Blog

  • Jalandhar News: BSNL एक्सचेंज में लगी आग, संचार सेवाएं ठप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BSNL एक्सचेंज में लगी आग, संचार सेवाएं ठप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नागरा रोड स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एक्सचेंज में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे एक्सचेंज परिसर में धुआं और लपटें फैल गईं। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के चलते शहर के बड़े हिस्से में संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं।

    आग के कारण मकसूदां, लिधड़ा, विधिपुर और नुस्सी समेत कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं, लीज लाइन और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ मनीष कुमार, जेटीओ चमकौर और प्रीत मोगल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

  • लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    नई दिल्ली: ईरान संघर्ष में तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने सत्र की शुरुआत बढ़त के साथ की। IT को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 75,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 350 अंक की तेजी है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है।

    सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 75,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 350 अंक की तेजी है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार, 24 मार्च के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी। सेंसेक्स 1372.06 अंक या 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,068.45 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 399.75 अंक या 1.78 प्रतिशत उछलकर 22,912.40 के लेवल पर बंद हुए थे।

    बीएसई बास्केट से एलएंडटी, इंडिगो, एटरनल, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो पावरग्रिड, सनफॉर्मा और एसबीआईएन रहे थे। निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में तेजी थी। मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 3 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

     

  • Punjab News: इस राज्य से विधायक गिरफ्तार, 24 घंटे में दूसरी गिरफ्तारी

    Punjab News: इस राज्य से विधायक गिरफ्तार, 24 घंटे में दूसरी गिरफ्तारी

    पटियालाः सनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पिछले 6 महीने से फरार चल रहे थे, लेकिन आखिरकार उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने की है। पठानमाजरा पर बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप हैं। यह गिरफ्तारी पिछले 48 घंटों में राज्य में गिरफ्तार होने वाले दूसरे मौजूदा विधायक की है। इससे पहले सोमवार को पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    फरारी के दौरान पठानमाजरा ने इंटरनेट मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट किए ताकि ऐसा लगे कि वे विदेश में हैं। हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं ने उनकी लोकेशन मध्य प्रदेश में ट्रेस कर ली। एसएसपी वरुण शर्मा के अनुसार, पटियाला पुलिस की विशेष टीम ने पीछा करते हुए ग्वालियर इलाके से उन्हें काबू किया। अब उन्हें पटियाला लाया जा रहा है, जहाँ उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।

    पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया है कि आरोपी को काफी समय से अरेस्ट करने की कोशिश जारी थी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिसे से इन्हें और इनके 3 साथियों को काबू किया है। दो दिन के लंबे ऑपरेशन के बाद कामयाबी मिली है। SSP ने बताया- इन्हें हम पटियाला ले आए है। अब कानून के मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी। आज इन्हें अदालत में पेश करेंगे। स्कॉर्पियो कार में 3 साथियों के साथ वह सफर कर रहे थे। हमारी 5 से 6 टीमें इन्हें काबू करने में जुटी थीं। बता दें कि 1 सितंबर 2025 को पंजाब के पटियाला के सिविल लाइंस थाने में IPC की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत पठानमाजरा के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।

    एक महिला ने आरोप लगाया था कि 2013-2014 से लेकर 2024 तक (विशेष रूप से 12 फरवरी 2014 से 12 जून 2024 तक) पठानमाजरा ने शादी का झांसा देकर, खुद को तलाकशुदा बताकर संबंध बनाए और रेप किया। उसने बताया कि 2021 में लुधियाना के एक गुरुद्वारे में उनकी शादी भी हुई थी, लेकिन पठानमाजरा पहले से शादीशुदा थे। इसके बाद 2 सितंबर को हरियाणा के करनाल में पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया, लेकिन पुलिस हिरासत से फायरिंग और पथराव की आड़ में वह फरार हो गए थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इसके बाद यह मामला अदालत पहुंचा था। अदालत में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। फिर दिसंबर 2025 में पटियाला कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद खबर आई कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं और वहां से इंटरव्यू भी दिए। तब कोर्ट ने लुकआउट नोटिस जारी किया।

