Blog

  • थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, परेड की रिहर्सल जारी

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, परेड की रिहर्सल जारी

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में मनाने जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं तथा जिला प्रशासन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए परेड की रिहर्सल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार परेड में छह टुकड़ियां शामिल होंगी। 

    डीसी ने बताया कि परेड में पुरूष पुलिस जवानों की टुकड़ी, महिला पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड की टुकड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के एनसीसी नेवल विंग व आर्मी विंग के साथ-साथ होमगार्ड का बैंड शामिल होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में कृषि, बागवानी, ग्रामीण विकास, एकीकृत बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य व जल शक्ति विभाग की झांकियां निकाली जाएंगी। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय विद्यालयों तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग से जुडे़ कलाकारों द्वारा अनेक मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 

    राघव शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगी। इससे पहले वह शहीद स्मारक एससी पार्क ऊना में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। 

  • जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की गठित

    जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की गठित

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान राजनीतिक विज्ञापनों को प्रमाणित व पेड न्यूज़ पर कड़ी नज़र रखेगी एमसीएमसी: डीसी
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) का गठन कर दिया गया है। समिति के गठन को लेकर जारी आदेशों की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि पांच सदस्यीय मीडिया प्रमाण्ीकरण एवं निगरानी समिति जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊना की अध्यक्षता में कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों में अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी भूपिन्द्र सिंह तथा दि ट्रिब्यून समाचार पत्र के संवाददाता राजेश शर्मा को बतौर सदस्य जबकि जिला लोक संपर्क अधिकारी अरुण पटियाल को सदस्य सचिव के तौर पर शामिल किया गया है।
    डीसी राघव शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के अलावा प्रिंट व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया, केवल नेटवर्क, सोशल मीडिया व इंटरनेट मोबाईल नेटवर्क के माध्यम से प्रकाशित व प्रसारित होने वाले पेड न्यूज़ के मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
  • सोशल मीडिया पर फैली कामेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की ख़बर, परिवार का आया बयान, जानें

    सोशल मीडिया पर फैली कामेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की ख़बर, परिवार का आया बयान, जानें

    नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही राजू श्रीवास्तव के निधन के खबरों को उनके परिवार ने खारिज कर दिया है। राजू श्रीवास्तव के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और फेक न्यूज पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर शेयर किए इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि “राजू श्रीवास्तव की तबीयत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टरों की टीम अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ उनका ख्याल रख रही है। आप सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. आप सबसे अपील है कि अफवाहों/फर्जी खबरों पर ध्यान न दें।”

    इस स्टेटमेंट में परिवार की तरफ से सभी को अनुरोध किया गया है। उन्होंने लिखा है कि कृपया राजू श्रीवास्तव के अच्छे स्वास्थ के लिए प्रार्थना करें। इस पोस्ट के आगे उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई है और साथ में राजू श्रीवास्तव की फोटो भी लगाई है।

    चिंतित हैं राजू के फैंस

    राजू श्रीवास्तव की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके परिवार ने पोस्ट किए इस स्टेटमेंट के तुरंत बाद कॉमेडियन के फैंस के कमेंट्स से पूरा कमेंट बॉक्स भर गया है। फैंस राजू के लिए दुआ मांग रहे हैं। उनके सभी चाहने वाले ‘गेट वेल सून’ यानी की ‘जल्द ही स्वास्थ हो जाओ’ कहते हुए कमेंट कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके पसंदीदा कॉमेडियन जल्द ही ठीक होकर अपने घर लौट आएंगे।

    वेंटीलेटर पर हैं राजू

    न्यूज एजेंसी की ओर से राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट की मानें तो, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बुधवार 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते समय सीने में दर्द होने के कारण कॉमेडियन ट्रेडमिल पर गिर गए और ट्रेडमिल से गिर जाने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

  • पंजाबः मान सरकार को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया ऐलान, जारी किया पत्र

    पंजाबः मान सरकार को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया ऐलान, जारी किया पत्र

