Blog

  • पाकिस्तान पहुंची इंग्लैंड टीम के 14 खिलाड़ियों पर वायरस अटैक!

    पाकिस्तान पहुंची इंग्लैंड टीम के 14 खिलाड़ियों पर वायरस अटैक!

    नई दिल्लीः पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 1 दिसंबर से रावलपिंडी में 3 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। उससे पहले ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खेमे में वायरस का अटैक हो गया है। इससे 14 खिलाड़ियों की तबीयत खराब हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान बेन स्टोक्स, मोईन अली जैसे खिलाड़ियों की हालत ठीक नहीं हैं और उनके पहले टेस्ट में हिस्सा लेने लायक स्थिति नहीं है। इंग्लैंड के सिर्फ 5 खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जो इस वायरस के अटैक से बचे हैं और उनकी तबीयत ठीक है। इनमें जैक क्राउली, किटॉन जेनिंग्स, हैरी ब्रूक, जो रूट और ऑली पोप शामिल हैं। इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले रावलपिंडी टेस्ट के लिए प्लेइंग-XI का ऐलान कर दिया था।

    बता दें इंग्लैंड ने मंगलवार को ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था और उसमें से 7 खिलाड़ी अब इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसमें बेन डकेट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टन, बेन फोक्स, ऑली रॉबिनसन, जैक लीच और जेम्स एंडरसन शामिल हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि यह कोरोना से संबंधित बीमारी नहीं है। खिलाड़ियों ने उल्टी और दस्त की शिकायत की है। उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में वायरस का असर कम हो जाएगा। हालांकि, रावलपिंडी टेस्ट वीरवार से शुरू होना है। ऐसे में इंग्लैंड उसी प्लेइंग-XI के साथ उतरेगा, जिसका उसने एक दिन पहले ऐलान किया था, उसकी संभावना बेहद कम नजर आ रही है। रूट के अलावा, केवल जैक क्राउली, ओली पोप और हैरी ब्रुक, जिनका नाम पहले टेस्ट की प्लेइंग-XI में था और किटॉन जेनिंग्स ने ही बुधवार को अभ्यास किया। बाकी खिलाड़ियों ने होटल में आराम किया।

    टीम के प्रवक्ता डैनी रेयूबेन ने खिलाड़ियों की बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी और इंग्लैंड के कितने खिलाड़ी अस्वस्थ हैं, इसके बारे में भी नहीं बताया। लेकिन एक बयान में उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी अस्वस्थ हैं, उन्हें आराम करने के लिये होटल में रूकने की सलाह दी गई है। स्टोक्स की अनुपस्थिति में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को श्रृंखला के लिए ट्राफी अनावरण का कार्यक्रम भी एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा, जो अब शुरूआती टेस्ट के टॉस से पहले गुरूवार को कराया जाएगा। इंग्लैंड ने 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन डेब्यू करेंगे जबकि बेन डकेट जैक क्राउली के साथ पारी का आगाज करेंगे। हालांकि, उनकी तबीयत भी खराब है।

    बता दें कि इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम इस्लामाबाद के सेरेना होटल में ठहरी हैं। इस दौरे को लेकर इंग्लिश टीम कितना एहतियात बरत रही है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वो अपने साथ शेफ लेकर आई है। इसके बावजूद खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ गई. इससे पहले, भी जब इंग्लैंड की टीम टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान दौरे पर टी20 सीरीज खेलने के लिए आई थी। तब भी कई खिलाड़ियों की तबीयत खराब हो गई थी। उस वक्त मोईन अली ने पाकिस्तान में उन्हें जो खाना मिला, उसे खराब बताया था। इसी कारण से इंग्लैंड टीम पर्सनल शेफ लेकर पाकिस्ताान दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची। इतनी एहतियात बरतने के बावजूद आधे से ज्यादा इंग्लिश टीम बीमार हो गई। ऐसे में पहले टेस्ट पर अब खतरा मंडराने लगा है।

  • नशे के कारोबार में इस इंजेक्शन की हुई एंट्री!

    नशे के कारोबार में इस इंजेक्शन की हुई एंट्री!