     

     

  • आज  का राशिफल, 25 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 25 मार्च 2026

    आज ग्रहों का खेल आपके सामाजिक और पेशेवर जीवन में बड़े बदलाव ला रहा है। मिथुन राशि में चंद्रदेव और बृहस्पतिदेव की युति हो रही है, जो ज्ञान और संपर्क बढ़ाने के लिए बहुत शुभ है। मीन राशि में सूर्यदेव, शुक्रदेव और शनिदेव की मौजूदगी आपको गंभीर और अनुशासित बनाए रखेगी। बुधदेव अब मार्गी (सीधी चाल) हो चुके हैं, जिससे संचार और तकनीक से जुड़ी पुरानी परेशानियां अब दूर हो जाएंगी। राहु,बुधदेव और मंगलदेव की कुम्भ राशि में उपस्थिति करियर में आने वाले बदलाव का संकेत दे रही है। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

    मेष राशि : आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और बौद्धिक विस्तार लेकर आया है। चंद्रमा के नौवें भाव में होने से आप छोटी-मोटी रोजमर्रा की चिंताओं से मुक्त होकर कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित होंगे। आपके ग्यारहवें भाव (लाभ स्थान) में ग्रहों का भारी जमावड़ा यह बताता है कि आपके निजी लक्ष्य तो स्पष्ट हैं, लेकिन सामाजिक माहौल थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। सकारात्मक बात यह है कि आज आपके पास भाग्य का साथ है, जो आपको पुरानी समस्याओं के समाधान खोजने में मदद करेगा। वक्री बुधदेव के कारण डिजिटल संचार या इंटरनेट से जुड़े कामों में थोड़ी तकनीकी बाधा आ सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की ठोस योजनाएं बनाएंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन बजट की समीक्षा करने के लिए बहुत अच्छा है।

    वृषभ राशि : आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में हैं, जिससे आपकी छिपी हुई शक्तियां और इंट्यूशन बहुत तेज रहेगा। आपके दसवें भाव (करियर) में ग्रहों की हलचल पेशेवर जीवन में अचानक बदलाव या नई जिम्मेदारियों का संकेत दे रही है। आपकी सफलता इस बात में है कि आप इन बदलावों से डरें नहीं, बल्कि उन्हें अवसर की तरह देखें। वक्री बुधदेव कार्यस्थल पर किसी पुरानी फाइल या अधूरी चर्चा को फिर से सामने ला सकते हैं। प्रेम संबंधों में आज का दिन पार्टनर के प्रति वफादारी और सहयोग दिखाने का है। आर्थिक रूप से पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। सेहत के प्रति थोड़े सावधान रहें और आज भारी भोजन से परहेज करें।

    मिथुन राशि : आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान पार्टनरशिप और जीवनसाथी पर रहेगा। आपके नौवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा धार्मिक यात्रा या उच्च शिक्षा के मामले में कुछ रुकावटें दे सकता है। आपकी बातचीत का कौशल आज बहुत प्रभावी रहेगा, लेकिन वक्री बुधदेव के कारण महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करने से पहले दोबारा चेक कर लें। पेशेवर रूप से आज का दिन नए कांट्रैक्ट करने के लिए अच्छा है, बशर्ते आप बारीकियों को समझें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और आप पुराने विवादों को बातचीत से सुलझा लेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

    कर्क राशि : आज चंद्रमा आपके छठे भाव में हैं, जो आपको शत्रुओं पर विजय और मेहनत करने की प्रेरणा देंगे। आपके आठवें भाव में ग्रहों की स्थिति गुप्त चिंताओं या अचानक आने वाले खर्चों का संकेत दे रही है। आपकी ममतामयी और देखभाल करने वाली प्रकृति आज ऑफिस और घर, दोनों जगह शांति बनाए रखने में मदद करेगी। वक्री बुधदेव पुराने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को फिर से उभरने का मौका दे सकते हैं, इसलिए लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी गलतफहमी हो सकती है, जिसे धैर्य से सुलझाएं। आर्थिक रूप से धन का लेन देन ध्यान से करें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

