Blog
-
व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव रामनगर नकड़ोह में एक व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात विजय कुमार (45) पुत्र अमर सिंह ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे नीचे उतारा और स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय कुमार एक उद्योग में काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी व 2 बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है। -

कुटलैहड़ विधानसभा के डरोह पंचायत में शराब का ठेका खुलने का विरोध
लोगो ने डीसी ऊना से लगाई ठेका बंद करने की गुहार
शराब का ठेका खुलने से लोग होंगे नशे के आदि युवा पीढ़ी पर पड़ेगा उसका असर
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा के तहत डरोह गांव में शराब का ठेका खोलने से लोग काफी नाराज है जिसको लेकर गांव के लोगों ने इस ठेके को बंद किए जाने को लेकर कई दिन पहले भी प्रशासन से इसको बंद करने की गुहार लगाई थी लेकिन कार्रवाई न होते देख काफी तादाद में महिलाएं और अन्य लोग शराब के ठेके को बंद करने की गुहार को लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे। मीडिया से रूबरू होते हुए गांव की महिलाओं और अन्य लोगों ने बताया कि जहां पर शराब का ठेका खुला है उसके कुछ ही दूरी पर सरकारी स्कूल है एक धार्मिक सत्संग घर है और मंदिर है सुबह शाम महिलाएं और अन्य लोग सैर के लिए जाते हैं तो वहां पर रेन शेल्टर के पास लोग शराब पी रहे होते हैं ।
और महिलाओं को लेकर कई प्रकार के तंज भी कसते हैं ।उन्होंने कहा गांव में ज्यादातर लोग मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं शराब का ठेका खोलने से युवा पीढ़ी पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा इसलिए प्रशासन से गुहार लगाई है की शराब के ठेके को वहां से तुरंत शिफ्ट या बंद किया जाए ताकि गांव का माहौल पर कोई इसका असर न पड़े ।उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो महिलाएं इसको लेकर आने वाले समय में कोई बड़ा कदम भी उठा सकती हैं और जिसकी पूरी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।
-

Punjab : मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए किया येलो अलर्ट जारी
लुधियाना। पंजाब भर में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी के बीच हुई बारिश ने लोगों को राहत दिलाई है। जहां, आज लुधियाना में सुबह करीब दो घंटे में 39.6 मिमी बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने कहा कि पिछले दिन के अधिकतम तापमान और पिछली रात के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
आज सुबह 39.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही जून माह में 46.6 मिमी बारिश हुई है। जबकि इस महीने का सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 82.8 मिमी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पंजाब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
-
चिंतपूर्णीः दड़ा सट्टा नंबर देने वाला धरा
ऊना-सुशील पंडित : चिंतपूर्णी पुलिस ने बुधवार को दड़ा सट्टा कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जिस समय पुलिस की एक टीम गश्त पर थी तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दड़ा सट्टा के नंबर बांट रहा है। तत्पश्चात छापेमारी में बिहार के बेतिया जिला निवासी प्रदीप सिंह पुत्र चंद्रदेव की जब तालाशी ली गई तो उसके कब्जे से पुलिस को दडड़ा सट्टा पर्ची व 610 रूपए बरामद किए गए। -
ऊनाः पुलिस ने 28500 रूपए जुर्माना वसूला
ऊना/सुशील पंडित : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 78 लोगों से पुलिस ने 28500 रूपए जुर्माना वसूला है। सोमवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ऊना पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने वाले कुल 159 वाहनों के चालान काटे हैं। अवैध खनन करने वाले एक ट्रैक्टर चालक से भी पुलिस ने 5000 रुपए जुर्माना वसूला है। धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत चार लोगों के भी चालान किए गए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी सिगरेट पीते हुए पाए गए थे। -
अम्बोटाः दो लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट के अम्बोटा गांव में 19 जून को हुए मारपीट मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट थाने में भेजी एक शिकायत में अम्बोटा गांव निवासी सलीम बीबी पत्नी नूर दीन ने दावा किया है कि 19 जून की दोपहर अम्ब के बणे दी हट्टी गांव निवासी पुष्पा रानी पत्नी सुरेश कुमार और जितेंद्र कुमार पुत्र सुरेश कुमार उसके घर में घुस आए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। सलीम बीबी ने पुष्पा और जितेंद्र पर मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। गगरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -
Punjab : बारिश का पानी भरने से घर में उतरा करंट, मौत, देखें वीडियो
लुधियाना: शहर से एक महिला की करंट लगने से मौत होने की खबर सामने आई है। जहां इलाका हरिकरतार कालोनी की रहने वाली महिला बताई जा रही है। आज सुबह हुई तेज बारिश के कारण गलियों में जलभराव हो गया था। जिससे हरिकरतार कालोनी की गली में काफी पानी भर गया। महिला मीनू मल्होत्रा रसोई में खाना बना रही थी कि अचानक उसके घर में जलभराव हो गया।
फ्रिज, इनवर्टर और पानी वाली मोटर बरसात के पानी में डूब गए। जिससे घर में करंट उतर गया। उसके बाद रसोई में खाना बना रही महिला को करंट लग गया। परिवार के सदस्यों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उन्हें भी करंट का झटका लगा। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत बिजली का मेन स्विच आफ किया। वहीं, महिला को अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। डाक्टरों ने अस्पताल में पहुंचते ही उसे मृतक करार दे दिया। महिला का शव सीएमसी अस्पताल में रखवाया है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
-

