Blog

  • राघव चड्ढा को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    राघव चड्ढा को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    नई दिल्ली : दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आप सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राघव चड्ढा को टाइप-7 बंगला खाली करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा सचिवालय के नोटिस को सही मानते हुए यह आदेश सुनाया है। बता दें कि राघव चड्ढा को मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही में खलल डालने के चलते सस्पेंड किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बतौर सांसद लुटियन जोन में टाइप 7 बंगला आवंटित किया गया था।

    नियमों से परे जाकर वीआईपी बंगला आवंटन मामले ने बाद में तूल पकड़ लिया। इसके बाद राज्यसभा सचिवालय ने उनके बंगले को रद्द कर दिया। राज्यसभा सचिवालय के इस आदेश के खिलाफ आप सांसद ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी। बता दें कि पहली बार सांसद बने जन प्रतिनिधियों के लिए सरकारी आवास का आवंटन टाइप-V दर्जे में होता है, लेकिन राघव चड्ढा को अस्थायी तौर पर टाइप 7 बंगला आवंटित कर दिया गया।टाइप-VII बंगला आमतौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल या मुख्यमंत्री को दिया जाता है। यह मसला विवाद में आने के बाद संबंधित एजेंसी ने अस्थाई तौर पर आवंटित टाइप 7 का बंगला रद्द कर दिया गया।

  • कुछ इस अंदाज में परिणीति चोपड़ा का ससुराल में हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    कुछ इस अंदाज में परिणीति चोपड़ा का ससुराल में हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : सगाई के लगभग चार महीने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को एक दूसरे से शादी की। शादी को कई दिन बीत जाने के बाद भी दोनों अब भी काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। आए दिन दोनों की शादी से जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने निकल आ रहे हैं। अब ससुराल में परिणीति की गृह प्रवेश का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो की शुरुआत होती है और बेहद ही खूबसूरती के साथ सजा हुआ एक घर दिखता है।

    फिर परिणीति और राघव एक साथ नजर आते हैं। परिणीति के स्वागत के लिए जिस तरह से ससुराल में घर को सजाया गया उसे देखकर परिणीति काफी एक्साइटेड नजर आती हैं। परिणीति के स्वागत में ढोल बजता दिख रहा है। उसके बाद वो और राघव दोनों घर में एक साथ बैठे नजर आते हैं। आगे परिणीति के स्वागत में और भी कई लोग नजर आते हैं। रस्में होती हैं, एक्ट्रेस कुमकुम के थाल में अपने पैरे रखते हुए घर में आगे बढ़ती हैं।

    वीडियो में आगे और भी कई रस्मों की झलक देखने को मिलती है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो काफी खूबसूरत लग रहा है। बेहद ही शानदार तरीके से ससुराल में उनका स्वागत हुआ है। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में परिणीति काफी खुश दिखीं और नई नवेली दुल्हन के साथ घर के बाकी लोग खूब हंसते नजर आए।

  • पंजाब : SGPC की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर के डेरे पर विजिलेंस की दबिश

    पंजाब : SGPC की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर के डेरे पर विजिलेंस की दबिश

    बेगोवाल(कपूरथला):  पंजाब मार्कफेड के चेयरमैन व वरिष्ठ अकाली नेता जरनैल सिंह वाहद के बाद अब एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व अकाली मंत्री बीबी जागीर कौर विजिलेंस की राडार पर हैं। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने बीबी जागीर कौर के डेरे पर दबिश दी। करीब दो घंटे टीम ने पूछताछ के साथ-साथ जांच की है। हालांकि रेड की बात बीबी जागीर कौर के दामाद युवराज भूपिंदर सिंह ने कबूली है। बीबी जागीर कौर संत प्रेम सिंह मुराले वाले डेरे की मुख्य सेवादार भी हैं और तीन माह पहले अकाली दल से अलग होने के बाद एसजीपीसी को चुनौती देने के लिए अलग कमेटी का गठन किया था। 

    शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे विजिलेंस की एक टीम ने बेगोवाल स्थित बीबी जागीर कौर के डेरे पर दबिश दी। इस दौरान विजिलेंस टीम ने करीब दो घंटे नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पूछताछ की। क्योंकि बीबी जागीर कौर के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर है, जिसमें उन पर नगर पंचायत बेगोवाल की जमीन कब्जाने के आरोप हैं। इसी मामले में विजिलेंस ने उनसे गहन पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो इस दौरान टीम ने बीबी के डेरे से लैपटॉप, फोन और जमीन से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।

