Blog

  • फोन का वाॅलपेपर देख चाचा-भतीजे को जंगल में छोड़कर भागे किडनैपर, जानें वजह

    देहरादूनः देहरादून के पॉश इलाके के एक घर में घुसकर बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाया। इसके बाद लूटपाट की और चाचा भतीजे को किडनैप कर ले जाने लगे। इसी बीच बदमाशों ने पीड़ित युवक के मोबाइल में एक वॉलपेपर देख लिया। उस तस्वीर को देख बदमाश अचानक घबराकर रुके और दोनों को जंगल में उतारकर भाग गए। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

    जानकारी के अनुसार, यह घटना देहरादून में बसंत विहार के पॉश इलाके में स्थित पर्ल हाइट अपार्टमेंट की बताई जा रही है। यहां रहने वाले विकास त्यागी का इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस है, जो वे दुबई में रहकर करते हैं। विकास का परिवार देहरादून में रहता है। दिनदहाड़े हथियारों से लैस 3 बदमाश 614 नंबर फ्लैट में घुस गए और तकरीबन 2 से 3 घंटे तक परिवार को चाकू और तमंचे के बल पर बंधक बनाकर रखा।

    इस दौरान बदमाशों ने बड़े आराम से पूरे घर को खंगाला और 7 लाख की नकदी के साथ 20 तोला सोना लूट लिया। इसी के साथ बदमाश बिजनेसमैन विकास त्यागी के बेटे हार्दिक और भाई को किडनैप कर साथ ले गए।

    विकास त्यागी के छोटे बेटे हार्दिक ने बताया कि बदमाश जब तमंचे के बल पर मुझे और चाचा को किडनैप कर साथ ले जा रहे थे तो वे सभी हमारे फोन चेक कर रहे थे। फोन में बदमाशों को देहरादून एसएसपी अजय सिंह के साथ हार्दिक का फोटो दिख गया। इसके बाद बदमाशों ने मुझे और चाचा को उत्तराखंड का बॉर्डर क्रॉस होने के बाद यूपी सहारनपुर के सुंदरपुर में छोड़ दिया। इसी के साथ धमकी दी कि सात दिनों के अंदर 2 करोड़ की फिरौती नहीं दी तो जान से मार देंगे।

    इसके बाद पुलिस को कंट्रोल रूम पर पूरे मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद एसएसपी, एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान कुछ पुरानी रंजिश की बात सामने आई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

    एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विकास त्यागी के पूर्व पार्टनर के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा किसी के पास विकास त्यागी के बारे में इतनी अहम जानकारियां नहीं थीं, क्योंकि हाल ही में विकास त्यागी दुबई से लौटकर भारत अपने घर पहुंचे थे।

    बदमाशों को विकास के परिवार के हर सदस्य के मूवमेंट की खबर थी। कब विकास का छोटा बेटा स्कूल जाता है? कब आता है? इसके अलावा बदमाशों ने हरियाणा निवासी राजीव के नाम का जिक्र भी किया था। इसीलिए विकास त्यागी और उनके परिजनों के साथ ही पुलिस के शक की सुई भी वहीं घूम रही है।

    वारदात के बाद पीड़ित ने देर रात तहरीर दी. बिजनेसमैन विकास त्यागी की शिकायत पर बसंत विहार थाने में पुलिस ने राजीव अग्रवाल नाम के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं बदमाशों की तलाश में कई पुलिस टीमें रवाना की गईं हैं।

    फ्लैट में रहने वाले परिवार ने कई दफा शिकायत करने के बावजूद इसके बिल्डर मनमानी कर रहा है। फ्लैट में रहने वाले सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाब : विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष की हत्या के बाद लोगों ने हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    नंगल : रेलवे रोड स्थित तेजधार हथियार से विश्व हिंदू परिषद इकाई के अध्यक्ष पर हमला हमला हुआ, जिसके बाद जब उन्हें सिविल अस्पताल नंगल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने देर रात नंगल रेलवे रोड के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके आधार पर पुलिस देर रात से सबूतों की तलाश में घूम रही है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। बताया गया कि चंडीगढ़ में एमपी कोठी के पास सड़क पर जाम लगाया । क्योंकि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। क्योंकि पिछले कई दिनों से लूटपाट और चोरी की घटनाएं हो रही है।

