Blog

  • पंजाबः पानी के तेज बहाव में बहा यह पुल

    पंजाबः पानी के तेज बहाव में बहा यह पुल

    प्रशासन ने गांव खाली करने किए शुरू

    डेराबस्सी: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद घग्गर नदी में एक बार फिर पानी आ गया है। डेराबस्सी के पास मुबारकपुर में बना पुल पानी के तेज बहाव में बह गया है। प्रशासन ने घग्गर के पास के गांवों को खाली कराने का अभियान शुरू कर दिया है। पुल टूटने से यातायात ठप हो गया है। वहीं प्रशासन ने घग्गर के पास के गांवों को खाली कराने का अभियान शुरू कर दिया है। उधर, जगतपुर कलां के पास से धुस्सी बांध टूट जाने के कारण दरिया का पानी धुस्सी के पास इलाकों में पहुंच गया है।

    हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कल पौंग बांध से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जगतपुरा टांडा, भैणी पसवाल के ऊपरी इलाकों में ब्यास  दरिया उफान पर आ गई है। तटबंध में दरार आ गई है, जिसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।उपायुक्त डॉ.हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जगतपुरा टांडा, भैणी पसवाल, चिचियां चोरियां, पखोवाल, दाऊवाल, खैहिरा, दलेरपुर, पदाना, छीना बेट, नडाला गांवों के ऊपरी इलाकों में ब्यास नदी के टूटने से , जगतपुर कलां, कोहलियां और खारियां गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिला प्रशासन ने इन गांवों के निवासियों को तुरंत सुरक्षित/ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा है। 

  • चोर ने खड़ी की करोड़ों की प्रॉपर्टी, पुलिस भी हुई हैरान

    चोर ने खड़ी की करोड़ों की प्रॉपर्टी, पुलिस भी हुई हैरान

    पत्नी के गेस्ट हाउस और खुद के नाम पर खोल रखा होटल

    नई दिल्लीः एक चोर की चोरी से इकट्ठी की गई दौलत को देख उस समय दिल्ली पुलिस के पैरों तलों जमीन खिसक गई जब एक चोर ने लाखों की नहीं ब्लकि करोड़ों की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली। आरोपी की पहचान मनोज चौबे के तौर पर हुई है। मनोज ने दिल्ली से लेकर नेपाल तक चोरिया कर के करोड़ों की संपत्तियां बना ली। इस आरोपी ने दिल्ली में करीब 200 चोरियों को अंजाम दिया है जिसके दम पर उसने सिद्धार्थ नगर में पत्नी के नाम पर एक गेस्ट हाउस और खुद के नाम पर नेपाल में होटल खोल रखा है।

    इसके अलावा चोरी कर के ही लखनऊ और दिल्ली में अपना खुद का मकान भी बनाया हुआ है। आप यह भी जानकर दंग रह जाएंगे कि मनोज नाम के इस चोर ने अपनी एक जमीन को अस्पताल को लीज पर दी थी, जिसके एवज में उसे 2 लाख रुपये प्रतिमाह किराया मिलता था। चोर के खिलाफ साल 2001 से 2023 तक 15 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं। जिसमें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मनोज का चेहरा दिख गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 2 लोगों की मौत, 85 घायल

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 2 लोगों की मौत, 85 घायल

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में सोमवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के दौरान निवासियों द्वारा की गई गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल हो गए। पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मीडिया को बताया कि मारे गए लोगों में एक पुरुष और एक महिला शामिल है। अज्ञात निवासियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान हवा में गोलियां चलाई गईं।

    पुलिस ने कहा कि महिला मोटरसाइकिल पर जा रही थी तब उसे गोली लगी, जबकि पुरुष को गोली तब लगी जब वह अपने घर की छत पर सो रहा था। घायल लोगों का इलाज शहर के 3 बड़े अस्पतालों में चल रहा है और जिन लोगों के सिर में गोली लगी है उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने शहर में हवा में गोलियां चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया और जनता को आदेश का पालन न करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

  • श्मशान घाट में मिली संदिग्ध BMW कार, गाड़ी की नंबर प्लेटे गायब

    श्मशान घाट में मिली संदिग्ध BMW कार, गाड़ी की नंबर प्लेटे गायब

    चंडीगढ़ः सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पिछले 2 महीने से एक बीएमडब्ल्यू कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली है। बरामद हुई कार की दोनों नंबर प्लेट गायब हैं और कार को प्लास्टिक के साथ ढका हुआ है। श्मशान घाट में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि करीब 2 महीने पहले पुलिस किसी अज्ञात व्यक्ति का यहां पर संस्कार करने आई थी। उसके बाद से यह कार यहां पर खड़ी हुई है।

