Blog

  • पंजाबः बंदी सिखों को लेकर बोले मनिंदर जीत सिंह बिट्टा, कहा- पूछना चाहिए इन्होंने 36 हजार हिंदुओं को क्यों मारा

    पंजाबः बंदी सिखों को लेकर बोले मनिंदर जीत सिंह बिट्टा, कहा- पूछना चाहिए इन्होंने 36 हजार हिंदुओं को क्यों मारा

    अमृतसरः आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने धर्म के नाम पर नफरत फैलानों वालों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि कुछ सिख चरमपंथी नफरत फैला रहे हैं। यहां किसी के लिए ठीक नहीं है। मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि खालिस्तान के नाम पर जो लोग आजादी मांग रहे हैं, उनसे वह पूछना चाहते हैं कि किस बात की आजादी चाहिए। यह लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं, जबकि हिंदुस्तान ने हमें सब कुछ दिया। देश में पीएम, राष्ट्रपति, नेवी चीफ, आर्मी चीफ सब पदों पर सिख आसीन रहे हैं।

    इसके बावजूद चंद लोग पूरा माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बिट्टा ने कहा कि एक बार पहले भी गरम भाषण के कारण मां के लाल मारे जा चुके हैं। अब फिर से खालिस्तान के नाम पर यह लोग पंजाब की जवानी को खत्म करने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, वारिस पंजाब के मुख्य सेवादार अमृतपाल सिंह के मामले पर उन्होंने कहा की इन लोगों को विदेशों से फंडिंग हो रही है, अगर यह लोग इतने ही बहादुर हैं तो जाएं पहले उन लोगों को खत्म करें जिन लोगों ने पंजा साहब का अपमान किया है। गुरुद्वारों का अपमान किया।

    बंदी सिखों पर मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि यह लोग मौत के सौदागर हैं। उन्होंने बिना कारण बेकसूर 36000 हिंदुओं को मारा। सिख कौम का इतिहास बहुत महान है, मगर इनसे यह पूछना चाहिए कि हिंदुओं को क्यों मारा गया, जबकि हिंदू अपने मन में नफरत की कोई भावना लेकर नहीं चलते हैं, ईसाई अपने मन में नफरत की कोई भावना लेकर नहीं चलते हैं। सिखों को अगर खतरा है तो वह अपने ही लोगों से खतरा है न की किसी और धर्म से खतरा है, इसलिए जरूरी है कि धर्म का प्रचार किया जाए न कि नफरत फैलाई जाए।

  • पंजाबः पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन की सूचना देने पर मिलेगा एक लाख रुपया, BSF ने रखा ईनाम

    पंजाबः पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन की सूचना देने पर मिलेगा एक लाख रुपया, BSF ने रखा ईनाम

    गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन पर बॉर्डर के गांवों के लोग भी नजर रखेंगे। इसी साल जुलाई महीने में ड्रोन की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। बीते कुछ दिनों में रोजाना ड्रोन की मूवमेंट और लगातार हेरोइन व हथियारों की खेप मिलने के बाद अब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पूरे इलाके में 1 लाख इनाम देने के पोस्टर लगवा दिए हैं।

    ड्रोन के जरिए तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ ने एक लाख रुपए इनाम देने के पोस्टर बॉर्डर पर बसे गांवों में लगवा दिए हैं। बीएसएफ की 89 बटालियन के जवानों ने बीओपी मेतला, अगवान, बोहड़ पठाना, मीरकचाणा, मोमनपुर, रोसा, पकीवां, धीदोवाल, बरीला, रुडियाणा, दोस्तपुर, बोहड़ वडाला, चौड़ खुर्द आदि दर्जन के करीब गांवों में पोस्टर लगाए हैं।

    जिसमें ड्रोन के बारे में सूचना देने वाले को 1लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। BSF अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि पाकिस्तान से आने वाले नशे और ड्रोन के बारे में जानकारी को 9417809047, 9417901144, 9417809014, 9417809018, 9417901150, 01812233348, 9417901153 नंबरों पर सांझा किया जाए। इसके अलावा हेरोइन पकड़ाने वाले को भी इनाम दिया जाएगा। डीआईजी प्रभाकर जोशी ने स्पष्ट किया कि जानकारी देने वालों के नाम पूरी तरह से गुप्त रखे जाएंगे।

  • पंजाब : FCI का कर्मचारी10,000 रुपये की रिश्वत लेते काबू 

    पंजाब : FCI का कर्मचारी10,000 रुपये की रिश्वत लेते काबू 

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर स्थित एफसीआई के लेबर हैंडलिंग इंचार्ज शंकर शाह को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर निवासी शमा की शिकायत पर कथित आरोपित श्रम प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त सेवानिवृत्त श्रम प्रभारी अपने पिता की मृत्यु के बाद एफसीआई बकाया के निपटान में मदद के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने कहां कि मुलाजिम शंकर शाह इस संबंध में उससे पहले ही 10,000 रुपये ले चूका हैं। प्रवक्ता ने आगे बताते हुए कहां कि इस संबंध में तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

