Blog

  • ढाबे के फ्रिज से लड़की का शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    ढाबे के फ्रिज से लड़की का शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड सामने आया है। पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया, आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के तौर पर हुई है। आरोपी लड़के से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की की हत्या के बाद लाश को ढाबे के फ्रिज में छिपाया था। पुलिस ने लड़की की लाश को फ्रिज से बरामद कर लिया है।

    कार में गला दबाकर की हत्या

    जानकारी के मुताबिक, लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में गला दबाकर की गई। इसके बाद आरोपी ने लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में फ्रीजर में छिपा दिया। आरोपी लड़के की उम्र 26 साल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। आरोपित गहलोत की किसी और युवती से शादी हो रही थी, जिसमें मृतका खलल डाल रही थी। 

    श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला

    इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी। आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे।

  • धुंधला पंचायत में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    धुंधला पंचायत में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुंधला में मंगलवार को महिला एंव वाल विकास विभाग धुंधला,वृत धुंधला में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में पंचायत स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित करवाया गया।इस मौके पर वृत धुंधला की पर्यवेक्षिका मीना पठानिया ने महिलाओं व किशोरियों को वो दिन योजना के तहत किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंधित आने बाली परेशानियां तथा उनसे कैसे अपने आप को सुरक्षित तथा स्वच्छ रखना है उनके होने बाली परेशानियां तथा उनका किस तरह से सुरक्षित रखना है इन पर भी जागरूक किया।

    इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता माया देवी ने भी शिविर में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मीना पठानिया स्वास्थ्य कार्यकर्ता माया देवी,ए डव्लयू डवलयू एड संतोष,अंजना कुमारी,अनिता कुमारी,रंजना देवी,नीलम कुमारी,सुदेश सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों तथा महिलाओं ने इस शिविर में भाग लिया।

  • जालंधरः Gymkhana Club की मैनेजमेंट पर मामला दर्ज

    जालंधरः Gymkhana Club की मैनेजमेंट पर मामला दर्ज

    जालंधर/वरुणः Gymkhana Club को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस ने Gymkhana Club की मैनेजमेंट पर केस दर्ज किया है। डिविजन नंबर 4 की पुलिस ने यह केस आईपीसी की धारा 188, 3 ध्वनि प्रदूषण रूल्ज 2000 के तहत दर्ज किया गया है। दरअसल, यह मामला लेडीस जिमखाना क्लब से जुड़ा हुआ है। लेडीस जिमखाना क्लब ने देर रात को जिमखाना क्लब के लॉन में हस्बैंड ईव नामक कार्यक्रम किया था। कार्यक्रम दौरान सूफी गायक नवी इबादत अपनी टीम के साथ परफॉर्म कर रहे थे। रात 11 बजे से कुछ मिनट पहले पुलिसकर्मी कार्यक्रम बंद करवाने पहुंच गए। पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन्हें डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की ओर से निर्देश आए हैं कि देर रात डीजे बजने से क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा है।

    पता चला है कि डीसी और जालंधर पुलिस से निर्देश मिलने के बाद मैनेजमेंट ने कार्यक्रम 11 बजे के करीब बंद तो करवा दिया। परंतु मंगलवार की सुबह पुलिस डिवीजन नंबर 4 द्वारा मैनेजमेंट को उन पर दर्ज हुई एफआईआर की कॉपी सौंपी गई। जिससे प्रशासनिक क्षेत्रों और जिमखाना क्लब परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। गौर हो कि यह मामला जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर किया गया है, जबकि जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट के प्रधान डिविजनल कमिश्नर मैडम गुरप्रीत कौर सपरा हैं और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह निभा रहे हैं।

    इस कार्यक्रम दौरान लेडीज जिमखाना क्लब की सदस्याएं और उनके पतियों के अलावा क्लब सदस्यों से संबंधित परिवारों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र पर लेडीज जिमखाना की प्रधान मैडम गुरप्रीत कौर सपरा के अलावा डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह की धर्मपत्नी कंवरदीप कौर तथा एडीसी बाजवा की धर्मपत्नी मैडम प्रीति बाजवा के चित्र छपे हुए हैं। मैनेजमेंट में इनके अलावा 14 चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं जिनमें सेक्रेटरी संदीप बहल कुक्की, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट अमित कुकरेजा, ज्वाइंट सेक्रेटरी सौरभ खुल्लर और कोषाध्यक्ष मेजर कोछड के अलावा एग्जीक्यूटिव टीम के शालीन जोशी, नितिन बहल, प्रोफेसर विपन झांजी, निखिल गुप्ता, राजू सिद्धू, सीए राजीव बंसल, एडवोकेट गुनदीप सिंह सोढ़ी, अतुल तलवाड़, महेंद्र सिंह और हरप्रीत सिंह गोल्डी शामिल हैं।