    यह कार उसी व्यक्ति की बताई जा रही है, जिसको पुलिस के कुछ कर्मचारी 2 महीने पहले दफनाने आए थे। पुलिस उस व्यक्ति की पहचान को छुपाने के लिए यह मामला दबा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार हरियाणा के पेहवा में किसी दुर्घटना में शामिल थी। पुलिस ने इस कार को कब्जे में ले लिया था। उसके बाद कार मालिक ने इसे कोर्ट के आदेश पर छुड़ा लिया था।

    लेकिन अभी तक इसके भी कोई सबूत सामने नहीं आए हैं। मामले में सेक्टर 24 पुलिस चौकी इंचार्ज रवदीप सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। कार मालिक से उनकी बात हो चुकी है। पेहवा में हुए एक्सीडेंट में इस कार को पुलिस ने जब्त किया था। कार मालिक आज इस कार को छुड़ाने के अदालत के आदेश लेकर आएंगा। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा।

  • आयुष्मान योजना की चौंकाने वाली रिपोर्ट, मरे हुए’ लोगों के इलाज पर खर्च हो गए 6.9 करोड़ रुपये

    आयुष्मान योजना की चौंकाने वाली रिपोर्ट, मरे हुए’ लोगों के इलाज पर खर्च हो गए 6.9 करोड़ रुपये

    नई दिल्लीः आयुष्मान भारत योजना को लेकर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की एक और चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि कुल 3,446 ऐसे मरीजों के इलाज पर कुल 6.97 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो पहले ही मर चुके थे। डेटाबेस में इन सभी मरीजों को मृत दिखाया गया है। ये पहला मौका नहीं है जब आयुष्मान भारत योजना को लेकर ऐसी रिपोर्ट सामने आई हो, इससे पहले भी सीएजी की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि करीब 7.5 लाख से ज्यादा लोगों को एक ही मोबाइल नंबर पर रजिस्टर कर दिया गया और वो नंबर भी अमान्य था। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को साल 2018 में शुरू किया गया था। इसका मकसद गरीबों को मुफ्त इलाज देना था, जिसे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शुरू किया गया।

    डेटाबेस से हुआ खुलासा

    सीएजी ने जब आयुष्मान भारत योजना के डेटाबेस का ऑडिट शुरू किया तो इसमें की तरह की अनियमितताएं पाई गईं, बताया गया कि ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम ऑफ स्कीम में पहले से मृत घोषित मरीजों का इलाज लगातार जारी था और उनके इलाज के लिए पैसों का भुगतान भी किया जा रहा था। यानी आयुष्मान भारत योजना के तहत इन हजारों मरीजों का इलाज होता दिखाया जा रहा था। देशभर के अलग-अलग अस्पतालों में कुल 3,446 मरीज ऐसे थे, जिनके इलाज के लिए अस्पतालों को 6.97 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

    केरल में ऐसे सबसे ज्यादा मरीज

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक केरल में ऐसे मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा थी। यहां कुल 966 ऐसे मरीज पाए गए, जिन्हें मृत घोषित करने के बावजूद उनका इलाज जारी था। इनके इलाज पर 2,60,09,723 रुपये का भुगतान अस्पतालों को किया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश में 403 और छत्तीसगढ़ में 365 ऐसे मरीज मिले। जिनके इलाज पर लाखों रुपये खर्च हुए। फिलहाल योजना के तहत जो गाइडलाइन बनाई गई हैं, उनके मुताबिक अगर किसी मरीज की अस्पताल में भर्ती होने और डिस्चार्ज होने के बीच मौत हो जाती है तो ऑडिट के बाद अस्पताल को इसका भुगतान किया जाता है। 

    पहले ही दी गई थी जानकारी

    सीएजी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 2020 में ऐसी खामियों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) को जानकारी दी गई थी, जिसके कुछ महीने बाद उनकी तरफ से कहा गया था कि सिस्टम में खामी को ठीक कर दिया गया है जिसके बाद मृत दिखाए गए शख्स के इलाज के लिए फंड जारी नहीं किया जा सकता है। हालांकि ये दावा गलत था और इसके बाद भी योजना के कई लाभार्थियों को इलाज के दौरान मृत दिखाया गया था। जिससे पता चलता है कि सिस्टम की खामियों को दूर नहीं किया गया।

