Blog

  • हिमाचल मे गिरी कांग्रेस की सरकार, BJP ने जश्न मना किया दावा, देखे वीडियो

    पंचकूला : हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों पार्टियों को 34-34 वोट मिले। जिसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया गया। इसकी औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है। 


    वहीं विधानसभा के बाहर भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के समर्धन जित का दावा कर रहे है। अभिषेक मनु सिंघवी हार गए है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को कंधो पर उठा कार्यकर्ता खुशी  मना रहे है। बीजेपी और कांग्रेस को  34-34 वोट मिले। इसके बाद पर्ची के आधार पर आखिरी फैसला किया जाएगा। ऐसे में अगर हर्ष महाजन जीत जाते हैं, तो कांग्रेस की सरकार गिरना हिमाचल में तय है।

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य में कांग्रेस की सरकार गिरने का बढ़ा खतरा, CM का आया बयान, देखें वीडियो

    शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन जीत गए हैं। बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए। शुरूआती जानकारी के मुताबिक दोनों को 34-34 वोट मिले। जिसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया गया। इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। वहीं विधानसभा के बाहर भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

    वहीं कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है। हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों के भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग की।

    कांग्रेसी विधायकों में सुजानपुर के राजेंद्र राणा, धर्मशाला के सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ के देवेंद्र भुट्टो, बड़सर के आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति के रवि ठाकुर और गगरेट के चैतन्य शर्मा का नाम आ रहा है। ये सभी वोटिंग से पहले सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के बाहर गाड़ी से उतरते ही भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल इनसे मिले। तीन निर्दलीय विधायकों हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह और नालागढ़ के केएल ठाकुर ने भी भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट दी। वहीं इन सभी 9 विधायकों को CRPF की सिक्योरिटी दी गई। जिसके बाद ये सभी पंचकूला के रेस्ट हाउस में पहुंच गए। राज्यसभा चुनाव में सभी 68 विधायकों ने वोट डाला। काउंटिंग शुरू हुई तो भाजपा ने विरोध जताया। जिसके बाद काउंटिंग रोकी गई लेकिन अब नतीजा घोषित कर दिया गया है।

  • पंजाब: रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना: विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को हलका दाखा में तैनात पटवारी जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह दाखा में बतौर कानूनगो के रूप में कार्यरत है। जसबीर को उसके साथ काम करने वाले प्राइवेट व्यक्ति गुरप्रीत सिंह सिंह पर मामला दर्ज किया है। गुरप्रीत अभी फरार है। गुरप्रीत सिंह पर 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। SSP विजीलेंस रविंद्रपाल सिंह संधू ने कहा कि गांव छपार निवासी हरनेक सिंह सेखों ने मुख्यमंत्री एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त दोनों आरोपियों ने उसकी जमीन का म्यूटेशन दर्ज करने के एवज में 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।

    जांच के दौरान पता चला कि पटवारी के सहयोगी गुरप्रीत सिंह ने 20,000 रुपए की मांग की है, लेकिन जब शिकायतकर्ता ने पटवारी से बातचीत की तो उसने रिश्वत की राशि घटाकर 15,000 रुपए कही। हरनेक सिंह ने गुरप्रीत सिंह और पटवारी जसवीर सिंह के बीच हुई बातचीत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। इससे पहले शिकायतकर्ता ने पटवारी और उसके साथी गुरप्रीत सिंह द्वारा की गई रिश्वत की मांग के संबंध में बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल की थी, ताकि विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करे, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

    SSP संधू ने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन एक्शन-लाइन पर वर्तमान शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान विजिलेंस लुधियाना रेंज द्वारा संदिग्धों और शिकायतकर्ता दोनों की वॉयस रिकॉर्डिंग का फोरेंसिक टेस्ट से मिलान कराया गया। आरोप सही साबित हुए। इस पूछताछ के आधार पर कानूनगो और उनके सहयोगी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आईपीसी की 120-बी के तहत 2024 दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जसवीर सिंह कानूनगो को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।

  • बड़ी खबर: 28 और 29 फरवरी को इंटरनेट रहेगा बंद, आदेश जारी

    जिंद: किसानों आंदोलन के चलते 28 और 29 फरवरी को अंबाला के आसपास इलाकों में सरकार ने इंटरनेट पर लगी पाबंदी बढ़ा दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद ने जारी एक आदेश में कहा कि राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अंबाला और उसके आसपास इलाकों में इंटरनेट सेवा में दो दिन के लिए बंद की जा रही है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों के प्रसार के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग होने की आशंका है।

  • पंजाब :  स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    मोहाली : पंजाब में सरकारी, प्राइवेट एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि 1 मार्च से स्कूल का समय बदल जाएगा। पंजाब सरकार स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों का समय 1 मार्च से 31 मार्च तक बदला गया है। जानकारी के अनुसार सभी स्कूल सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक खुलेंगे और मिडल हाई/सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का समय 8.30 बजे से 2.50 बजे तक होगा।

