Blog

  • स्कूलों में 1 से 8 कक्षा के छात्रों को छुट्टियों का ऐलान

    स्कूलों में 1 से 8 कक्षा के छात्रों को छुट्टियों का ऐलान

    उत्तर प्रदेशः गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए वाराणसी में स्कूलों को बंद करने का आदेश  दिया गया है। आज यानी मंगलवार से कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। वाराणसी के जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जनपद वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय / सीबीएसई / आईसीएसई / यूपी बोर्ड / मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त स्कूलों में 16 मई से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। बता दें कि कि ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक निर्धारित किया गया है। 

    जरूरी कार्य करते रहेंगे शिक्षा विभाग के कर्मचारी

    आदेश में आगे कहा गया- कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के सभी शिक्षक / शिक्षा मित्र / अनुदेशक और अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व समयानुसार विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्य जैसे आधार नामांकन, परिवार सर्वेक्षण, स्कूल चलो अभियान आदि आवश्यक कार्य का सम्पादन करते रहेंगे। आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।

    20 मई से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश

    वहीं, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने भी आदेश जारी किए हैं। इसमें लिखा है- निर्देशित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों/ मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगा। ये पत्र सभी जिलों के डीएम, बेसिक शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक/ माध्यमिक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और शिक्षक संगठनों को भेजा गया है।

  • जालंधर: 19 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर: 19 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर,वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव खत्म होते ही 19 पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के मुताबिक इंस्पेक्टर, एएसआई, एसआई सहित अधिकारी शामिल है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः खालसा कॉलेज के पास पुलिसकर्मियों से सिख व्यक्ति की हाथापाई, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

    पंजाबः खालसा कॉलेज के पास पुलिसकर्मियों से सिख व्यक्ति की हाथापाई, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के खालसा कॉलेज के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सिख व्यक्ति से हाथापाई का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जगतार सिंह को गाड़ी के कागज दिखाने को कहा था। इस दौरान पुलिस कर्मी में काफी बहसबाजी हुई। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हुई। पुलिस अधिकारी का आरोप है कि ड्यूटी कर रहे ASI अमरीक सिंह की उक्त शख्स ने वर्दी फाड़ दी है। उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जगतार सिंह व्यक्ति का आरोप है कि उसने पुलिसकर्मी से रास्ते का पूछा था तो इस दौरान उक्त पुलिस कर्मी ने कहा मैं तेरा नौकर लगा। जिसके बाद दोनों के बीच पहले बहसबाजी शुरू हुई और बाद में हाथापाई शुरू हो गई।

    वहीं दूसरी ओर एएसआई अमरीक सिंह का कहना है कि रास्ता वन वे होने के कारण उसने उक्त व्यक्ति जगतार सिंह को दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा था। जिसके बाद जगतार सिंह उन्हें कहने लगा तुसी पुलिसवालों ने गंद डाला हुआ है। इस दौरान जगतार सिंह उन्हें गाली गालौच करने लगा। इसके बाद वह उससे पहले बहसबाजी करने लगा। इसके बाद उससे हाथापाई करने लगा। दोनों के बीच हाथापाई की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

  • पंजाबी अभिनेत्री के घर छाया मातम

    पंजाबी अभिनेत्री के घर छाया मातम

    चंडीगढ़ः पंजाबी मॉडल और अभिनेत्री कमल चीमा के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लंबे समय तक इलाज के बाद उनके पिता सरदार बलवंत सिंह का आज निधन हो गया। इस बात की जानकारी अभिनेत्री के दोस्तों ने शेयर की है। बता दें कि इससे पहले उनकी मां और भाई इस दुनियां को छोड़कर जा चुके हैं। मॉडल कमल चीमा के पिता बलवंत सिंह चीमा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज चल रहा था, लेकिन कमल चीमा के दोस्तों के मुताबिक अब खबर आई है कि आज उनका निधन हो गया है। कमल चीमा अब परिवार में अकेली रह गई। बता दें कि कमल चीमा की मां का निधन साल 2020 में हुआ था। इसके बाद दिसंबर 2022 में उनके भाई का निधन हो गया।