Punjab : जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 की मौत, देखें वीडियो
अमृतसर: जिले में 40 साल पहले बांटी गई जमीन को लेकर फायरिंग हो गई। जिसमें जमीन पर काम कर रहे 2 व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोग जख्मी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। वहीं, 4 घायलों की हालत खराब होने के बाद उन्हें अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि एक का इलाज लोपोके में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि 40 साल पहले जमीन के बंटवारा हुआ था। आज आरोपियों ने जमीन पर हल चला दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष बातचीत करने के लिए गया।
लेकिन आरोपियों ने नाजायज हथियार निकाल लिए। उन्होंने अंधा-धुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनके दो साथियों बलवंत सिंह और गुरप्रीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि 2 की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। चार की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
परिवार ने मांग की है कि उन पर दोनाली व पिस्टलों के साथ हमला किया गया। दो दर्जन के करीब लोग थे और सभी के पास हथियार थे। ये नाजायज हथियार कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके को सील कर खोल इकट्ठे किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई भुपिंदर सिंह ने कहा कि शुरुआती इलाज के बाद घायलों के बयान लिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने परिवार व चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab: शिक्षा विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने बाजारों में विरोध मार्च निकालने का किया ऐलान, देखें Video
जालंधर। पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा कच्चे कर्मचारियों की मांगे मानने के बावजूद भी लागू न होने से कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर कल जालंधर में पार्टी की बैठक के बाद कार्यालय कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के मंत्रियों से सवाल पूछे और देर शाम प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से सवाल किया कि मुख्यमंत्री और कैबिनेट सब कमेटी की मांग के बावजूद क्यों क्या इसे क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है? शिक्षा विभाग कर्मचारियों के वेतन पर कैंची क्यों चला रहा है, 1-4-2023 से पारित कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि भी नहीं दी जा रही है।
सर्व शिक्षा अभियान मिड डे मील कार्यालय कर्मचारी संघ के नेता शोभित भगत, राकेश कुमार, पंकज, सोहनलाल ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के फैसले के बाद कैबिनेट सब कमेटी ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हटाने का निर्णय लिया है। वेतन कटौती के फैसले लेकर अधिकारियों को 3 बार आदेश दिए गए, लेकिन राज्य की नौकरशाही ने कर्मचारियों के मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की।
कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों को जो नियमित आधार पर करना चाहिए था। कर्मचारी सरकार की हर बैठक में पहुंचकर सवाल पूछेंगे और अपना विरोध जताने के लिए 3 जुलाई को जालंधर उपचुनाव के दौरान बाजारों में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे।
-

Jalandhar: नगर निगम का बड़ा एक्शन
रिहायशी नक्शा पास करवा कर कारोबारी इस्तेमाल की जा रही आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें सील, पढ़ें पूरी खबर
जालंधर, ENS: नगर निगम द्वारा आज सुबह मिठापुर एमके पब्लिक स्कूल के सामने रिहायशी नक्शा पास करवा कर बनाई गई 6 दुकानों को सील कर दिया गया इसी के साथ टीम की अगुवाई कर रहे एटीपी राजकुमार द्वारा न्यू जीटीबी नगर में स्थित एक बैडमिंटन एकैडमी को भी सील किया गया है इस एकाडमी का नक्शा भी रिहायशी कैटेगरी में पास करवाया गया था इसके अलावा स्काई लार्क चौक के पास एक शराब के ठेके को भी सील किया गया है।

इसके अलावा निगम की एक टीम रामा मंडी के समीप ढाकोहा में चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंची थी मगर यहां पर टीम का काफी विरोध हुआ जिसके बाद मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया मगर हंगामा बढ़ते देख इस मामले में कमिश्नर गौतम जैन ने हस्तक्षेप किया और टीम को वहां से बीना कारवाई किए वापस बुला लिया।

