अमृतसरः जिले के हलका मजीठा से दुखद खबर सामने आई है। जहां गांव रामदिवाली में एक घर में लैंटर डाला जा रहा था जो कि अचानक गिर गया। इस मलबे में दबकर 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलकार सिंह पुत्र गुलजार सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मटेवाल कॉलोनी व जसपाल सिंह पुत्र सोखा सिंह निवासी गांव रामदिवाली के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना मतेवाल के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रामदीवाली पर एक जमींदार के घर में लैंटर लगाने का काम खत्म करने के बाद नीचे निगरानी के दौरान एक राजमिस्त्री और दो मजदूर शटरिंग के नीचे एक लकड़ी का बल्ला लगाने लगे, लेकिन बदकिस्मती से बल्ला ठीक करते वक्त पूरी शटरिंग हिल गई और लैंटर नीचे गिर गया। इस हादसे के दौरान मलवा गिरने से एक राजमिस्त्री समेत दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
Blog
-

जालंधर लोकसभा उपचुनावः भाजपा में शामिल हो सकता है अकाली दल का यह विधायक!
जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियां जोड़तोड़ में लगी हुई है। बीते दिन ही आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक सहित दर्जन पार्षद और पूर्व पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अकाली के विधायक सुखविंदर सुखी भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि भाजपा सुखविंदर सुखी को लोकसभा का उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है। बता दें कि बंगा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। विधानसभा चुनाव दौरान इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल से सुखविंदर सिंह सुक्खी ने जीत दर्ज की थी।
-

केंद्र ने किसानों को दी बड़ी राहत: अब एजेंसियों द्वारा इतने फीसदी दाने की खरीद पर नहीं लगेगा वेल्यू कट
चंडीगढ़ः पंजाब में मार्च में हुई बे-मौसमी बारिश के कारण फसलों का काफी नुकसान हुआ था। इस वजह से किसानों को चिंता सता रही थी कि आखिर उनकी फसल कैसे बिकेगी। पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार को लिखे गए पत्र के बाद अब किसानों के लिए राहत की खबर आई है। केंद्र ने फसल की खरीद को लेकर नियमों में थोड़ी राहत दी है। अब पंजाब में छह फीसदी तक सिकुड़े-टूटे दाने पर सीधे एजेंसियां खरीद करेंगी। इसके बाद 18 फीसदी तक वेल्यू कट के साथ राहत मिलेगी। दाने की चमक लस्टर लॉस के मामले में 10 फीसदी तक राहत दी गई है। इसके बाद 80 फीसदी तक वेल्यू कट लगेगा।
पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि उनकी तरफ से इस बारे में केंद्र को लिखा गया था। उन्हें उम्मीद है कि अब फसल की खरीद में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। किसानों को इससे फायदा होगा। खरीद एजेंसियां किसी तरह की आनकानी नहीं कर पाएंगी। इससे पहले 23 मार्च से जब बारिश शुरू हुई थी। उसके बाद पंजाब सरकार ने अपने स्तर पर स्पेशल गिरदावरी शुरू की थी। पहली बार मंत्री, विधायक व अफसर सीधे खेतों में गए थे।
इसमें सामने आया था कि फसल को काफी नुकसान हुआ है। दाना काला पड़ गया है। ऐसे में खरीद प्रभावित होगी, किसानों को नुकसान होगा। इसके बाद पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। साथ ही मांग की थी कि केंद्र की टीमें पंजाब भेजी जाए। साथ ही फसल को हुए नुकसान का सही आंकलन किया जाए। इसके बाद टीमों ने पंजाब के 12 जिलों का दौरा किया। साथ ही जिन एरिया में फसल मंडी में नहीं आई थी वहां पर टीमें खेतों में गई। इस दौरान कुल 165 सैंपल लिए गए। इसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी। इसी रिपोर्ट के आधार यह सारी कार्रवाई हुई है।
-

पंजाबः पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने दो दुकानों से लूटी नगदी, देखें CCTV
अमृतसरः शहर के मजीठा रोड़ बाईपास से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां चोरों ने दो दुकानों में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ अज्ञात नकाबपोश लुटेरे चिकन की और दूध की डेयरी की दुकान में आते है और पिस्तौल के बल पर दुकान से नकदी लेकर फरार हो जाते है। मिली जानकारी के मुताबिक एक दुकान से 60 हजार रुपए और दूसरी दुकान से 45 हजार रुपए की नगदी लेकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस को इस घटना सबंधी जानकारी दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
-

