Blog

  • सरकारी स्कूलों का बदला Time Table

    सरकारी स्कूलों का बदला Time Table

    पटनाः बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी के बाद 10 जून को फिरसे स्कूल खुल रहे हैं। इसी दौरान स्कूल की टाईमिंग में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने 10 जून से 30 जून तक स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया है। नए टाईम टेबल के अनुसार सरकारी स्कूलों का समय सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक होगा। सुबह 11:30 बजे से 12:10 तक 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं चलेंगी।

    शिक्षकों को स्कूल शुरू होने के दस मिनट पहले आना होगा। आपको बता दें कि पूर्व में शिक्षा विभाग को स्कूल टाईमिंग को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा था। भीषण गर्मी के बावजूद भी स्कूल खुले थे। इस वजह से सैकड़ों बच्चे बीमार पड़ गए थे। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद स्कूलों को बंद किया गया था।

  • आतंकी हमले से पहले का CCTV फुटेज आया सामने

    आतंकी हमले से पहले का CCTV फुटेज आया सामने

    रियासीः जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आतंकियों ने रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला बोल दिया। आतंकियों की गोलीबारी से बस खाई में जा गिरी, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों के जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया है। इस बीच आतंकी हमले से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।रियासी जिले के शिवखोड़ी भोले बाबा के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस कटरा की ओर जा रही थी।

    पौनी-रनसू के बीच चंडी मोड पर स्थित दरगाह के पास आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बसों से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बस पर करीब 20 मिनट तक गोली चली थी। एक आतंकी सामने से गोली चला था और बाकी इधर-उधर से फायरिंग कर रहे थे।

    सूत्रों से खबर आ रही है कि 2-3 आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया था। रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां 2-3 आतंकवादी थे। इलाके में आतंकियों की तलाशी के लिए सुरक्षाबलों की 5 टीमें लगाई गई हैं। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां मामले की जांच पड़ताल कर रही है। भारतीय सेना ने कमान संभाल लिया और पूरे जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वन क्षेत्र की तलाशी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • Punjab: 19 घंटे के बाद 4 में से एक बच्चे का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: 19 घंटे के बाद 4 में से एक बच्चे का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः सतलुज दरिया के बीते दिन 6 दोस्तों में से 4 के डूबने का मामला सामने आया था। वहीं गोताखोंरों की टीम द्वारा 19 घंटे बीत जाने के बाद से रेस्क्यू जारी है। आज सुबह 10.45 पर गोताखोरों की टीम को एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। वहीं 6 दोस्तों में बचाए गए दो दोस्त मीडिया के सामने आए है। जिसमें से दीपक ने बताया कि इस घटना के आधा किलोमीटर दूरी पर एक ओर बच्चे के डूबने का पता चला है, जिसका रेस्क्यू उनकी टीम के द्वारा किया जा रहा है। वहीं मौके पर दोस्तों के साथ नहाने आए चश्मदीद विवेक ने बताया कि वह दोस्तों के साथ यहां सतलुज दरिया के किनारे पर नहाने के लिए आया था। इस दौरान विवेक ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके दोस्त कब पानी में डूब गए।

    विवेक ने बताया कि पास में बैठे लोगों ने उन्हें बचा लिया, जब उन्हें होश आया तो पता चला कि अन्य दोस्त पानी में डूब गए। विवेक ने बताया कि वह 12वीं का छात्र है और पास में ही दोस्त का घर है, जिसके साथ वह नहाने के लिए आए थे। वहीं दूसरे चश्मदीद शाबाद ने बताया कि हम सभी दोस्त के घर आए थे, जिसके बाद वह नहाने के लिए यहां आ गए। इस दौरान पता ही नहीं चला कि कब पैर फिसलने से पानी में डूब गए। शाबाद ने बताया कि उन दोनों को वहां पर मौजूद लोगों ने बचा लिया और होश आने के बाद घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि किसी को भी तैरना नहीं आता था। इससे पहले भी वह एक बार नहाने के लिए यहां आ चुके है। 

