियों की तैनाती शामिल है।

    भारतीय वायुसेना द्वारा खास एयर शो का रोमांच

    आज फाइनल मैच के दिन क्रिकेट फैन्स को जहां क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा तो वहीं, दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले एक खास एयर शो का भी रोमांच क्रिकेट फैन्स देख पाएंगे। वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय वायुसेना द्वारा खास एयर शो का आय़ोजन होने वाला है। बता दें कि फाइनल मैच से पहले भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ ‘एयर शो’पेश करेगी, जिसका रोमांच फैन्स स्टेडियम में जाकर देख सकेंगे।

  • जालंधरः Ravi Jeweller में हुई लूट को लेकर पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS: राम चौंक पर स्थित रवि ज्वैलर्स में शुक्रवार को हुई लूट मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। इस घटना को हल करते हुए पुलिस ने बताया कि उक्त ज्वैलर की दुकान पर कोई लूट की वारदात नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि उक्त ज्वेलर्स के द्वारा झूठी कहानी रची गई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर उक्त ज्वेलर ने पुलिस अधिकारियों से लिखित तौर पर माफी भी मांगी है। दरअसल, दिनदहाड़े इस लूट की वारदात को लेकर पुलिस कमिश्नरेट के हाथ पांव फूल गए थे। लेकिन शुक्रवार को ही एसीपी निर्मल सिंह को यह मामला संदिग्ध लग रहा था। क्योंकि उक्त ज्वैलर की दुकान के सीसीटीवी दिवाली के दिन से ही बंद पड़े हुए थे। 

    वहीं इस मामले को लेकर जब एंटी नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने जब जांच शुरू की तो रवि ज्वैलर्स को फोकस कर रहे आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इस दौरान शिकायतकर्त्ता द्वारा पुलिस को शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे का समय बताया गया था, लेकिन समय बदल-बदल कर कैमरे चैक करने पर भी रवि ज्वैलर्स में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति एंट्री लेता नहीं दिखाई दिया। देर रात यह तय हो गया था कि मामला संदिग्ध है। शनिवार सुबह ही एंटी नार्कोटिक्स सेल ने शिकायकर्त्ता को बुला लिया।

    इस दौरान पुलिस ने सख्ती के साथ उक्त ज्वेलर से जब पूछताछ की तो उक्त ज्वेलर पहले तो पुलिस को उलझाता रहा।  परंतु पुलिस द्वारा उक्त ज्वैलर पर मामले को लेकर जब दबाव ज्यादा डाला गया तो उक्त ज्वेलर ने माना कि वह खुद डिप्रैशन में हैं और गलती से पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर बैठा। उसने माना कि उनके शोरूम में कोई भी लूट नहीं हुई। पुलिस ने शिकायतकर्त्ता ज्वैलर की मानसिक हालत को देखते हुए उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया।

  • विदेश में जालंधर के युवक की गोली मारकर हत्या

    2 महीने बाद थी मृतक की शादी

    जालंधर,ENS: लोहियां से बड़ी खबर सामने आई है। लोहियां से विदेश गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रणजीत सिंह उर्फ राणा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिलीपींस में हथियार से लैस कुछ लोगों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। परिवार ने बताया कि मृतक रणजीत राणा लम्बे समय से मनीला में रह रहा था। दीवाली से पहले कुछ दिनों के लिए लोहियां आया था और दीवाली के बाद लोहियां से मनीला वापिस चला गया था। मृतक के चाचा जोगा सिंह डोल प्रधान रोटरी क्लब लोहियां ने बताया कि 2 महीने बाद फरवरी 2024 में उसकी शादी होने वाली थी। जिसकी पूरी तैयारियां हो चुकी थी। इस दुख की घड़ी में जोगा सिंह उनके पिता अर्जुन सिंह और बड़े भाई बलवंत सिंह को मौत से बड़ा धक्का लगा है।

    मृतक के चाचा जोगा सिंह ने बताया कि उस के भतीजे रणजीत राणा पुत्र रेशम सिंह उम्र 33 वर्ष जो आज सुबह अपने शहर सैनब्लो से पास के कस्बे चाओ में एक दुकान पर काम करने के लिए पहुंचा तो अचानक पीछे से आए दो लोगों ने गोली चला दी। गोली रणजीत राणा की पीठ में लगी और सीने से पार कर गई, जिससे रणजीत राणा गंभीर रूप से घायल हालत में वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हत्यारों ने मौके से कोई लूटपाट नहीं की, जिस से लग रहा है कि उनका इरादा रणजीत राणा को मारने का ही था। केवल यही था, रणजीत राणा को मारने था।