  • BBC के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड

    BBC के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड

    नई दिल्लीः मीडिया संस्थान BBC (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक, इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर बीबीसी दफ्तर पर आईटी की ये सर्चिंग चल रही है। आयकर विभाग के अफसरों ने सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं। साथ ही कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कहा गया है। दोपहर की शिफ्ट के लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है।

    लंदन स्थित BBC के दफ्तर में छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। उधर, विपक्ष ने इस कार्रवाई को बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। इनकम टैक्स की यह कार्रवाई सिर्फ बीबीसी के दिल्ली दफ्तर ही नहीं बल्कि मुंबई स्थित दफ्तर पर भी जांच की टीम पहुंची है। BBC के मुंबई में दो दफ्तर हैं। एक बीकेसी और दूसरा खार में। इनकम टैक्स के अफसर बीकेसी दफ्तर पर पहुंचे हैं।कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर इमारत के 5वें, 6वें और 11वें फ्लोर पर है, तीनों फ्लोर पर आईटी के करीब 15-20 अफसर मौजूद हैं। दफ्तर के बाहर दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है।

    वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस ने आईटी की इस कार्रवाई को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम अडानी मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं, दूसरी ओर बीबीसी के दफ्तर पर इस तरह की कार्रवाई हो रही है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि…।

  • कौमी इंसाफ मोर्चा में गाड़ियों को टूटे शीशे, देखें वीडियो

    कौमी इंसाफ मोर्चा में गाड़ियों को टूटे शीशे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़, (ए.एन.एस): मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से 36 दिन से लगातार प्रदर्शन और धरना जारी है उनकी मांग है कि सिख बंधुओं को फौरी तौर पर रिहा किया जाए। 328 श्री गुरु ग्रंथ साहब के स्वरूप कहां गए इसकी जांच हो। श्री गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी जिसने करवाई है उसके ऊपर कार्रवाई की जाए और सिखों को इंसाफ दिलाया जाए, लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं। 8 फरवरी को सिख जत्थे बंदियों  और पुलिस के बीच झड़प हुई थी।

    उसके बाद माहौल शोक में ही रहा, लेकिन कल रात धरने पर बैठे कौमी इंसाफ गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान देर रात 2 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। जिसकी शिकायत कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा पुलिस को दे दी गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात की है।

    कौमी इंसाफ मोर्चा का कहना है कि यह जो गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं इसका इल्जाम नौजवानों ने निहंग सीखों पर लगाया है। लेकिन कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कौमी इंसाफ मोर्चे को विफल करने की और शरारती अनंसरों के द्वारा ऐसी शरारते करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि यह जो मोर्चा यहां पर हमारे द्वारा लगाया गया है या अपने रास्ते से भटक जाए अब देखना होगा कि पुलिस कब और किस को गिरफ्तार करेगी।

  • आरोपः पार्टनर्स ने बिल्डर और बैंक की मिलीभगत से करोड़ों रुपए के शेयरों का किया गबन

    आरोपः पार्टनर्स ने बिल्डर और बैंक की मिलीभगत से करोड़ों रुपए के शेयरों का किया गबन

    मोहाली/रवि शर्माः सेक्टर-90 में फैशन टेकनॉलोजी पार्क के नाम से बनाए जा रहे मैगा प्रोजेक्ट के तीन में से दो पार्टनर्स ने अपने तीसरे पार्टनर के साथ धोखाधड़ी कर उसका शेयर हड़पने के लिए एक बिल्डर तथा बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर करीब 6 करोड़ 63 लाख रुपये के चैक अपने ही खातों में कैश करवा लिए। इसका पता शिकायतकर्ता को तब चला जब बैंक जाकर पता किया। वहां पर बताया गया कि आपका तो कोई खाता ही नहीं है। यह बात फेज-1 निवासी प्रितपाल सिंह मान ने कही। उन्होंने बताया उनके पिता हरदियाल सिंह मान, गुरशरन बतरा तथा सुमेश चावला की तरफ से मिलकर सेक्टर-90 में फैशनल टेकनॉजी नाम से एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया था।