    दवा विक्रेताओं की जांच से हुआ बड़ा खुलासा

    जयपुरः नशे के लिए दवाओं के दुरुपयोग के पहले कई बार मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन इस बार एलर्जी की दवा एविल का इस्तेमाल नशे के लिए होने का खुलासा हुआ है। चिंता की बात यह है कि इस धंधे में दवा विक्रेताओं की भूमिका सामने आई है। ड्रग डिपार्टमेंट और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने संयुक्त रुप से की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं के भी अवैध तरीके से रखने का खुलासा हुआ है तो जांच के दायरे में राजधानी जयपुर का एक मनोचिकित्सक भी है।

    दरअसल नशे का सामान मंहगा और सख्ती के चलते नशाखोरों ने अब दवाओं को ही नशे का औजार बना लिया है। किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाने के कारण नशेड़ी अलग-अलग तरह की दवाओं के जरिए नशा करने लगे हैं। लेकिन, राजधानी जयपुर में पहली बार एलर्जी की दवा एविल से नशा करने का मामला सामने आया है। बता दें, औषधि नियंत्रण संगठन को एविल इंजेक्शन के दुरुपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद 18 दवा विक्रेताओं की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि दवा विक्रेताओं द्वारा राजस्थान के बाहर से भी एविल इंजेक्शन खरीदे जा रहे हैं।

    इन दवाओं को किया गया जब्त 

    इस कड़ी में राजधानी के चांदपोल स्थित राजस्थान मेडिकल एंड प्रोविजनल स्टोर पर भी कार्रवाई की गई, जहां एनडीपीएस श्रेणी की दवाएं भी मिली, जिसके बाद इस जांच में सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स को भी शामिल किया गया। इस मेडिकल स्टोर से अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल, कोडीन को सिरप, buprinorphine & नलेक्सोन को भी जब्त किया गया। लेकिन, मामला यहीं नहीं रुका। इस मेडिकल स्टोर से पूछताछ में सामने आया कि दवाएं एक बड़े मनोरोग डॉ़क्टर से लेकर आया था। औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने बताया कि इस मामले में डॉक्टर से दवाओं की खरीद का दो साल का ब्यौरा मांगा गया है।

    दवा विक्रेताओं की भूमिका की होगी जांच 

    औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने बताया कि मनोरोगी को दी जाने वाली दवाओं का नशे के रुप में दुरुपयोग होने लगा है। इस लिहाज से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला एनडीपीएस दवाओं का है इसलिए इस मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के पास से दवाएं बेचने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस मामले में जांच की जा रही है। दवा विक्रेताओं के खिलाफ जांच के बाद पहले एविल और फिर एनडीपीएस दवाओं को लेकर खुलासा हुआ है। इस मामले के सामने आने के बाद अब नशे के कारोबार में दवा विक्रेताओं की भूमिका शक के दायरे में आ गई है।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस ने किया औचक निरीक्षण

    जालंधरः रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस ने किया औचक निरीक्षण

    जालंधर/हर्ष कुमारः आज माननीय पुलिस कमिशनर जालंधर आईपीएस एस भूपति के आदेशानुसार पुलिस लाइन से क्यूआरटी रिजर्व का अचानक मॉक ड्रिल डैमो लिया गया ताकि अप्रत्याशित कानून व्यवस्था की स्थिति में उन्हें न्यूनतम समय में लामबंद किया जा सके या रोका जा चेक किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर कर्मचारियों को जानकारी देते हुए कहा कि अचानक जरूरत पड़ने पर किस तरह तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

    इसके तुरंत बाद टीम गठित कर क्यूआरटी के थाना नंबर 3 व थाना नंबर 6 की पुलिस के साथ टीमों का गठन करके रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के अंदर व बाहर औचक जांच करने के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सख्त हिदायत दी गई कि संदिग्ध व्यक्तियों और यदि उनके पास कोई सामान है तो उसकी ठीक से जांच की जाए और वहां आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की जाए। पुलिस कमिशनर ने विशेष रूप से आम जनता से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें, असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के बारे में पुलिस अधिकारियों या कंट्रोल रूम पर फोन करके वह ऐसे व्यक्तियों के बारे में सूचित करें।

