Blog

  • ट्रक और कार में छिपाकर ला रहे थे नशा, 1928 किलो डोडा पोस्त सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ट्रक और कार में छिपाकर ला रहे थे नशा, 1928 किलो डोडा पोस्त सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कैथलः हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत कैथल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) ने दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक और उसकी एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार से 95 कट्टों में कुल 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम सिंह की टीम दिल्ली-कटरा हाईवे पर गश्त कर रही थी।

    इसी दौरान सूचना मिली कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार और उसके पीछे चल रहा ट्रक भारी मात्रा में डोडा पोस्त लेकर पंजाब जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव सिणद के पास हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखकर क्रेटा चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों वाहनों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान क्रेटा कार की डिग्गी से 5 कट्टों में 101 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। वहीं ट्रक के केबिन के पीछे बनाए गए गुप्त हिस्से से 90 कट्टों में 1827.100 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। दोनों वाहनों से कुल 95 कट्टों में 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

    डीएसपी ने बताया कि क्रेटा कार में सवार रवि कुमार निवासी पातड़ा, करनैल सिंह निवासी गांव मरोड़ी, नरेश उर्फ नेशी निवासी निर्मलकोट (साधमाजरा) तथा सुखविंद्र सिंह उर्फ बिंदु निवासी गांव मरोड़ी, जिला पटियाला, जबकि ट्रक में सवार हरविंद्र सिंह निवासी गांव रतनहेड़ी, जिला पटियाला तथा गुरजैंट निवासी समाना, जिला पटियाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद डोडा पोस्त की कीमत करीब 3 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी दसवीं से भी कम पढ़े लिखे हैं। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। ट्रक व गाड़ी को मौके से बरामद कर लिया। गाड़ी का नंबर दिल्ली व ट्रक हरियाणा नंबर का है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

  • Punjab News: पड़ोसियों से तंग आकर और पुलिस की ढीली कार्रवाई से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: पड़ोसियों से तंग आकर और पुलिस की ढीली कार्रवाई से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट के गांव लक्ष्मीपुर उताड़ से युवक ने जहरीली वस्तु पीकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पिछले लंबे समय से 2 पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद के कारण युवक ने परेशान होकर खौफनाक कदम उठाया है। 21 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने 30 जून को सोशल मीडिया पर लाइव होकर जहरीली वस्तु पी ली और उसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की कि उसे गांव के ही कुछ लोग तंग परेशान कर रहे हैं। जहरीली दवा पीने के बाद अस्पताल में युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    मृतक युवक गुरप्रीत सिंह के पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि 10 से 12 साल पहले उन्होंने जमीन आरोपियों से खरीदी हुई थी और वहां रह रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ के युवकों की संख्या काफी ज्यादा होने के कारण अक्सर ही रास्ते में आते-जाते उन्हें तंग परेशान करते रहते थे और पड़ोसी उन्हें बेइज्जत करके और उनके साथ मारपीट करके कई बार मामला पुलिस तक दर्ज करा चुके थे, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो पड़ोसियों द्वारा एक बार फिर गुरप्रीत सिंह की मां के साथ गलत हरकतें की गईं और उनकी भी मारपीट की गई।

    जिससे तंग आकर गुरप्रीत सिंह ने एक वीडियो बनाया और जिसमें उसने अपनी कहानी बयां की कि किस तरह उसके परिवार को पीटा जा रहा था और परिवार को तंग परेशान किया जा रहा था। उससे खफा होकर उसने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक गुरप्रीत सिंह द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया। जब परिवार को पता लगा तो गुरप्रीत सिंह को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था और उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    परिवार का कहना था कि अक्सर ही पड़ोसी उन्हें लगातार तंग परेशान और मारपीट करते रहते थे और गुंडागर्दी करते थे। उनका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। यदि वे घर में ही रहते तो पड़ोसियों द्वारा उनके साथ बदतमीजी करते और मारपीट करते। पुलिस द्वारा कई बार मामला दर्ज भी कराया जा चुका है, लेकिन आरोपियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती थी, जिसके चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। वहीं थाना ममदोट पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर 12 के करीब लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: नहर में गंदा पानी फेंककर शरारती अनसर पानी को कर रहे दूषित, पार्षद ने उठाई मांग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नहर में गंदा पानी फेंककर शरारती अनसर पानी को कर रहे दूषित, पार्षद ने उठाई मांग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कालिया कॉलोनी के पीछे स्थित गदाईपुर नहर में गंदा पानी फेंककर उसे दूषित किए जाने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 1 के पार्षद आशू शर्मा ने इस संबंध में नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व लगातार नहर में गंदा पानी डाल रहे हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

