Blog

  • कुटलैहड़ में कांग्रेस के विवेक जीते, भुट्टो हारे

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना  चल रही है। कांग्रेस के खाते में अब चार सीटें आ गई हैं। कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा से बीजेपी के देवेंद्र भुट्टो हार गए। सुजानपुर से कांग्रस के रंजीत राणा, लाहुल-स्पीति से कांग्रेस की अनुराधा राणा, कुटलैहड़ से कांग्रेस के विवेक शर्मा और गगरेट विधानसभा सीट से कांग्रेस के राकेश कालिया ने बीजेपी उम्मीदवारों को हराया है। ताजा रूझानों के अनुसार, अब बची दो सीटों पर धर्मशाला से बीजेपी के सुधीर शर्मा, बड़सर से बीजेपी के इंद्रदत लखनपाल आगे हैं। ज्ञात रहे वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस की जीती हुई छह सीटों पर ही ये उप-चुनाव हुए थे। कांग्रेस के छह के छह जीते हुए विधायक राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे। विधानसभा स्पीकर ने उन सभी छह की सदस्यता रद्द कर दी थी। उसके बाद ही यह उपचुनाव हुए थे। बीजेपी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए सभी छह को अपना कैंडिडेट बनाया था।
  • Punjab: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 3 घायल

    Punjab: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 3 घायल

    बठिंडा: चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही एक कार नंबर पी बी 3 बी एम 9964 अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग बठिंडा चंडीगढ़ पर गुरदेव ढाबा के पास एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी गुरतेज सिंह ने बताया कि एक कार चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही थी जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरदेव ढाबे के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई, जिसमें आशीष कुमार निवासी बठिंडा के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में बैठे तीन लोग घायल हो गए।

  • Punjab: Model Town स्थित कोठी में 20 वर्षीय युवती का शव बरामद

    बठिंडा: स्थानीय माडल टाउन फेज 2 में स्थित एक कोठी में काम करने वाली 20 वर्षीय एक प्रवासी युवती की मौत हो गई है। मृतक युवती का शव कोठी के एक कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है। कोठी में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला का कहना है कि उक्त युवती ने गले में चुन्नी बांधकर पंखे से लटक कर आत्महत्या की है, जबकि उसके परजिनों और रिश्तेदारों का कहना है कि युवती ने अगर खुदकुशी ही करनी होती, तो वह अपने घर पर भी कर सकती थी, वह कोठी में आकर ही क्यों करती। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती की हत्या करने के बाद उसे खुदकुशी का रूप दिया गया है, जबकि कोठी के मालिक ने घटना के बाद कोठी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में उतराकर रख लिए है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि घर के अंदर युवती के साथ हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिससे छिपाने के लिए कमरे में उतर लिए गए है।

    वहीं घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी टू व थाना सिविल लाइन के एसएचओ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक युवती के भाभी और कोठी मालिक के बयान लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि लाश को पंखे से नीचे उतारा और पुलिस कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक युवती की शिनाख्त सीता पुत्नी जगदीश निवासी पक्का धोबियाना के तौर हुई। बताया जा रहा है कि मृतक युवती के पिता बिहार में रहते है, जबकि युवती बठिंडा की धोबियाना बस्ती में अपने भाई और भाभी के पास रहती थी और पिछले तीन सालों से उक्त कोठी में काम कर रही थी। कोठी के मौजूद बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसके बेटे-बहू और अन्य घर वाले शहर से बाहर गए हुए थे, जबकि वह घर पर अकेली थी। हररोज की तरह मृतक युवती और उसकी भाभी उनकी कोठी में काम करने के लिए आई थी।