    इसे देखते हुए परिवार नंगलवासियों ने एमपी कोठी के पास चंडीगढ़ की मुख्य सड़क पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी। इस विरोध प्रदर्शन में हर राजनीतिक दल के नेता भी पहुंचे। इस दौरान नेता ने इस घटना की निंदा की और पुलिस प्रशासन को कहा कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़े ताकि नंगल का माहौल खराब न हो।

  • पंजाब : इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

    तरनतारन :  पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोली मारकर हत्या की है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    तरनतारन के अंतर्गत आने वाले गांव जामाराय में गोली मारकर एक बुजुर्ग की हत्या की गई। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने अपने पड़ोसी पर शक जताया है। उन्होंने कहा कि वह हमसे दुश्मनी रखते थे।

    जिसके चलते उन्होंने हमारे पिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

  • जालंधर : पवन टीनू के बाद गुरचरण चन्नी आप पार्टी में हुए शामिल

    जालंधर , ENS: आप पार्टी में काली दाल को बड़ा झटका देते हुए पवन टीमों के साथ-साथ गुरचरण सिंह चन्नी और अन्य नेताओं को आप पार्टी में शामिल कर पार्टी को मजबूत किया है।

  • जालंधरः पवन टीनू के आप पार्टी में शामिल होने की तस्वीरें आई सामने

    जालंधर, ENS: अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए आज सीएम भगवंत मान ने सीनियर नेता पवन टीनू को आप पार्टी में शामिल करवाया। पवन टीनू सीएम मान के आवास में आप पार्टी में  शामिल हुए। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

  • कांग्रेस नेता परिवार सहित सड़क हादसे का हुआ शिकार

    जमशेदपुर :  झारखंड के जमशेदपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कांग्रेस नेता तनवीर खान और उनका परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। मामला रांची रिंग रोड का है। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तनवीर खान अपने परिजनों के साथ रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जमशेदपुर लौट रहे थे।

    इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी जिससे कार में सवार तनवीर खान, उनके दो बच्चे, भाई, भाभी और एक रिश्तेदार राजा घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं तनवीर खान के बेटे को सिर में गंभीर चोट लगी है।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाब: ड्यूटी पर जा रहे पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौ+त

    मोगाः गांव ठठी भाई के पास पेड़ से कार की टक्कर होने के कारण पंजाब पुलिस में तैनात एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव ठठी भाई निवासी 30 वर्षीय बूटा सिंह के तौर पर हुई है मृतक दो बेटियों का पिता था। वह रोजाना की तरह सुबह अपनी वरना कार पर सवार हो निहाल सिंह वाला में ड्यूटी पर जा रहा था। वहीं सड़क पर अचानक आए एक बेसहारा पशु को बचाते हुए हादसा हो गया।

  • अमर सिंह चमकीला के कातिल पर बनने वाली है फिल्म!

    नई दिल्लीः चमकीला की बायोपिक में काम करने वाले सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर बेस्ड है, जिनका मेहसमपुर में मर्डर कर दिया गया था। खबर है कि चमकीला का मर्डर तीन लोगों ने किया था जिनमें से एक आरोपी आज भी जिंदा है। और अब उसकी लाइफ पर भी फिल्म बनने वाली है।

    हालांकि ये फिल्म इम्तियाज अली नहीं बल्कि फिल्ममेकर कबीर सिंह चौधरी बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। कबीर सिंह ने इससे पहले मेहसमपुर नाम की फिल्म भी बनाई है। जो कि अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित है। अब वो लाल परी नाम से फिल्म बनाने वाले हैं, जहां वो उन कातिलों की कहानी और आपबीती दिखाएंगे जिन्होंने सरेआम अमर सिंह का कत्ल किया था। बताया जा रहा है कि उनका एक कातिल आज भी जिंदा है। मीडिया से बातचीत करते हुए कबीर ने बताया कि ये फिल्म उन तीन कातिलों में से एक पर होगी। मैंने उसके साथ मेहसमपुर बनाने से पहले काफी वक्त बिताया है। वो मरा नहीं है।

