ऊना/ सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना की ओर से नववर्ष प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी में नन्हें बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान बलदेव चंद, सचिव संजीव अग्रिहोत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। क्लब के सदस्यों ने बच्चों को मिठाईयां बांटी। वहीं बच्चों को गर्म स्वेटर भी वितरित किए गए, ताकि बच्चे सर्दियों में ठंड में सुरक्षित रहें। स्कूल के मुख्य अध्यापक ने रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। क्लब के प्रधान बलदेव चंद ने जिलावासियों को नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया सभी के लिए मंगलमय हो और उन्नति के अवसर प्रदान हो। उन्होंने कहा कि नए साल 2023 में नई सोच और नयी उमंग के साथ पुरे साल की शुरुआत करें। नए साल में पुरानी आदतों को पीछे छोड़ अच्छी आदतों व विचारों के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि नेकी की राह पर चलते समाजसेवा में बढ़चढ़कर योगदान दें। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ नरेंद्र कपिला, एचएन चीटू जगदीश राम, सुरिंदर ठाकुर, बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी संजीव पुरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Blog
-

भदोडी़ में कृषि विभाग ने लगाया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
ऊना/सुशील पंडित : विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत भदोडी़ में कृषि बिभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । इसमें किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम खट्टी लस्सी के बारे में जानकारी दी।
प्रगतिशील किसान श्रीमती बीना कुमारी जो सफलता पूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को वास्तविक रूप से बना कर बताया गया ।
इस शिविर में परियोजना अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही विभाग की स्कीम के बारे में बताया । इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत उपप्रधान व वार्ड पंच भी उपस्थित रहे। -

जालंधरः चोरी के 4 मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार
जालंधर/वरुण/हर्ष कुमार। थाना लोहिया की पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कबजे से 4 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ काली पुत्र बख्शिश सिंह वासी मंडी कालू लोहिया के रुप में हुई है।
थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पुड्डा ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह को सुचना मिली थी उक्त आरोपी और उसका साथी चोरी के मोरसाइकिल बेचने की फिराक में घुम रहे हैं। जिस पर का्रवाई करते हुए आरोपी गुरदेव को काबू कर मुकदमा नं.1 आईपीसी धारा 379, 411, 482 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी गुरदेव सिंह ने बताया कि वह सरबजीत सिंह उर्फ साबी पुत्र जरनैल सिंह वासी लाटियांवाल के साथ मिल मोटरसाइकिल चुराता है। पुलिस ने साबी को भी मामले में नामजद कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की फिराक में छापेमारी कर रही है।
-

नैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज में हिसा लेने ऊना के 26 छात्र राजस्थान रवाना
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की स्काउट एवं गाइड के छात्र छात्राएं नैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज जो कि 4-01-2023 से-10-01-2023 तक राजस्थान के जिला पाली रोहत के लिए स्काउट एवं गाइड की ए एस ओ सी मैडम मीना कुमारी तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त निर्मल शर्मा व जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में रविवार को टीम रवाना हो रही है।
इस कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज के लिए जिला ऊना की तरफ़ से अलग अलग स्कूलों की 13 छात्र तथा 13 होनहार छात्राओं का चयन हुआ है। यह कार्यक्रम 04-01–2023—से-10-01-2023 तक चलेगा।इस नैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज में हर दिन हिमाचल प्रदेश के बच्चों द्वारा अलग अलग एक्टीविटीज द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति पेश की जाएगी। इस मौके पर इन सभी स्काउट एवं गाइड छात्र छात्राओं को ऊना के रेलवे स्टेशन पर जिला ऊना के जिला प्रशिक्षण आयुक्त अमन देव ने हरी झंड़ी देकर रवाना किया।
इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकोली, तलाई, सूरी, रैंसरी, गर्ल स्कूल उना, ब्वाय स्कूल उना, धर्मशाला मंहता,गिंडपुर मलान,ललडी,सरोली, सहित सभी स्काउट एवं गाइड के परिवार सदस्य भी मौजूद रहे। बहीं पर जिला ऊना उच्च शिक्षा विभाग उपनिदेशक जनक सिंह ने इन सभी स्काउट एवं गाइड छात्र छात्राओं को राजस्थान में होने वाली नैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज में बढ़िया प्रर्दशन करने का आह्वान किया तथा सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।
-

