Blog

  • बुलेट बाइक न मिलने पर बहू को उतारा मौत के घाट

    बुलेट बाइक न मिलने पर बहू को उतारा मौत के घाट

    आराः दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने अपनी बहू की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस को अब तक मृतक महिला का शव नहीं मिला है साथ ही फरार ससुराल वाले भी पकड़ में नहीं आए हैं। मृतक महिला के मायके वालों ने पति समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

    जानकारी के मुताबिक, घटना बिहार के आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अन्तर्गत ईश्वरपुरा गांव की है। बिरेंद्र सिंह की बेटी लवली कुमारी (25) की शादी 11 दिसंबर 2020 को भोजपुर जिले के ईश्वरपुरा गांव के रहने वाले राम अवतार सिंह के बेटे पुत्र जयगोविंद सिंह उर्फ भुटेली सिंह से हुई थी। बिरेंद्र मूल रूप से रोहतास जिले के बिक्रमगंज बलुआही गांव के रहने वाले हैं।

    शादी के बाद कुछ महीने तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा फिर ससुराल के लोगों ने लवली से बुलेट बाइक की मांग करना शुरू कर दि। पति, सास, ससुर, जेठानी, देवर और ननद लगातार लवली को दहेज की डिमांड कर प्रताड़ित करते हुए उससे मारपीट भी कर रहे थे। ससुराल वालों की मांग और प्रताड़ना की जानकारी कई बार लवली ने अपने मायके वालों को दी थी। मगर, समाज के डर और गरीब परिवार होने के कारण पुलिस शिकायत नहीं की गई।

    मृतक महिला लवली के पिता बिरेंद्र सिंह के मुताबिक, ससुराल वालों ने 16 फरवरी को बेटी की हत्या की, लेकिन हम लोगों को घटना की कोई भनक तक नहीं लगी। जब हमें इस बारे में पता चला तो हमने कारनामेपुर ओपी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मगर, जब हम पुलिस के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि घर पर कोई नहीं है। साथ ही बेटी का शव भी नहीं था। पूरा परिवार हत्या करने के बाद फरार हो गया है और बेटी के शव को भी गायब कर दिया।

    पिता बिरेंद्र सिंह का कहना है कि बेटी के पति जयगोविंद सिंह उर्फ भूटेली सहित 8 लोगों पर दहेज की मांग पर हत्या और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव गायब करने की एफआईआर दर्ज कराई है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द बेटी के शव को ढूंढा जाए और आरोपी ससुराल वालों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।

  • उप मुख्यमंत्री ने परिधि गृह ऊना में सुनी जनसमस्याएं

    उप मुख्यमंत्री ने परिधि गृह ऊना में सुनी जनसमस्याएं

    ऊना/ सुशील पंडित :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने तीन दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन परिधि गृह ऊना में लोगों की जन समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही अधिकतर समस्याओं का समाधान करने के प्रयास किए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

  • 121वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल माधोपुर में लगाया गया मेडिकल कैंप

    121वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल माधोपुर में लगाया गया मेडिकल कैंप

    पठानकोट: नया युग नयी सोच वेल्फेयर सोसायटी पंजाब द्वारा 121वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल माधोपुर में कमांडेंट हरिंदर पाल सिंह सोही के नेतृत्व मे निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में निलाद्री गांगुली समादेष्टा 58वी वाहिनी, हिमांशु उदेरीया सेकंड इन कमान अधिकारी, डॉ आनंद कृष्णा सीएमओ एसजी 121वी वाहिनी, नीरज महाजन संस्थापक नया युग नयी सोच वेल्फेयर सोसायटी पंजाब विशेषतौर मे उपस्थित हुए।

