Blog

  • Jalandhar News: आज से कैबिनेट मंत्री ने शुरू की Easy Registration योजना, देखें Live

    Jalandhar News: आज से कैबिनेट मंत्री ने शुरू की Easy Registration योजना, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा आम जनता को सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भूमि पंजीकरण प्रणाली प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई ईजी रजिस्ट्रेशन योजना को भले ही राज्यभर में 15 जून से लागू कर दिया गया है। वहीं जिलों में मंत्रियों द्वारा जाकर इसे लागू करवाया जा रहा है। इसी के चलते आज तहसील में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की अगुवाई में इस योजना को लागू करवाया गया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि योजना रैवेन्यू विभाग की कार्यप्रणाली में एक तकनीकी और प्रशासनिक क्रांति है, जिसके तहत लोगों को प्रापर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी सेवाएं एक छत के नीचे और निर्धारित समय में प्रदान की जाएंगी।

    इस योजना को कारगर बनाने के लिए सरकार ने राज्य के 23 जिलों में विभिन्न कार्यों के लिए कुल 40 करोड़ रुपए के फंड जारी कर दिए हैं। यह राशि न केवल कांट्रैक्ट पर तैनात किए जाने वाले कर्मियों के वेतन, सिविल वर्क, हार्डवेयर व कम्प्यूटर उपकरणों की खरीद पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा ईजी रजिस्ट्रेशन योजना के तहत कांट्रैक्ट पर वकील को 40000, पटवारी 35000 व डीडराईटर/डाटा एंट्री ऑपरेटर को मिलेगा 18000 रुपए मानदेय दिया जाएगा। सरकार ने राज्य के 23 जिलों में जिला मुख्यालय, तहसील व सब-तहसील स्तर पर सिविल वर्क के लिए 13.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

    इस राशि का उपयोग कार्यालयों में सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, फर्नीचर, लाइटिंग, वेटिंग रूम, डिस्प्ले बोर्ड आदि सुविधाएं विकसित करने के लिए किया जाएगा। जिसको लेकर हरेक जिला हैडक्वार्टर को 15 लाख रुपए, तहसील हैडक्वार्टर को 10 लाख और हरेक सब-तहसील लेवल पर 6.50 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस निवेश से रजिस्ट्री कार्यालयों का माहौल न केवल लोगों के लिए सुविधाजनक बनेगा, बल्कि कर्मचारियों के लिए भी अनुकूल कार्य वातावरण तैयार होगा।

    डिजिटल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ रुपए के विशेष बजट से कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, यू.पी.एस., इंटरनैट कनैक्टिविटी, सर्वर और नैटवर्किंग उपकरणों की खरीद की योजना बनाई है। इन फंडों का वितरण जिलों की तहसील संख्या के अनुसार किया जाएगा। जिस जिला में 4 से कम तहसील होगी वहां 14 लाख रुपए, 4 से अधिक लेकिन 8 से कम तहसीलों वाले जिलों को 21 लाख रुपए के अलावा 8 से अधिक तहसीलों वाले जिलों पर 28 लाख रुपए रुपए का खर्च निर्धारित किया गया है।

  • Punjab News: लोगों ने पकड़ा चोर, खम्बे से बांधकर बाल काटे, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों ने पकड़ा चोर, खम्बे से बांधकर बाल काटे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोग परेशान हो गए हैं। पुलिस भी चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। अब लोगों ने खुद मोर्चा संभालते हुए चोरों को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है। ताजा मामले में लोगों ने दिन दहाड़े एसी का कम्परेशर उतारते हुए एक चोर को पकड़ लिया। लोगों ने पहले उसे खंभे से बांधा और उसके बाल काट दिए।

    जानकारी देते हुए नरेंद्र कुमार ने बताया कि चोर सीढ़ियां चढ़कर एसी की तारें और कम्प्रेशनर उतार रहा था। जब मौके से चोर को पकड़ा गया तो वह बहाने बनाने लगा कि उसे ठेकेदार ने भेजा है। उसे ठेकेदार को फोन करके बुलाने की बात कही तो वह बहाने बनाने लगा। बाद में लोगों ने पकड़कर चोर की धुनाई की और उसे खंभे से बांदकर उसके बाल काट दिए।

    एमसी राजेश छिंदी ने बताया कि इलाके में चोरी का घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस चोरों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। हम खुद ही जाकर अपने लेवल पर चोरों को पकड़ रहे हैं जिसका ताजा सबूत आज सामने है। वहीं अन्य लोगों ने पुलिस से मांग की कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को पकड़ा जाए।

     

  • TTP के साथ मुठभेड़ में मिलिट्री अफसर की मौत

    TTP के साथ मुठभेड़ में मिलिट्री अफसर की मौत

    इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना के मेजर रैंक के अधिकारी मोइज अब्बास की दक्षिणी वजीरिस्तान में हत्या कर दी घई। मोइज अब्बास वही पाकिस्तानी अधिकारी हैं, जिन्होंने फरवरी 2019 में भारतीय वायु सेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा किया था। अभिनंदन का लड़ाकू विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया था, जब वे पाकिस्तान के फाइटर जेट की घुसपैठ का जवाब दे रहे थे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था। पाकिस्तानी मीडिया ने मोइज अब्बास की मौत की जानकारी दी है।

    मेजर मुईज अब्बास शाह पाकिस्तान के चकवाल से ताल्लुक रखते था और वह पाक सेना की स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) का अफसर था। उसकी मौत के बाद पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि वह एक ऑपरेशन के दौरान मारा गया। इस ऑपरेशन में टीटीपी के 11 लड़ाके भी मारे गए। दरअसल, दक्षिणी वजीरिस्तान के सरगोधा खुर्रम में पाकिस्तानी सेना के जवानों पर टीटीपी ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारियों की मौत हुई, जिसमें मेजर मोइज अब्बास की भी मौत हुई है।

  • Punjab News: मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर Arvind Kejriwal का आया बयान, देखें Video

    Punjab News: मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर Arvind Kejriwal का आया बयान, देखें Video

    मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य दस्तावेज जब्त

    नई दिल्लीः पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के घर आज सुबह विजिलेंस की टीम ने रेड की। इस दौरान काफी देर तक चली पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम ने मजीठिया को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, विजिलेंस की टीम ने मजीठिया को अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू घर से हिरासत में लिया है, जिसके बाद अब विजिलेंस की टीम मजीठिया को मोहाली लेकर जा रही है। अमृतसर से गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम मजीठिया को मोहाली ले गई। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जितना आशीर्वाद हमें गांव के लोगों से मिल रहा है, उसे आशीर्वाद से हमें तरक्की मिल रही है। उन्होंने कहा कि नशा पूरे देश में बिक रहा है, लेकिन जिस तरह से पंजाब में नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है, वैसी कार्रवाई कहीं नहीं की जा रही है, फिर चाहे वो कितना भी बड़ा मंत्री या उच्चे पद का अधिकारी क्यों न हो। वह लोग जिन्होंने पंजाब को नशे में धकेला था तथा सबसे पहले पंजाब में नशा लेकर आए थे, वो तब अपनी सरकारी गाड़ियों में नशा लेकर राज्य में डिस्ट्रीब्यूट करते थे। वह अपने घरों में बड़े-बड़े नशा तस्करों को पनाह देते थे, लेकिन अब पंजाब में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। चाहे कोई भी बड़ा अधिकारी या मंत्री हो उस पर पंजाब सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
  • मजदूर की बहादुरी, 15 मिनट तक तेंदुए से भिड़ता रहा, देखें वीडियो

    मजदूर की बहादुरी, 15 मिनट तक तेंदुए से भिड़ता रहा, देखें वीडियो

    लखीमपुरः लखीमपुर खीरी जिले के बबुरी गांव के पास ईंट-भट्ठे में छुपे तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया और इस दौरान युवक हिम्मत दिखाते तेंदुए से भिड़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 15 मिनट तक युवक तेंदुए से लड़ता रहा और उसकी गर्दन दबोच ली। फिर एक हाथ से ताबड़तोड़ कई मुक्के मारे। तेंदुआ छटपटाता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने तेंदुआ पर ईंट-पत्थर बरसाए। चोट लगने के कारण तेंदुआ युवक को छोड़कर मौके से भाग गया। हमले में युवक भी बुरी तरह घायल हुआ है।

    सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुआ खेत में छिपकर बैठा था। वन कर्मियों ने जाल बिछाया तो तेंदुए ने टीम पर हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा, सिपाही और दो ग्रामीण घायल हो गए। घटना के ढाई घंटे बाद वन कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ लिया है। तेंदुए से लड़ने वाले युवक समेत 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    मामला धौरहरा वन रेंज के जुगनूपुर गांव का है। करीब एक बजे मेड़ई लाल वर्मा के ईंट भट्ठे की चिमनी के पास कुछ लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत से निकल कर आए तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। इनमें गांव का मिहीलाल (42) भी था। मिहीलाल डरा नहीं, वह तेंदुए से भिड़ गया। वह तेंदुए पर कूद पड़ा और अपने दोनों हाथों से उसे जकड़ लिया।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरा Armaan Hospital, मरीज की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: विवादों में घिरा Armaan Hospital, मरीज की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: फुटबॉल चौंक पर स्थित अरमान अस्पताल में परिजनों द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता के पूर्व अध्यक्ष की भतीजी 30 वर्षीय सोनम की स्पाइन की सर्जरी करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां ईलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। उक्त मृतक सोनम सरकारी स्कूल में टीचर थी। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने मामले को लेकर डॉक्टर के साथ बात की, जहां डॉक्टर ने उन्हें मामले की जानकारी देने की बात कही। भाजपा नेता ने आरोप लगाए है कि ईलाज के दौरान लापरवाही के कारण लड़की की मौत हो गई।