  • अजब आस्थाः मंदिर से चुराए गहने 9 साल बाद चोर ने किए वापिस

    अजब आस्थाः मंदिर से चुराए गहने 9 साल बाद चोर ने किए वापिस

    ओडिशाः भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में स्थित एक राधा कृष्ण मंदिर से 9 साल पहले एक चोर ने चांदी के गहने चुराए थे। अब 9 साल बाद वह चोर मंदिर पहुंचा और लिखित माफीनामे के साथ चोरी किए सारे गहने वापस कर दिए। चोर ने बाकायदा अपनी तरफ से 201 रुपए दान किए और दंड के तौर पर 100 रुपए अतिरिक्त भी दिए हैं। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला मई 2014 का है, जब भुवनेश्वर के धौली थाने के अंतर्गत गोपीनाथपुर गांव में राधा-कृष्ण मंदिर के चांदी के कई आभूषण चोरी हो गए थे। चोरी हुए आभूषणों में टोपी, कान की बाली, कंगन और एक बांसुरी शामिल है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और तलाशी लेने के बावजूद भी ग्रामीणों को न तो चोर के बारे में कोई जानकारी मिल सकी और न ही चोरी हुए जेवरात बरामद हुए।

    लिखित माफीनामा दे वापस किए गहनें

    धौली थाने के प्रभारी निरीक्षक चितरंजन राउत ने बताया कि करीब 4 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों से भरा बैग जिस मंदिर से चोर ने चुराया था, वह मंदिर के बगल में एक घर के बाहर रखा हुआ था। “नोट में उसने उल्लेख किया है कि वह 301 रुपये छोड़ रहा है, जिसमें से 201 रुपये दान के लिए थे और 100 रुपये दंड के रूप में थे। उसने लिखा कि जब मंदिर में यज्ञ किया जा रहा था तब उसने गहने ले लिए। गहने चोरी करने के बाद उसे एक का सामना करना पड़ा।” धौली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक चित्तरंजन राउत ने कहा, नौ साल के दौरान शायद चोर के जीवन में बहुत सारी समस्याएं आईं होगी और इसलिए उसने गहने वापस करने का फैसला किया। हालांकि नोट में चोर ने अपना नाम नहीं बताया है।

    लोग मान रहे चमत्कार

    मंदिर के पुजारी कैलाश पांडा ने कहा कि चोरी गए आभूषणों की बरामदगी किसी चमत्कार से कम नहीं है। “हमें उम्मीद नहीं थी कि गहने फिर से इस तरह निकलेंगे। हमने घटना के बाद देवताओं के लिए नए गहने खरीदे थे। यह ईश्वरीय हस्तक्षेप के अलावा और कुछ नहीं है।” INTACH के अबिल धीर के अनुसार, मंदिर की मूर्ति चोरी और चोरी की गई कलाकृतियों को बरामद करने में विफलता दोनों में ओडिशा सूची में सबसे ऊपर है। “पुरातनता अधिनियम में कोई दंडात्मक प्रावधान नहीं है और विरासत की चोरी के लिए उपलब्ध एकमात्र धारा आईपीसी की धारा 370 है, जो मुख्य रूप से घर में सेंध लगाने की चोरी से संबंधित है और अधिकतम छह साल और 3,000 रुपये का जुर्माना है। इसे और सख्त किए जाने की जरूरत है।’

  • पंजाबः ट्यूशन पढ़ने गई दूसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण

    पंजाबः ट्यूशन पढ़ने गई दूसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण

    अमृतसर: जिले के घरिंडा थाना क्षेत्र के अंतगर्त आते रामपुरा गांव से दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का संदिग्ध तौर पर अपहरण का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता अजीत सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजे वह ट्यूशन पढ़ने गई थी। जिसके बाद काफी समय हो गया वो वापस नहीं आई। जिस कारण बच्ची के परिजनों परेशान हो गए और उसे ढूंढने लगे। लेकिन उन्हें बच्ची के कुछ पता नहीं चला।