    रिपोर्ट की मानें तो, जिस दिन चमकीला अपना आखिरी शो कर रहे थे, उसकी मेजबानी करने वाले परिवार ने सिंगर की मौत के कुछ दिन बाद ही देश छोड़ दिया था। वो खुद को चमकीला की मौत का जिम्मेदार मानते थे। उस वक्त मेहसमपुर के सरपंच रहे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उस वक्त एक खौफ का माहौल बन गया था। लोग इतने डरे हुए रहते थे कि अपने घरों से बाहर ही नहीं आते थे। सब उसी काले दिन की बात करते रहते थे। वो फैमिली जिन्होंने शो ऑर्गनाइज करवाया था वो परिवार के साथ देश छोड़कर कनाडा चले गए। उनकी खूब बदनामी हुई थी। वो यहां रह नहीं पाए।

    अमर सिंह चमकीला के जितने चाहने वाले थे, उतने ही लोग उनकी सिंगिंग के दुश्मन भी थे। उनपर गानों के जरिए अश्लीलता का प्रचार करने का आरोप लगाया जाता था। इस मामले में चमकीला को कई बार धमकी तक मिल चुकी थी। बताया जा रहा है कि चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर पर कार से उतरते ही अज्ञात हमलावरों ने गोलियों की बरसात कर दी थी। उनके साथ-साथ उनके लिए ढोलक बजाने वाले बलदेव सिंह और हरजीत सिंह गिल की भी मौत हो गई थी। कातिलों ने चमकीला की लाश पर एक नोट भी छोड़ा था। जिस पर लिखा था- हमने कहा था कि ऐसा मत कर लेकिन नहीं ये नहीं माना। जान से मारने के बाद कातिल वहां भांगड़ा भी कर रहे थे।

    इम्तियाज अली की चमकीला दर्शकों के बीच खूब पसंद आ रही है। परिणीति और दिलजीत की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं अमर सिंह चमकीला की कहानी में भी लोगों को दिलचस्पी बढ़ने लगी है।

  • कार और बाइक की टक्कर में मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त

    नवांशहर : नवांशहर-रोपड़ मार्ग पर रायत इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक माता नैना देवी से माथा टेक कर लौट रहे बाइक सवार की कार से टक्कर हो गई। इस दौरान मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान परमजीत कौर और राहुल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार परमजीत कौर पत्नी फतू राम निवासी फतेहपुर जिला लुधियाना से अपने पुत्र राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर माता नैना देवी माथा टेक कर वापस आ रहे थे।

     इस दौरान वह रैलमाजरा स्थित अपनी बहन से मिलकर जब अपने गांव फतेहपुर को जा रहे थे कि रायत इंटरनैशनल स्कूल के नजदीक उनके बाइक की कार के साथ भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

    हादसे की जानकारी मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने मृतकों के शवों को एम्बुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल बलाचौर की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने हादसे संबंधी आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः अकाली दल को झटका, CM मान ने पवन टीनू को पार्टी में किया शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं आज आप पार्टी ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में पवन टीनू आप पार्टी में शामिल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक पवन टीनू समर्थकों के साथ सीएम के आवास पहुंचे। जहां सीएम मान ने उन्हें आप पार्टी में शामिल करवाया।

    बताया जा रहा है कि पवन टीनू को पार्टी जालंधर से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। आप में शामिल होने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि  बता दें कि पवन टीनू आदमपुर से 2 बार विधायक रह चुके हैं। वह 2012-2017 में भी 2 बार विधायक रह चुके हैं। वहीं बता दें कि पवन टीनू 2014 में जालंधर में लोकसभा चुनावों में हार गए थे। 2022 में भी विधान सभा चुनाव हारे थे।