  • पंजाबः अकाली दल छोड़ने को लेकर मजीठिया के करीबी तलबीर गिल का आया बड़ा बयान

    पंजाबः अकाली दल छोड़ने को लेकर मजीठिया के करीबी तलबीर गिल का आया बड़ा बयान

    अमृतसरः जिले के साउथ विधानसभा हलके से अकाली दल के उम्मीदवार रहे तलबीर सिंह गिल द्वारा अकाली दल पार्टी छोड़ने को लेकर चर्चाए चल रही थी। लेकिन अब उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला रद्द कर दिया है। दरअसल, देर रात अकाली दल की सीनियर लीडरशिप बिक्रम मजीठिया और विरसा सिंह वल्टोहा उनके घर उन्हें मनाने के लिए पहुंचे। गौर हो कि 2 दिन पहले ही तलबीर सिंह गिल के जल्द भाजपा जॉइन करने की अटकलें चल रही थी।

    मिली जानकारी के अनुसार तलबीर सिंह गिल की लंबे समय से नाराजगी सोशल मीडिया पर दिख रही थी। वह अकाली दल को सीधे तौर पर निशाना तो नहीं बना रहे थे, लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और SGPC के अंतर्गत चल रहे श्री गुरु रामदास जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिस के खिलाफ बोल रहे थे। तलबीर सिंह गिल ने 14 अगस्त को अकाली दल छोड़ने का फैसला कर दिया था। इस दिन उन्होंने खुलकर अकाली दल की सदस्यता छोड़ने की बात भी कही थी। इतना ही नहीं, 18 अगस्त को एक कार्यक्रम भी रखा गया था।

    जिसमें अनुमान लगाया जा रहा था कि तलबीर सिंह गिल जल्द BJP जॉइन कर सकते हैं। बीती रात अकाली दल के कई नेता बिक्रम मजीठिया व विरसा सिंह वल्टोहा के साथ तलबीर सिंह गिल को मनाने के लिए पहुंच गए। तलबीर गिल को मनाने में तकरीबन 2 घंटे का समय लगा। इस दौरान उन्हें विश्वास दिलाया गया कि उन्हें आ रही परेशानियों का हल निकाला जाएगा। विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि तलबीर सिंह गिल का परिवार अकाली दल से जुड़ा है, जो मतभेद हैं दूर हो गए हैं। इसलिए 18 अगस्त का कार्यक्रम रद्द समझा जाए।

  • पंजाबः इस मशहूर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी आग

    पंजाबः इस मशहूर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी आग

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में एक छात्र के कमरे में आग लग गई। यह हादसा देर रात 2.30 बजे हुआ था। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के चलते कमरे में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही डीएसडब्ल्यू, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर भी वहां पहुंचे।

    डीएसडब्ल्यू के मुताबिक, हॉस्टल में एक छात्र ने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर रखा था। उसमें ही शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके कारण कमरे में आग लगी है। कमरे अंदर रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, हॉस्टल के दूसरे कमरों को ज्यादा नुक्सान नही हुआ है। वहीं, सभी स्टूडेंट्स सुरक्षित हैं। वहीं, मामले की जांच चल रही है।

  • पंजाबः बकाया पैसे मांगने पर व्यक्ति पर चाकू से किया हमला

    पंजाबः बकाया पैसे मांगने पर व्यक्ति पर चाकू से किया हमला

    लुधियानाः ढंडारी नजदीक कंपनी में काम करते लकड़ी के ठेकेदार ने भाई के साथ मिल अपने ही वर्कर के गले पर चाकू से वार कर दिया। गले पर चाकू के घाव के कारण पीड़ित के गले की हड्‌डी तक दिखने लगी। घायल अवस्था में वर्कर को उसके साथी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल दलीप सिंह ने बताया कि वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पिछले दिनों वह गांव चला गया था। उसने 23 दिनों के पैसे ठेकेदार से लेने थे। 