    चंडीगढ़ः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) ने  15 अगस्त को सरकार द्वारा दिए जा रहे सम्मान का बाइकाट करने का ऐलान किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. परमजीत मान ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक जिले में एक-एक सरकारी और निजी अस्पताल को 15 अगस्त के अवसर पर आयुष्मान योजना के तहत सम्मानित करने का निर्णय लिया है और हम इस फैसले का विरोध करते हैं। पहला, सरकार को पहले से ही निजी अस्पताल का भुगतान नहीं मिल रहा है, दूसरा इस तरह के फैसले लेकर सरकार नोटंकी कर रही है।

    डॉ. आईएमए के अध्यक्ष पंजाब परमजीत मान ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने प्रत्येक जिले के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिले में सबसे अच्छा काम करने वाले एक सरकारी या एक निजी अस्पताल को सम्मानित किया जाए। आईएमए पंजाब सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करता है और सभी अस्पतालों को सरकार द्वारा दिए गए सम्मान को स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार निजी अस्पतालों को उनके काम के लिए प्रशंसनीय पुरस्कार देना चाहती है और दूसरी तरफ अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगा रही है। यह नीति सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाती है। डॉ. परमजीत मान ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ का करीब 60 फीसदी भुगतान हो चुका है, लेकिन 10 से 15 फीसदी निजी अस्पतालों को ही भुगतान किया गया है।

  • पंजाबः जानें पनबस और पीआरटीसी करेंगे हड़ताल या नहीं, कच्चे कर्मचारियों ने किया ये ऐलान

    पंजाबः जानें पनबस और पीआरटीसी करेंगे हड़ताल या नहीं, कच्चे कर्मचारियों ने किया ये ऐलान

    चंडीगढ़: पनबस और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों ने 14 अगस्त को हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह 14 से 16 अगस्त को काले झंडे और कपड़े पहन कर गुलामी दिवस मनाएंगे और पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन करेंगे। पनबस/पीआरटीसी यूनियन पंजाब की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

    कर्मचारियों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा उनकी किसी भी मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि अगर वह मांग पत्र भी देते हैं तो उसको भी अनदेखा कर दिया जाता है। जबकि हर बार उनको भरोसा दिया जाता है, जिस कारण वह अपना संघर्ष भी स्थगित कर देते हैं। लेकिन अब वह मांगों के पूरा होने तक संघर्ष करेंगे। 

  • पंजाबः सांसद बिट्‌टू के PA पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस को अल्टीमेटम

    पंजाबः सांसद बिट्‌टू के PA पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस को अल्टीमेटम

    लुधियानाः जिलें से सासंद रवनीत बिट्टू के पीेए पर बीते दिन अज्ञात हथियारबंद हमलावारों ने हमला कर घायल कर दिया था। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले को लेकर आज सासंद बिट्टू के पीए हरजिंदर सिंह ढींडसा हुए हमले के मामले में कांग्रेसियों ने जिला पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रधान राजीव राजा ने कहा कि यदि आज शाम तक पुलिस ने हमलावर न पकड़े तो शाम को अगली रणनीति तैयार कर दी जाएगी।

    वहीं सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के साथ भी बात चल रही है। राजा ने बताया कि यदि शाम तक हमलावर न पकड़े तो 15 अगस्त को आजादी दिवस मौके लुधियाना पहुंच रहे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को घेरा जाएगा। राजा ने कहा कि मुख्यमंत्री के घेराव के लिए विशेष तौर पर सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू भी लुधियाना पहुंच रहे है। कल देर रात सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने हरजिंदर सिंह ढींडसा का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

    राजा ने कहा कि लगातार पूरे पंजाब से कांग्रेसी वर्करों के फोन आ रहे है कि हरजिंदर सिंह के मामले में क्या हो रहा है। राजा ने कहा कि यदि शाम तक आरोपी न पकड़े गए तो मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ेगा। बता दें घटना फिरोजपुर रोड स्थित अय्याली चौक पर हुई थी।

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना कोरोना वायरस से फिर संक्रमित

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना कोरोना वायरस से फिर संक्रमित

    नयी दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमित हो गई हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी और कहा कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी ने कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुद को पृथकवास में कर लिया है।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहेंगी।’’ 

    कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोविड से संक्रमित हो गई थीं। सोनिया गांधी इससे पहले जून महीने में कोविड से संक्रमित हुई थीं। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते वह कई दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं। 