  • बस की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत

    बस की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत

    हरियाणा : गुरुग्राम सेक्टर 5 थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा रात 10 बजे चिंतपूर्णी माता के मंदिर के पास हुआ था। हादसा इतना भीषण था की बस से टकराते ही बाइक बस के बंपर मे फस गई और बस बाइक को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय भूपेंद्र कुमार निवासी अशोक विहार फेज 3 के तौर पर हुई है। भूपेंद्र स्विगी कंपनी के लिए फूड डिलीवरी का काम करता था। युवक हादसे के वक्त भी फूड डिलीवरी के लिए ही जा रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया।

    हादसे के वक्त बाइक सवार भूपेंद्र के पीछे अन्य बाइक पर सवार हो लक्ष्मण विहार फेज 2 निवासी आदित्य ने थाना पुलिस को बताया कि हादसे के वक्त वह सड़क पर ही मौजूद थे। हादसा उनके सामने ही घटित हुआ था। तभी तेज रफ्तार से आई बस ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी।

    टक्कर के कारण बाइक बस के बंपर में फंस गई। युवक डिवाइडर के पास गिर गया और बाइक 50 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। आगे जाकर बस चालक ने बस को रोक कर देखा और कुछ देर बाद सहित भाग खड़ा हुआ। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने युवक को सेक्टर 10 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवाया। आदित्य को शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। कार्यवाही के दौरान आरोपी चालक की बस पुलिस ने जब्त कर ली है। लेकिन आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

  • Punjab: तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर BJP Workers में खुशी की लहर, देखें वीडियो

    Punjab: तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर BJP Workers में खुशी की लहर, देखें वीडियो

    ढोल-नगाड़े बजाकर और लड्डू बांटकर मनाया जश्न 

    अमृतसरः देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है, जिसके चलते बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा सकती है। अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर, लड्डू बांटकर, ढोल बजाकर और आतिशबाजी कर के जीत का जश्न मनाया। 

    इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि इस बार फिर से भाजपा के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बना ली है। जिससे सभी बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसे कैबिनेट में जगह नहीं दी गई हो, भले ही उसने कोई जीत हासिल न की हो, फिर भी उसे कैबिनेट में जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने किसी को नाराज नहीं किया।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और अधिक प्रगति और ऊंचाइयों को छुएगा और बचे हुए काम भी नरेंद्र मोदी प्राथमिकता के आधार पर करेंगे। 

  • Punjab: Sutlej में बच्चों के डूबने के मामले में हुआ खुलासा, हर सप्ताह होती है घटना, देखें वीडियो

    Punjab: Sutlej में बच्चों के डूबने के मामले में हुआ खुलासा, हर सप्ताह होती है घटना, देखें वीडियो

    बच्चे के डूबने का एक अन्य मामला आया सामने

    लुधियानाः सतलुज दरिया में बीते दिन 6 दोस्तों को डूबने का मामला सामने आया था। वहीं वहां पर मौजूद लोगों ने 2 बच्चों को बचा लिया था, लेकिन 4 बच्चे पानी में डूब गए, जिनकी अभी तक तालाश जारी है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर एक और मामले में परिवार मौके पर पहुंचा। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बच्चा भी 8 दिन पहले नहाने के लिए आया था और पानी में डूब गया। बच्चे की पहचान आशिष कुमार के रूप में हुई है। पी़ड़ित परिवार का कहना है कि आशिष ओवर लोक का काम करता है, और वह 8 दिन पहले नहाने के लिए दरिया पर आया था लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला।

    उन्होंने कहाकि बीते दिन घटना की सूचना का जब उन्हें पता चला कि बच्चों को ढूढंने के लिए एनडीआरएफ की टीमें भी आई हुई है तो वह भी आज मौके पर अपने बच्चे की तालाश के लिए आ गए। उनका आरोप है कि यहां पर बच्चे प्रत्येक रविवार को पिकनिक मनाने के बहाने दरिया पर नहाने के लिए आते है और प्रत्येक सप्ताह घटना की खबर सुनने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां पर रविवार को बच्चों के नहाने के लिए मेला लगा होता है। हर सप्ताह बच्चे पिकनिक मनाने के लिए आते है। वहीं आज वह गोताखोंरों की टीम की सूचना मिलने पर अपने बच्चे की तालाश में यहां पर पहुंचे है। पीड़ित परिवार ने कहा कि बच्चे के लापता की सूचना उन्होंने सलेम टाबरी थाने की पुलिस को सूचना दी थी लेकिन वह घटना की सूचना मिलने पर मुआयना करके चले गए। लेकिन अभी तक बच्चे का कुछ नहीं पता चला।