    परिवार का आरोप है कि माइनर स्पाइन सर्जरी के ऑपरेशन को डॉक्टरों द्वारा साढ़े 5 घंटे ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद मरीज के परिजनों को इसके बारे में सूचित नहीं किया। परिजनों ने कहा मरीज खुद चलकर ऑपरेशन करवाने के लिए अस्पताल आया था। वहीं दूसरी ओर डॉक्टर का कहना हैकि मरीज का ऑपरेशन ठीक हुआ था। ऑपरेशन के बाद मरीज का बीपी थोड़ा डाउन हो गया था। इस दौरान मरीज का अलट्रासाउंड करवाया गया, जिसमें देखा गया कि मरीज को परेशानी हो रही थी। इस दौरान मरीज का बीपी ठीक नहीं हुआ।

    मरीज को वेटिंलेटर पर रखा गया, लेकिन बीपी अप नहीं हो पाया। आज सुबह तक मरीज सांस ले रहा था। डॉक्टर दलबीर ने मरीज का ऑपरेशन किया था और ऑपरेशन भी ठीक हुआ था। उन्होंने कहा कि हजार में एक मरीज ऐसा होता है, जिसमें मरीज की नस चिपकी हुई पाई गई। बीपी अप ना होने के कारण मरीज की मौत हुई है। फिलहाल परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल के बाहर रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी का कहना हैकि दोनों पक्षों के साथ बातचीत की जा रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Axiom Mission 4 के तहत शुभांशु शुक्ला सहित 4 Astronauts स्पेस स्टेशन के लिए रवाना, देखें वीडियो

    Axiom Mission 4 के तहत शुभांशु शुक्ला सहित 4 Astronauts स्पेस स्टेशन के लिए रवाना, देखें वीडियो

    फ्लोरिडाः एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सिअम मिशन 4 के तहत आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जा रहे हैं। उनके साथ 3 अन्य एस्ट्रोनॉट भी स्पेस स्टेशन जाएंगे जिनमें कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन विशेषज्ञ टिबोर कापू, मिशन विशेषज्ञ स्लावोस्ज उज्नान्स्की विज्निवस्की शामिल हैं। सभी एस्ट्रोनॉट स्पेसक्राफ्ट में सवार हो चुके हैं। ड्रैगन का हैच बंद करने के बाद सभी कम्युनिकेशन और सूट चेक पूरे किए गए। Ax-4 क्रू लॉन्च के लिए तैयार है। मिशन भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में शुभांशु उड़ान भर रहे हैं। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट करीब 28.5 घंटे के बाद 26 जून को शाम 04:30 बजे ISS से जुड़ेगा।

    अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और भारतीय एजेंसी इसरो के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस मिशन के लिए चुना गया है। शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इससे 41 साल पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी।

    Ax-4 मिशन का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में रिसर्च करना और नई टेक्नोलॉजी को टेस्ट करना है। ये मिशन प्राइवेट स्पेस ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए भी है और एक्सियम स्पेस प्लानिंग का हिस्सा है, जिसमें भविष्य में एक कॉमर्शियल स्पेस स्टेशन (एक्सियम स्टेशन) बनाने की योजना है।

    पहले कई बार टला मिशन

    पहले इस मिशल की लॉन्चिंग 29 मई को रखी गई थी, लेकिन ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के तैयार नहीं होने के कारण लॉन्चिंग टाल दी गई थी। बाद में इसे 8 जून को शेड्यूल किया गया। फाल्कन-9 रॉकेट लॉन्च के लिए तैयार नहीं था। नई तारीख 10 जून दी गई। फिर से इसे मौसम खराब होने की वजह से टाला गया। चौथी बार 11 जून को मिशन शेड्यूल किया गया। इस बार आक्सीजन लीक हो गई। फिर 19 जून की तारीख रखी। मौसम की अनिश्चितता, क्रू मेंबर्स की सेहत के कारण टल गया। छठी बार मिशन को 22 जून के लिए शेड्यूल किया गया। ISS के ज्वेज्दा सर्विस मॉड्यूल के मूल्यांकन करने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए था। इसलिए मिशन टल गया।
  • Phagwara News: महिला से 2 लाख हड़पने वाला युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Phagwara News: महिला से 2 लाख हड़पने वाला युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पुलिस के नाम पर महिला से 2 लाख रुपए हड़पने के मामले में फगवाड़ा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी की एसएचओ ऊषा रानी ने बताया कि आरोपी मन शर्मा ने कनाडा में रह रही महिला से पुलिस के नाम पर 2 लाख लिए थे। इस पैसों से वह एक नशा तस्कर को छुड़वाना चाहता था।

