Blog

  • इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 104 पद

    इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 104 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट, लिमिटेड शिमला द्वारा 104 पद (नियमित) अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 80 पद सिक्योरिटी गार्ड, 20 पद सुपरवाइज़र और 4 पद एचआर के शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब व 6 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 36 वर्ष व प्रतिमाह वेतन 12 से 22 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड व दो पासपोर्ट साइज़ फोटो व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • ऊनाः अवैध खनन करने पर 25 हजार जुर्माना

    ऊनाः अवैध खनन करने पर 25 हजार जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस ने मंगलवार को अवैध खनन में लिप्त एक वाहन पर 25000 रु जुर्माना लगाया है। पुलिस की दैनिक चालान गतिविधि में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 107 वाहनों के भी चालान किए। उनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिससे पुलिस को 18100 रु कमाई हुई है। पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों का चालान किया है।
  • धमांदरीः खेत में काम कर रही महिला के साथ मारपीट

    धमांदरीः खेत में काम कर रही महिला के साथ मारपीट

    ऊना/सुशील पंडित : धमांदरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने में दी शिकायत में धमांदरी निवासी सोमा देवी पत्नी ज्ञान चन्द ने दावा किया है कि मंगलवार को जिस समय वह अपने खेतों में बिजाई कर रही थी तब उसके ही गांव की रहने वाली आशा देवी पत्नी शेर सिंह व अन्य ने उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
  • कोटलाः बाबा बाल जी मंदिर के पास बुजुर्ग से स्नैचिंग

    कोटलाः बाबा बाल जी मंदिर के पास बुजुर्ग से स्नैचिंग

    ऊना-सुशील पंडित : ऊना में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब चोरों ने एक वृद्ध महिला को अपना निशाना बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटला खुर्द के वार्ड नंबर चार निवासी रक्षा देवी पत्नी मंगत राम जिस समय बाबा बाल जी के राधाकृष्ण मंदिर माथा टेकने जा रही थी तब दो बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग से घालुवाल का रास्ता पूछा। इसमें एक बाइक सवार हाथ से इशारे करते हुए खेत से बाहर आया और दूसरा बाइक के ऊपर बैठा था। जैसे ही युवक बुजुर्ग महिला के पास जाकर पता पूछने लगा और महिला रास्ता बताने लगी तो उसने माता के कानों में पहनी सोने की बालियां झपट लीं। इससे पहले कि बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती चोर तेज रफ्तार से भाग खड़े हुए। सहमी रक्षा देवी ने जब आस पास के लोगों और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तबतक बाइक सवार इलाके से बाहर निकल चुके थे। पुलिस ने अज्ञात युवकों के ऊपर भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर अपराधियों की तालाश शुरू कर दी है।
  • मजाराः बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

    मजाराः बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के मजारा (सनोली) गांव में मंगलवार को एक मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में शिकायत देने वाले जसबीर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने दावा किया है कि मंगलवार शाम को जब उसका बेटा साइकिल से अपने घर वापस आ रहा था तब संतोषगढ़ में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकल सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने जसबीर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
  • Jharkhand के CM Champai Soren ने दिया इस्तीफा, Hemant Soren बन सकते हैं CM

    Jharkhand के CM Champai Soren ने दिया इस्तीफा, Hemant Soren बन सकते हैं CM

    झारखंड: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हाल ही मे जेल से बाहर आए है। जेल से छूटने के बाद एक बार फिर झारखंड की राजनीति में बड़ी उल्ट फेर होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर से हेमंत सोरेन वापसी कर सकते हैं। खबर है क‍ि वर्तमान सीएम चंपई सोरेन राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलें और अपना इस्तीफा सौंप चुके है। बताया जा रहा है कि जल ही हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिल कर सीएम पद पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे । 28 जून को धन शोधन के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने से पहले हेमंत सोरेन पांच महीने तक बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहे थे।यह तीसरी बार होगा, जब हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे, जिसे 2000 में बिहार से अलग कर बनाया गया था। चंपई सोरेन को यूपीए समन्वय समिति के अध्यक्ष और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।
  • अप्पर अंदौराः महिला से मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज

    अप्पर अंदौराः महिला से मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब तहसील के अप्पर अंदौरा गांव की एक महिला ने एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। रामवंती पत्नी विजय कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 14 मार्च 2024 को अप्पर अंदौरा के रहने वाले राजेश कुमार पुत्र कुलदीप चंद ने पुराने जमीनी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने अब तीन महीने बाद आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।
  • देहलां- मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर क्रॉस केस

    देहलां- मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर क्रॉस केस

    ऊना/ सुशील पंडित : लोअर देहलां में तीस जून को हुए झगड़े में मैहतपुर पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले महीने के आखिरी दिन वार्ड नंबर 7 के रहने वाले तिलक राज पुत्र सुदर्शन कुमार व विशाल चौधरी पुत्र रामपाल में झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद दोनों परिवार पुलिस थाने पहुंचे जहां रामपाल की बेटी ने तिलक राज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और तिलक राज ने रामपाल के बेटे विशाल के ऊपर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों की शिकायतों के ऊपर कार्रवाई करते हुए तिलक राज और विशाल चौधरी के ऊपर मारपीट, गाली गलौच, रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी के मामले दर्ज कर लिए हैं। इन दोनों पक्षों के बीच कोई पुराना जमीनी विवाद अब हिंसक रूप लेता जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
  • Jalandhar: CM Bhagwant Mann ने AAP कैंडिडेट के हक में निकाला Road Show, देखें Live

    Jalandhar: CM Bhagwant Mann ने AAP कैंडिडेट के हक में निकाला Road Show, देखें Live

    जालंधर, ENS: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आप कैंडिडेट महिंदर भगत के हक़ में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान सीएम मान ने विपक्ष द्वारा आप पार्टी पर लगाए गए झूठे और बेबुनियाद आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि यदि उन्होंने पैसे कमाने होते, तो मैं भगवान द्वारा दी गई कला को छोड़ कर लोगो की सेवा करना न चुनता।

    सीएम मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वेस्ट ने दो बार आप पार्टी के कैंडिडेट को जिताया। दोनों ने ही आप पार्टी को धोखा दिया। एक को तो लोगो ने फ्री कर दिया है अब दूसरे की बारी है। इस बार मै महिंदर भगत को लेकर आया हूँ। सीएम मान ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चो को पढ़ाओ नौकरी देना मेरा काम है। नौकरी का पात्र छात्रों के घर पर आएगा।

    इस दौरान आप कैंडिडेट महिंदर भगत ने सीएम मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप पार्टी ने हमेशा लोगो के हित में काम किया है। उन्हें यकीन है कि लोग इस बार वेस्ट से पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

  • Punjab: नशे की ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार लगातार दावा कर रही है कि पंजाब में नशा खत्म हो गया है, लेकिन वहीं पंजाब में नशे के चलते आए दिन युवाओं की मौत हो रही है। वहीं आज अमृतसर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई। ताजा मामला अमृतसर कैंट से सामने आया है, जहां आज 24 साल के संजू की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

    क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके क्षेत्र में सरेआम नशा बिक रहा है। लोगों का आरोप है कि नशे की होम डिलीवरी हो रही है, लेकिन प्रशासन इस क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाया जाएगा, लेकिन इस क्षेत्र के हालात नशे के चलते खराब हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से इलाके में नशे को खत्म करने की अपील की है।

    इस मौके पर थाने के पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि संजू नामक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि गर्मी की काफी है, ऐसे में उन्हें नहीं पता कि वह गर्मी के कारण बेहोश हो गया है, जिसके बाद उसे पंखे के नीचे लेटाया गया और 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई है और अस्पताल लेकर जाया जा रहा है।