  • दर्दनाक हादसाः दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में आई बाढ़, डूबने से 7 की मौत, कई लापता

    दर्दनाक हादसाः दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में आई बाढ़, डूबने से 7 की मौत, कई लापता

    बंगालः उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में बुधवार की रात अचानक आई बाढ़ के कारण मूर्ति विसर्जन के लिए गए कम से कम आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई। कहा जा रहा है कि देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए नदी के किनारे भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। जलपाईगुड़ी जिले की जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा बसु ने कहा, “एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। 50 से अधिक लोगों को बचाया गया। किसी के लापता होने की सूचना नहीं है। डाउनस्ट्रीम में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी भी बारिश हो रही है।”

    घटना मालबाजार में रात करीब साढ़े नौ बजे की है। अधिकांश नदियों की तरह माल नदी में भी हिमालय की तलहटी में भारी बारिश होने पर बाढ़ आ जाती है। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त कलिम्पोंग पहाड़ियों में भारी बारिश हो रही थी। भक्तों को नदी की ऊपरी धारा में जल स्तर में वृद्धि के बारे में पता नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग नदी तट पर जमा हो गए थे। अचानक आई बाढ़ के कारण चंद सेकेंड में ही पानी का स्तर छह इंच से बढ़कर 3.5 फुट हो गया।

    सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। बाढ़ के पानी में कई वाहन बह गए जिनमें मूर्तियों को ले जाया गया था। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। एक स्थानीय निवासी राजेन मुर्मू ने कहा, “अगर प्रशासन की ओर से पहाड़ियों में भारी बारिश और जल स्तर में वृद्धि की संभावना के बारे में चेतावनी दी गई होती, तो दुर्घटना टल सकती थी।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।”
     

  • सिटी हॉल में अंधाधुंध फायरिंग, मेयर सहित 18 की मौत, इलाके में दहशत

    सिटी हॉल में अंधाधुंध फायरिंग, मेयर सहित 18 की मौत, इलाके में दहशत

    मैक्सिकोः गोलीबारी की घटनाएं अब अमेरिका से बाहर निकलकर उसके पड़ोसी देशों तक पहुंच गईं हैं। कनाडा के बाद अब मैक्सिको में भी गोलीबारी होने लगी है। वीरवार को मैक्सिको के मैक्सिकन सिटी हॉल में सामूहिक गोलीबारी हुई। इसमें मेयर समेत 18 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और फायरिंग की वजह पता करने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन एक संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

    पूरे इलाके में दहशत का माहौल

    विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीरवार सुबह मैक्सिकन सिटी हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। कार्यक्रम में अचानक एक अनजान शख्स घुसता है और अंधाधुंध फायरिंग करने लगता है। गोलीबारी में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में वहां के मेयर के अलावा उनके पिता, पूर्व मेयर और मुन्सिपल्टी पुलिस के कई अधिकारी शामिल हैं। वहीं सामूहिक फायरिंग की इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    सामने आई डराने वाली 2 तस्वीर

    इस फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें भी वायरल हो रहीं हैं। पहली पोटो में दीवार पर सिर्फ गोलियों के ही निशान नजर आ रहे हैं. बदमाश ने दीवार पर ही करीब 30-35 राउंड गोली चलाई है। वहीं, हमले की दूसरी पोटो में आरोपी शख्स नजर आ रहा है, जिसे पुलिस ने पटककर गिरफ्तार कर लिया है।

    सामूहिक गोलीबारी से अमेरिका सबसे ज्यादा परेशान

    बता दें कि सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं से अमेरिकी सरकार सबसे ज्यादा परेशान हैं। यहां कोई महीना ऐसा नहीं जाता जिसमें गोलीबारी की कोई घटना सामने न आए। अभी 3 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स स्ट्रीट में रात करीब 11 बजे (अमेरिकी समय) गोलीबारी हुई थी। इसमें 15 वर्षीय छात्र घायल हुआ था। इससे पहले इस साल अमेरिका में गोलीबारी की कई बड़ी घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिनमें काफी लोग मारे जा चुके हैं।

  • पंजाबः दिन दिहाड़े मामूली विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल

    पंजाबः दिन दिहाड़े मामूली विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। आए दिन जिलें में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज थाना कूमकलां के गांव भमां में गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव भमां में कुछ युवकों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसी तकरार में वहां गोली चल गई। जिसमें लखविंदर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोली उसके टखने पर लगी है। उसे घायल अवस्था में तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः पॉश इलाके में नशे की ओवरडोज में बेसुध पड़ी युवती 