    पार्षद आशू शर्मा ने नगर निगम कमिश्नर और जालंधर के मेयर से मामले की गंभीरता से जांच कराने तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नहरों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें तथा ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।

  • Punjab News: किसानों ने खोला मोर्चा, आज करेंगे Toll plaza Free

    Punjab News: किसानों ने खोला मोर्चा, आज करेंगे Toll plaza Free

    लुधियानाः भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीते दिन किसानों द्वारा भारत-अमेरिका ढील को लेकर मोहाली से चंडीगढ़ तक बाइक रैली की गई थी। वहीं आज किसानों द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा 4 घंटे तक फ्री करने का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहनों को बिना टोल शुल्क के निकाला जाएगा। इसको अलावा जिले के दूसरे टोल प्लाजा भी फ्री किए जाएंगे। दरअसल, लैंड पूलिंग नीति, भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में किसानों ने ऐलान किया है।

    किसान नेताओं का कहना है कि लैंड पूलिंग नीति लागू से प्रदेश की उपजाऊ कृषि भूमि कॉरपोरेट घरानों के हाथों में जाने का खतरा है। उन्होंने सरकार से इस नीति को तुरंत रद्द करने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि यह नीति कृषि और किसानों के हितों के खिलाफ है। यूनियन ने केंद्र सरकार से भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से बाहर आने की भी मांग की है। किसान नेताओं का कहना है कि इस तरह के समझौते देश के किसानों, कृषि क्षेत्र और खाद्य सुरक्षा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। किसान संगठन ने लोगों से आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने की अपील की है।

  • Punjab News: Satluj Movie को लेकर गरमाया मुद्दा, बिट्टू के बयान पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उठाए सवाल

    Punjab News: Satluj Movie को लेकर गरमाया मुद्दा, बिट्टू के बयान पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उठाए सवाल

    चंडीगढ़ः पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, सतलुज फिल्म को लेकर केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू लगातार सवाल खड़े कर रहे है। वहीं अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह बिट्टू के बयान पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा है कि इतिहास से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है, लेकिन अतीत की घटनाओं को वर्तमान में लोगों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सोशल मीडिया पर मरे हुए क्लीन-शेव लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर बेवजह इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

    फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर चल रहे विवाद के बारे में कैप्टन ने कहा कि घटनाओं को एकतरफा ढंग से नहीं, बल्कि पूरे संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर करीब 25 हजार लोग मारे गए हैं तो 1,800 पुलिसकर्मी भी आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद हुए हैं। इसके अलावा हजारों बेगुनाह नागरिक भी अपनी जान गंवा बैठे। दोनों पक्षों द्वारा हुई ज्यादतियों की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि पता नहीं किसने फिल्म हटाई है। फिल्म पंजाब में जगह-जगह दिखाने के बारे में कैप्टन ने कहा कि इससे भाजपा या कांग्रेस को कोई राजनीतिक लाभ नहीं होगा।

