ऊना/सुशील पंडित: मंकी पॉक्स वायरस पर स्वास्थ्य विभाग ऊना ने एडवाइजरी जारी की है। इस बारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. मंजू बहन ने आज कहा कि भारत में मंकी पॉक्स के 4 मरीज पाए गए हैं, जिनमें 3 केरल तथा 1 दिल्ली में पाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति जो प्रभावित देशों से 21 दिन के भीतर यात्रा करके आया है तथा उसकी त्वचा पर चकते निकल आए हैं या कोई अन्य लक्षण जैसे कि लिम्फ नोड्स में सूजन, बुखार, सिरदर्द, बहुत ज्यादा कमजोरी हो, तो वह अपनी चिकित्सीय जांच व इलाज अवश्य करवाएं ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
Blog
-

सतपाल सिंह सत्ती ने शगुन योजना के 10 लाभार्थियों को प्रदान किए स्वीकृति पत्र
ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ विश्राम गृह में 10 पात्र परिवारों को शगुन योजना के तहत आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह के समय कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनकी इस समस्या का हल करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा मुख्यमंत्री शगुन योजना आरंभ की है, जिनके माध्यम से कन्याओं के विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
सत्ती ने बताया कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी बीपीएल परिवारों की कन्याओं को विवाह अनुदान के रूप में 31 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यदि लड़की का विवाह हिमाचल से बाहरी राज्य में होता है, तब भी योजना का लाभ पाने की पात्र होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बेसहारा लड़कियां जिनके पिता की मृत्यु हो चुकी हो, नारी सेवा सदन की पूर्व प्रवासिनियां या उपेक्षित हों, परित्यक्त, तलाकशुदा महिलाओं की पुत्रियां अथवा जिनके पिता शारीरिक या मानसिक विकलांगता के कारण अपनी आजीविका कमाने में असमर्थ हों तथा कन्याओं के संरक्षकों की वार्षिक आय 50 हजार रूपये से अधिक न हो, सभी इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 51 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, नगर परिषद ऊना की पार्षद उर्मिला चौधरी, पर्यवेक्षक सुलिंदर पाल कौर, आशा देवी, वीना रानी, संतोष कुमारी, जिला समन्वयक प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना ईशा चौधरी, सांख्यिकी सहायक संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
-

पंजाब: नशे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान
चंडीगढ़ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर हैं। गृह मंत्री ने इस दौरे पर ‘नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ के विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नशे को लेकर सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा की नशे के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा और अगर हम मिलकर लड़ते हैं तो कुछ सालो में देश नशा मुक्त हो जाएगा। अमित शाह ने बताया की नशे पर नकेल कसने के लिए आधुनिक फॉरेंसिक साइंस दफ्तर खोले गए हैं।
उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने लिए हमें इसकी जड़ तक जाना होगा। वहीं नशे के जाल में फंस चुके बच्चों को इस दलदल से बाहर निकलना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा की अगर हम मिलकर लड़ते है, तो कुछ सालों में ही देश नशा मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा की नशा शरीर और समाज को खोखला कर रहा है।
उन्होंने कहा कि नशे से कमाया गया पैसा देश के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे के खात्मे को खत्म करने के लिए कार्रवाई तेज करनी होगी। अमित शाह ने कहा कि उन्होंने पता चला है कि पंजाब में नशा ज्यादा है जिसके चलते केंद्र द्वारा पंजाब के लिए फॉरेंसिक लैब और एनसीबी सेंटर बनाए जाएंगे।
-

पंजाबः नए AG Vinod Ghai की हुई नियुक्ति, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
चंडीगढ़: पंजाब के नए एडवोकेट जनरल के रूप में विनोद घई की नियुक्ति हो गई है।इस संबंध गवर्नर ऑफिस से मंजूरी मिलते ही पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। बता दें कि उनकी नियुक्ति का विरोध किया जा रहा था। विरोधियों का तर्क था कि वह श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के केस में आरोपी डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम के वकील रह चुके। इसलिए उन्हें इस पद पर नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि आप सरकार ने यह सब विरोध दरकिनार कर दिए।