    जैसे ही पुलिस को इस संबंधी जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद उसे घर के पास से हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम ने तेजवीर सिंह उर्फ पटवारी उर्फ रिशु पुत्र वीर सिंह निवासी मॉडल टाउन फगवाड़ा को एनडीपीएस एक्ट केस में गिरफ्तार किया था।

    तेजवीर सिंह को पुलिस से छुड़वाने के लिए उसकी सहेली बलजीत कौर पत्नी दर्शन राम निवासी प्रेमपुरा फगवाड़ा हाल निवासी कनाडा ने जब फगवाड़ा के मनु शर्मा से संपर्क किया तो उसने बलजीत कौर को कहा कि वह तेजवीर सिंह को पुलिस से छुड़वा देगा और तुरंत उसे 2 लाख रुपए भेज दे।

    एसएचओ के अनुसार बलजीत कौर ने अपने एक पहचान वाले डॉक्टर बलवीर चौहान से पैसे का प्रबंध करवाया दिया और मन शर्मा ने पैसे उससे ले लिए। एसएचओ ने बताया कि पैसे वापस मांगने पर बलजीत कौर को धमकियां देने लगा। जिसके बाद बलजीत कौर की शिकायत पर मन शर्मा पुत्र सुमित कुमार निवासी गुरु नानकपुरा फगवाड़ा के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar News: सवारियों से भरे ऑटो की कार से टक्कर, बच्चे सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सवारियों से भरे ऑटो की कार से टक्कर, बच्चे सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर-नवांशहर रोड पर भीषण सड़क हादसे में बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फिल्लौर के गांव रसूलपुर के पास ऑटो और कार में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऑटो में सवारियां काफी ज्यादा भरी हुई थीं। इस घटना में बच्चे सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि मदद करने के बजाय लोग हादसे की वीडियो बनाने में व्यस्त थे।

    इस दौरान किसी ने भी घायलों की मदद नहीं की। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे समाजसेवी ने लोगों से अपील की है कि हादसे के दौरान वीडियो बनाने की बजाये घायलों की मदद की जाए। इस दौरान हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति ने कहा कि ऑटो ओवरलोड था और यह रोड़ काफी तंग है, दूसरी ओर रोड पर काफी ज्यादा वाहनों की आवाजाही रहती है। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

    मृतक के परिजन गोगी ने बताया कि इस हादसे में ऑटो में सवार उसकी मां और भाभी की मौत हो गई। ऑटो को सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना के वक्त भतीजी और पिता भी ऑटो में मौजूद थे, जो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। बच्ची के पैर में फैक्चर आया है, जिसे रेफर किया गया है। वहीं सिविल अस्पताल डॉक्टर ने बताया कि मरने वालों में रानी, सुनीता और मंजीत शामिल हैं। घायलों में निर्मल सिंह, अमर चंद, मुख्तयार सिंह और दो अज्ञात शामिल हैं। एक बच्चे को रेफर किया गया है और बाकियों का यहीं पर इलाज चल रहा है।

    वहीं घायल ऑटो ड्राइवर का कहना है कि वह झंडे वाली पीर (दरगाह) के पास से आ रहे थे। इस दौरान वह अपनी दिशा में आ रहा था कि सामने से रॉन्ग साइड पर आ रही गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान गाड़ी का ड्राइवर बेकाबू होकर उनकी तरह आया। जिससे ये हादसा हो गया। घटना में जख्मी सभी सवारियों को आसपास के लोगों की मदद से सिविल अस्पताल फिल्लौर लाया गया। हादसे में सभी बडियाना गांव के रहने वाले हैं।

     

  • Governor गुलाब कटारिया ने Congress पर कसा तंज, आपातकाल को बताया देश में लोकतंत्र की हत्या, देखें वीडियो

    Governor गुलाब कटारिया ने Congress पर कसा तंज, आपातकाल को बताया देश में लोकतंत्र की हत्या, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज टैगोर थियेटर में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके उन्होंने 1975 में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या करार दिया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

    कटारिया ने कहा 25 जून को आपातकाल घोषित कर देश में लोकतंत्र की हत्या की गई। जो भी कांग्रेस की आलोचना करता था, उसे जेल में डाल दिया गया था। यह दिन सिर्फ एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए एक काले अध्याय की याद है जिसे नई पीढ़ी को जानना जरूरी है।

    कटारिया ने युवाओं से उस दौर के इतिहास को समझने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की अपील की। राज्यपाल का यह बयान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच आया, जहां पार्टी ने कार्यक्रम को सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग बताते हुए कटारिया पर भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।