    उनका दावा था कि शिरोमणि अकाली दल, वारिस पंजाब और अकाली दल (पुनर्जीवन) इस मुद्दे से लाभ उठाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद ही लोगों में इसके प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि वह लापता हुए लोगों के सबूत इकट्ठा कर रहे थे और इसमें कुछ भी गलत नहीं था। उन्होंने कहा कि अतीत को स्वीकार करना और उससे सीखना जरूरी है, लेकिन नई पीढ़ी को पुरानी घटनाओं के आधार पर भड़काना खतरनाक साबित हो सकता है। आतंकवाद के दौर में भी पंजाब में हिंदू और सिख समुदाय एकजुट रहे थे। कैप्टन ने पूर्व पुलिस प्रमुख केपीएस गिल का बचाव करते हुए कहा कि आतंकवाद खत्म करने में उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

  • Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर सिंह, थानों का किया औचक निरीक्षण, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक्शन मोड में आए CP सतिंदर सिंह, थानों का किया औचक निरीक्षण, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में बढ़ रही क्राइम व्यवस्था पर काबू पाने के लिए पुलिस कमिशनर एक्शन मोड में आ गए है। लगातार दो दिन से पुलिस पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह देर रात औचक निरीक्षण कर रहे है। वहीं देर रात शहर के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर के अचानक थानों में पहुंचने से वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने थानों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाना तथा पुलिस कर्मचारियों की सतर्कता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत और समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और देर रात ड्यूटी पर रहने वाले पुलिस वालो का हौसला बढ़ाया हैं कि वह अच्छी तरह से ड्यूटी करे।

  • Punjab News: मां-बेटी को बंधक बना 30 तोले सोना नगदी सहित अन्य सामान लेकर लुटेरे फरार

    Punjab News: मां-बेटी को बंधक बना 30 तोले सोना नगदी सहित अन्य सामान लेकर लुटेरे फरार

    तरनतारनः विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव नौरंगाबाद में लूट की घटना सामने आई है। जहां पूर्व सैनिक बलदेव सिंह के घर की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए लुटेरे घर में मां-बेटी को बंधक बनाकर नगदी और गहनों सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित गांव नौरंगाबाद निवासी बलदेव सिंह करीब 2 माह पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वह घरेलू काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। रात तक वह नहीं लौटे। पत्नी बलजिंदर कौर अपनी विवाहित बेटी अनमोलदीप कौर व दोहती समेत खाना खाकर रात साढ़े 9 बजे एक कमरे में सो गए।

    रात 11 बजे घर की बाहरी दीवार फांदकर तीन लुटेरे घर में दाखिल हुए और घर की रसोई में जाकर छिप गए। बलजिंदर कौर पानी लेने कमरे से बाहर निकली तो लुटेरों ने उसे घेरा व कमरे में ले गए और वहां सो रही अनमोलदीप कौर के साथ बलजिंदर कौर को भी बांध दिया। पीड़िता के मुताबिक लुटेरों ने पूर्व सैनिक बलदेव सिंह की पगड़ी लेकर दोनों (मां-बेटी) को बांधा। अनमोलदीप कौर की 5 वर्षीय बेटी डर के मारे रोती रही।

    लुटेरों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहते सभी कमरों की तलाशी ली। करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहे लुटेरों ने अलमारी से 30 तोले सोने के गहने, सवा लाख की नकदी, बुलेट बाइक, 3 मोबाइल, कीमती घड़ियां, रसोई से गैस वाला चूल्हा व घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी लूटकर ले गए। बलजिंदर कौर ने बताया कि सुबह होते ही पुलिस को सूचित किया गया। थाना सदर से एएसआइ इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे व कार्रवाई का भरोसा दिया। डीएसपी हरिंदर सिंह ने कहा कि लुटेरों की पहचान लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पूर्व सैनिक बलदेव सिंह द्वारा बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। आरोपितों को जल्द दबोच लिया जाएगा।

     

     

  • ईरान-अमेरिका तनाव के चलते बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी गिरे धड़ाम

    ईरान-अमेरिका तनाव के चलते बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी गिरे धड़ाम