  • नाबार्ड के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    नाबार्ड के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड ऊना द्वारा मंगलवार को  बचत भवन मे बीएलबीसी सदस्यों के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था। इसमें नाबार्ड के अलग अलग विकास कार्यों पर चर्चा हुई। स्वंय सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह एक्सपोजर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप से नावार्ड जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार और ज़िला प्रबंधक गुरचरण भट्टी ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई ।
    नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार ने  प्रतिनिधियों को बीएलबीसी एक्सपोसर कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई। अरुण कुमार ने एसएचजी व जेएलजी लोन के बारे विस्तार से चर्चा की व बीएलवीसी सदस्यों ने संयुक्त देयता समूह व स्वयं सहायता  के सदस्यों के साथ वार्तालाप किया। इसमें समूह द्वारा चलाई  जा रही गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम मे वीएलवीसी सदस्यों ने बैंकों की जानकारी  जेएलजी व एसएचजी सदस्यों के साथ सांझा की । मौके पर विभिन्न बैंकों से शाखा प्रबंधक सहित जेएलजी व एस एचजी के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
  • युवक ने माता-पिता को मारी गोली, मानसिक विक्षिप्त है युवक

    युवक ने माता-पिता को मारी गोली, मानसिक विक्षिप्त है युवक

    प्रयागराज: प्रयागराज में युवक ने माता-पिता को मारी गोली, मानसिक विक्षिप्त है युवक संगम नगरी प्रयागराज में एक युवक ने माता-पिता को गोली मार दी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रयागराज के नैनी इलाके में मामा भांजे तालाब के पास का है। गोली मारने के आरोपी युवक रितेश जायसवाल की दिमागी हालत खराब बताई जा रही है। मौके पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित पहुंचे हैं।
    संगम नगरी प्रयागराज से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने माता-पिता को गोली मार दी है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मामला प्रयागराज के नैनी इलाके में मामा भांजे तालाब के पास का है। गोली मारने के आरोपी युवक रितेश जायसवाल की दिमागी हालत खराब बताई जा रही है.। किसी बात पर नाराज होकर तमंचे से मां सुमन और पिता ताराचंद को गोली मार दी थी. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित पहुंचे हैं. नैनी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

  • असगानिस्तान में बड़ा बंम्ब धमाका,15 की मौत, 27 घायल

    असगानिस्तान में बड़ा बंम्ब धमाका,15 की मौत, 27 घायल

    अफगानिस्तान:अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कम से कम पंद्रह लोगों की मौत हो गई जबकि 27 गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ। वहीं, बीएसएफ के महानिरीक्षक डी.के. बूरा ने कहा, सीमा सुरक्षा बल ने अच्छा काम किया है और पड़ोसी देशों के कई प्रयासों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय सीमा खतरों से मुक्त रखा है। वे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा, सीमा पार से घुसपैठ की सात कोशिशें हुईं और सभी को नाकाम कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चार एके-47 राइफल, गोला-बारूद और पचास किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने कहा, इसके लिए मैं अधिकारियों और जवानों को बधाई देता हूं।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े गाड़ी से बैटरी चुराते 2 चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन-दिहाड़े गाड़ी से बैटरी चुराते 2 चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के स्काईलार्क चौक के नजदीक स्टेट बैंक इंडिया के बाहर खड़ी गाड़ी से बैटरी निकालते चोरी करते हुए मार्किट के सदस्यों ने 2 चोरो को काबू किया है। जवाहर नगर निवासी सुरिंदर ने बताया कि वह चाय बनाने का काम करता है। काम के दौरान अचानकर उसकी गाड़ी का अलार्म बजा। 

    जैसे ही वह अपनी गाड़ी के अलार्म बजने की आवाज सुनकर गाड़ी के पास गया तो देखा वहां पर दो चोर उसकी गाड़ी से बैटरी चुरा रहे थे। उक्त चोरो को मार्किट के लोगों की मदद से मौके पर काबू कर लिया गया। पकड़े गए चोरों की पहचान कैंट निवासी रमनप्रीत और बडाला चौक निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर उन्होंने थाना 4 की पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर थाने ले गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