    सिंह राशि : आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपकी बुद्धि और कलात्मक कौशल को बढ़ाएंगे। सातवें भाव में ग्रहों का शक्तिशाली जमावड़ा पार्टनर के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट या भविष्य की योजना पर चर्चा करा सकता है। आपकी सफलता आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में केंद्रित करने में है। वक्री बुधदेव के कारण किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो कोई अच्छी खबर लेकर आए। करियर के क्षेत्र में आज आपकी सलाह को सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा और अविवाहित लोगों के लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी है, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें।शुभ रंग: सुनहरा या केसरिया | शुभ अंक: 1 उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और गायत्री मंत्र का पाठ करें।

    कन्या राशि : आज चंद्रमा आपके चौथे भाव में हैं, जिससे आपका झुकाव परिवार और सुख-सुविधाओं की ओर अधिक रहेगा। छठे भाव में ग्रहों का जमावड़ा काम के बोझ को बढ़ा सकता है, लेकिन आप अपनी चतुराई से सब संभाल लेंगे। वक्री बुधदेव के कारण घर के किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में खराबी आ सकती है। करियर के मामले में आज का दिन पुरानी योजनाओं पर काम करने के लिए उपयुक्त है। प्रेम संबंधों में आज का दिन सुकून भरा रहेगा और आप पार्टनर के साथ घर पर ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला आज रुक सकता है, जो भविष्य के लिए ठीक रहेगा। सेहत के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।

    तुला राशि : आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव में होने से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और अटके हुए काम पूरे करेंगे। पांचवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा संतान या प्रेम संबंधों में अचानक कोई खबर ला सकता है। आपकी शालीनता और कूटनीतिक व्यवहार आज आपको सामाजिक रूप से काफी लोकप्रिय बनाएगा। वक्री बुधदेव पुराने संदेशों या अधूरे संवाद को फिर से शुरू करने का संकेत दे रहे हैं। आर्थिक रूप से छोटे-छोटे निवेश आज फायदेमंद हो सकते हैं। करियर में आपकी नई सोच की सराहना होगी। छोटी दूरी की यात्रा आज आनंददायक रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन उत्तम है।

    वृश्चिक राशि : आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे धन और वाणी के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। चौथे भाव में ग्रहों का जमावड़ा घर के वातावरण में थोड़ी हलचल या मरम्मत के कामों में खर्च का संकेत दे रहा है। आप आज दूसरों की गुप्त बातों को आसानी से समझ लेंगे, जिसका उपयोग आप अपने लाभ के लिए कर सकते हैं। वक्री बुधदेव संपत्ति के किसी पुराने दस्तावेज को सामने ला सकते हैं। प्रेम संबंधों में आज गंभीरता और आपसी विश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको नई वित्तीय जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से बचत करने का आज सही समय है। खान-पान में सादगी बरतें।

    धनु राशि : आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके चेहरे पर एक नई चमक और आत्मविश्वास दिखाई देगा। तीसरे भाव में ग्रहों का जमावड़ा भाई-बहनों के साथ किसी पुरानी बात पर चर्चा या अचानक छोटी यात्रा का योग बना रहा है। आपकी सफलता आज खुद की योजनाओं पर डटे रहने में है। वक्री बुधदेव पुराने विचारों को फिर से नया रूप देने की प्रेरणा देंगे। प्रेम संबंधों में आज रोमांस और समझदारी का अच्छा तालमेल रहेगा। आर्थिक रूप से दिन मजबूत है और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