    नई दिल्लीः ईरान-अमेरिका तनाव से शेयर बाजार में फिर से गिरावटर देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 526.35 अंक (0.68%) का गोता लगाकर 77,090.05 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142.70 अंक (0.59%) टूटकर 24,100 के स्तर से नीचे 24,068.30 पर आ गया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी का असर शेयर बाजार पर साफ दिख रहा है। बाजार में बिकवाली का दबाव ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर पर सबसे ज्यादा रहा। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

    वहीं, ऑटो सेक्टर के शेयरों में भी करीब 1% की कमजोरी रही। अगर शेयरों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी (L&T), एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे। बाजार में आई इस अचानक गिरावट का सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और कच्चे तेल का महंगा होना है। दरअसल,अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका मिडिल ईस्ट के सबसे अहम समुद्री रूट होर्मुज स्ट्रेट पर नौसेना की नाकाबंदी फिर से लागू करेगा और वहां से गुजरने वाले कार्गो पर 20% टैक्स वसूला जाएगा। इस बयान के बाद वहां युद्ध जैसा तनाव बढ़ गया है और कच्चे तेल के दाम अचानक बहुत ज्यादा उछल गए हैं।

    मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका और ट्रंप की नाकाबंदी की चेतावनी के तुरंत बाद, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 10-11% का भारी उछाल आया है। कच्चा तेल उछलकर $83 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिससे दुनिया भर के बाजारों में हड़कंप मता हुआ है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का डर हो पैदा हो गया है, इसी घबराहट में निवेशकों ने शेयर बाजार से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया जिससे बाजार धड़ाम हो गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी के लिए 24,000 का स्तर काफी अहम है। अगर बाजार इस स्तर के नीचे जाता है, तो यह 23,800 तक गिर सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 24,300 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो इसमें फिर से तेजी की उम्मीद बन सकती है।

     

  • Punjab News: अकाली दल के वरिष्ठ नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

    Punjab News: अकाली दल के वरिष्ठ नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

    मानसाः जिले के बरेटा कस्बे में गोलियां चलने की घटना सामने आई। जहां मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह काला जवंदा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और उनकी जान लेने की कोशिश की। इस घातक हमले में अकाली नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना के दूसरे अस्पताल रैफर कर दिया गया।

    दलवीर सिंह बरैटा की अनाज मंडी में आढ़ती का काम करते हैं। बीती शाम वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कि मंडी के नज़दीक छिपे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दलवीर सिंह वहीं गिर पड़े, जबकि हमलावर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग और व्यापारी मौके पर जुट आए और खून से लथपथ अकाली नेता को बुढलाडिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

    वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, पर गहरी चोटों और अधिक खून बहने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी रही, जिस पर उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकेबंदी और चेकिंग बढ़ा दी है। अधिकारियों के मुताबिक इस कांड के मकसद का पता लगाने के लिए चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं।

  • आज का राशिफल, 14 जुलाई 2026

    आज का राशिफल, 14 जुलाई 2026

    आज पुनर्वसु नक्षत्र की ताजी एनर्जी हर राशि में कल की आर्द्रा की थकान के बाद एक राहत लेकर आई है। जो मामले कल उलझे थे, वो आज सुलझने लगेंगे। तीनों ग्रह पुनर्वसु में होने से आज बातचीत में जबरदस्त ऊर्जा रहेगी। गुरू पुष्यामृत योग का लाभ भी मिलेगा। तुला, मकर और मीन राशि वालों के लिए आज परिवार का साथ और बड़ों का आशीर्वाद सुखद परिणाम लाएगा। मीन राशि वालों को भाग्य का साथ भी मिलेगा। तारों-सितारों की बदलती चाल के आधार पर आइए जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशि: भाई-बहन से बातचीत आज फलदायी रहेगी, छोटी यात्रा शुभ है। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कल की उथल-पुथल के बाद एक ताजी राहत लेकर आया है। भाई-बहन के साथ कल जो बात अटकी थी, वो आज एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। बातचीत में आज एक ऐसी ताजी और असरदार एनर्जी है, जो कल नहीं थी। छोटी यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है। कंधों की थकान कल से कम होगी। लेखन या कम्युनिकेश का कोई पुराना काम आज आगे बढ़ाएं। आर्थिक मामले स्थिर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ शाम को कुछ अच्छा समय बिताएं। भाई-बहन से भी आज काम की बात हो सकती है।