  • चंडीगढ़ में बना वर्ल्ड रिकार्ड, 7500 स्टूडेंट्स ने बनाया ह्यूमन फ्लैग, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ में बना वर्ल्ड रिकार्ड, 7500 स्टूडेंट्स ने बनाया ह्यूमन फ्लैग, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ः सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज अनोखा नजारा देखने को मिला। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 7500 लोगों ने एकसाथ खड़े होकर ह्यूमन फ्लैग बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। यह रिकार्ड गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो सकता है। शहर के सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे शहरवासियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ह्यूमन फ्लैग बनाया।

    इसके लिए 7500 लोग एकसाथ तिरंगे की शकल में दिखे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोग ह्यूमन फ्लैग बनाने के लिए जुटे थे। इस इवेंट में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। हवा में तिरंगा उड़ने जैसी आकृति बनाई। यह अपने आप में एक खास पल था। इस दौरान पूरा क्रिकेट स्टेडियम चौके छक्कों के शोर नहीं बल्कि भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों से गुजने लगा। इस नजारे को देखकर लोगों ने देशभक्ति की भावना जागृत हुई। 

    चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। जबकि विदेश एवं सांस्कृतिक राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहीं। यह कार्यक्रम यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर आयोजित किया। इस इवेंट को के लिए लगभग डेढ़ महीने से तैयारी चल रही है।

    बताया जा रहा है कि इस मौके पर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स की टीम भी मौजूद रही। बताते चलें कि इससे पहले साल 2017 में दुबई में 4130 लोगों ने ऐसा रिकार्ड बनाया था। 28 नवंबर 2017 को जीईएमएस एजुकेशन (यूई) की तरफ से आबुधाबी में लोगों ने इसी तरह का लहराता हुआ ह्यूमन फ्लैग बना यह रिकार्ड बनाया था।

  • पंजाबः सीएम मान की पत्नी डाक्टर गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें तस्वीरें

    पंजाबः सीएम मान की पत्नी डाक्टर गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें तस्वीरें

    संगरूरः आम आदमी पार्टी ने हलका धूरी में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डाक्टर गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। 75वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित यह तिरंगा यात्रा तानिया रेलवे रोड से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए कक्कड़वाल चौक में पहुंचकर संपन्न हुई।

    इस मौके लोगों का उत्साह देखने योग्य था। इस दौरान तिरंगा यात्रा पर लोगों ने फूलों की बारिश की और बाजारों में भव्य स्वागत किया। इस यात्रा में पार्टी के जिला प्रधान गुरमेल सिंह, जसवीर सिंह जस्सी, दलवीर सिंह सत्येंद्र सिंह चट्ठा, राजवंत सिंह, डा अनवर भसौड़, अनिल मित्तल, नरेश सिंगला, अमरदीप सिंह गुरप्रीत गिल, हरप्रीत मीमसा समेत अन्य पार्टी वर्करों ने भाग लिया।

  • पंजाबः एक विधायक एक पेंशन को मिली मंजूरी, आज से कानून लागू

    पंजाबः एक विधायक एक पेंशन को मिली मंजूरी, आज से कानून लागू

    चंडीगढ़ः पंजाब में विधायकों को एक विधायक-एक पेंशन को लेकर सीएम ने कहा कि मुझे पंजाबियों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि माननीय राज्यपाल साहब ने ‘एक विधायक-एक पेंशन’ की गजट अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। इससे लोगों को टैक्स के काफी पैसे बचेंगे।

    बता दें कि अब से पंजाब में विधायकों को एक कार्यकाल के लिए एक ही पेंशन मिलेगी। यानि कोई अब चाहे जितनी बार विधायक बने उसे एक ही पेंशन मिलेगी। हालांकि अब तक होता यह आया है कि अगर कोई पांच बार का विधायक रहा है और उसे पहली बार विधायक बनने के बाद अगर 50 हजार पेंशन मिल रही थी तो पांच बार बनने पर उसकी पेंशन ढ़ाई लाख हो जाती थी।

    आसान शब्दों में कहे तो विधायक ने जितनी बार चुनाव जीते उतनी बार पेंशन की रकम जुड़ती चली जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब एक विधायक चाहे कितने ही बार क्यों ना इस पद पर रहा हो लेकिन उसे एक ही बार की पेंशन मिलेगी।