    वही जानकारी देते हुए सीएमओ 121वी वाहिनी डॉ आनंद कृष्णा ने बताया कि लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। वही इस मेडिकल कैंप में डॉ सय्यद मुशफीक शफी एमबीबीएस एमडी, डा नवजोत सिंह एमबीबीएस डी आरथोलाॅजीस्ट, डा रवनीत रंधावा जनरल फिजीशियन व डा बबीता द्वारा बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं जवानों समेत लगभग 300 के करीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें बीपी, शुगर, हड्डियों की जांच इतियाद की गई। वहीं कैंप में आए हुए मरीजों को निशुल्क भी दवाएं उपलब्ध करवाई गई। वही इस मौके पर बीएसएफ के अधिकारी गण, जवान, उनके परिवार, बच्चों एवं बीएसएफ के आसपास गांवों से गांववासी भी शामिल हुए। 

  • बाइक चोरी के आरोपी काबू

    बाइक चोरी के आरोपी काबू

    ऊना/सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत हरोली पुलिस ने बाइक चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छ आरोपियों के साथ चोरी की गई चार बाइक भी पुलिस ने बरामद की हैं। पिछले हफ्ते टाहलीवाल के चॉकलेट बनाने बाले उद्योग के वाहर से वाइक चोरी हो गईं थी जिसकी सूचना पीड़ित ब्यक्ति मोहित कुमार द्वारा टाहलीवाल चौकी में मामला दर्ज करवाया गया उसी पर कार्यवाही करते हुए हरोली पुलिस ने मोटरसाइकल गेंग के आरोपीयों को पकड़ा है जानकरी के अनुसार पूछताछ में खुलासा किया गया वह सजनन गेंग के साथ काम करते है मुख्या आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है पकड़े गए छः वाइक चोरो में से 2 लोगो की नवालिक होने की पुस्टि हुई है ।

    युवाओं ने शौक पूरे करने के लिए मोटर साइकिलें चुराना शुरू किया था पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि बाइक कहां से चुराई गईं और इसके सज्जन के अलाबा और पीछे कौनसी बड़ी गैंग काम कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उमेश कुमार (20) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी आवादा बराना जिला ऊना,चरणदास पुत्र दिलदार सिंह (24) निवासी वाथड़ी तहसील हरोली जिला ऊना, जसवीर सिंह(20) पुत्र जीत सिंह निवासी बाथड़ी तहसील हरोली जिला ऊना, जश्न पंजला (20)पुत्र सुखदेव सिंह निवासी बडेहर तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है डी एसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया की आरोपियों में से 02 नवालिक है जिनकी पहचान नहीं बताई जा सकती उन्होंने बताया सज्जन गेंग हरोली क्षेत्र में वाइक चोर के तौर पर काम कर रही थी छः लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • Science City की पार्किंग में स्कोडा को लगी आग, गाड़ी में सवार था परिवार, देखें वीडियो

    Science City की पार्किंग में स्कोडा को लगी आग, गाड़ी में सवार था परिवार, देखें वीडियो

    जालंधर (वरुण)। Science City की पार्किंग में खड़ी स्कोडा कार को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जब यह घटना घटी उस समय गाड़ी में बच्चों सहित फैमिली सवार थी। इस दौरान कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ लेकिन आग की लपटे देखकर गाड़ी में बैठी फैमिली के हाथ पाव फूल गए।  

    वहां मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि आग पर काबू पाने में थोड़ी और देर हो जारी तो पार्किग में खड़ी अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ जाती और कोई बड़ी घटना घटित हो जाती। बताया जा रहा है कि साइंस सिटी की पार्किग में घटे इस हादसे के दौरान 1 घंटे तक फायर ब्रिगेड का काई नामोनिशान तक नहीं था और न ही साइंस सिटी में कार्यात स्टाफ ने किसी फायर सेफ्टी यंत्रों का प्रयोग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की उल्टा लोगों ने ही साइंस सिटी में लगे यंत्रों के प्रयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