एडवोकेट विनोद घई ने अपनी काबिलयित से आरोपियों को दिलाई राहत
सीनियर एडवोकेट विनोद घई पंजाब सरकार के खिलाफ कई बड़े मामलों में आरोपियों के वकील रहे। जिनमें डेरा मुखी राम रहीम से जुड़ा बेअदबी और पंचकूला हिंसा, आम आदमी पार्टी के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला, बेअदबी से जुड़े गोलीकांड के आरोपी पूर्व डीजीपी, पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु के केस शामिल हैं। जहां उन्होंने अपनी काबिलयित से आरोपियों को राहत दिलाई।
नियुक्ति से 4 माह बाद एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी ने सरकार बनते ही सीनियर एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू को पंजाब का एडवोकेट जनरल बनाया था। 19 मार्च को नियुक्ति के ठीक 4 हीने बाद उन्होंने 19 जुलाई को इस्तीफा दे दिया। चर्चा यह रही कि वह अपने पसंदीदा लॉ अफसरों की नियुक्ति चाहते थे लेकिन सरकार की तरफ से उसमें कोई अड़चन आ रही थी। एडवोकेट सिद्धू की ही पैरवी से सरकार गैंगस्टर लॉरेंस को पंजाब लाने में कामयाब रही थी।
-

पंजाबः फरीदकोट मेडिकल यूनिवर्सिटी के वीसी को मिलने पहुंचे राजा वड़िंग, देखें राज बहादुर ने कैसे रो-रोकर सुनाई दासतां
फरीदकोटः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा फरीदकोट मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के साथ किए गए गलत व्यवहार का मामला काफी गरमा गया है। इस व्यवहार को लेकर नाराज चल रहे यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
उनके इस इस्तीफे पर सियासी घमासान शुरू हो गया है और विरोधी दलों द्वारा ‘आप’ पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। वहीं इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने वीसी डॉ. राज बहादुर से मुलाकात की। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को उनसे माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीसी से मैं माफ़ी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि वह हम सबके रोल मॉडल हैं।
राजा वड़िंग से मुलाकात के दौरान वीसी राज बहादुर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलने शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि वह 44-45 साल से नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने 13 बड़े अस्पतालों में काम किया पर ऐसा उनके साथ पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत दुख पहुंचा है और स्वास्थ्य मंत्री को ऐसा नहीं करना चाहिए था। वीसी ने बताया कि उन्होंने सीएम मान से बातचीत की और बताया कि अब काम करने का माहौल नहीं बचा है।
-

24 घंटे में दूसरी बार मिली एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, लाखों रुपए की मांगी फिरौती
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक मैसेज के जरिए रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली, साथ ही 20 लाख रुपये की मांग की गई। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। जांच चल रही है। सीआइएसएफ, स्थानीय पुलिस और हवाई अड्डा सुरक्षा दल ने पूरे हवाई अड्डे की जांच की है।
हवाई अड्डे पर को बम से उड़ाने की धमकी का आया फोन
रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को शुक्रवार से पहले वीरवार को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, बाद में यह धमकी फर्जी निकली। रांची हवाई अड्डे के निदेशक के एल अग्रवाल ने बताया था कि करीब 12 बजे हवाई अड्डे पर को बम से उड़ाने की धमकी वाला फर्जी फोन कॉल आया। जिसके बाद पूरे हवाई अड्डे को एलर्ट कर दिया गया और तय मानकों के अनुसार हवाई अड्डे के हर कोने की गहन जांच बम निरोधक दस्ते ने की लेकिन धमकी फर्जी निकली। वीरवार को आए फोन को लेकर आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि यह फोन कॉल झारखंड के बाहर से आया था और फोन करने वाले ने बताया कि उसके चार साथी हवाई अड्डे के भीतर मौजूद है। जिनके पास बैग है। इतना ही नहीं फोनकर्ता ने बताया कि उसके साथी हवाई अड्डे को बम से उड़ा देंगे।
फर्जी फोन करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज
सूत्रों ने बताया कि फोनकर्ता ने अपना नाम नहीं बताया था लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिसने फोन किया था उसका नाम रितेश है और वह नालंदा का रहने वाला है। हवाई अड्डे के निदेशक ने बताया कि धमकी भरे फोन की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने पूरे हवाई अड्डे की जांच की थी। अग्रवाल ने बताया था कि कि इस मामले में फर्जी फोन करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
-

जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार
ऊना/सुशील पंडित: जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह के अंत आते-आते यह बढ़कर 250 पार पहुंच चुकी है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ संक्रमण की दर में भी वृद्धि हुई है। पहली जुलाई को संक्रमण दर 11.11 प्रतिशत थी, जो अब लगभग 17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रैपिड टेस्ट में संक्रमण की दर 28 प्रतिशत जबकि आरटीपीसीआर में 9 प्रतिशत है।
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम में वैक्सीन एक कारगर हथियार है। सभी को अपना वैक्सीनेशन करवाना चाहिए और जिन लाभार्थियों को दूसरी डोज़ के बाद छह माह पूरे हो चुके हैं, वह अपनी तीसरी खुराक लेना सुनिश्चित करें और कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार अब 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को तीसरा टीका निशुल्क लगा रही है।
डीसी ने एहतियात बरतने की अपील
जिलाधीश राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता तथा 2 गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रुप से ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों व सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार के जुखाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द तथा सांस से संबंधित समस्या को हल्के में न लें तथा अपनी कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें। -

पंजाबः रेत भरा टिप्पर निकलने के बाद धंसी सड़क, टला हादसा
लुधियानाः शहर में एक बार फिर से नगर निगम की पोल खुलकर सामने आ रही है। दरअसल, आज सुबह हलका आत्म नगर के सुआ रोड पर रेत से भरे टिप्पर के गुजरने के कुछ देर बाद ही सड़क धंसने का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में टिप्पर चालक का बचाव रहा, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन सड़क धंसने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस सड़क को लेकर वहां के लोगों का कहना हैं कि यहां पर रोजाना रेत से भरे टिप्पर गुजरते हैं जिस कारण सड़क अकसर टूट जाती है।
सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार पर उठने लगे सवाल
वहीं बरसात के मौसम ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। सड़क में कहीं न कहीं मैटेरियल की कमी रही है, जिस कारण सड़क धंस गई है। जिस जगह सड़क धंसी है, उस जगह सड़क के नीचे कहीं मिट्टी नजर नहीं आ रही। लोग अंदाजा लगा रहे कि करीब 12 से 15 फुट गहरा गड्ढा सड़क में पड़ गया। गड्ढे की चौड़ाई करीब 6 फीट है।
सड़क धंसने से वाहन चालकों को आ रही परेशानी
सड़क फट जाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी आ रही है। लोगों के लिए भी खतरा खड़ा हो गया है। स्कूल बसें आदि बहुत सावधानी से गुजर रही हैं। लोगों ने कुछ वृक्षों की टहनियां व पत्थर गड्ढे के आगे लगाए हैं, ताकि कोई हादसा न हो सके। वहीं लोगों ने नगर निगम को सूचित कर दिया है, ताकि सड़क की मरम्मत समय रहते कराई जा सकते, हादसे होने का खतरा है।
बीएंडआर एसडीओ जोगिंदर सिंह को दी गई मामले की जानकारी
लोगों ने बीएंडआर एसडीओ जोगिंदर सिंह को घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद निगम कर्मचारी गड्ढा भरने के लिए आ रहे हैं। इलाका निवासी राहुल ने बताया कि जिस जगह गड्ढा पड़ा है, उस जगह जमीन के नीचे मिट्टी नहीं है। कहीं न कहीं सड़क बनाते समय कोताही बरती गई है। जल्द आकर गड्ढा भरवाना चाहिए, ताकि कोई वाहन चालक इसमें गिर कर चोटिल न हो सके।
-
Elante Mall में राइस मंचूरियन से निकला मरा कॉकरोच, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः सबसे बड़े माल नेक्सस एलांते में उस समय हंगामा हो गया जब एक कस्टमर के खाने में मरा हुआ काकरोच निकल आया। एलांते की तीसरी मंजिल पर स्थित नी हाओ फूड कोर्ट में यह घटना हुई है। कस्टमर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कस्टमर अनिल कुमार की शिकायत पर फूड सेफ्टी आफिसर को मौके पर बुलाया।
राइस मंचूरियन की प्लेट से निकला काकरोच
मौली कांप्लेक्स के रहने वाले अनिल कुमार अपनी पत्नी और बहन के साथ नी हाओ फूड प्वाइंट पर खाना खाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने राइस मंचूरियन आर्डर किया था। वह राइस मंचूरियन खा ही रहे थे कि उनकी प्लेट में से एक काकरोच निकला। इस पर उन्होंने फूड प्वाइंट के सुपरवाइजर कौशलेंद्र सिंह और कैशियर को बुलाया।
हंगामा होने पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने लिए सैंपल
इसके बाद फूड कोर्ट में जमकर हंगामा होने लगा। बहस होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने फूड प्वाइंट पहुंचकर फ्राइड राइस मंचूरियन के सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। ताकि यह पता लगाया जा सके कि खाने में काकरोच पहले से था या सर्व करने के दौरान या फिर खाना बनाते समय यह काकरोच उसमें गिरा था।
पहले भी माल के रेस्टोरेंट में हुई थी ऐसी घटना
बता दें कि इससे पहले बीते महीने भी नेक्सस एलांते में ऐसी घटना हो चुकी है। बीते 14 जून को सागर रत्ना रेस्टोरेंट की छोले-भटूरे में अधमरा छिपकली का बच्चा मिला था। फूड अफसर ने टीम के साथ रेस्टोरेंट की किचन भी जांच भी की थी। वहीं सागर रत्ना का कहना था कि अगर फूड कोर्ट में कहीं दीवार आदि से छिपकली आकर खाने में गिर जाए तो इसमें उनका क्या क़सूर है। खाना खराब होने पर शिकायतकर्ता को रिप्लेस और रिफंड का ऑप्शन भी दिया गया था। सेक्टर-15 में रहने वाले डा. जगजीवन कुमार बंसल ने शिकायत पुलिस को दी थी।
-