    मकर राशि : आज चंद्रमा आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका मन अध्यात्म और शांति की ओर बढ़ेगा। दूसरे भाव में ग्रहों का जमावड़ा धन की स्थिति में अचानक उतार-चढ़ाव और वाणी में उग्रता ला सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। आपकी पेशेवर गरिमा आपको दूसरों के विवादों से बचाकर रखेगी। वक्री बुधदेव पुराने वित्तीय लेन-देन या अटके हुए बिलों को सुलझाने का मौका देंगे। प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आर्थिक रूप से दान-पुण्य पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है।

    कुंभ राशि : आज चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके लाभ के रास्ते खुलेंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी अपनी राशि में ग्रहों का जमावड़ा आपको शक्तिशाली तो बनाएगा, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचें। वक्री बुधदेव पुराने संपर्कों को फिर से सक्रिय कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगे। आपकी शालीनता आज हर कठिन स्थिति को आसान बना देगी। प्रेम संबंधों में आज का दिन खुशमिजाज रहेगा। आर्थिक रूप से निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। करियर में आज आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे। स्वास्थ्य में थकान महसूस हो सकती है, उचित आराम करें।

    मीन राशि : आज चंद्रमा आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और नई पहचान दिलाएंगे। बारहवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा अनजानी चिंताओं को बढ़ा सकता है, लेकिन आपकी भक्ति और विश्वास आपको इनसे बाहर निकाल लाएगा। आपकी सफलता अपनी राशि में स्थित शनिदेव और शुक्रदेव के अनुशासन को अपनाने में है। वक्री बुधदेव पुराने करियर प्रोजेक्ट्स को फिर से शुरू करने का संकेत दे रहे हैं। प्रेम संबंधों में आप एक मार्गदर्शक की तरह उभरेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन संतुलित रहेगा। करियर में टीम का नेतृत्व करना आज आपके लिए लाभकारी होगा।

  • Punjab News : अवैध हथियारों सहित लुटेरे गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : अवैध हथियारों सहित लुटेरे गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः नशीले पदार्थों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लुटेरे गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई SHO  सतपाल सिंह की टीम द्वारा लगाए गए एक विशेष नाके के दौरान की गई है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

    आरोपियों के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल, एक ‘खंडा’ (घातक हथियार) और अन्य धारदार हथियार (तलवारें आदि) बरामद किए गए हैं। ये आरोपी नंगल (बटाला), अबोवाल और कोटला नोध सिंह जैसे अलग-अलग इलाकों से ताल्लुक रखते हैं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए DSP दविंदर सिंह बाजवा ने कहा कि “कल हमें एक बड़ी सफलता मिली। यह एक संगठित आपराधिक गिरोह था,  जिसके तार जेलों में बंद अपराधियों से भी जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हम इनका रिमांड लेंगे और आगे की पूछताछ करेंगे,  ताकि जेलों में बैठे इनके सरगनाओं तक भी पहुंचा जा सके।

    पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके में लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। अब यह देखना बाकी है कि पूछताछ के दौरान और कौन से बड़े खुलासे होते हैं।

  • स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन

    स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने आज विधानसभा सचिवालय में वर्ष 2026 के लिए पंजाब विधानसभा डायरी का आधिकारिक उद्घाटन किया। स्पीकर संधवां ने जोर देते हुए कहा कि सचिवालय ने वर्ष 2026 की इस डायरी के संस्करण को एक व्यापक संस्थागत संसाधन के रूप में तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह डायरी विधायी जिम्मेदारियों को सुव्यवस्थित ढंग से संगठित करने के लिए तैयार की गई है, ताकि सदस्यों और अधिकारियों को दैनिक संसदीय कार्यों के साथ-साथ दीर्घकालिक रणनीतिक योजना के लिए एक प्रभावी साधन उपलब्ध कराया जा सके।