    जानकारी देते हुए लखबीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गुलमोहर सिटी ने मीडिया को बताया कि वह अपनी फैमिली के साथ साइंस सिटी देखने गया था। करीब 5:00 बजे जब उसने फैमिली के साथ गाड़ी में बैठकर गाड़ी स्टार्ट की तो गाड़ी में भीषण आग लग गई। लखबीर ने साइंस सिटी की मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए कहा कि साइंस सिटी के अंदर फायर यंत्र ना के बराबर हैं और काफी समय से एक्सपायरी हैं जिसके चलते आग पर काबू पाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

  • पार्किंग को लेकर चली गोलियां, एक की मौत, कई घायल

    पार्किंग को लेकर चली गोलियां, एक की मौत, कई घायल

    पटना: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में पार्किंग के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गुंडागर्दी और गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में गोली लगने से गौतम कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और गोलीयां लगने से एक ही परिवार चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  डाक्टरों ने घायलों को फस्ट ऐड देकर पीएमसीएच में रेफर कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक चंद्रिका राय के संबंधी संजीत कुमार उर्फ टुनटुन राय और उनका भतीजा गौतम कुमार अपने निजी पार्किंग से कार निकालकर जैसे ही उमेश राय के घर के पास से गुजर रहे थे, रास्ते पर गिट्टी गिराये जाने को लेकर दोनों पक्षों बीच नोकझोंक शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों गुट के लोगों में जमकर मारपीट और रोडेबाजी की घटना हो गई।

    इसी दौरान उमेश राय, उनका भाई बच्चा राय और उनके समर्थकों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से गौतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर पूरे गांव में तनाव का माहौल कायम है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है, वही अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।

  • स्पर्म डोनेट कर बना 57 बच्चों का पिता

    स्पर्म डोनेट कर बना 57 बच्चों का पिता

    नई दिल्लीः स्‍पर्म डोनेट कर अब तक 57 बच्‍चों का जैविक पिता बन चुका शख्‍स एक बार फिर से चर्चा में है। उसे सोशल मीडिया पर ‘सीरियल स्‍पर्म डोनर’ भी कहा जाता है। अब इस शख्‍स ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम राज खोला है। उसने कहा है कि वह शारीरिक संबंध नहीं बनाता है, ताकि उसका स्पर्म बर्बाद ना हो। 31 साल के केल गॉर्डी अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर का रहने वाला हैं। केल ने बताया कि सबसे पहले साल 2014 में उन्‍होंने स्‍पर्म डोनेट किया। वह पिछले 9 सालों से यह काम कर रहे हैं और अब तक 4 दर्जन से ज्‍यादा महिलाओं को मां बनने में मदद कर चुके हैं। 

    केल का कहना है कि अब वह स्‍पर्म बचाना चाहते हैं। केल ने कहा- मैं नहीं चाहता हूं कि मुझे किसी तरह का सेक्‍सुअल इंफेक्‍शन हो, इस कारण संबंध बनाने से बचता हूं। मेरे कंधों पर बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी है। केल ने कुछ दिनों पहले ब्रिटेन, फ्रांस की यात्रा की थी। यहां उन्‍होंने तीन महिलाओं को अपना स्‍पर्म डोनेट किया था। अब ये तीनों ही महिलाएं प्रेग्‍नेंट हैं।

    केल ने कहा कि भविष्‍य में 14 और बच्‍चों के पिता बन जाएंगे, फिलहाल वह स्‍पर्म डोनेशन करना जारी रखना चाहते हैं। केल ने बातचीत में कहा कि जो लोग भी पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं, उन्‍हें अच्‍छी नींद लेनी चाहिए और तनाव से खुद को दूर रखना चाहिए। केल ने कहा- मैं हर दिन करीब 10 घंटे सोता हूं, जरूरत पड़ती है तो उससे भी ज्‍यादा सोता हूं।

    केल ने इससे पहले कहा था कि उन्‍हें डेटिंग करते हुए काफी दिक्‍कत उठानी पड़ी थी। महिलाओं को जैसे ही पता चलता था कि वे दर्जनों बच्‍चों के पिता हैं, उनकी कहानी वहीं थम जाती थी।

