Blog

  • निगम इंस्पेक्टर सहित 7 पर FIR दर्ज, 12 अन्य को नोटिस

    लुधियानाः नगर निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर सहित निगम कर्मियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इंस्पेक्टर व निगम कर्मचारियों पर बोगस बैंक खातों में 1.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के आरोप लगे हैं। उन्होंने 44 कर्मचारियों के स्टैंप-पेपर के जाली बिल पास किए हैं। जिसके चलते सैनिटरी इंस्पेक्टर सहित 7 कर्मचारियों पर थाना डिवीजन नंबर 7 में पुलिस ने धोखाधड़ी की FIR दर्ज कर ली है।

    दोषियों की पहचान सैनिटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रमेश कुमार सफाई सेवर, मिंटू कुमार सफाई सेवक, हेम राज अमला क्लर्क, हर्ष ग्रोवर अमला क्लर्क, मनीष मल्होत्रा अमला क्लर्क, कमल कुमार सफाई सेवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पहले राजेश कुमार अमला क्लर्क का था। अब प्रमोट होकर सैनिटरी इंस्पेक्टर बन चुका है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि घोटाले में 7 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

    इन सातों कर्मियों को निलंबित कर दिया है। जबकि 12 अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस भेजा है। वहीं जांच अधिकारी एडिश्नल कमिश्नर परमदीप सिंह ने इस मामले की रिपोर्ट मेडिकल अफसर डा. गुलशन राय से मांगी थी। जांच में सामने आया कि गबन के मामले में दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ हुई है। उस समय के मैडिकल अफसर को भी जांच के घेरे में ले लिया गया है। उधर, निगम कमिश्नर संदीप ऋषी ने इस मामले में बाहर से आडिट करवाने की सिफारिश भी की है। उनके मुताबिक 2021 से 2023 के बीच जितनी भी पैमेंट आदि हुई है उसकी जांच होगी। आरोपियों से निगम के पैसे की वसूली भी की जाएगी।

  • जालंधरः नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। वहीं देर रात भार्गव कैंप से नशे को लेकर मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक भार्गव कैंप के टाली वाले चौक में बने एक बाथरूम में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान प्रीत सिंह निवासी लोहिया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार युवक भार्गव कैंप के टाली वाले चौक में बने बाथरूम में अकसर आकर नशे का टीका लगाता था।

    लोगो ने कहा कि देर रात भी उक्त मृतक युवक बाथरूम में घुसकर नशे का टीका लगा रहा था। हादसे में नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान मृतक की जेब से नशे का इंजेक्शन और अन्य भी नशीली वस्तुएं बरामद हुई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव को कैंप की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया है। हालांकि नशे के मामले को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।

  • पंजाबः श्री राम लल्ला जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का सभी मंदिरों में होगा लाइव प्रोग्राम, देखें वीडियो

    मोगाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से 22 जनवरी को श्रीराम अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस शुभ अवसर पर अयोध्या नगरी ही नहीं बल्कि पूरे देश में रामलला के स्वागत की धूम है। अयोध्या के राम मंदिर में स्वागत की पूरी तैयारियां तो चल ही रही हैं और राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है। 22 जनवरी 2024 को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ प्रभु को राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा। 

    इस दिन का सारा प्रोग्राम पूरी दुनिया में लाइव भी दिखाया जायेगा। वहीं अयोध्या धाम से पहुंचे अक्षित कलश और निमंत्रण पत्र पूरे देश में भेजे जा रहे है। मोगा में भी यह निमंत्रण पत्र और अक्षित कलश सभी घरों और दफ्तरों में बांटे जा रहे है और आम जनता को अपील की जा रही है कि वह सभी अपने परिवारों सहित 22 जनवरी को पूजा अर्चना करे और लाइव प्रोग्राम देखें और भगवान् राम जी का गुणगान करें।

  • पंजाबः शादी वाले घर में दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः नजदीकी गांव वड़िंग में अजब मामला देखने को मिला। गांव वड़िंग में बारात लेकर गया दूल्हा बैरंग लौट आया, क्योंकि बिचोलन दूल्हे परिवार के साथ धोखाधड़ी कर शादी करवाने के एवज में 50 हजार लेकर फरार हो गई। दरअसल, बिचोलन ने दूल्हे परिवार को वीरवार को बारात लेकर फरीदकोट के गांव बरगाड़ी पहुंचने को कहा था। दूल्हे ने लड़की को और न ही उसके घर को देखा था। वह जब सीधा सेहरा बांधकर बारात लेकर गांव बरगाड़ी पहुंचा तो वहां आगे उन्हें दुल्हन नहीं मिली। बिचोलन को फोन लगाया तो वह भी बंद था। पीड़ित दूल्हा परिवार थाना बरीवाला में शिकायत दर्ज करवाई है कि शादी की तैयारियों में उनका पौने 3 लाख का खर्च आ गया है, जबकि बिचोलन को अलग से 50 हजार रुपये दिए हैं।