    मृतक युवती की भाभी करीब साढ़े 10 बजे अपना काम खत्म कर दूसरी कोठी में काम करने के लिए चली गई थी, जबकि मृतक सीता कोठी में काम कर रही थी, चूकिं वह सुबह से लेकर शाम तक कोठी में रहकर घर के अन्य सारे काम करती थी। उनका कहना है कि वह अपने कमरे में चली गई और कुछ देर बाद जब उसने सीता को आवाज लगाई, तो वह कमरे के अंदर नहीं आई और उसने बाहर आकर उसकी तलाश की। पूरी कोठी में देखने के बाद जब उसने अपने बेटे के कमरे में जाकर देखा, तो सीता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुकी थी, जिसके बाद उसने मामले की जानकारी अपने अन्य रिश्तेदारों को फोन पर दी और उन्हें मौके पर बुलाया गया। उधर, थाना सिविल लाइन के एसएचओ हरजोत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती ने खुदकुशी की है या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। फिलहाल उसके परजिनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar: हार के बाद Sushil Rinku का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: हार के बाद Sushil Rinku का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मैदान में उतरे सुशील रिंकू को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं हार के बाद सुशील रिंकू का बयान सामने आया है। सुशील रिंकू ने कहा कि भाजपा को पिछले चुनावों में 1 लाख 28 हजार के पास वोट पड़े थे, लेकिन इस चुनावों में सुशील रिंकू को 2 लाख 13 हजार के पास वोट पड़े। रिंकू ने कहाकि इस चुनावों में भाजपा को 85 हजार अधिक वोट पड़े है। वहीं रिंकू ने कहा कि इस चुनाव से मिली हार के बाद वह स्मीकरण करेंगे और चुनावों में हुई गलतियों से सीख लेकर दोबारा पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

  • Punjab : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तीसरी जीत, अमृतपाल भी जीते, देखें वीडियो

    Punjab : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तीसरी जीत, अमृतपाल भी जीते, देखें वीडियो

    अमृतसर : कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने जीत दर्ज की है। वह लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। जिसके बाद गुरजीत सिंह औजला के घर में खुशी का माहौल है और कांग्रेस कार्यकर्ता सादगीपूर्ण तरीके से जश्न मना रहे है।पत्रकारों से बात करते हुए गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि मैं हर उस मतदाता का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने उन पर भरोसा किया। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने घल्लूघारा दिवस के मौके पर ढोल बजाने पर रोक लगा दी है और इसके लिए इसे काफी सादगी से मनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति लड्डू लेकर आता है तो उसकी खुशी के लिए उसका मुंह जरूर मीठा करेंगे। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग्स का मुद्दा राज्य का मुद्दा है और इसके लिए केंद्र में आवाज बुलंद करता हूं, राज्य सरकार उनका सहयोग नहीं करती है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार सहयोग करे तो नशे की समस्या का समाधान हो सकता है।

    वहीं दूसरी ओर पंजाब की खडूर साहिब सीट पर खालिस्तानी समर्थक और निर्दलीय प्रत्याशी अमृतपाल जीत गए हैं। अमृतपाल ने 344973 वोट प्राप्त किए हैं। हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अमृतपाल ने यह चुनाव असम जेल में बंद रहते हुए जीता है। उनका नामांकन कराने के लिए असम की जेल से जेल सुपरिटेंडेंट यहां आए थे। खडूर साहिब सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। शुरुआत में ये मुकाबला आम आदमी पार्टी के लालजीत सिंह भुल्लर व कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा के बीच लग रखा था, लेकिन इसी बीच अमृतपाल सिंह ने एंट्री की और सभी समीकरण बदल गए। वहीं, इन तीनों के अलावा भाजपा से यहां मनजीप सिंह मन्ना मियांविंड और अकाली दल की तरफ से विरसा सिंह वल्टोहा मैदान में हैं।

    अमृतपाल सिंह की बात करें तो उस पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगा है। इसके अलावा उस पर विभिन्न 12 मामले हैं। NSA के चलते बीते एक साल से अधिक समय से वे असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। कोर्ट में अपील के बाद भी उसे बेल नहीं मिली। जिसके चलते उसने जेल से ही प्रचार किया और मां व पिता उसकी जगह लोगों के बीच गए।

  • Air Force का सुखोई-30 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

    Air Force का सुखोई-30 एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

    नई दिल्ली : वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई फाइटर एयरक्राफ्ट महाराष्ट्र के नासिक में क्रैश हो गया है। यह एयरक्राफ्ट रिनोवेशन के लिए हिंदुस्तान एयरनोटिक्स लिमिटेड के पास था। एयरक्राफ्ट के दोनों पायलट्स इजेक्ट करने में सफल रहे और सुरक्षित हैं।

    रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले के अनुसार सुखोई Su-30MKI विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में गिरा। एचएएल और भारतीय वायुसेना द्वारा इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिये गए हैं।

  • Punjab के Kishori Lal Sharma ने BJP नेत्री Smriti-Irani को दी पटकनी, देखें Video

    Punjab के Kishori Lal Sharma ने BJP नेत्री Smriti-Irani को दी पटकनी, देखें Video

     लुधियाना : अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के किशोर लाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10 राउंड की गिनती के बाद करीब 1 लाख वोटों से पीछे चल रही हैं। 8 राउंड में किशोरी लाल 62 हजार वोटों से आगे थे। बता दें कि गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हो रही है। यहां कांग्रेस के किशोरी लाल जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बढ़ता का श्रेय अमेठी की जनता और गांधी परिवार को दिया है। 29 राउंड में 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 19 राउंड की गिनती बाकी है।

    अमेठी प्रशासन की तरफ से कांग्रेस के 73 एजेंट्स को पास जारी किये गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने काउंटिंग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कई बैठकें कीं और अपने कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी के साथ काउंटिंग सेंटर पर डटे रहने के निर्देश दिये हैं। यहां कांग्रेस के किशोरी लाल का मुकाबला भाजपा की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी से है।

    मतगणना को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय के 100 मीटर के दायरे को पूरी तरह से सील किया गया है और बिना पास के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही रूट को भी डायवर्ट कर दिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि कांउन्टिंग को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। हमारे 73 एजेंट बनाये गए हैं जो कांउन्टिंग कराएंगे। 

    किशोरी लाल शर्मा चार दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पहली बार 1983 में राजीव गांधी के साथ अमेठी में राजनीतिक परिदृश्य में प्रवेश किया था। 1991 में राजीव गांधी की दुखद मृत्यु के बाद, शर्मा का गांधी परिवार के साथ रिश्ता गहरा हो गया । किशोरी लाल शर्मा लंबे समय से कांग्रेस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इस बार गांधी परिवार की पुश्तैनी सीट अमेठी में कांग्रेस के सामने चुनावी जंग थी। जिसमें किशोरी लाल शर्मा लगातार जीत की तरफ बढ़ रहे है। लुधियाना में रहने वाले किशोरी लाल शर्मा के परिवार का उनके सास, ससुर और भतीजे ने स्वागत किया और ढोल बजाया।

  • Punjab: एक और से कांग्रेस नेता जीते, उम्मीदवार को मिले कुल 3 लाख 31 हजार से अधिक वोट

    Punjab: एक और से कांग्रेस नेता जीते, उम्मीदवार को मिले कुल 3 लाख 31 हजार से अधिक वोट

    फतेहगढ़ साहिब: लोकसभा चुनावों में जालंधर से चन्नी के बाद कांग्रेस ने एक और जीत हासिल की है। दरअसल, फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार डा. अमरजीत सिंह 331324 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत जीपी को हराया है।

    फतेहगढ़ साहिब सीट की बात करें तो यहां कुल 15 लाख 52 हजार 567 वोटरों में से 9 लाख 70 हजार 783 वोटरों ने मतदान किया। पूरे हलके में 62.53 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि 2019 में 65.68 फीसदी वोटिंग हुई थी। यहां 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और इसमें संपूर्ण फतेहगढ़ साहिब जिला, लुधियाना जिले का कुछ हिस्सा और संगरूर जिले का कुछ हिस्सा शामिल है। फतेहगढ़ साहिब सीट में नौ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, अमलोह, खन्ना, समराला, साहनेवाल, पायल, रायकोट और अमरगढ़।