    सूत्र यह भी बताते हैं कि गुरुवार को विजिलेंस ने भुलत्थ के नायब तहसीलदार व पटवारी को संबंधित दस्तावेज सहित तलब किया था। करीब एक सप्ताह पहले टीम ने नगर पंचायत भुलत्थ में दबिश दी थी और रेड की भनक लगते ही ईओ व एसओ दीवार फांदकर भागे। बीबी जागीर कौर के दामाद युवराज भूपिंदर सिंह ने विजिलेंस की रेड की बात कबूली है। उन्होंने बस इतना ही कि टीम ने पूछताछ की है। यह मामला नगर पंचायत बेगोवाल से जुड़ा है। वहीं डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी ने भी विजिलेंस की टीम के आने की बात कही है, लेकिन टीम को लीड कौन कर रहा था, इस बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जताई है।

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 28 अगस्त 2023 को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक को छह सप्ताह में रिपोर्ट जमा करवाने के आदेश दिए हैं। इसमें सरकारी जमीन के अवैध कब्जे के मामले के तमाम पहलुओं और नगर पंचायत के अलावा संबंधित विभागों की जांच पड़ताल करके कार्रवाई करने के हुकम दिए हैं। बेगोवाल के वार्ड नं-12 निवासी जार्ज शुभ उर्फ कमल ने बताया कि उन्होंने अगस्त 2009 में बीबी जागीर कौर की ओर से बनाए गए संत प्रेम सिंह खालसा हाई स्कूल बेगोवाल और डेरे के आसपास की करीब 22 एकड़ नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने का केस दायर किया था। 2011 में कोई सुनवाई न होने पर उन्होंने लोकपाल के पास मामला उठाया, लेकिन यहां भी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने 2014 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी। उन्होंने बताया कि बीबी जागीर कौर ने स्कूल के साथ-साथ डेरे में भी नगर पंचायत बेगोवाल की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है।

  • 9वीं की छात्र ने की खुदकुशी

    9वीं की छात्र ने की खुदकुशी

    चंडीगढ़: मनीमाजरा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने 9वीं के छमाही परीक्षा में नंबर कम आने की वजह से शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 15 वर्षीय जिगर के तौर पर हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में छात्र की बहन और माता-पिता के बयान के आधार पर 9वीं की परीक्षा में नंबर कम आने से परेशान होने की बात सामने आई है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मनीमाजरा थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।

    जानकारी के अनुसार जिगर 9वीं का छात्रा था। उसके छमाही परीक्षा का रिजल्ट आया था। उसके बाद वह तीन-चार दिन से स्कूल नहीं जा रहा था।वह पैरेंट्स मीटिंग के दौरान भी स्कूल नहीं गया था। शुक्रवार को घर में अकेला होने के समय उसने कमरे में कपड़े को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर फंदे पर लटक गया। दोपहर तकरीबन तीन बजे उसके पिता घर पर खाने आए तो बेटे को फंदे पर लटका देखकर आसपास के लोगों को बुलाया। 

    सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि जिगर की बड़ी बहन ससुराल में रहती है। उसके पिता ज्वेलरी शाप में कारीगर और मां भी नौकरी करती है। जब माता-पिता ड्यूटी पर गए थे, तभी उसने सुसाइड करने का कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार जिगर पढ़ाई में कमजोर था। पहले उसकी दाखिला पंचकूला के गुरूकुल में करवाया गया था। मगर पढ़ाई में कमजोर होने के कारण उसे मनीमाजरा के सरकारी स्कूल में दोबारा से दाखिला करवाया पड़ा था।

  • आज का राशिफल, 7 अक्‍टूबर 2023

    आज का राशिफल, 7 अक्‍टूबर 2023

    शनिवार 7 अक्‍टूबर को बुध के हस्‍त नक्षत्र में आने से मिथुन औकर मकर राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के शुभ संयोग बन रहे हैं। इन राशियों के जातकों के सम्‍मान में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति होगी। आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा बीतेगा दिन।

    मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास है और आज काफी संघर्ष के बाद आपकी काफी समय से चल रही समस्‍याओं का अंत होगा। कुछ राहत मिलेगी और आपका भाग्य साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी और किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पार्ट टाइम कारोबार के लिए आज समय निकाल पाएंगे। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है।

    वृष: वृष राशि के लोगों का दिन आज खुशियों से भरा रहेगा और जो भी कार्य आज करने के बारे में सोच रहे थे वे पूरे हो जाएंगे। भाग्‍य का साथ मिलने से हर कार्य में मनाचाहा फल प्राप्‍त होगा। जीवन स्तर को सुधारने के लिए नई वस्‍तुओं को खरीदने का विचार मन में आ सकता है। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

    मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा बीतेगा और आपको किस्‍मत का पूरा साथ मिलेगा। आपके कार्य पूर्ण होंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपकी उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी लग सकती है। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा और आप अपने काम पर फोकस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और दोस्‍तों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यर्थ की मान बढ़ाई कोई करे तो उससे सावधान रहने की जरूरत है।

    कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज के दिन काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी और किसी बात को लेकर आप परेशान रहेंगे। काम करने में आपका मन नहीं लगेगा और कोई समस्‍या आपको परेशान कर सकती है। आज किसी से बहस हो सकती है। ऑफिस में या घर में आपका झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि गुस्‍से पर काबू करें और किसी को भी अपशब्‍द न बोलें। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं।

    सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन चिंता फिक्र और परेशानी में बीतेगा। कारोबार की चिंता आपको परेशान करेगी और किसी काम के लिए आपको शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में सुधार के लिए आपको आलस्‍य का त्‍याग करना पड़ेगा।

    कन्या: कन्या राशि के लोगों का दिन आज काफी परेशानियों और समस्‍याओं से घिरा रहेगा और आज आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। किसी काम की वजह से आज पूरे दिन कहीं बैठकर इंतजार करना पड़ सकता है। अपने कार्यों को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन ऑफर मिल सकता है।

    तुला: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है और आज आपको किसी मामले में अकारण ही चिंता और परेशानी का अनुभव होगा। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके लिए कुछ सिरदर्दी बढ़ा सकती है और आपकी चिंता को दोगुना कर सकती है। साहस और बुद्धिमानी से इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आज आपको अचानक से किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम को समय से पूरा कर लें। वरना बिना वजह का प्रेशर आपके ऊपर आ सकता है। पुराने झगड़े और झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा।

    धनु: धनु राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं और इनको पूरा करने के लिए आपको धन का निवेश बढ़ाना पड़ सकता है। आज कहीं से लोन लेने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस बारे में किसी अनुभवी से फैसला करके ही कोई सलाह लें। रुका हुआ धन काफी मेहनत और मशक्‍कत के बाद ही मिल पाएगा। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपको सम्‍मान मिलेगा।

    मकर: मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत और मशक्‍कत वाला। परिवार के मामले में कोई फैसला आपको आज लेना पड़ सकता है। संतान के करियर के बारे में किसी से चर्चा करने के बाद ही कोई फाइनल फैसला करें। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष के लोगों से आर्थिक लाभ होगा।

    कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आपको प्राप्‍त होगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है और आपके सितारे बुलंद होंगे।

    मीन: मीन राशि के लोगों का दिन शुभ है और आर्थिक मामलों में किस्‍मत आपका साथ दे रही है। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा।

  • जालंधरः इस इलाके में 2 सगे भाइयों को हमलावरों ने मारी गोली

    जालंधरः इस इलाके में 2 सगे भाइयों को हमलावरों ने मारी गोली

    जालंधर, ENS:  नकोदर के गौंस मोहल्ले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सैलून की दुकान पर बैठे 2 सगे भाईयों पर हमलावारों ने गोलियां चला दी। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावारों ने पुरानी रंजिश के कारण सगे भाईयों पर गोलियां चलाई है।

    इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एक सैलून में करीब 8 से 10 युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उन्होंने सैलून में घुसकर तोड़फोड़ की।

    इस दौरान हमलावरों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया जबकि दूसरे को गोली मार दी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हर्ष ने बताया कि 15 अगस्त के दिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

    जिसके बाद यह लोग आज सैलून में आकर उनसे मारपीट करने लगे। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें यह नहीं पता है कि यह पुरानी रंजिश है या फिर नहीं। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

  • हरोली के सिंगा से चोरी ट्रैक्टर बलाचौर, गढशंकर से बरामद

    हरोली के सिंगा से चोरी ट्रैक्टर बलाचौर, गढशंकर से बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : जिला उना के हरोली उपमंडल के अंतर्गत आते गांव सिंगा से दिनांक 12 अगस्त को रात के अंधेरे में पंजाब से आए चोरों ने रोड पर खडे ट्रैक्टर को चोरी कर लिया। ट्रैक्टर मालिक राजेन्द्र सिंह पुत्र सूरम सिंह ने थाना हरोली में दी गई सूचना में बताया कि उन्होंने अपना ट्रैक्टर संख्या ( HP 20 सी 9398) स्वराज माजदा शाम के समय सिंगा रेन शेल्टर के पास  खडा किया था। परतु अगली सुबह जब वह ट्रैक्टर लेने वहां आया तो ट्रैक्टर गायब पाया। जिसकी तलाश उसने अपने तौर पर की परतु उसका पता न चल सका। पुलिस ने शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके आगामी जांच शुरू की। पुलिस ने जांच में कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व इलैक्ट्रौनिक सर्विलास का सहारा भी लिया।
    करीब 2 माह तक पुलिस लगातार कैमरों व रूट पर काम करती रही, अखिर पुलिस ने वलाचौर एरिया तक कैमरों की फुटेज से वह इलाका पता कर लिया जहां पर चोरी हुआ ट्रैक्टर अंतिम बार देखा। उसके बाद पुलिस ने पंजाब के मुखविरों का सहारा लिया व चोरों की पहचान करना शुरू की। इसी दौरान जिन चोरों को पकड़ने में हरोली पुलिस लगी थी वह एक लडाई झगडे के केस में पंजाब पुलिस के हत्थे चढ गए व थाना गढशंकर द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। जब तक इस संबंध में हरोली पुलिस को चोरों का पता चल चुका था।हरोली पुलिस ने चोरों से पूछताछ की जिन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पंजाब पुलिस की मदद लेकर हरोली पुलिस ने चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद करके मालिक को सौंप दिया है । हरोली पुलिस अव आरोपियों की कस्टडी ट्रासंफर करवाने में जुट गई है।
  • पंजाब : घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने पर  ASI को किया सन्मानित ,देखें वीडियो