    2 घंटे तक उसे फोन लगाते रहे लेकिन वह उठा नहीं रही थी। लड़की के घर का भी उन्हें पता नहीं था। जिस कारण वह बिना दुल्हन के घर वापस लौट आए। दोपहर करीब तीन उक्त बिचोलन उनके घर पर आई और कहने लगी कि लड़की घर से भाग गई है। इसलिए वह आपका फोन नहीं उठा रही थी। जब हम लोगों ने थोड़ी सख्ती से पूछा तो कहने लगी कि लड़की के भाई की मौत हो गई है। बिचोलन बार-बार बयान बदल रही है। बाद में वह वहां से चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिचोलन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।  इसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। पिता ने कहा कि आप रिश्ते की बात चलाओ। महिला ने कहा कि लड़की की शादी उसी ने करवानी है। लेकिन शादी का वह 35 हजार रुपये लेगी।

    पिता ने महिला को हां कर दी। उसने कहा कि वह चार जनवरी को बारात लेकर फरीदकोट के गांव बरगाड़ी आ जाए, क्योंकि लड़की वहीं की रहने वाली है। उन्होंने शादी की तैयारी शुरू कर दी। रिश्तेदारों को बुला कर शादी की रस्में भी शुरू कर दीं। हलवाई बुला कर मिठाई और अन्य पकवान बनवा लिए। 3 जनवरी बुधवार को उक्त महिला अकेली उसे शगुन लगा कर गई। हमने पूछा कि लड़की परिवार की तरफ से शगुन की रस्म में कोई और नहीं आया तो उसने कहा कि शादी वही करवा रही है तो सभी रस्में वही करेगी। इसके बाद वह उनसे 10 हजार रुपये और ले गई। शगुन वाले दिन गांव के लोगों व रिश्तेदारों को खाना खिलाया। टेंट लगाए गए, डीजे पर भंगड़ा डाला गया।

    अगले दिन वीरवार की सुबह 11 बजे जब घर से बारात लेकर चलने लगे तो पिता ने बिचोलन को फोन लगाया लेकिन उसने उठाया नहीं। उधर, थाना बरीवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दूल्हे अर्शदीप सिंह ने बताया कि वह और उसका पिता अंग्रेज सिंह मजदूरी का काम करते हैं। बीस दिन पहले उनके घर पर गांव की ही रहने वाली एक महिला आई और उसके पिता से कहने लगी कि उसने अर्शदीप की शादी के लिए एक लड़की देखी है।

  • LIC को GST का नोटिस 

    नई दिल्लीः सरकारी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी को जीएसटी से एक और नोटिस मिला है। एलआईसी को मिला यह नोटिस एक डिमांड नोटिस है, जिसमें जीएसटी डिपार्टमेंट की ओर से 663 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है। यह पिछले एक सप्ताह के दौरान एलआईसी को मिला दूसरा जीएसटी नोटिस है।

    चेन्नई कमिश्नरेट ने भेजा नोटिस

    पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी को यह नोटिस सीजीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर, चेन्नई नॉर्थ कमिश्नरेट के ऑफिस से मिला है। एलआईसी को यह नोटिस 1 जनवरी को मिला है। कंपनी ने उसके बाद नोटिस के बारे में 3 जनवरी को शेयर बाजारों को भी बताया है। एलआईसी को करीब 663.45 करोड़ रुपये का यह डिमांड नोटिस माल एवं सेवा कर के भुगतान में शॉर्टफॉल के चलते मिला है।

    इस कारण भेजी गई डिमांड

    डिमांड नोटिस में कहा गया है कि कंपनी ने इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत फायदा उठाया है। उसके अलावा कंपनी ने 2017-18 और 2018-19 के दौरान जीएसटीआर-1 में टर्नओवर को नॉन-जीएसटी सप्लाई डिक्लेयर किया, लेकिन उस पर टैक्स की देनदारी बनती है। नोटिस में एलआईसी को तय समयसीमा के भीतर अपील फाइल करने का मौका दिया गया है। कंपनी नोटिस के खिलाफ अपील कमिश्नर चेन्नई के पास अपील कर सकती है।