  • कांग्रेस उम्मीदवार ने लगातार दूसरी बार की जीत हासिल

    कांग्रेस उम्मीदवार ने लगातार दूसरी बार की जीत हासिल

    चंडीगढ़ः लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी और भाजपा के संजय टंडन के बीच कड़ा मुकाबला चला। इस कड़े मुकाबले में लोकसभा सीट से कांग्रेस के मनीष तिवारी जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के संजय टंडन को 3800 वोटों से मात दी। वोटों की गिनती चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में की जा रही है। मतगणना में सुरक्षा के मद्देनजर 900 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 1 जून को यहां वोटिंग हुई थी, जिसमें 67.98% वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले 2.56 प्रतिशत और 2014 के मुकाबले 5.71 प्रतिशत कम है।

    बता दें कि मनीष तिवारी के पिता वीएन तिवारी पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं और मां अमृत तिवारी पीजीआई चंडीगढ़ में ओरल हेल्थ सेंटर में प्रोफेसर एवं प्रमुख रही थीं। ऑपरेशन ब्लू स्टार से पहले मनीष तिवारी के पिता की वर्ष 1984 में सेक्टर-24 में आतंकियों ने हत्या कर दी थी। तिवारी ने पंजाब विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल की है और लंबे समय से चंडीगढ़ के मुद्दों पर संसद से लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष जनता की बात उठाते आए हैं। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-4 में रहते हैं।

    मनीष तिवारी चंडीगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। वह कई साल से अपने लिए यहां सियासी जमीन तैयार कर रहे थे। वर्ष 2022 की शुरुआत में जब चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण की खबर आई तो तिवारी ने इसे लेकर संसद में सवाल उठाया। पूछा कि जब विभाग फायदे में है तो उसे बेचा क्यों जा रहा है। फरवरी 2022 में जब शहर में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट हुआ था तो तिवारी ने सांसद किरण खेर पर सवाल उठाते हुए गृहमंत्री से दखल की मांग की थी। कॉलोनी नंबर-4 को तोड़े जाने का भी उन्होंने विरोध जताया था। यही नहीं, तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब से सांसद होते हुए भी अपने एमपीलैड फंड से लाखों रुपये बापूधाम, धनास, मनीमाजरा में ओपन एयर जिम और कैमरे लगाने पर खर्च किए।

    चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। तिवारी को टिकट मिलने के पीछे यह भी बड़ा कारण है कि वह गठबंधन के मानकों पर पूरी तरह फिट बैठ रहे थे। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर आप का दामन थाम चुके हैं। प्रदीप छाबड़ा और चंद्रमुखी शर्मा का नाम उनमें प्रमुख है। चंद्रमुखी शर्मा बेशक आप में शामिल हो गए हों लेकिन तिवारी से उनकी दोस्ती कभी कम नहीं हुई। ऐसे ही आप के कई अन्य नेताओं से मनीष तिवारी की अच्छी बनती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी तिवारी को लेकर माहौल बनाया।

  • Jalandhar: लोकसभा चुनाव जीतने पर चन्नी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: लोकसभा चुनाव जीतने पर चन्नी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी ने 1 लाख 76 हजार वोटों से जीत हासिल की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चन्नी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस को इतनी बड़ी लीड से जीत हासिल की। वहीं इस जीत के बाद चन्नी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि लोगों से किए वादों को वह पूरा करेंगे और वह जालंधर छोड़कर अब कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपोजिशन में पहले भी था और अब वह फिर से पंजाब और जालंधर के मुद्दों को और जो काम उन्होंने कहे हैं उनको वह पूरा करेंगे।

    वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज करते हुए कहा कि 13- 0 कहने से नहीं हो जाता है। चन्नी ने कहा कि उन्हें पता चला है कि भाजपा को पंजाब में एक भी सीट नहीं मिली है। वहीं नशे के मुद्दे पर चन्नी ने कहा कि जिन नशे की फैली हुई चैन को वह तोड़कर ही दम लेंगे और अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का भी काम करेंगे। दूसरी और चन्नी ने कहा कि वह बड़ी लीड से जीते हैं, लेकिन इसका वह जातियों पर कोई असर नहीं होगा। चन्नी ने कहा कि सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर, गुरुद्वारा साहिब मंदिर, मस्जिद, चर्च सहित सभी धार्मिक स्थल पर जाकर नतमस्तक होंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।