  • Punjab : अमृतधारी महिला ने पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : अमृतधारी महिला ने पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : प्रदेश में कानून का खौफ इस तरह खत्म होता जा रहा है कि आए दिन पंजाब में गुंडागर्दी और जानलेवा गैंगवार जैसी घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही मामला हल्का गुरू हरसहाय से सामने आया है। जहां एक गुरसिख परिवार के घर में घुसकर पड़ोसियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। विधानसभा क्षेत्र गुरु हरसहाय के चुघा गांव में एक गुरसिख परिवार के साथ खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है।

     जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला पैसे के लेने देने का बताया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि इस मामले को लेकर पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जब उन्हें रोका तो वे भड़क गए मेरे घर पर आकर मेरे ऊपर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। महिाल ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने मेरे कपड़े भी फाड़ दिए और मेरे साथ मारपीट की और केश और कंकरो की बेअदबी की।

  • Jalandhar: गुरुद्वारे को चोरों ने बनाया निशाना, देखें तस्वीरें

    Jalandhar: गुरुद्वारे को चोरों ने बनाया निशाना, देखें तस्वीरें

    जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अब मंदिर और गुरुद्वारों को लगातार चोर निशाना बना रहे है। ताजा मामला देहात के मेहतपुर से सामने आया है। जहां गुरुद्वारा गोबिंदपुर लोहगढ़ से चोर गोलक चोरी करके ले गए। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें चोर की तस्वीरें घटना को अंजाम देने के दौरान की दिखाई दे रही है। घटना को अंजाम चोरों द्वारा अलसुबह 3 बजे दिया गया है।

    प्रबंधक कमेटी ने बताया कि चोर गुरु घर का दरवाजा तोड़कर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं प्रबंधक कमेटी के मौजूदा सरपंच कंवलजीत ने बताया कि गोलक में 20 से 25 हजार की नगदी पड़ी हुई थी। बेखौफ चोर एक बार गोलक से पैसे निकालकर बोरी में डालकर चले जाते है, और उसके बाद दोबारा वह गुरु घर में दाखिल होते है सामान का तालाशी लेना शुरू कर देते है।

    उन्होंने बताया कि बिहारीपुर परजियां के गुरु घर के कैमरे चेक करने पर गुरु घर के पास चिट्टे के अड्डे पर चोर दिखाई दिए। जिसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है। इस पूरी घटना की जानकारी मेहतपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। प्रबंधन समिति ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • Punjab: इस अवस्था में स्वरूप मिलने पर डेरे के प्रशासक और संगत के बीच स्थिति तनावपूर्ण

    दीनानगरः गुरुद्वारा श्री अच्चल साहिब के पास डेरा कार सेवा दीनपुरिया से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग मिलने की सूचना सामने आई है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वृद्धावस्था और घायल अंगों के कारण डेरे के प्रशासकों और संगत के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। खबर मिलते ही क्षेत्र की संगतें बड़ी संख्या में डेरे में पहुंचने लगीं। उक्त मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के पदाधिकारी और गुरुद्वारा साहिब अच्चल साहिब के मैनेजर, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सतकार कमेटी और थाना रंगड़ नंगल के एस.एच.ओ. भी मौके पर पहुंचे।  पूर्व सरपंच बलजिंदर सिंह, इकबाल सिंह गुरनाम सिंह, बलदेव सिंह, सुविंदर सिंह, गुरजंत सिंह, लखबीर सिंह, रंजीत सिंह और गीतिंदर सिंह ने कहा कि डेरा दीनपुरिया में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मान नहीं  हो रहा है, जिसके कारण आज खस्ता हालत में स्वरूप मिले हैं।  

