Blog

  • जल्द निपटा ले जरूरी काम, 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

    जल्द निपटा ले जरूरी काम, 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्लीः अगर आप बैंक से जुड़े अपने काम पूरे नहीं कर पाएं है, तो जल्दी से उन्हें निपटा लें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि नवंबर में बैंक 10 दिनों तक बंद रहेंगे। जो लोग डिजिटल लेनदेन नहीं करते हैं, उनको जल्दी से जल्दी बैंक से जुड़े कामों को निपटा लेना चाहिए। बैंकों में किस दिन अवकाश होगा, इसकी जानकारी रिजर्व बैंक देता है।

    रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष के लिए अवकाश सूची तैयार करता है। यहां यह जान लेना जरूरी है कि पूरे देश के बैंक नवंबर में 10 दिन बंद नहीं रहेंगे। छुट्टियों की जो लिस्‍ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, कुछ अवकाश स्‍थानीय या क्षेत्रीय स्‍तर के हैं। उन दिनों को केवल उससे जुड़े राज्‍यों में ही बैंक शाखाएं बंद होंगी।

    बैंक हॉलिडे नवंबर, 2022 लिस्‍ट

    1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव और कुट के कारण बेंगलूरु और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
    6 नवंबर – रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
    8 नवंबर – गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रहास पूर्णिमा और वांगला फेस्टिवल मनाया जाएगा, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।
    11 नवंबर – वांग्ला फेस्टिवल और कनकदासा जयंती की वजह से बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
    12 नवंबर – महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
    13 नवंबर – रविवार की वजह से छुट्टी है।
    20 नवंबर – रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।
    23 नवंबर – सेंग कुत्सनेम की वजह से शिलांग में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।
    26 नवंबर – महीने का चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
    27 नवंबर – रविवार है और इसलिए इस दिन बैंकों में काम नहीं होगा।

  • डोहगी में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ        

    डोहगी में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ        

    ऊना /सुशील पंडित: खेल में हार जीत होती रहती है लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही है जो हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर खेल को खेल की भावना से खेलता है। ये बात प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला ऊना के अध्यक्ष लखनपाल शर्मा ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक द्वारा डोहगी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही। लखनपाल शर्मा ने कहा कि खेल-खेलने से जहां आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है, वहीं खिलाड़ी देश व प्रदेश में भी खेलने के लिए जा सकते है। उन्होंने कहा कि हर आम व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा बहुत समय खेलों आदि में भी लगना चाहिए। एक खिलाड़ी गांव स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय स्तर तक की ऊंचाइयों को छू सकता है जिससे माता-पिता का नाम तो रोशन होता ही है, वहीं अपने देश व प्रदेश का नाम भी चमकता है।खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। खेल के पहले दिन सीनियर लड़कों के वॉलीवाल मैच में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा ने पी ए आर डोहगी को,जूनियर लड़कों के वॉलीबॉल मैच में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा ने पी ए आर डोहगी को, सीनियर लड़कियों के वॉलीवाल मैच मेंपी ए आर डोहगी ने आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा को , जूनियर लड़कों के वॉलीवाल मैच में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा ने पी ए आर डोहगी को, सीनियर लड़कियों के बैडमिंटन मैच में पी ए आर डोहगी ने आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा को, जूनियर लड़कियों के बैडमिंटन मैच पी ए आर स्कूल डोहगी ने आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा को हराया।

    ये रहे उपस्थित

    एस एस मॉडल स्कूल पिपलू के मुख्याध्यापक अभिषेक, आर्य पब्लिक स्कूल नरेश,इंदु,सोनिया,सीमा,यशवीर,बलविंद्र,सुरेश,विकास, ममता ठाकुर, तृप्ता, पूनम, दिव्या शिवानी समेत अन्य विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी व दर्शक।
  • SBI सहित इन 17 बैंक के ग्राहकों को लग सकता है बड़ा झटका, जानें मामला