    कुछ समय बाद उनके पिता को उनके दो पार्टनर्स गुरशरन बतरा और सुमेश चावला ने कहा कि प्रोजेक्ट नुकसान में जा रहा है। इसलिए अभी इसे बेच देते हैं ताकि कुछ भरपाई हो सके। जिसपर वो मान गए। ऐसे में दोनों पार्टनर्स ने मोना टाउनशिप के बिल्डर्स तेजिंदर पाल सेतिया, हिमानी सेतिया, सागर सेतिया और आकाश सेतिया को यह प्रोजेक्ट बेच दिया। इस प्रोजेक्ट को बेचने के लिए एक पार्टनर का हिस्सा करीब 6 करोड़ 63 लाख रुपये बनता था। दोनों ने कहा कि एक एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवा कर सारे पैसे उसमें रखेंगे और जब कंपनी का सारा काम खत्म हो जाएगा तो पैसे आपस में बांट लेंगे। इसलिए भी वो राजी हो गए। लेकिन दोनों पार्टनर्स ने मिलीभगत कर उनके हिस्से के 6 करोड़ 63 लाख रुपये अपने खाताें में कैश करवा लिए। 

    बैंक जाकर पता किया तो उनके नाम का खाता ही नहीं था

    हरदियाल मान के बेटे प्रितपाल सिंह मान ने बताया कि जब उन्हें बाहर से कुछ बाते पता चलने लगी कि उनके साथ धोखा हो रहा है, तो उन्होंने जाकर बैंक में पता किया। उन्हें बताया गया था कि आईसीआईसी बैंक में खाता खोला है। लेकिन वहां जाकर पता चला कि उस बैंक में खाता नहीं था। फिर पता चला कि एचडीएफसी बैंक में खाता खोला है। वहां गए तो पता चला कि हरदियाल मान के नाम से खाता नहीं है बल्कि अन्य दोनों पार्टनर्स का खाता है। साथ ही बैंक ने अकाउंट स्टेटमेंट देने से भी मना कर दिया।

    फिर उन्होंने अपने तौर पर जांच करते हुए अकाउंट स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि दोनों पार्टनर्स ने मोना टाउनशिप के बिल्डर से पैसे लेकर अपने खातों में चैक कैश करवा लिए। साथ ही वो सारा पैसा वापस मोना टाउनशिप के खाते में चला गया। प्रितपाल सिंह मान ने बताया कि ऐसा करके दोनों पार्टनर्स ने बैंक अधिकारियों और बिल्डर के साथ मिलकर उनके साथ ठगी की है। प्रितपाल ने बताया कि वर्ष 2021 में इस सदमे के कारण उनकी माता का देहांत हा गया और वर्ष 2022 में उनके पिता भी अपने नुकसान और अपनी पत्नी के गम में स्वर्ग सुधार गए।

    पुलिस को दी शिकायत लेकिन कोई कार्रवाई नहीं 

    प्रितपाल सिंह मान ने बताया की उनके पिता की मौत हो गई। जिसके बाद उन्होंने डीआईजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत दी थी जिसकी जांच एसपी नवरीत विर्क को सौंपी गई थी। वहां पर उनके बयान भ दर्ज हुए और आरोपियों को नोटिस भेज तथा फोन कर पुलिस ने बुलाया भी था। लेकिन उसके बाद से अब आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रितपाल ने कहा कि इस मामले को पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को लेकर जब गुरशरण बतरा, सुमेश चावला और हिमानी सेतीया से संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रख सकते हैं। जिसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • हनीप्रीत ने राम रहीम का हाथ पकड़कर काटा केट, जानें क्या कहा

    हनीप्रीत ने राम रहीम का हाथ पकड़कर काटा केट, जानें क्या कहा

    हरियाणाः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हनीप्रीत राम रहीम का हाथ पकड़कर केट काटते हुए नजर आ रही है। दरअसल, यह केक हनीप्रीत के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर पूरे होने पर काटा गया। एकसाथ केट काटने के बाद राम रहीम ने हनीप्रीत को केक भी खिलाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया।

    इसके बाद हनीप्रीत ने कुछ अलग अंदाज में शुक्रिया भी किया। सेरेमनी में हनीप्रीत ने कहा- किस तरह करूं शुक्रिया, अल्फाज नहीं होते। जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप ना मिलते। पापा हम अपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहें। फर्क मुझे होता है आप की रहमत पर, लोग जब मुझे बेटी आपकी कहते हैं। राम रहीम ने पिछली पैरोल के दौरान हनीप्रीत को रूहदी यानी रूह दीदी नाम दिया था। हनीप्रीत डेरा चीफ राम रहीम की मुख्य शिष्या होने के साथ उसकी धर्म बेटी भी बनी हुई है। राम रहीम ने अपने परिवार पहचान पत्र (PPP) में हनीप्रीत को अपनी मुख्या शिष्या घोषित किया है।