    स्पीकर ने कहा, “यह प्रकाशन एक दैनिक योजनाकार के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा। यह महत्वपूर्ण जानकारी का एक आवश्यक संग्रह है, जो आने वाले वर्ष के दौरान विधायी कार्यों के कुशल संचालन में सहायक सिद्ध होगा।” इस समारोह में स कुलवंत सिंह पंडोरी, विधायक (एम.एल.ए.), राम लोक खटाना, सचिव, पंजाब विधानसभा, स्पीकर के सचिव सुरिंदर सिंह मोती तथा स्पीकर के ओ.एस.डी. मनिंदर सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डायरी-2026 पंजाब विधानसभा के एक वर्ष के सभी प्रशासनिक और विधायी कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण और उपयोगी साधन सिद्ध होगी।

  • Himachal News: ऊना में 30 मार्च को लगेगी पेंशन अदालत

    Himachal News: ऊना में 30 मार्च को लगेगी पेंशन अदालत

    ऊना/सुशील पंडित: डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी  कि ऊना मंडल में पेंशन अदालत 30 मार्च को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान डाक पेंशनभोगियों और डाक फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों व समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

    भूपिंदर सिंह ने कहा कि यदि किसी की पेंशन संबंधी शिकायत है तो उसे कार्यालय अधीक्षक डाकघर ऊना को 30 मार्च, दोपहर 1 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें।

  • प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट जनहित और संतुलित विकास का दस्तावेज:देशराज गौतम

    प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट जनहित और संतुलित विकास का दस्तावेज:देशराज गौतम

    ऊना/सुशील पंडित: जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देशराज गौतम ने प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए इसे जनहित और संतुलित विकास का दस्तावेज करार दिया। मंगलवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद सरकार ने दूरदर्शिता दिखाते हुए ऐसा बजट पेश किया है, जिसमें समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, महिला, युवा और कर्मचारी की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। गौतम ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि प्रदेश के समग्र और समावेशी विकास की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करता है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही किसानों और पशुपालकों के लिए राहतकारी कदम उठाए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।

    उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए किए गए प्रावधानों को भी राहतभरा बताते हुए कहा कि सरकार ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को समझते हुए सकारात्मक पहल की है। गौतम ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया गया जोर प्रदेश के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा बजट की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का रवैया हमेशा नकारात्मक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश के विकास कार्यों में बार-बार बाधा डालने का प्रयास किया है और अब भी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। गौतम ने केंद्र की भारत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल को मिलने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को बंद करना प्रदेश के हितों के खिलाफ है।

    उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं की चुप्पी उनकी दोहरी नीति को उजागर करती है। गौतम ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव लाएगा और प्रदेश की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामरेड जगत राम शर्मा, तिलक राज सैनी, परवीन दुआ, विजय आंगरा, अशोक सैनी, हेमराज सैनी, दौलत राम, आशीष शर्मा, अशोक चौधरी, पवन कुमार, अभिषेक शर्मा, सुरेश शर्मा, पंकज शर्मा व निखिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Himachal News: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

    Himachal News: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

    ऊना/दिल्ली/​सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को “सरकार के प्रमुख के रूप में” जनसेवा का एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए हार्दिक बधाई दी।

    उनके सुदृढ़ नेतृत्व को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया, वहीं इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत और सार्थक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की हुई।  हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विपक्ष इस आर्थिक संकट से निपटने के लिए रचनात्मक चर्चा और सही दिशा में उठाए गए कदमों के लिए अपना पूरा समर्थन देने को तैयार है।

  • Punjab News: गगनदीप सिंह रंधावा का हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Punjab News: गगनदीप सिंह रंधावा का हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    अमृतसरः DM गगनदीप सिंह रंधावा का अंतिम संस्कार अमृतसर के दुर्गियाना शिवपुरी श्मशान घाट में किया गया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के कई नेता भी मौजूद थे।

    इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा, BJP पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समेत कई नेता श्मशान घाट पहुंचे और गगनदीप सिंह रंधावा को श्रद्धांजलि दी। मौके पर मौजूद लोगों ने गगनदीप सिंह रंधावा की याद में श्रद्धांजलि दी और परिवार के साथ अपना दुख साझा किया।