    SBI सहित इन 17 बैंक के ग्राहकों को लग सकता है बड़ा झटका, जानें मामला

    नई दिल्लीः एसबीआई समेत 17 बैंकों के ग्राहक पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, हाल ही में Drinik Android का एक नया वर्जन स्पॉट किया गया है। यह वर्जन इसके पुराने वर्जनों से कई गुना ज्यादा खतरनाक है। इसके निशाने पर एसबीआई समेत देश के 17 अलग अलग बैंक शामिल हैं। ये बड़ी ही आसानी से ग्राहक की बैंकिंग डिटेल्स के अलावा उनका पर्सनल डेटा भी चुरा लेता है। बता दें कि ड्रिनिक एक पुराना मैलवेयर है, जो 2016 से चर्चा में है। भारत सरकार ने पहले एंड्रॉइड यूजर्स को इस मैलवेयर के बारे में चेतावनी जारी की थी, जो इनकम टैक्स रिफंड जेनरेट करने के नाम पर यूजर्स की कई सारी जानकारी चुरा रहा था।

    ड्रिनिक मैलवेयर का एक एडवांस वर्जन है जो एपीके फाइल के साथ एक एसएमएस भेजकर यूजर्स को टारगेट कर रहा है। इसमें iAssist नामक एक ऐप शामिल है जो भारत के इनकम टैक्स के ऑफिशियल टैक्स मैनेजमेंट डिवाइस का रूप लेता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस वायरस का लेटेस्ट वर्जन iAssist नाम से एपीके के साथ आता है। जो भारत के इनकम टैक्स के ऑफिशियल टैक्स मैनेजमेंट डिवाइस का रूप लेता है। एक बार डिवाइस पर इंस्टॉल हो जाने पर, एपीके फ़ाइल यूजर्स के कॉल लॉग को पढ़ने के अलावा एसएमएस पढ़ने, प्राप्त करने और भेजने की परमिशन मांगेगी। यह बाहरी संग्रहण को पढ़ने और लिखने की परमिशन की भी रिक्वेट करता है। एक बार जब कोई यूजर अनुमति देता है तो ऐप को यूजर्स को इसके बारे में बिना बताए कुछ काम करने का मौका मिलता है।

    अन्य बैंकिंग ट्रोजन के समान, ड्रिनिक एक्सेसिबिलिटी सर्विस पर निर्भर करता है। लॉन्च करने के बाद, मैलवेयर पीड़ित को परमिशन देने के लिए प्रेरित करता है, उसके बाद एक्सेसिबिलिटी सर्विस को सक्षम करने का अनुरोध करता है। इसके बाद यह Google Play प्रोटेक्ट को निष्क्रिय कर देता है और ऑटो जेस्चर को डिसेबल करना और की प्रेस को कैप्चर करना शुरू कर देता है। इसके बाद, यह नकली फ़िशिंग पेज को प्रदर्शित करने के बजाय वास्तविक भारतीय आयकर साइट को लोड करता है। पीड़ित को लॉगिन पेज दिखाने से पहले, मैलवेयर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए एक प्रमाणीकरण स्क्रीन प्रदर्शित करेगा। जब पीड़ित एक पिन दर्ज करता है, तो मैलवेयर मीडियाप्रोजेक्शन का उपयोग करके स्क्रीन रिकॉर्ड करके बायोमेट्रिक पिन चुरा लेता है और कीस्ट्रोक्स भी पकड़ लेता है। फिर चुराए गए विवरण सी एंड सी सर्वर को भेजे जाते हैं।

    वायरस का शिकार होने से कैसे बचें

    • सबसे पहले तो Google Play Store या Apple के ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें। थर्ड पार्टी वेबसाइट या SMS के जरिए कोई भी ऐप डाउनलोड करने से बचें।
    • इसके अलावा किसी भी अनजान ऐप को SMS और कॉल लॉग परमिशन देने से बचें।
    • खास बात यह है कि Drinik का नया वर्जन एक्सेसिबिलिटी सर्विस पर निर्भर करता है इसलिए यूजर को यह ध्यान में रखना है कि वे इसे अपने एंड्रॉइड फोन पर एक्सेस करने की अनुमति ही न दें।
    • अगर आपको बैंकिंग से संबंधित कोई महत्वपूर्ण लिंक, SMS या ईमेल आया है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी दोबारा जांच करें।
  • ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने किया धुआंधार प्रचार

    ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने किया धुआंधार प्रचार

    मौजूदा सरकार पर दागे कई सवाल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में चुनावी सरगर्मियां चरम सीमा पर है, और प्रदेश की दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी के बीच शनिवार को  ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने नुक्कड़ सभा में जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी पर कई सवाल दागे। राजयादा ने कहा कि यहां कांग्रेस सरकारों के समय रसोई गैस सिलेंडर 450 सौ रुपए में मिलता था और उस पर लोगों को सब्सिडी भी आती थी, लेकिन जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है आज सिलेंडर के दाम 12 सौ रुपए के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़े बड़े दावे करने वाली डबल इंजन की सरकारें यह बताएं कि महंगाई, बेरोजगारी पर उन्होंने क्या लगाम लगाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर इन सभी चीजों पर अंकुश लगाना अनिवार्य है। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपने समर्थन में वोट करने की अपील की।
  • पंजाबः शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों जारी किए ये आदेश

    पंजाबः शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों जारी किए ये आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सभी सरकारी स्कूलों को अपनी-अपनी मैगजीन निकालने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम सरकारी स्कूलों के छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए उठाया है। उन्होंने सरकारी स्कूलों के दौरे करने पर देखा कि स्कूली छात्रों में काफी रचनात्मक कला और प्रतिभा है।

    शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें इस प्रकार के प्लेटफार्म देने की आवश्यकता सूझी। स्कूल मैगजीन छात्रों के उज्जवल भविष्य में एक अहम भूमिका निभाएगी। इसके लिए डायरेक्टर द्वारा सभी स्कूलों को मैगजीन रिलीज करने करने के संबंध में लेटर जारी कर दिया गया है।

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सभी स्कूलों को 14 नवंबर, बाल दिवस पर हस्तलिखित या प्रिंट के रूप में स्कूल मैगजीन तैयार करने और उसी दिन स्कूल द्वारा समारोह आयोजित कर उसमें बुद्धिजीवी और छात्रों के परिजनों को शामिल कराने के निर्देश दिए हैं ताकि स्कूल मैगजीन अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने अध्यापकों और स्कूल प्रधानाचार्य से अपील की है कि इस प्रयास में वे सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और छात्रों को भी प्रेरित करें।

  • कुटलैहड़ बनेगा विकास का मॉडल : वीरेन्द्र कंवर

    कुटलैहड़ बनेगा विकास का मॉडल : वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोरों पर है और यहां से भाजपा के उम्मीदवार व प्रदेश सरकार में मंत्री वीरेन्द्र कंवर विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान छोटी छोटी नुक्कड़ सभाओं में वे अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का हवाला देकर जनता का समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने इस क्षेत्र में पिछले पांच साल में जो विकास कार्य किये हैं जनता उन्हें ध्यान में रखकर ही वोट देगी ।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रहा है तथा इस दौरान इस क्षेत्र में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा तथा स्वरोजगार सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को और अधिक तेज़ी देने के दृष्टिगत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण, विद्युत, जल शक्ति तथा मृदा संरक्षण के अनेक नए उप मंडल तथा मंडल कार्यालय खोले गए हैं तथा सभी नए कार्यालय भविष्य में इस क्षेत्र के विकास के लिए वरदान साबित होंगे। वीरेन्द्र कंवर ने दावा किया है कि जिस प्रकार उनके इस कार्यकाल में विकास की गंगा बही है, अगले पांच वर्ष में कुटलैहड़ पूरे प्रदेश के लिए विकास का मॉडल बनेगा।
  • जालंधरः घर से बाहर खड़ी प्रॉपटी डीलर की इनोवा गाड़ी चोरी

    जालंधरः घर से बाहर खड़ी प्रॉपटी डीलर की इनोवा गाड़ी चोरी

    जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। वहीं अब बस्ती बावा खेल से गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़ी एक प्रापर्टी डीलर की इनोवा गाड़ी चोरी हो गई। वारादात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। संदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी इनोवा को घर के पास ही एक खाली प्लाट में खड़ी करते रहे हैं। देर रात भी उन्होंने वहीं पर गाड़ी खड़ी की थी।

    सुबह देखा तो इनोवा वहां नहीं थी। उन्होंने अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि वह गाड़ी लेकर नहीं गया। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि आधी रात को कोई उनकी गाड़ी चुरा कर ले गया। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को शिकायत दी।

    उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने गाड़ी को तलाश करने के लिए कुछ भी नहीं किया। न तो उन्होंने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और न ही बस स्टैंड रेलवे स्टेशन या किसी पार्किंग स्थल को चेक किया। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने उनको गाड़ी जल्दी ढूंढ़कर वापस दिलवाने का आश्वासन दिया है।