    इस दस्तावेज में उसके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है। हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन की चेयरपर्सन और वाइस पैटॉर्न भी है। राम रहीम जब फरवरी 2022 में पहली बार पैरोल पर आया था तो अपने आधार कार्ड से लेकर परिवार पहचान पत्र में पिता और परिवार के नाम कटवा दिए थे। पिता के नाम के आगे अपने गुरु सतनाम सिंह का नाम अंकित करवा दिया। जबकि परिवार पहचान पत्र में अपनी पत्नी और मां के नाम न लिखवाकर केवल हनीप्रीत का ही मुख्या शिष्या के तौर पर नाम अंकित करवा दिया।

  • पंजाबः अकाली दल का बड़ा एक्शन, इस सीनियर नेता को किया पार्टी से बाहर

    पंजाबः अकाली दल का बड़ा एक्शन, इस सीनियर नेता को किया पार्टी से बाहर

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल ने सीनियर नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अकाली दल ने सीनियर नेता करनैल सिंह पंजोली को 6 साल की अवधि के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस आशय का निर्णय सिकंदर सिंह मलूका की अध्यक्षता वाली पार्टी की अनुशासन समिति द्वारा लिया गया है। यह बैठक 13 फरवरी को मलूका गांव में हुई थी। जिसके बाद करनैल सिंह पंजोली को लेकर यह फैसला लिया गया।

  • Valentine Day पर पत्नी को दिया अनोखा गिफ्ट, बचाई जान

    Valentine Day पर पत्नी को दिया अनोखा गिफ्ट, बचाई जान

    नई दिल्ली: Valentine Day को प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को अपने प्रेम का इज़हार करते हैं। दिल्ली के एक अस्पताल में वैलेंटाइन डे पर प्रेम की एक अटूट मिसाल पति पत्नी के बीच देखने को मिली। दिल्ली के एक अस्पताल में सोमवार को एक किडनी प्रत्यारोपण हुआ। जिसमें 48 वर्षीय नामती सारा ढोंगा को उनके पति की किडनी प्रत्यारोपण की गई।

    गौरतलब है कि 2 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में नामती सारा ढोंगा को गंभीर चोटें आई थी। उसके बाद लंबे समय तक उनकी कुछ दवाइयां चली। दवाओं के सेवन के दौरान उनके शरीर में खुजली के साथ सूजन आने लगी। फिर अस्पताल में उनकी जांच हुई और जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है।

    उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता चला गया। डॉक्टर ने उन्हें डायलिसिस की सलाह दी। पिछले 2 वर्षों से वह डायलिसिस पर थी, लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। सोमवार को Valentine Day की पूर्व संध्या पर उनके पति ने उन्हें किडनी दी, उन्हें उनके पति की कितनी प्रत्यारोपित की गई।

  • पंजाबः कई जिलों में इस गैंग के ठिकानों पर पुलिस की रेड

    पंजाबः कई जिलों में इस गैंग के ठिकानों पर पुलिस की रेड

    बठिंडाः पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बंबीहा ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की। सुबह से ही 50 के करीब टीमों ने एक साथ बठिंडा, फिरोजपुर व पटियाला के आसपास के एरिया में 60 से अधिक ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी ठिकाने बंबीहा ग्रुप के करीबियों के हैं। पुलिस की तरफ से बीते कुछ समय से बंबीहा ग्रुप के साथ जुड़े लोगों की जानकारियां हासिल की जा रही थी। पूरी रिपोर्ट के आधार पर और हाईकमांड के आदेशों के बाद मंगलवार पूरे पंजाब में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

    सूत्रों के मुताबिक पूरे पंजाब में एक साथ इन ठिकानों पर कार्रवाई को शुरू किया गया। बठिंडा-फिरोजपुर में 40 के करीब ठिकानों पर एक साथ रेड की गई है। वहीं पटियाला में भी 25 के करीब ठिकानों पर पुलिस सर्च कर रही है। पूरे सर्च ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए तकरीबन 50 टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने इन ठिकानों पर कार्रवाई के बाद तीन के करीब लोगों को अभी तक हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछ जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बंबीहा गैंग के साथ जुड़े डॉक्यूमेंट भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैँ।