इन्नर व्हील क्लब सोलन सिटी का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रशिम धर सूद द्वारा इनरव्हील क्लब सोलन सिटी की अभिव्यक्ति मन कि पत्रिका भाग-1 का विमोचन किया ।इस दौरान उन्होंने कहा कि मोहिनी सूद ने समाज के प्रति जिन कार्यों को किया है वह बेहद सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रयास करेंगी कि युवा मोहिनी सूद को भारतीय जनता पार्टी के महिला सम्मान समारोह में भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वह आशा करती है कि मोहिनी अपने कार्यकाल में समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगी व अपने क्लब की महिलाओं व इनरव्हील क्लब सोलन सिटी द्वारा स्थापित नवनियुक्त क्लब इनरव्हील सोलन शक्ति की युवतियों को साथ लेकर नया आयाम स्थापित करेंगी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मोहिनी सूद ने कहा कि वह इनरव्हील क्लब सोलन सिटी में प्रधान के पद पर निष्पक्षता व इमानदारी के साथ कार्य करेंगी।