    कपूरथलाः पॉश इलाके में नशे की ओवरडोज में बेसुध पड़ी युवती 

    युवती बोली, इस इलाके में सरेआम बिकता नशा

    कपूरथलाः पंजाब में नशे की दलदल और गहरी होती जा रही है। अब ताजा मामला कपूरथला से सामने आया है, जहा एक लड़की नशे में बेसुध होकर कपूरथला के पॉश इलाके के माल रोड पर लेटी हुई है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में लड़की अपनी बेबसी की दास्तान बयान कर रही है। नौजवान लड़की का पति जेल में है। युवती को उसके पति के दोस्तो ने नशे की लत पर लगाया है और वह बेबाकी से बता रही है कि कपूरथला के मेहताबगढ़ इलाके से नशा खुलेआम मिलता है और वह पिछले तीन साल से नशे की दलदल में फसी हुई है।

    कपूरथला से सामने आई यह तस्वीर एक तरफ प्रदेश की नौजवानी के खौफनाक भविष्य के और सांकेतिक दृश्य को उजागर कर रही है वहीं प्रदेश की सरकार के लिए भी एक नशे के खिलाफ एक खुला चेलेंज देती है। कपूरथला के कचहरी चौक माल रोड इलाके की वीडियो है और लड़की प्रतापगढ़ इलाके का नाम बता रही है। जहां से उसने नशा खरीदा है और लड़की प्रतापगढ़ इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।

    युवती की हालत को देखते हुए मौजूद महिलाओं ने सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आपसी सहयोग से पहुंचाया। सर्कुलर रोड पर पिछले महीने भी एक बैंच पर नशे की हालत में लड़की मिली थी। उसे सखी सेंटर की टीम ने सिविल अस्पताल स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र में भेजा था।

  • दरिंदे ने लड़की को बंधक बना किया दुष्कर्म, फिर गला घोंट शव को फंदे पर लटकाया

    दरिंदे ने लड़की को बंधक बना किया दुष्कर्म, फिर गला घोंट शव को फंदे पर लटकाया

    उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां रेप के बाद 19 वर्षीय छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। मामला मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र का है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी गांव से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलस छापेमारी कर रही है।

    घर पर नहीं थे लड़की के माता-पिता

    मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ घर में थी. उसके पिता काम से मैनपुरी गए थे, जबकि मां आगरा गई हुई थीं। इस दौरान गांव का ही निवासी 25 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र लोधी पुत्र दिनेश सिंह लोधी घर में घुस आया और उसने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि गांव के ही एक 25 साल के एक युवक ने यूवती की हत्या की है।

    शिकायत की धमकी देने पर गला घोंटा

    आरोप है कि छात्रा ने शिकायत करने की धमकी दी तो पुष्पेंद्र लोधी ने छात्रा के साथ मारपीट की और उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद हत्यारोपी ने लड़की का शव फांसी के फंदे पर लटका दिया और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकला. छात्रा की छोटी बहन ने शोर मचाकर घर का दरवाजा खुलवाया और गांव के लोगों को पूरी बात बताई. वारदात की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई. माता-पिता को भी तुरंत इस बारे में बताया गया।

    पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुला ली गई. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि जब युवती ने कहा कि वो अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत करेगी तो आरोपी गुस्सा हो गया और उसने युवती के साथ पहले तो मारपीट की और फिर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका दिया और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गया।

  • पंजाब: नशे की ओवरडोज से इकलौते बेटे की मौत, अगले महीने जाना था इटली

    पंजाब: नशे की ओवरडोज से इकलौते बेटे की मौत, अगले महीने जाना था इटली

    नाभा: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के बावजूद राज्य में नशे केस थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन नशे की ओवरडोज से नौजवानों की मौत होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं इस समय नाभा से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां परिवार के इकलौते बेटे की नशे के ओवरडोज़ के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय गुरबख्शीश सिंह की नशे की ओवरडोज़ के कारण मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि गुरबख्शीश ने अगले महीने ही अपने पिता के पास इटली जाना था।

  • होशियारपुर से बड़ी खबर: अमरीका में अगवा किए परिवार के 4 सदस्यों की मौत

    होशियारपुर से बड़ी खबर: अमरीका में अगवा किए परिवार के 4 सदस्यों की मौत

    होशियारपुर:  अमरीका के कैलिफोर्निया में टांडा के गांव हरसीपिंड से संबंधित अगवा किए गए परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो चुकी है, जिसकी पुष्टि वहां की पुलिस ने की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों के शव इंडियाना रोड  स्थित एक बाग से बरामद की गई थी। हालांकि अधिक जानकारी फिलहाल नहीं दी जा रही है। मर्सिड शैरिफ अधिकारियों ने 8 माह की आरुही, उसकी मां जसलीन कौर (27), पिता जसदीप सिंह(36) और ताया अमनदीप सिंह (39) की मौत की पुष्टि कर दी है। इस खबर के बाद टांडा रहता परिवार सदमे में हैं।