  • पंजाब: हथियारों सहित गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    बठिंडा: थाना तलवंडी साबो की पुलिस पार्टी ने गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवदीप सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी बाहर से हथियार मंगवा कर आगे सप्लाई करता है। आरोपी से एक पिस्तौल 9 एमएम, 10 कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    एसपी डी अजय गांधी ने  जानकारी देते हुए बताया कि थाना तलवंडी साबो की पुलिस पार्टी को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली कि नवदीप सिंह चट्ठा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जो अवैध हथियारों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से तलवंडी साबो के रेमन रोड इलाके में घूम रहा है। तलवंडी साबो थाने की पुलिस पार्टी ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल 9एमएम सहित 10 कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार आरोपी पर 20 से ज्यादा मुकद्दमें दर्ज है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से ओर खुलासे होने की संभावना है।

  • जालंधरः लखविंदर सिंह रंधावा ने संभाला अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर का एडीशनल चार्ज 

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा तैनात किए गए लखविंदर सिंह रंधावा ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) जालंधर का एडीशनल चार्ज संभाला। पद संभालने करने के बाद अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वपक्षीय विकास के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना तथा ग्रामीण बुनियादी ढांचे के मजबूतीकरण संबंधित प्रोजैक्टों को पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए अपनी डियूटी लगन एवं ईमानदारी से करने को कहा ताकि कोई भी योग्य लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर डिप्टी सी.ई.ओ जिला पार्षद जीनत खेहरा आदि भी मौजूद थे।

  • पब्लिक में धुम्रपान करने वाले 7 लोगों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने सोमवार को खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 7 लोगों के चालान किए हैं। पुलिस ने इनसे जुर्माने के रूप में 700 रूपए भी बरामद किए हैं। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की दैनिक कार्रवाई में यातायात के नियम तोड़ने वाले 62 वाहनों के भी चालान किए गए जिनसे पुलिस ने मौके पर ही 12300 रूपए जुर्माना वसूल लिया। इसके अलावा पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों पर भी 15115 रूपए जुर्माना डाला है।

  • पतंजलि के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, बालकृष्ण को नोटिस जारी 

    नई दिल्लीः पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।  सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि और कंपनी के MD बालकृष्ण को कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने पर अवमानना नोटिस जारी क‍िया है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि आदेशों के बावजूद भी विज्ञापन पब्लिश करना कहीं से भी सही नही है। नवंबर 2023 में पतंजलि आयुर्वेद के विज्ञापनों और उसके स्वामी बाबा रामदेव के बयानों पर आपत्ति जताने वाली इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई थी।

    आयुष मंत्रालय से सुप्रीम कोर्ट ने किया सवाल

    सुप्रीम कोर्ट ने आयुष मंत्रालय से सवाल किया कि इस मामले में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। ये (पतंजलि आयुर्वेद का विज्ञापन) बेहद गंभीर मुद्दा है। हम आगे से पतंजलि के विज्ञापनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएंगे।  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी आंखें बंद करके बैठी है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कोर्ट ने कहा क‍ि सरकार को तत्काल कुछ कार्रवाई करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के डायरेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और पूछा है क‍ि क्यों न उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मुकदमा चलाया जाए। कोर्ट ने इस मामले में तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को अपनी दवाओं के विज्ञापनों पर तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पतंजलि को उसके मैन्युफैक्चर्ड और मार्केट किए गए प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करने से रोक दिया है, इन प्रोडक्ट में अस्थमा, डायबिटीज, मोटापा और इसी तरह की बीमारियों के इलाज का दावा किया गया है।

    सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बातें 

    • सरकार इस मामले में अपनी आंखें बंद करके बैठी है।
    • इस तरह के विज्ञापनों से पूरे देश को गुमराह किया जा रहा है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
    • इस मामले में सरकार को तुरंत ही कोई कार्रवाई करनी चाहिए।
    • पतंजलि को अपनी दवाओं के विज्ञापनों पर तुरंत रोक लगाने का आदेश।

    पूर्व CJI ने लगाई थी फटकार

    तत्कालीन CJI एनवी रमना (अब रिटायर्ड) की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि योग गुरु स्वामी रामदेव बाबा को क्या हो गया है? आखिरकार हम उनका सम्मान करते हैं क्योंकि उन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया। हम सभी योग करते हैं। लेकिन, उन्हें दूसरे तरीकों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। आखिर इसकी क्या गारंटी है कि जिस आयुर्वेद प्रणाली का पालन कर रहे हैं, वो काम करेगा ही? आप विज्ञापन देखिए जिनमें सभी डॉक्टरों पर आरोप लगाए गए हैं, जैसे कि वे हत्यारे या कुछ और हों। बड़े पैमाने पर इस तरह के विज्ञापन दिए गए हैं।

  • गगरेटः चिट्टे के सहित एक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित:गगरेट के एक व्यक्ति से पुलिस को 1.46 ग्राम चिट्टा (हैरोईन) बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के गगरेट के वार्ड नंबर 3 निवासी पंकज कुमार जसवाल पुत्र सीता राम से जब सोमवार को चिट्टा मिला तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध गगरेट थाने में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।