    पंजाब : घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने पर ASI को किया सन्मानित ,देखें वीडियो

    मोगा: बीते दिन मोगा के कपड़ा व्यापारी की दुकान पर आए तीन युवकों ने कपड़ा व्यापारी को गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथ फोन पर बात करवाने के लिए फोन दिया लेकिन नेट वर्क की प्रबलम के कारण बात नही हो सकी तो आरोपी दुकान दार से वाई  फाई का कोड मांगने लगे इतने में पी सी आर का मुलाजिम सतनाम सिंह उधर गश्त कर रहा था और जब उसको इस बात का पता चला तो वह कपड़े की दुकान पर पहुंच गया और अकेले ने ही दो आरोपियों को अपने जफ्फे में ले लिया और उनको गिरफ्तार कर लिया वही ए एस आई ने अपनी मुश्तेदी से बड़ी घटना होने से पहले ही आरोपियों को पकड़ लिया जिससे मोगा पुलिस की साख बन गई वही आज मोगा के एस एस पी ने ए एस आई सतनाम सिंह को परशंसा पत्र देकर सम्मानित किया वही एस एस पी ने कहा की वह डी जी पी पंजाब से ए एस आई की तरक्की की सिफारिश करेंगे 

    इस मौके ए एस आई ने बताया की उसने अपनी ड्यूटी को तन दही से निभाया है और उसने मोगा पुलिस का नाम रोशन किया है उसने एस एस पी दुबारा सम्मान देने पर उनका धन्यवाद भी किया 

  • डीआरडीए ऊना में सुरक्षित निर्माण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    डीआरडीए ऊना में सुरक्षित निर्माण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस व समर्थ 2023 के उपलक्ष्य में राज्यव्यापी आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु जन जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में एक से 15 अक्तूबर तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में एक दिवसीय सुरक्षित निर्माण पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डीआरडीए व डीडीएमए ऊना के सहयोग से जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण ऊना के बैठक हॉल में किया गया। शिविर में जिला भर के 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
     उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि प्रशिक्षण में मुख्य रूप से पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न आपदाओं और आपदाओं से बचने के तरीकों के बारे में चर्चा की गई जिसमें विशेष रूप से भवनों के सुरक्षित निर्माण के सम्बन्ध में प्रतिभागियों को जागरूक किया गया और उनसे यह आवाहन किया गया कि वह भविष्य में बनने वाले भवनों के सुरक्षित निर्माण के बारे में अपने-अपने क्षेत्रों में, सामुदायिक सभाओं में आम जनता को जागरूक करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने ।
    प्रशिक्षण शिविर में सीपीओ ऊना संजय सांख्यान, लोक निर्माण विभाग ऊना से सहायक अभियंता, अभिनन्दन, भानु ओहरी, मीनाक्षी शर्मा और कनिष्ठ अभियंता लखविंदर सिंह, अनिल कुमार ने अपने विचार सांझे किये व सुरक्षित निर्माण हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया। इस मौके पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक सुमन चहल भी उपस्थित रही।
  • पंजाबः सिविल अस्पताल का डॉक्टर और दर्जा चार का कर्मचारी रिश्वत लेते काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः सिविल अस्पताल का डॉक्टर और दर्जा चार का कर्मचारी रिश्वत लेते काबू, देखें वीडियो

    कोटकपूराः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने एक डॉक्टर और दर्जा चार के कर्मचारी को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो ने कोटकपूरा के सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर और एक दर्जा चार कर्मचारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया है। बताया जा रहा है कि एक मरीज की MLR बनाने की नाम पर रिश्वत वसूली गई थी। जिसके बाद आज विजिलेंस की टीम ने मरीज की शिकायत पर डॉक्टर और दर्जा चार के कर्मचारी को रंगे हाथों काबू किया है।