    इसके बाद बच्ची के पिता ने पुलिस थाने में बच्ची के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक बच्ची के गायब होने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही शाम करीब चार बजे सात वर्षीय अभिरोज जोत कौर ट्यूशन के लिए गई थी। पुलिस ने सचू के नेतृत्व में एक टीम गठित कीपूरे रामपुरा गांव में घर-घर तलाशी चल रही है।

  • बदमाशों ने पुलिस की PCR वैन पर हमलाकर कर्मियों को पीटा, 3 काबू

    बदमाशों ने पुलिस की PCR वैन पर हमलाकर कर्मियों को पीटा, 3 काबू

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। हत्या, रेप, लूट के मामले तो यहां आम बात है ही। पर अब पुलिस कर्मी भी यहां सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन पर ही हमला हो गया। यही नहीं बदमाशों ने पीसीआर स्टाफ को भी पीटा। फ़िलहाल इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार देर रात शास्त्री पार्क इलाके में दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन पर कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया।

    वाहन के शीशे तोड़ दिए और स्टाफ को भी पीटा। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने तीनों लोगों को पकड़ा है। अन्य की तलाश जारी है। नॉर्थ-ईस्ट डीसीपी जॉय तिर्की ने कहा कि कल शास्त्री पार्क इलाके में एक पीसीआर वैन पर हमला करने और पीसीआर स्टाफ पर हमला करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अब्दुल खालिद, मो. हसीन और फूल बाबू के रूप में हुई है। बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी 

    पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी 

    नई दिल्लीः इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.44 फीसदी उछाल के साथ 71.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.04 फीसदी बढ़कर 75.56 फीसदी पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमत पिछले दो दिनों से उछाल पर है। इस बीच, पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स भी जारी कर दिए गए हैं। कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव ​हुआ है। हालांकि देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल रेट्स 

    मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
    कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर।
    चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

    कहां बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम 

    नोएडा में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर 96.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 22 पैसे बढ़कर 89.93 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 96.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे बढ़कर 89.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    कैसे जानें पेट्रोल डीजल के डेली अपडेट्स 

    इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजकर, एचपीसीएल  (HPCL) ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के कस्टमर  <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेजकर डेली फ्यूल अपडेट ले सकते हैं। 

  • पंजाबः सीएम मान ने 60 करोड़ रुपए की लागत से नए बस स्टैंड का किया उद्घाटन

    पंजाबः सीएम मान ने 60 करोड़ रुपए की लागत से नए बस स्टैंड का किया उद्घाटन

    पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पटियाला के नव निर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन किया। सीएम मान 60 करोड़ रुपए की लागत से नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया है। इस बस स्टैंड से रोजाना 1500 बसें रवाना हो सकती हैं। यहां चार लिफ्ट लगी हैं। इस दौरान उनके साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह समेत अन्य विधायक व नेता मौजूद हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि लंबे समय बाद पंजाब में विकास काम देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार जोरों पर किया गया। आज लगने लगा है कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए ही प्रचार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आज रोजाना किसी न किसी नई योजना का उद्धाटन हो रहा है। सरकार लोगों से उनकी समस्याएं पूछ-पूछ कर उनका समाधान कर रही है।

    लोगों कह रहे हैं कि 20 साल बाद जीरी की पनीरी नहरी पानी से लगाई जा रही है। सबकुछ नीयत साफ होने के कारण हो पा रहा है। सीएम मान ने कहा कि इस बस स्टैंड के 45 काउंटर हैं और 1500 बसें यहां से निकलेंगी। चार लिफ्ट हैं, इससे दिव्यांग लोगों के लिए रैंप और सीढ़ियां भी है। इस बस स्टैंड पर दुकानें भी खोली जाएंगी। साथ ही अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी मिलेंगी। मान ने कहा कि पुराना बस स्टैंड भी रहेगा और अब नए की भी शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस पर करीब 60 करोड़ रुपए लागत आई है और सवा 8 एकड़ जमीन है। बस स्टैंड का संचालन होने पर जो कमियां आएंगी, उन्हें भी दूर किया जाएगा।