  • पंजाबः MVI घोटाले के मामले में एक और भगौड़ा एजेंट गिरफ्तार

    पंजाबः MVI घोटाले के मामले में एक और भगौड़ा एजेंट गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले में जालंधर में तैनात मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) नरेश केलर की मिलीभगत से बस्ती गुज्जन निवासी एजेंट वरिंदर सिंह दीपू को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने उसका मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया है जिसे घोटाले के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए डेटा विशेषज्ञों को भेजा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने एमवीआई, जालंधर के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और बड़े पैमाने पर निजी एजेंटों की मिलीभगत से वाणिज्यिक और निजी वाहनों की जांच किए बिना फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने का खुलासा हुआ।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए और आईपीसी की धारा 420, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कुल 9 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें नरेश केलर, रामपाल उर्फ ​​राधे, मोहनलाल उर्फ ​​कालू, परमजीत सिंह बेदी, सुरजीत सिंह व हरविंदर सिंह, पंकज ढींगरा उर्फ ​​भोलू, बृजपाल सिंह उर्फ रिकी और ​​अरविंद कुमार उर्फ ​​बिंदू (सभी निजी एजेंट) जेल में बंद हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और बाकी फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

  • कोरोना के बाद अब आया नया वायरस, 48 हज़ार साल बाद हुआ जिंदा

    कोरोना के बाद अब आया नया वायरस, 48 हज़ार साल बाद हुआ जिंदा

    नई दिल्ली: दुनिया जहां अभी कोरोना वायरस के खतरे से उबरती दिख रही है वहीं, अब नए वायरस की दस्तक की खबर सामने आ रही है । दरअसल, रूस के बर्फ वाले इलाके में 48 हजार साल से दबे जॉम्बी वायरस को वैज्ञानिकों ने जिंदा कर दिया है। ये खतरनाक वायरस रूस के एक झील में हजारों साल पहले दफ्न हो गया था। लेकिन इसकी अब इसके ‘जिंदा’ होने के बाद भारत जैसे देशों के लिए भी बड़े खतरे की घंटी है। भारत दुनियाभर को ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चेतावनी देता रहा है।

    जॉम्बी वायरस इतना खतरनाक है कि यह कोशिका वाले छोटे जीवों को भी संक्रमित कर देता है। दरअसल, कोरोना के बाद से दुनिया अब आने वाली महामारी की काट खोजने में जुटी है। भारत जैसे देश भी ऐसे वायरस से निपटने में सक्षम है। लेकिन कोरोना ने जो त्रासदी दुनिया को दी है वो डराने वाली थी। हालांकि, जॉम्बी वायरस का खतरा अभी वास्तविक तो नहीं है लेकिन हमें हर स्तर की तैयारी करके रखनी होगी। भारत जैसे देशों में भी ग्लोबल वार्मिंग का खतरा है।

    सुंदरबन इलाके का हिस्सा जलमग्न हो रहा है। इसके अलावा मुंबई को लेकर भी कई तरह की भविष्यवाणी की गई है। विकसित देश विकासशील देशों पर तोहमत लगा देते हैं। लेकिन ये खतरा अब इतना बड़ा हो चुका है कि आने वाले समय में भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

  • पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर धरना दे रहे मजदूरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर धरना दे रहे मजदूरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    संगरूर: पंजाब के सीएम भगवंत मान के शहर संगरूर में भारतीय खेत मजदूर यूनियन की तरफ से सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। हजारों मजदूरों ने सीएम हाउस से 1 किलोमीटर पहले यह धरना लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने धरने पर बैठे मजदूरों पर लाठीचार्ज कर दिया। हादसे में कई मजदूरों घायल हुए है। बता दें दी आज पूरे पंजाब से यहां मजदूर सीएम आवास के बाहर इकट्ठे हुए थे। इस दौरान मजदूरों ने संगरूर पटियाला रोड जाम किया हुआ था। मजदूरों द्वारा लाल झंड़े लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। 

    धरने में मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने 2-3 मीटिंग की हैं परंतु उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार ने न तो नरेगा के पैसे दिए, न ही अलॉट किए हुए प्लाटों पर कब्जा दिया। मजदूरों की दिहाड़ी भी 2-अढ़ाई सौ रुपए हैं। सरकार लगातार दिहाड़ी, प्लाट, जमीन, कर्जे मसले पर उनके साथ मीटिंगें करने से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी वोटों के साथ जताया है लेकिन वह उनसे मिलते तक नहीं। मजदूर वर्ग बहुत दुखी है जिसके चलते वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुंडी खड़का कर अपनी मांगों के प्रति जगाने आए हैं।