  • जालंधर: मित्रां दे ढाबे के नज़दीक अंगुरी का सेवन करते 8 गिरफ्तार

    जालंधर: मित्रां दे ढाबे के नज़दीक अंगुरी का सेवन करते 8 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण : थाना लोहियां की पुलिस ने अबैध शराब परोसने और पीने वाले 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभावी सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन  मित्रां दे ढाबे  के नज़दीक कुछ लोग सरेआम शराब का सेवन कर रहैं हैं।

    जिस पर कारवाई करते हुऐ पुलिस ने संदीप पुत्र भजन सिंह वासी लोहियां , उमेश कुमार पुत्र बइया राम वासी सुलतानपुर, दलबीर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी सुलतानपुर लोधी, मोतीपाल, राजपाल दोनों पुत्र हरमेश लाल वासी लोहियां, मंगा पुत्र रूड चंद, मंजू कुमार पुत्र शाम लाल, अमरजीत सिंह पुत्र लछमण सिंह सभी वासी वार्ड नं.1 लोहिंया को अवैध शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के उपर आबकारी एकट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पुरानी पैंशन स्कीम को लेकर पूर्व सीएम का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    पुरानी पैंशन स्कीम को लेकर पूर्व सीएम का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़/ प्रवेश: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा द्वारा हरियाणा सरकार द्वारा पुरानी पैंशन को बहाल करवाने की मांग को जायज बताया गया । उन्होंने बताया पुलिस द्वारा पानी की बौछारों का प्रयोग और लाठी चार्ज  के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए जो कि निंदनीय है । उन्होंने यह भी कहा कि सरकारें लाठी और गोलियों से नहीं चल सकती । इस मुद्दे को लेकर विधानसभा सेशन में भी उठाया जायेगा । यदि मौजूदा भाजपा सरकार पुरानी पैंशन स्कीम लागू नहीं करती तो सत्ता में आए ही कांग्रेस सर्व प्रथम यही कार्य करेगी। प्रदर्शरियों पर आंसू गैस के गोले बरसाए गए और पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी गई जिस कारण कई लोग जख्मी भी हो गया।

  • शर्मनाक! संपत्ति विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से बहु को उतारा मौत के घाट

    शर्मनाक! संपत्ति विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से बहु को उतारा मौत के घाट

    पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ससुर ने कुल्हाड़ी से बहु को काटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का संपत्ति को लेकर अपने ससुर से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले ही महिला ने पुलिस से शिकायत भी की थी। वहीं, आज  मृतका का उसके देवर और ससुर से बंटवारे को लेकर समझौता होना था, लेकिन इससे पहले ही ससुर ने बहू की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला ममता देवी के पति दिनेश की मौत 7 महीने पहले ही हो गई थी। इसके बाद ममता का अपने ससुर और देवर के साथ संपत्ति और बाइक को लेकर विवाद हो गया। इसी के चलते कई बार गांव में पुलिस भी आई लेकिन विवाद सुलझा नहीं। जिसके बाद ममता अपने मायके में रहने लग गई। कुछ समय बाद लोगों के समझाने के पर ससुराल पक्ष के लोग महिला और बच्चों को वापस घर ले आए और उसे 1 हजार रुपए प्रति महीना देने की बात कही।

    2 महिने से ममता के ससुराल वाले उसे घर खर्च भी नहीं दे रहे थे। इसी के चलते बीते शुक्रवार को ममता ने पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी और कहा था कि उसे जान का खतरा है।  इसके बाद पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर सुबह दोनों पक्ष के लोगों के बीच फैसला कराने की बात कही थी। लेकिन अगले दिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ममता के ससुर ने अपने दूसरे बेटे और बहू के साथ मिलकर ममता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने सास, देवर व देवरानी को गिरफ्तार कर फरार आरोपी ससुर की तलाश शुरू कर दी है।