जालंधरः गेटमैन की बड़ी लापरवाही, फाटक बंद करके खुद हुआ गायब, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः नानक पुरा रेल फाटक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बी 67 ए गुरु नानक पुरा रेल फाटक पर गेटमैन अन्दर से अपनी केबिन को ताला लगा हो गया गायब। जिस कारण उस रास्ते से आने व जाने वाले लोग परेशान हो रहे| घटना आज करीब 9.35 पर सुबह की है। जब रेल गाड़ी निकल जाने पर रेलवे फाटक काफी देर तक नहीं खुला। इस दौरान लोगों ने गेटमैन से केबिन के पास जाकर फाटक खोलने को लेकर आवाज भी लगाई, परन्तु अन्दर से कोई जवाब नहीं मिला।
लोगों ने जब केबिन देखा तो गेटमैन कैबिन को अन्दर से ताला लगा कर खुद गायब हो गया था। इस दौरान काफी समय तक लोग शोर मचाते रहे। क्योंकि उनका अपनी डयूटी पर जाने का समय था ओर वह आपनी डयूटी पर जाने को लेकर हो रहे थे। काफी देर बाद वह आया तो लोगों ने उससे गेट पर ताला लगा कर जाने का कारण पूछा तो बहाने बनाने लगा। इस दौरान भड़क कर गैटमैन लोगों से कहने लगा कि आपको जो करना है कर लो। गौर हो कि गुरु नानक पुरा रेल फाटक शहर का महत्वपूर्ण रेलवे फाटक है और अमृतसर – दिल्ली रेल खण्ड का हिस्सा है। पीएपी बाईपास बंद हो जाने के कारण अक्सर विवादों में रहता है।
-

पंजाबः पपलप्रीत सिंह की मां और पत्नी ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो
अमृतसरः भगोड़े अमृतपाल के करीबी पपलप्रीत सिंह को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी ने मीडिया के सामने कई खुलासे किए है। पत्नी ने बताया कि पपलप्रीत एक बहुत अच्छे इंसान है, वह एक पत्रकार के तौर पर काम करते थे। अमृतपाल सिंह के साथ भी वह जब जाते थे तब भी वह इंटरव्यू करवाने ही जाते थे। उनका हथियारों और फंडिंग से कोई लेना-देना नहीं है। अजनाला कांड में पपलप्रीत की मौजूदगी को पत्नी ने नकारा है, उसका कहना है कि वह उस दौरान वहां मौजूद नहीं थे। अगर इसका कोई सबूत है तो पेश किया जाएं।
वहीं सरकार से अपील करते हुए परिवार ने कहा कि नाजायज उस पर एनएसए ना लगाया जाए, लगे सभी आरोप बेबुनियाद है। बता दें कि पपलप्रीत को कल अमृतसर के कत्थूनंगल से एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया, जिसे आज असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर पप्लप्रित सिंह मां ने कहा कि हमें मीडिया के जरिए पता लगा है कि उनके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। माता ने बताया कि घर के काम को लेकर 18 मार्च को उससे मैसेज के जरिए बात हुई थी। जिसके बाद उसका फोन आया था। हमने पूछा था कि सोमवार को वापिस आएगा तो उसने कहा कि नहीं मैं नहीं आ सकता। इसके बाद उसका फोन आया था लेकिन सही से बात नहीं हो पाई। पता नहीं उसने क्या कहना था लेकिन उसके बाद से उसका कोई फोन नहीं आया था।
-

पंजाबः सीएम मान पर भड़की नवजोत कौर सिद्धू, दी चेतावनी
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा कम किए जाने को लेकर उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। नवजोत कौर ने सीएम भगवंत मान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके पति को कुछ हो जाता है तो इसके लिए वो सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। नवजोत कौर ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री, पंजाब, मेरे पति एक ऐसे नेता हैं जिनके बहुत सारे समर्थक हैं। पंजाब के प्रति अपने प्रेम के कारण वह दिन-रात यात्रा कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई के एक भाषण में उनका जिक्र होने के बावजूद आपने उनकी सुरक्षा में कटौती की है। आप किसी भी नुकसान के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

‘अपने परिवार की बढ़ाई सुरक्षा’
नवजोत कौर ने अपने दूसरे ट्वीट में सीएम मान पर आरोप लगाते हुए लिखा कि आपने अपने प्रियजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है लेकिन आप दूसरों के प्रति भी जिम्मेदार हैं जो राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं। अपने अहंकार को अपने दिमाग पर हावी न होने दें और गलत कार्य करने के लिए मजबूर न करें। वर्तमान स्थिति उनके लिए मुख्यमंत्री पंजाब के अनुकूल नहीं है।
जेड प्लस से घटाकर वाई की गई है सुरक्षा
आपकों बता दें कि रोडरेज मामले में करीब 10 महीने की सजा काटने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई हुई है। जेल से रिहाई के साथ ही उनकी सुरक्षा में पंजाब सरकार ने कटौती कर दी थी, जिसको लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि वो अपनी सुरक्षा में कटौती के बाद भी बोलना बंद नहीं करेंगे, एक बुलेटप्रूफ वाहन को हटाकर आप सच की आवाज को नहीं दबा सकते। सिद्धू ने कहा था कि मूसेवाला के साथ जो हुआ वहीं उनके साथ हो रहा है।
-