    वृष राशि: कोई पुराना काम आज आगे बढ़ सकता है। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन धन और परिवार के मामले में कल से बेहतर है। पैसों में एक ताजी और सकारात्मक एनर्जी आई है। खान-पान में आज कुछ स्वादिष्ट और अच्छा भोजन करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बैठकर भोजन करें। आंखों की थकान कल से कम होगी, लेकिन स्क्रीन से थोड़ी दूरी बनाए रखना आज भी जरूरी है। आवाज आज बेहतर और असरदार रहेगी। कल परिवार में जो तनाव था, वो आज ताजी गर्माहट में बदल जाएगा। जमीन या संपत्ति का कोई पुराना काम आज आगे बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गर्मजोजशी और सकारात्मक एनर्जी है।

    मिथुन राशि : सिर का भारीपन कम होगा। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कल की गहरी उथल-पुथल के बाद एक बड़ी राहत है। मन में आज एक ऐसी ताजी और सकारात्मक एनर्जी है, जो कल बिल्कुल नहीं थी। सिर का भारीपन कम होगा। कल जो सपना टूटा हुआ लग रहा था, वो आज फिर से जीवंत होने लगेगा। खान-पान में कुछ ताजा और पौष्टिक करें। आंखों को आज भी थोड़ा आराम दें। पैसों में गुरू का शुभ साथ जारी है। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। करियर में एक ताजा कदम आगे बढ़ाने का मौका है। पार्टनर के साथ अधिकार जताने वाला व्यवहार न करें। इसके बजाय चीजों को थोड़ा प्यार से हैंडल करने की कोशिश करें।

    कर्क राशि: शुभ और अच्छी खबर आ सकती है। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन एकांत और आत्मचिंतन के लिहाज से बेहद शुभ है। एकांत में कल की सफाई के बाद आज एक ऐसी ताजी और उपचारात्मक शांति है, जो मन को भर देती है। नींद आज बेहद अच्छी और गहरी आएगी, जल्दी सोने की कोशिश करें। विदेश से कोई शुभ और अच्छी खबर आ सकती है। खर्चों पर नजर रखें, लेकिन घबराएं नहीं। बृहस्पति व्यक्तित्व को बहुत गंभीर बना रहे हैं। करियर में लाभ में एक ताजी हलचल है। कल जो भारीपन लग रहा था, वो आज कम होने लगेगा। जीवनसाथी के साथ शांत और अच्छा समय बिताएं।

    सिंह राशि: पुराने मित्र से काम की बात होगी। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और मित्रों के मामले में बेहतर और ताजगी से भरने वाला है। कल नेटवर्किंग में जो अटकाव था, वो आज खुलने लगेगा। किसी पुराने मित्र से आज काम की बातचीत हो सकती है। कोई नया आइडिया मिल सकता है या धन लाभ भी हो सकता है। पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। बड़े भाई-बहन से भी शुभ बात हो सकती है। शुक्रदेव व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने के साथ ही आपको व्यावहारिक ज्ञान भी दे रहे हैं। करियर में आज कुछ नया कदम आगे बढ़ाने का मौका है। जीवनसाथी के साथ शाम को कुछ खास करें।

    कन्या राशि: करियर में आज कुछ राहत मिलेगी। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में बहुत बेहतर है। काम में कल जो अचानक उलझन आई थी वो आज एक ताजी और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। बॉस या किसी वरिष्ठ से आज बात करने का माहौल कल से कहीं अनुकूल है। सरकारी काम में भी एक हलचल हो सकती है। लग्नेश की एनर्जी आज पुराने काम को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। धर्म-कर्म के काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर एनर्जी है। सेहत का ध्यान रखें। करियर में नया बड़ा एग्रीमेंट 24 जुलाई बाद, लेकिन पुरानी बात आज आगे बढ़ाएं।