    बीते दिन जब दलीप करीब 23 दिनों के बाद 10 हजार रुपए ठेकेदार से लेने गया तो वह उसे 15 दिनों के पैसे दे रहा था। उसने ठेकेदार से हिसाब वाली कॉपी चेक करने के लिए कहा तो वह उससे झगड़ा करने लगा। पीड़ित मुताबिक जब उसने विरोध किया तो ठेकेदार ने अपने भाई की मदद से उसकी दोनों बाजू पकड़ कर गले पर चाकू चला दिया। चाकू लगने के कारण गले पर गहरा घाव भी हो गया। दलीप ने बताया कि वह पुलिस को भी इसकी शिकायत देगा।

  • पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी

    पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाजपा के कद्दावर नेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से भारत को बहुत फायदा हुआ। वह पूर्व प्रधान मंत्री के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर एक प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्यों और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ शामिल हुए। वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    उन्होंने कहा मैं भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ मिलकर उल्लेखनीय अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले प्रधान मंत्री, वाजपेयी को पार्टी को उसके आधार से परे लोकप्रिय बनाने और 6 साल तक सफलतापूर्वक गठबंधन सरकार चलाने का श्रेय दिया जाता है।

  • पंजाबः पोंग डैम से छोड़े गए 1 लाख 43 पानी से कई जगह पर टूटा धुसी बांध, देखें वीडियो

    पंजाबः पोंग डैम से छोड़े गए 1 लाख 43 पानी से कई जगह पर टूटा धुसी बांध, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पोंग डेम से पानी छोड़ने के कारण गुरदासपुर के पास लगते ब्यास में पानी का जलस्तर काफी बढ़ा  गया है और धूसी बन कई जगहों पर टूट गया है। इस दौरान कई किसान और मजदूर पानी में फंस गए है। धुसी बांध में कई जगहों पर आई दरारों के कारण हज़ारों खेत पानी में डूब गए। कई गांव जिनमें जगतपुर, टांडा और दलेलपुर समेत कई गांवों पानी की चपेट में आ सकते है।

    इलाके के लोगों की और से अपने लेवल पर पानी को रोकने के लिए JCB मशीने लगा कार धुसी में पड़े दरार को भरने की कोशिश की जा रही है। लोगों का कहना है के प्रशासन की और से उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। वह अपने लेवल पर ही आई दरार को भरने की कोशिश कर रहे है। इस मौके पर पहुंचे ADC गुरदासपुर ने कहा के पोंग डैम से पानी छोड़ने की वजह से पानी आया है, जल्द ही इसको कंट्रोल कर लिया जाएगा।

    पौंग बांध से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास दरिया उफान पर है। इसी के चलते होशियारपुर के हाजीपुर मुकेरियां इलाके के कुछ गांवों में पानी भर गया है। प्रभावित इलाके के गांव बस्सी बेट सहित विभिन्न गांवों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने की भी सूचना है। मुकेरियां-गुरदासपुर सड़क पर पानी की तेज बहाव के कारण आवाजाही बंद कर दी गई है। 

    तलवाड़ा में ब्यास नदी का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा था जिसके परिणामस्वरूप पंडोह और पौंग डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। पौंग के बहाव क्षेत्र (डाउनस्ट्रीम एरिया) के साथ लगती पंचायतों के लोगों से अपील की गई कि वे दरिया के नजदीक न जाएं। पौंग के बहाव क्षेत्र के पास यदि कोई व्यक्ति या मवेशी हैं तो उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। विशेषकर जयसिंहपुर, ज्वालाजी, देहरा, फतेहपुर, इंदौरा और जवाली क्षेत्र के लोग बहाव क्षेत्र से दूरी बनाकर रखें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में प्रशासन से सीधा संपर्क करें।

    पौंग बांध से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने से पहली बार बेला लुधियाड, बेला ठाकरान, बेली जट्टां में बाढ़ आ गई है। यहां करीब 80 लोग फंसे हैं। प्रशासन मौके पर है। पंजाब सरकार की तरफ से एनडीआरएफ बठिंडा और हिमाचल सरकार की तरफ से एनडीआरएफ नूरपुर की टीमें देर रात से ही पानी मे फंसे लोगों को निकालने में जुटी रही। इस बीच सेना के जवानों ने पीड़ितों की मदद के लिए मोर्चा संभाल लिया है। हिमाचल के इलाके में पानी बेला लुधियाड़, अनाज मंडी पुल के ऊपर से गुजर रहा है। ये पुल कभी भी गिर सकता है।