दिल दहलाने वाली घटना, लड़की को गाड़ी से 8 KM तक घसीटा, हुई मौत
नई दिल्ली: दिल्ली के कंझावला इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार आधी रात को एक युवती एक्सीडेंट के बाद गाड़ी के नीचे फंस गई और 7-8 किमी तक घिसटती चली गई। इस घटना में युवती की मौत हो गई। युवती के शरीर से सभी कपड़े फट कर उतर गए थे। बाद में युवती की लाश नग्न अवस्था में पाई गई। पुलसि ने कार सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को हत्या और गैंगरेप बताकर झूठ फैलाया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। ये एक एक्सीडेंट है।
पुलिस को सूचना मिली कि कंझावला इलाके में सड़क पर एक युवती की नग्न लाश पड़ी हुई है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और फॉरेंसिक एविडेंस भी कलेक्ट किए गए। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कार की तलाश शुरू की तो कार सुल्तानपुरी में क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई है। वहीं पुलिस को एक स्कूटी भी मिली जो दुर्घटना का शिकार हुई थी। पुलिस के मुताबिक जानकारी करने पर पता चला कि एक्सीडेंट के बाद एक स्कूटी सवार युवती गाड़ी के पहियों में फंसी हुई थी और गाड़ी दूर तक उसे घिसटती हुई गई है।आरोपी लड़के शराब के नशे में थे जो मुरथल सोनीपत से वापस अपने घर मंगोलपुरी लौट रहे थे। उसी दौरान सुल्तानपुरी के पास उनकी लड़की की स्कूटी से टक्कर हो गई। इसके बाद लड़की कार के नीचे फस गई और आरोपी लड़के 7-8 किलोमीटर दूर तक उसे घसीटते रहे। पता चला है कि लड़की कल देर रात एक प्राइवेट फंक्शन में वेलकम गर्ल का काम करके घर लौट रही थी। उसी दौरान उसके साथ हादसा हुआ। फिलहाल गाड़ी चला रहे आरोपी अमित, उसके साथ आगे बैठे कालू समेत तीन और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
-

नए साल के पहले दिन सेन्य एयरपोर्ट पर हमले से 10 लोगों की मौत, 8 घायल
काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक मिलिट्री एयरपोर्ट पर नए साल के पहले दिन रविवार को हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई व कई घायल हो गए । जानकारी के अनुसार इस हमले में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि 8 लोग घायल भी हुए हैं। तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल नफी टक्कुर ने धमाके की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट पर यह धमाका सुबह के समय हुआ। इससे तीन दिन पहले यानी 29 दिसंबर को भी अफगानिस्तान के तालुकन प्रोविंस में धमाका हुआ था। जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। इससे पहले 26 दिसंबर को भी एक बादाखशान प्रोविंस में हुए धमाके में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।
-

सावधानः भारत में हुई कोरोना के खतरनाक वेरिएंट XBB.1.5 की एंट्री!
नई दिल्ली। बीते साल के साथ ही कोरोना ने एक बार फिर सभी की चिंता बढ़ा दी है। चीन से सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट BF.7 पूरी दुनिया के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में इसे लेकर भारत भी अलर्ट मोड में आ चुका है। इसी बीच अब भारत में इस महामारी के एक और नए वेरिएंट की एंट्री हो चुकी है। अमेरिका में तबाही मचा रहा कोरोना का एक और वेरिएंट अब भारत में भी आ चुका है। बीते दिन गुजरात में एक शख्स कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रॉन XBB.1.5 से संक्रमित पाया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद से सभी चिंताएं और बढ़ गई हैं। तो चलिए जानते हैं इस वेरिएंट से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में-
क्या है XBB.1.5 वैरिएंट
हाल ही में भारत में पाए गए ऑमिक्रॉन के XBB.1.5 वेरिएंट को काफी खतरनाक माना जा रहा है। यह वेरिएंट चिंता का विषय इसलिए भी बना हुआ है, क्योंकि यह BQ1 वेरिएंट से 120 प्रतिशत तेजी से फैलता है। अमेरिका में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे यही वेरिएंट है। इस वेरिएंट के प्रभाव को देखते हुए इससे पीड़ित मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है।
जानकारों की मानें तो XBB.1.5 वेरिएंट इसलिए खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि यह न सिर्फ एंटीबॉडी को प्रभावित कर रहा है, बल्कि उसे कमजोर भी कर रहा है। कई वैज्ञानिकों ने इसे लेकर चेतवानी है कि XBB जैसे सब-वेरिएंट कोविड वैक्सीनेशन के प्रभाव को कम कर सकता है। ऐसे में टीके के बेअसर होने से संक्रमण के मामलों में बढ़तरी हो सकती है।
XBB.1.5 वेरिएंट के लक्षण
महामारी वैज्ञानिकों के मुताबिक अमेरिका में कहर बरपा रहा कोरोना का XXB.1.5 वेरिएंट, एक रिकॉम्बिनेशन वेरिएंट हो सकता है, जो पुराने XBB की तुलना में 96 फीसदी तेज है। इस वेरिएंट के मामले सबसे पहले बीते साल अक्टूबर में न्यूयॉर्क में सामने आए थे। वहीं, लक्षणों की बात करें तो इन वेरिएंट के कोई अलग या खास लक्षण नहीं है। XXB.1.5 वेरिएंट के कुछ सामान्य लक्षणों में निम्न शामिल हैं-
-