जालंधरः अल्फा इंडस्ट्री में चोरों ने ताले तोड़ चुराए लाखों रुपए
जालंधर (वरुण): महानगर में एक बार फिर से क्राइम की वारदातें बढ़नी शुरू हो गई है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि रोजाना चोरी, लूटपाट की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गुज्जा पीर से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने रात को गुज्जा पीर रोड पर स्थित एक सेनेटरी का सामान बनाने व बेचने वाली फर्म अल्फा इंडस्ट्री के ताले तोड़ कर जहां गल्ले में पड़ा कैश उड़ा लिया वहीं पर चोर पीतल की तैयार टूटियां व अन्य सेनेटरी का सामान भी चोरी कर ले गए।
पीड़ित अल्फा इंडस्ट्री के मालिक धीरज जैन ने बताया कि चोरों ने इंडस्ट्री से करीब साढ़े चार लाख रुपया कैश चोरी किया है जबकि साढ़े आठ लाख के बीच वह सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने ताले तोड़कर पहले गोदाम से ही चोरी की है। जब कि अंदर ही एक अन्य गोदाम भी था। उसके भी ताले तोड़ने की कोशिश की। लेकिन उन्हें वह तोड़ नहीं पाए। अन्यथा वहां से वह कीमती सामान चुरा कर ले जा सकते थे।मालिक ने बताया उन्होंने खुद साढ़े चार लाख रखा था कैश, चोरों ने चुराया
इंडस्ट्री मालिक ने बताया कि उनका सेनेटरी का होल सेल का बिजनेस है। पिछले कल उन्होंने जो सामान बेचा था उसका करीब साढ़े चार लाख कैश उन्होंने खुद स्टोर के गल्ले में रखा था। चोर कैश चोरी करके ले गए हैं। इसके अलावा पीतल-ब्रास इत्यादि की तैयार महंगी टूटियां व अन्य सेनेटरी का महंगा सामान चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी मोटा-मोटा हिसाब बारह लाख के करीब की चोरी का लग रहा है। अभी वह स्टोर में स्टाक को चेक कर रहे हैं औऱ बुक्स के साथ मिला रहे हैं। इसी बीच उन्होंने कहा कि पुलिस को भी चोरी के बारे में सूचित कर दिया है। पुलिस भी जांच के लिए स्टोर में पहुंच रही है।