बैंक में चली अंधाधुंध गोलियां, 5 की मौत, 9 घायल
लुइसविलेः अमेरिका के लुइसविले में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना लुइसविले शहर में एक बैंक की इमारत में हुई है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी रायटर ने यह जानकारी दी है। रायटर ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमले के तुरंत बाद हमलावर को मार गिराया गया।

घायलों में दो पुलिस अधिकारी शामिल
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए हैं, जिसमें कम से कम दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती एक अधिकारी सहित दो की हालत गंभीर है। लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग के उप प्रमुख पॉल हम्फ्रे ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि शूटर ने खुद को गोली मारी या पुलिस की गोली से उसकी मौत हुई है।
ओल्ड नेशनल बैंक की एक शाखा में हुई गोलीबारी
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना शहर के डाउनटाउन में स्लगर फील्ड बेसबॉल स्टेडियम के पास ओल्ड नेशनल बैंक की एक शाखा में स्थानीय समय के अनुसार करीब 8:30 बजे हुई। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, लुइसविल मेट्रो पुलिस विभाग ने सोमवार को ट्विटर पर बताया कि इलाके में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और लोगों को घटना स्थल वाले इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया है।
मौके पर पुलिस के कई वाहन मौजूद
इमारत से बाहर निकलने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने एक स्थानीय टेलीविजन डब्ल्यूएचएएस-टीवी को बताया कि उन्होंने इमारत के भीतर गोलियों की आवाज सुनी। समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि WHAS-TV फुटेज में घटना स्थल पर कई पुलिस वाहन देखे गए। WHAS के पत्रकारों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से एंबुलेंस में लोगों को जाते देखा है। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि वह घटनास्थल की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह हमले में पीड़ितों को जानते हैं। एक ब्रीफिंग में बेशियार ने कहा कि मेरा एक बहुत करीबी दोस्त है जो आज नहीं आया और जो अस्पताल में है मुझे आशा है कि वह जल्द ठीक हो जाएगा।
-

पंजाबः एक्टिवा पर जा रहे कारोबारी की तेजधार हथियार से हत्या
लुधियानाः शहर के कोचर मार्केट से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां क्षेत्र में एक कारोबारी की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कारोबारी मंजीत सिंह सोमवार रात एक्टिवा पर अपने घर जा रहा था। तभी दो हथियारबंद लुटेरों ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। मंजीत सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जहां वारदात हुई वह जगह पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के कार्यालय के पास है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्राथमिक जांच में अभी सामने आया है कि बदमाशों ने मनजीत सिंह का उनकी दुकान से पीछा किया है। बदमाशों ने कुछ दिन पहले मनजीत की रेकी की है। इसके बाद इन्होंने मौका देख वारदात को अंजाम दिया।
-

पंजाबः भारत के पहले संगीत कलाकार बने सिद्धू मूसेवाला, जिसे मिली ये खास उपलब्धि
चंडीगढ़ः पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मूसेवाला के यूट्यूब अकाउंट के सब्सक्राइबर की संख्या 20 मिलियन हो गई है। इसके बाद से मूसेवाला की टीम काफी उत्साहित है। टीम की तरफ से बाकायदा सिद्धू के सभी हिट गानों के पोस्टर का कोलाज बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। साथ ही इस कामयाबी का भी इसमें जिक्र किया गया है। टीम का दावा है कि सिद्धू भारत के सबसे अधिक सब्सक्राइब किए गए व्यक्तिगत कलाकार बन गए हैं। साथ ही वे यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर वाले एकमात्र पंजाबी कलाकार भी हैं। उनके कुल यूट्यूब व्यूज अब तक 5.7 बिलियन से ज्यादा हैं।

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके पिता बलकौर सिह की तरफ से उनके पुराने रिकॉर्ड गानों को रिलीज किया जा रहा है। सिद्धू की मौत के बाद से अब तक तीन गानों को रिलीज किया जा चुका है। सभी गानों के व्यूज लाखों में रहे हैं। हालांकि उसमें से एक गाने एसवाईएल को यूट्यूब पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि वे बेहद खुश हैं कि अभी भी सिद्धू को चाहने वालों में कमी नहीं आई है। वे भी चाहते हैं कि सिद्धू को इंसाफ मिले।