4 दिन तक बाथरूम में फंसी महिला, मौत का कर रही थी इंतज़ार
नई दिल्ली: आज की दुनिया में अकेले रहने का चलन बढ़ गया है। हालांकि अकेले रहने के अगर कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। सिंगापुर में रहने वाली एक महिला इसी नुकसान का शिकार हो गई। 31 साल की महिला दरवाज़े का हैंडल खराब होने की वजह से बाथरूम में लॉक हो गई थी। वो अगले 4 दिन तक न सिर्फ अंदर ही बंद रही बल्कि भूख-प्यास से तड़पते हुए मौत का इंतज़ार कर रही थी।
4 दिन तक वो अंदर ही बिना खाना-पानी से तड़पती रहीं। वो वहां से चिल्लाती भी थी, लेकिन अपार्टमेंट से बाहर आवाज़ ही नहीं आ रही थी। जब दूसरे शहर में रहने वाले उसके पैरेंट्स की उससे कई दिन तक बात नहीं हुई और यांग का फोन भी नहीं उठा तो उन्होंने यांग के चचेरे भाई को कॉल करके पता करने के लिए कहा। भाई ने जब देखा कि यांग का दरवाज़ा नहीं खुला तो उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर देखा तो अंदर यांग बंद मिली। वे बताती हैं कि ये उनकी ज़िंदगी की सबसे भयावह घटना थी और उन्हें लग रहा था कि अब वो नहीं बच पाएंगी।
-

विधायक ने पुलिस अधिकारियों को दी खुली धमकी, सुधर जाओ नहीं तो…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के विधायक स्वपन मजूमदार ने बनगांव दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तहत एक पुलिस थाने में आग लगाने की धमकी दी। मजूमदार ने उत्तर 24 परगना जिले के अशोक नगर इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बयान दिया। अपनी रैली के दौरान भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक (आईसी) और प्रभारी अधिकारी (ओसी) भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर रहे थे। वे क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं को उनके अवैध कार्य करने की अनुमति दे रहे थे। भाजपा विधायकों ने पुलिस अधिकारियों को धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर थाने के अधिकारी अपना व्यवहार नहीं बदलते हैं तो वह थाने को जला देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा विधायक ने कहा कि अशोकनगर थाने के आईसी और ओसी ध्यान से सुनें। अपने क्षेत्र में टीएमसी की गतिविधियों में शामिल होना बंद करें। सत्ता पक्ष के कुकर्मों का विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को गिरफ्तार करना बंद करें। हमारे एक कार्यकर्ता को इस इलाके में बेरहमी से पीटा गया है। लेकिन आपने अभी तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है। हम इसे हमेशा के लिए बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि आप अपने तरीके नहीं बदलते हैं तो हम एक दिन पुलिस थाने को आग लगाने के लिए मजबूर होंगे।
मजूमदार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी मजूमदार द्वारा कहे गए शब्दों का समर्थन नहीं करती है, हालांकि यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि उन्होंने बेबसी के शब्दों का उच्चारण किया था।
-

फैक्टरी में लगी भीषण आग, 9 लोग जले, कई के फंसे होने की आशंका
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसे की खबर है। यहां एक फैक्टरी में आग लगने से 9 लोगों के बुरी तरह जलने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इगतपुरी में मुंढेगांव के पास स्थित जिंदल समूह की फैक्ट्री में सुबह 11 बजे के आसपास फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ और यहां आग भड़क गई। जब तक यहां मौजूद वर्कर्स कुछ समझ पाते, आग फैलने लगी। कई चपेट में आ गए।
अभी भी कई कर्मचारी फैक्टरी में फंसे हुए हैं, उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। जिला कलेक्टर गंगाधरन डी और पुलिस अधीक्षक शाहजी उमाप सहित वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए आग की घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इस बीच मौके पर बचाव कार्य जारी है और घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इलाके में भारी मात्रा में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया है कि कंपनी में स्थिति गंभीर है। आग के चलते बार-बार फैक्ट्री में तेज धमाके हो रहे हैं।
नासिक नगर निगम के अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग विकराल रूप से फैल रही है। फैक्ट्री में जिस तरह का कच्चा माल था, उससे आग लगातार फैलती जा रही है। आग बुझाने में कुछ समय लग सकता है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