    सीएम मान ने कहा कि ड्राइवर-कंडक्टरों के लिए विशेष आरामगाह बनाई गई हैं। क्योंकि आराम नहीं मिलने से अधिक सड़क हादसे होते हैं। इसी कारण सबसे पहले उनकी आरामगाह व खान-पान को प्राथमिकता दी गई है। आगामी समय में ऐसे ही अन्य बस स्टैंड भी बनाए जाएंगे। जालंधर में बिजली बिल, स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और सड़कों व पूल, कारोबार बढ़ाने, किसानों की बात करने वालों को पड़ी हैं। जिन पार्टियों को वोट नहीं पड़ी, उन्होंने जाति-धर्म के नाम पर वोट मांगी है। जबकि आप ने पंजाब और विकास के लिए वोट डालने को कहा था। मान ने कहा कि वह लगातार हौसले से काम कर रहे हैं। करीब डेढ़ महीने में मिले मांग पत्र के कार्यों को पूरा किया जाएगा।

    वहीं दूसरी ओर रोहतक की पहरवार भूमि कि साइनिंग सेरेमनी के बाद सीएम ने कहा कि गौड़ ब्राह्मण करनी सभा को दो हज़ार आठ में प्लॉट दिया गया था। किसी वजह से लीज़ का भुगतान नहीं हुआ लेकिन इस विवाद को उस समय सुलझाया नहीं जा सका और लीज रद्द हो गई। पिछले दिनों भगवान परशुराम कुंभ में घोषणा की थी कि इस ज़मीन को दुबारा से गौड़ ब्राह्मण सभा को देंगे। कैबिनेट में जब दोबारा इसका एग्रीमेंट किया है और दोबारा से 33 साल के लिये इसे लीज पर दिया गया है। आज उसका एग्रीमेंट साइन करके यूएलबी डिपार्टमेंट और गौड़ ब्राह्मण सभा के बीच फाइनल हो गया है।

  • पंजाबः PSEB ने 12वीं कक्षा का अग्रेंजी का पेपर किया रद्द, जानें कब होगा

    पंजाबः PSEB ने 12वीं कक्षा का अग्रेंजी का पेपर किया रद्द, जानें कब होगा

    मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो केंद्रों में बारहवीं कक्षा की 2022-23 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा फिर रद्द कर दी है। इसमें गलती यह हुई कि परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों ने छात्रों को हल करने के लिए वही प्रश्न पत्र दोबारा जारी किए जो 24 फरवरी 2023 को सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। हालांकि बोर्ड के अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लिया लेकिन इससे छात्रों को भारी नुकसान हुआ और वे अब तीसरी बार इसी विषय की परीक्षा देंगे।

    अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र परीक्षा वाले दिन ही पेपर से चार घंटे पहले ही किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड को पूरे पंजाब में परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी और ठीक एक महीने बाद 24 मार्च को दोबारा परीक्षा करवाने की तारीख घोषित की गई थी। जब पेपर मार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों पर पहुंचे तो पता चला कि इन जिलों के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने वही प्रश्न पत्र हल किया है जो 24 फरवरी को लीक हुआ था।

    जब बोर्ड के अधिकारियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने इन दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी और अब यह पेपर 22 मई को सुबह के सत्र में होगा। इन दोनों परीक्षा केंद्रों में करीब 200 विद्यार्थी पेपर देंगे। बोर्ड ने पूर्व में आवंटित केंद्रों को भी स्थानांतरित कर दिया है और अब यह परीक्षा तहसील स्तर के विद्यालयों में होगी। सूत्रों के मुताबिक अंग्रेजी के पेपर करने से बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में भी देरी होगी।