    तुला राशि: भाग्य का साथ मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और धर्म के मामले में कल से बहुत बेहतर है। भाग्य में आज एक सकारात्मक उम्मीद जगेगी जो कल नहीं थी। किसी गुरू या बड़े का आशीर्वाद आज विशेष रूप से फलदायी होगा, मिलने का मौका न चूकें। कल जो लंबी यात्रा का प्लान अटका था, वो आज एक नई दिशा में बढ़ सकता है। शारीरिक थकान कम होगी। करियर में भी आपका ज्ञान न सिर्फ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा, बल्कि सहयोगियों के ऊपर भी प्रभाव डालेगा। जीवनसाथी के साथ शाम को कुछ समय बिताएं।

    वृश्चिक राशि: छुपे मामलों में सामने आई बात सुलझ सकती है। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों के लिहाज से कल से बहुत बेहतर है। बीमा, आयकर या कोई पुराना दस्तावेज से जुड़ा कोई काम, जो कल उलझा था वो आज सकारात्मक दिशा में बढ़ सकता है। कल जो रहस्यमय बात सामने आई थी, उसे लेकर आज मन थोड़ा हल्का होगा। साझेदारी में स्थिरता बनी हुई है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आज सकारात्मक बातचीत हो सकती है। करियर में पुराने काम पर ध्यान दें।

    धनु राशि: जीवनसाथी के आज शांति से मुद्दे सुलझाएं, रिश्ते में ताजगी आएगी। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में बेहतर है। कल जीवनसाथी के साथ जो तनाव था, वो आज एक ताजी और सकारात्मक एनर्जी में बदलेगा। शांति से बात करें, माहौल आज अनुकूल है। व्यापारिक साझेदार के साथ भी कोई पुरानी बात आज आगे बढ़ सकती है। पीठ के निचले हिस्से का दर्द या थकान आज कम होगी। सेहत का पाया स्थिर रहेगा। आज लोगों से मिलना और बात करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। संपर्क भी बनेंगे और कोई प्रेरणादायक विचार भी मिल सकता है।

    मकर राशि: जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और नौकरी के मामले में बेहतर है। सेहत में एक ताजी और हीलिंग वाली एनर्जी आई है, पेट और पाचन की तकलीफ कल से कम होगी। कुछ नई और स्वस्थ आदत आज से शुरू करें, यह लंबे समय तक काम आएगी। नौकरी में कल की उलझन के बाद आज एक ताजा और सकारात्मक कदम आगे बढ़ाने का मौका है। पालतू जानवर के साथ आज थोड़ा अच्छा वक्त बिताएं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी विषय पर चर्चा करने से उसका हल भी मिल सकता है।

    कुंभ राशि: प्रेम में नई शुरुआत होगी। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम, रचनात्मकता और संतान के मामले में नई ऊर्जा लेकर आया है। बच्चों के साथ आज शाम को कुछ समय मनोरंजन के लिए जरूर निकालें। प्रेम संबंध में कल जो तनाव था, वो आज एक ताजी और सकारात्मक ऊर्जा में बदल गया है। रचनात्मक काम में आज नई प्रेरणा और उत्साह आएगा, उसे काम में लगाएं। धन के मामले में स्थिरता के साथ आप आगे बढ़ेंगे करियर में भी एक ताजी हलचल आएगी। जीवनसाथी के साथ शाम को कुछ खास करें।

    मीन राशि: वाहन सुख मिल सकता है। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। घर में आज एक ताजी और सकारात्मक गर्माहट है। मां से आज बात करें, माहौल बेहद अनुकूल है। जमीन या संपत्ति का कल जो मामला उलझा था, वो आज एक नई दिशा में बढ़ सकता है। वाहन सुख मिल सकता है। आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा कर सकते हैं। रचनात्मक काम करने से आज मन को सुकून मिलेगा। करियर में एक ताजी और सकारात्मक हलचल होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।