  • आत्मनिर्भर विधानसभा होगी कुटलैहड़ : कंवर  

    आत्मनिर्भर विधानसभा होगी कुटलैहड़ : कंवर  

    ऊना/सुशील पंडित: डबल इंजन की सरकार के  सहयोग और मेरे अथक प्रयासों से  कुटलैहड़ का नाम विकसित क्षेत्रों में आता है । यह बातें आज कुटलैहड़ क्षेत्र में अपनी नुक्कड़ चुनावी सभा में बता रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को मूर्त रूप देते हुए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है। 
     कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से वह पांचवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ के विभिन्न गांवों में चुनावी नुक्कड़ सभाओं में जनसमर्थन मांगा ।इस दौरान वीरेंद्र कवर ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया व साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने की बात कही उन्होंने कहा कि कुटलैह

    ड़ प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में शामिल था। और अपने अथक प्रयासों से डबल इंजन की सरकार के सहयोग से आज कुटलैहड़ का नाम विकसित क्षेत्रों में आता है ।उन्होंने कहा कि सड़क स्वास्थ्य व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का व्यवस्थित ढांचा आज कुटलैहड़ में स्थापित हो चुका है ।और अब कुटलैहड़ पर्यटन ,लघु उद्योग, कृषि, बागवानी जैसे उपक्रमों से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आगे बढ़ रहा है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमने हर घर तक पेयजल पहुंचाने का काम किया है। और अब हर खेत तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा अगले 5 वर्ष कुटलैहड़ को और बेहतरीन बनाने के लिए समर्पित होंगे ।जिससे आत्मनिर्भर कुटलैहड़ का सपना साकार होगा। उन्होंने अपने लिए जनता से सहयोग मांगा है।
  • बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकार ने लगाए नए प्रतिबंध, निमार्ण कार्यों पर भी लगी रोक

    बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकार ने लगाए नए प्रतिबंध, निमार्ण कार्यों पर भी लगी रोक

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दिवाली के बाद एक बार फिर से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। AQI के “गंभीर” श्रेणी को छूने के बाद दिल्ली में और भी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। जिसके मद्देनजर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। जिसके मद्देनजर अब आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर सभी तरह के निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

    कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) द्वारा जारी नए आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों (सीएक्यूएम) में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई करने के लिए उप-समिति ने आज एक आपातकालीन बैठक की।

    आयोग ने बैठक के दौरान समग्र वायु गुणवत्ता मानकों की व्यापक समीक्षा करते हुए कहा कि धीमी हवा की गति के साथ प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों और खेत में पराली जलाने की घटनाओं में अचानक वृद्धि के कारण, जीआरएपी के चरण III को पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से लागू करना आवश्यक माना जाता है।

  • जालंधरः गन प्वाइंट पर पंप लूटने आए लुटेरों की कार से हुई टक्कर, एक की मौत

    जालंधरः गन प्वाइंट पर पंप लूटने आए लुटेरों की कार से हुई टक्कर, एक की मौत

    जालंधर/वरुणः शहर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बीते दिन जडियालां मंझकी में शाम 6 बजे बाइक सवार दो युवकों ने गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप से 16 हजार रुपए लूट लिए। इस घटना के दौरान पेट्रोल पंप मालिक ने लुटेरों को पकड़ने के लिए अपनी गाड़ी उनकी बाइक के आगे लगा दी। इस दौरान नशे में धुत बाइक सवार लुटेरों ने कार में टक्कर मार दी।

    बाला जी फिलिंग स्टेशन पर काम करने वालों ने बताया कि दो लोग पंप पर मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने पंप पर तेल डलवाने के बाद गन पॉइंट पर कैश लूट लिया। इसके बाद जल्दबाजी में तेज रफ्तार से जैसे ही भागने लगे तो पंप पर मालिक की खड़ी इनोवा गाड़ी से जा टकराए। दोनों लुटेरे गिर गए। जो जिस लुटेरे ने गन पॉइंट पर लूट की और बाइक के पीछे बैठा था वह दोबारा उठा कैश व पिस्तौल लेकर भाग गया। जबकि दूसरी लुटेरा जो बाइक चला रहा था उसे टक्कर के बाद चोट ज्यादा आई और वह उठ नहीं सका।

    घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि आज सिविल अस्पताल में घायल युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों से बरामद की गई बाइक भी चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं फरार आरोपी की तालाश जारी है।