    धर्म प्रचार कमेटी के प्रचारक भाई गुरमुख सिंह और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतकार कमेटी के भाई गुरनाम सिंह बटाला ने कहा कि किसी ने जानबूझकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र स्वरूप को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, बल्कि ग्रंथी सिंह की लापरवाही के कारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दोनों स्वरूपों के अंगों को क्षति पहुंची है और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के  कुछ अंग जख्मी हालत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार कर श्री अकाल तख्त साहिब को भेजी जाएगी और श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के अनुसार डेरा प्रबंधन और ग्रंथी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दोनों स्वरूप गुरुद्वारा श्री कंध साहिब भेज दिए गए हैं। इस संबंध में जब डेरे के सेवादार भाई अमरीक सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की देखरेख के लिए ग्रंथी सिंह को डेरे में रखा है, लेकिन ग्रंथी सिंह द्वारा उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि अगर उनसे कोई गलती हुई है तो वह संगत और गुरु महाराज जी से हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं।

  • Punjab: Satluj में 4 बच्चों के डूबने का मामला, 19 घंटे बीत जाने के बाद प्रशासन के हाथ खाली, देखें वीडियो

    Punjab: Satluj में 4 बच्चों के डूबने का मामला, 19 घंटे बीत जाने के बाद प्रशासन के हाथ खाली, देखें वीडियो

    2 चश्मदीद बच्चों ने बताई मौके की दास्तां

    लुधियानाः सतलुज नदी के पास नहाने गए 6 दोस्त पानी के तेज बहाव के कारण डूब गए। 2 युवकों को आसपास के लोगों ने बचा लिया, लेकिन 4 युवक पानी के बहाव में बह गए। सभी युवक रविवार दोपहर 3 बजे एकत्र हुए थे और सतलुज नदी में नहाने गए थे।  वहीं इस मामले को लेकर जब एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार ने प्रशासन से बात की तो टीम के इंचार्ज दीपक ने बताया कि 16 लोगों की टीम बच्चों को ढूढंने में लगी हुई है, लेकिन अभी तक किसी का कुछ नहीं पता चल पाया है। करीब 19 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक प्रशासन के हाथ खाली है, गोताखोरों द्वारा लगातार तालाश की जारी है। प्रशासन ने कहा कि बच्चे 10 फीट के पास पानी की रेत में फंस भी सकते है।

    उन्होंने कहा कि आगे पानी ज्यादा गहरा है तो वहां तेज बहाव में फंस भी सकते है। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिन बच्चों को तैरना नहीं आता तो पेरेंटस उन्हें नहाने के लिए ना भेजे। वहीं दीपक ने बताया कि इस घटना के आधा किलोमीटर दूरी पर एक ओर बच्चे के डूबने का पता चला है, जिसका रेस्क्यू उनकी टीम के द्वारा किया जा रहा है। वहीं मौके पर दोस्तों के साथ नहाने आए चश्मदीद विवेक ने बताया कि वह दोस्तों के साथ यहां सतलुज दरिया के किनारे पर नहाने के लिए आया था। इस दौरान विवेक ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके दोस्त कब पानी में डूब गए। विवेक ने बताया कि पास में बैठे लोगों ने उन्हें बचा लिया, जब उन्हें होश आया तो पता चला कि अन्य दोस्त पानी में डूब गए।

    विवेक ने बताया कि वह 12वीं का छात्र है और पास में ही दोस्त का घर है, जिसके साथ वह नहाने के लिए आए थे। वहीं दूसरे चश्मदीद शाबाद ने बताया कि हम सभी दोस्त के घर आए थे, जिसके बाद वह नहाने के लिए यहां आ गए। इस दौरान पता ही नहीं चला कि कब पैर फिसलने से पानी में डूब गए। शाबाद ने बताया कि उन दोनों को वहां पर मौजूद लोगों ने बचा लिया और होश आने के बाद घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि किसी को भी तैरना नहीं आता था। इससे पहले भी वह एक बार नहाने के लिए यहां आ चुके है।