    महाराष्ट्र जीएसटी का नोटिस

    इससे पहले एलआईसी को महाराष्ट्र जीएसटी से भी 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी नोटिस मिला था। महाराष्ट्र के डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स ने एलआईसी को 806.3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा, जो 2017-18 की कुछ कमियों को लेकर हैं। इस नोटिस में 365.02 करोड़ रुपये का जीएसटी बकाया, 404.7 करोड़ रुपये की पेनल्टी और 36.5 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल था।

    3 महीने में मिले कई नोटिस

    एलआईसी को इससे पहले भी जीएसटी से नोटिस मिले हैं। दिसंबर महीने में तेलंगाना जीएसटी ने एलआईसी को 183 करोड़ रुपये का नोटिस थमाया। 22 सितंबर को एलआईसी को बिहार जीएसटी से नोटिस मिला था। वह नोटिस 290 करोड़ रुपये से ज्यादा का था। उससे पहले अक्टूबर 2023 में जीएसटी अथॉरिटीज ने कम टैक्स का भुगतान करने के चलते एलआईसी के ऊपर 36,844 रुपये का फाइन लगाया था। अक्टूबर में ही जम्मू कश्मीर जीएसटी ने भी एलआईसी को नोटिस दिया था।

  • जालंधरः PPR मार्किट मामला, आप नेता संदीप वर्मा के बाद बंटी को पुलिस ने किया केस में नामजद 

    इससे पहले आप नेता के रिश्तेदार और उसके साथियों पर हुई थी FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: PPR मार्किट में कुछ दिन पहले आप पार्टी के नेताओं में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया था। वही इस मामले को लेकर पुलिस ने आप पार्टी के पूर्व पार्षद के रिश्तेदार संदीप वर्मा, पंकज वर्मा, सुनील वर्मा सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में रमन बंटी पर को पुलिस ने केस में नामजद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना 7 के प्रभारी मुकेश ने बताया कि संदीप वर्मा ने भी शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसकी जांच कर दूसरे पक्ष के बयानों पर रमन बंटी को भी केस में नामजद कर लिया गया है।

    रमन बंटी ने एक वीडियो वायरल करके आप पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ करवाई की मांग की थी। वायरल वीडियो में रमन बंटी का आरोप था कि उस पर आप नेताओं ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बंटी के नाक से खून भी बह रहा था। लेकिन रमन बंटी ने इलाज करवाने की बजाय वीडियो जारी कर उक्त नेताओं के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान रमन बंटी ने एडवोकेट संदीप वर्मा व अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में उस पर हमला किया गया।

    इस दौरान बंटी ने Chick N Fish (महफिल) के दुकानदार पर बिना लाइसेंस की दारू पिलाने के लिए आरोप लगाए। वायरल वीडियो में बंटी ने कहा कि था कि उक्त पूर्व पार्षद सहित अन्य हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर आई-20 गाड़ी नंबर पीबी 08 बी एन 0354 वहीं पर छोड़कर चले गए। इस मामले को लेकर अब पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि संदीप वर्मा और उनका परिवार आप पार्टी से पहले कांग्रेस में शामिल था। गत वर्ष हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने आप का दमन थामा था।  

  • स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी 

    चंडीगढ़: कड़ाके की ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। 9 से 13 जनवरी तक स्कूल सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी होगी।

  • T20 World Cup 2024 में इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मैच

    नई दिल्लीः आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 20 टीमों के बीच 1-29 जून के बीच होगा। पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा। वहीं, फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत पाकिस्तान मैच नौ जून को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है।

    किस ग्रुप में कौन सी टीम

    ग्रुप एः भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका
    ग्रुप बीः इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
    ग्रुप सीः न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
    ग्रुप डीः दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल

    तीन चरण में होगा टूर्नामेंट

    लीग स्टेजः 1-18 जून के बीच खेला जाएगा। हर ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी।

    सुपर-8: 19-24 जून के बीच खेला जाएगा। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें यहां भाग लेंगी। कुल आठ टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। यहां से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।

    नॉकआउटः सुपर-8 में बेहतर खेल दिखाने वाली सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। पहला सेमीफाइनल 26 जून और दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को होगा। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच 29 जून को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन अमेरिका के तीन और वेस्टइंडीज के छह मैदानों पर होगा। 20 में से दस टीमें 29 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट का अपना पहला मैच अमेरिका में खेलेंगी, जिसमें 16 मैच लॉडरहिल, डलास और न्यूयॉर्क में होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला न्यू नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नौ जून को लॉन्ग आइलैंड में होगा। वेस्टइंडीज में छह अलग-अलग द्वीपों में 41 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में होंगे और फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।

  • पंजाबः पति के डाटने के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम

    लुधियानाः पुलिस चौकी ग्यासपुरा के अंतगर्त आते एकता मार्केट में महिला ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय खुशी निवासी पटना के रूप में हुई है। महिला की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला ने पति से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। पति जब काम से लौटा तो पत्नी पंखे की रोड से लटकी मिली। फैक्ट्री मालिक की मदद से उसे नीचे उतार अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी अनुसार महिला खुशी व पति नितिश कुमार लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास एकता मार्केट में एक फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं कमरा लेकर पत्नी व डेढ़ साल की बच्ची के साथ रह रहे थे।

    पुलिस चौकी ग्यासपुरा के इंचार्ज एएसआई धर्मेद्र सिंह ने बताया कि बीते दिन पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने पत्नी को डांट लगाई और नीचे फैक्ट्री में काम करने के लिए चला गया। जब देर रात वह कमरे में पहुंचा तो पत्नी पंखे की रोड से लटकी मिली। फैक्ट्री के सुपरवाइजर गुरमीत सिंह ने जानकारी दी कि तीन साल पहले ही खुशी की शादी नितिश कुमार से हुई थी। इनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। दोनों में विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। पुलिस अभी पति से पूछताछ कर रही है। इंचार्ज धर्मेद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतका के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतका के परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवा अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः 4 दिन के बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जमीन से निकाला बाहर, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: फिल्लौर गांव चक्क साहबू से 24 दिसंबर को इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था। जहां नाबालिग साली से शादी रचाने के लिए पत्नी को मजबूर करने वाले हैवानीयत में अंधे पति ने अपनी पत्नी और 4 दिन के नवजन्में मासूम बच्चे को 5 डिग्री टैंमपरेचर में बिनां किसी कपड़े के पूरी रात खुले आसमान के नीचे सुला दिया था। जिसके बाद प्रातः होते 4 दिन के बच्चे की मौत हो गई थी। इसकी शिकायत अपरा पुलिस को दी गई थी। जिसे लेकर बच्चे की मौत का कारण जानने के लिए माननीय न्यायालय में आवेदन दायर किया गया था। जिस पर माननीय न्यायालय ने शुक्रवार को कब्रिस्तान की जमीन में दबे 4 दिन के बच्चे के शव को निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाने का आदेश दिया था। 

    कब्र से निकालकर अस्पताल में रखा गया बच्चे का शव

    अदालत के आदेशों के बाद अपरा पुलिस के प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह, गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, एसडीएम नकोदर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता का पति अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बता दें कि इस मामले को लेकर वहीं दूसरी ओर इस मामले में हाईकोर्ट के वकील एवं समाज सेवी सुनील मल्हन ने दावा किया था कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि मृतक बच्चे का शव पीड़ित मां की हाजिरी में कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाए ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। वहीं सुनील ने मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े किए थे।

    यह है मामला

    किन पीड़ित महिला की बहन कमलेश और भाई अजय नजदीकी गांव समराड़ी के रहने वाले है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बहन संगीता की शादी जीतू वासी गांव चक्क साबू से हुई जब उसकी बहन गर्भवती हो गई तो उसका पति जीतू उसे कहने लग पड़ा की वह उसकी शादी अपनी छोटी नाबालिग बहन से करवा दे वह दोनों बहनों को अच्छे से रखेगा। पत्नी जब नहीं मांनी तो वह आए दिन उस से मारपीट करने लग पड़ा। उसने कहा इसमें जीतू का साथ उसका रिश्ते में लगता भाई इंद्रपाल और उसकी पत्नी रीना भी दे रहे थे जो उसे अपने पति की बात मानने के लिए जोर देते थे। गत सप्ताह उसकी बहन ने लड़के को जन्म दिया मां बेटा दोनों स्वस्थ थे उसकी बहन को लगा कि लड़का होने की खुशी में अब उसका पति अपनी गल्त आदतें छोड़ देगा पर ऐसा हुआ नहीं। गत दिवस रात्रि को फिर से उसने उनकी बहन के आगे वही शादी करवाने की शर्त रखी। जब उसकी बहन नहीं मानी तो उसने अपनी पत्नी और 4 दिन के मासूम बच्चे को जब बाहर कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी घने कोहरे के चलते रात का टैमपरेचर 5 ड्रिगी पर पहुंचा हुआ था तो उसने मां और मासुम बच्चे को बिनां किसी गर्म कपड़े के खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर किया।