Blog

  • Jalandhar News: Main Market में ट्रांसफॉर्म के नीचे लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Main Market में ट्रांसफॉर्म के नीचे लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मछली मार्केट में स्थित ट्रांसफॉर्मर के नीचे कूड़े के ढेर को आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने ट्रांसफॉर्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसका धुआं दूर तक दिखाई देने लगा लेकिन किसी ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश नहीं की। लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

    बिजली विभाग के अधिकारी राजा बताया कि उन्हें फायर ब्रिगेड की ओर से सूचना मिली थी कि मछली मार्केट में ट्रांसफॉर्मर को आग लगी है, जिसके बाद उन्होंने सप्लाई को बंद कर दिया और फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने आग पर काबू पाया, वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी राजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि उन्हें कंट्रोल पर सूचना मिली थी कि मछली मार्केट के पास ट्रांसफॉर्मर के नीचे आग लगी हुई है, जिसके बाद में टीम सहित एक गाड़ी को लेकर मौके पर पहुँचे।

    उन्होंने बिना देरी किए आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। ट्रांसफॉर्मर के नीचे लोग कूड़ा के होने के कारण व ज्यादा गर्मी के कारण आग लगी है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर अगर पूरी तरह आग की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन उनकी टीम ने समय से पहले आग पर काबू पा लिया।

  • सेंसोवाल सभा ने नवाजे मेधावी  होनहार

    सेंसोवाल सभा ने नवाजे मेधावी होनहार

    ऊना/सुशील पंडित : जिला के हरौली  क्षेत्र  की सेंसोवाल कृषि सहकारी सभा के आम इजलास  में मेधावी स्टूडेंट्स को सहकार ग्राम प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देकर नवाजा गया । सभा की ओर से प्रेरणा , आनंदिता, राधिका गुलेरिया व  राजवीर को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिय प्रति स्टुडेंट्स को 1100 रुपए की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया । आडिट रिपोर्ट  पढ़कर सुनाई गई । सभा गतिविधियों को विस्तार से बताया गया । सभा के चेयरमैन शिव शशि कंवर ने बताया कि  बीते  वर्षों से सभा  अपने ग्राहकों को 15 प्रतिशत लाभांश दे रही है । विकास को ओर अधिक गति देने के लिए सभा में आम इजलास   बुलाया गया है । जिसमें स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए  मेधावी स्टूडेंट्स को सहकार ग्राम प्रतिभा सम्मान पुरस्कार दिया   गया है।  उन्होंने कहा कि  इस सभा में गांव सेंसोवाल रोड़ा व  समनाल के लोग सभा में खाते खुलवाने में अधिक दिलचस्पी ले रहे है । सभा में लगातार खाते खुल रहे  हैं । सभा में लिफ्ट लगाई गई है । सभा  कार्य पारदर्शिता के लिए जमा व निकासी राशि की सूचना के लिए ग्राहकों को निशुल्क एस एम एस सुविधा भी दी जा रही है । उचित मूल्य की  दुकान व किसानों के लिए खाद भी उपलब्ध करवाई जा रही है। सभा भवन  में  स्किल ट्रेड भी चल रहे हैं । केंद्र व प्रदेश की ओर से सहकारी सभाओ से जुड़े लोगों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है  । आम इजलास में कृषि ,बागवानी , इफको , कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विषय बाद विशेषज्ञों की ओर से किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया । कहा कि हर फल ,फसल बारे खेतों में जाकर  किसानों को जानकारी दी जा रही है।  फसल बीमा योजना का लाभ लेने बारे जागरूक किया गया  ।अधिक जानकारी के लिए विभाग से भी संपर्क किया जा सकता है। सेंसोवाल कृषि सहकारी सभा  क्षेत्र में मॉडल के तौर पर उभरी है। सभा के सभी कार्य  खाताधारक हित  में हैं । सभा को विकसित करने के लिय लगातार प्रयास जारी है      
  • Punjab News  : PUNBUS-PRTC कर्मियों ने हड़ताल की स्थगित, देखें वीडियो

    Punjab News : PUNBUS-PRTC कर्मियों ने हड़ताल की स्थगित, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब में सरकारी बसों को लेकर पनबस और पीआरटीसी बस के कच्चे कर्मियों ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है। जानकारी के अनुसार पनबस और पीआरटीसी बस यूनियन के नेताओं को दोपहर 1:00 बजे ट्रांसपोर्ट स्टेट सेक्टरी ने मीटिंग के लिए चंडीगढ़ स्थित सीक्रेटरीएट में बुलाया गया। जिसके बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया।

    यूनियन के नेता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने उनकी मांगो को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसलिए हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने जेलो मे बंद मुलज्मो को भी जल्द रिहा करने का वादा किया है। कर्मचारियों को परमानेंट करने के प्रस्ताव में तीन साल की सर्विस वाले कर्मचारियों को आउटसोर्स से कॉन्ट्रैक्ट पर रखने की भी मांग की गई।

    पन बस और PRTC के कर्मचारी किलोमीटर स्कीम के लिए चलाई जा रही वोल्वो बसों में ड्यूटी नहीं देंगे। ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने कहा कि दिल्ली के लिए B-6 बसें लेना मजबूरी है। अब बसें डिपार्टमेंट ही देगा। ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसें न लेने का भरोसा दिया है।

     

     

     

     

  • गग्गल हवाई अड्डे के आसपास आजीविका प्रभावित परिवारों को राहत, 16.76 करोड़ की मिली स्वीकृति

    गग्गल हवाई अड्डे के आसपास आजीविका प्रभावित परिवारों को राहत, 16.76 करोड़ की मिली स्वीकृति

    शिमला: प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांगड़ा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जहां गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि मालिकों की भूमि अधिग्रहण करने के लिए उन्हें समुचित धनराशि प्रदान कर रही है, वहीं प्रदेश सरकार ने मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए 113 ऐसे परिवारों को 16.76 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने गग्गल हवाई अड्डे के आसपास सरकारी भूमि पर दुकानें एवं अन्य कारोबार आरम्भ किए थे।

    उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा ही गरीब तथा कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश में यह पहला ऐसा मामला है जहां सरकारी भूमि पर कारोबार करने वालों को सरकार भूमि अधिग्रहण करने के लिए सहायता राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का उद्देश्य गरीब तथा जरूरतमंद वर्गों के लोगों की मदद करना है तथा सरकार के इस निर्णय से उन्हें अपनी आजीविका अर्जन में सहायता मिलेगी।

    इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से कांगड़ा जिला के दौरे के दौरान अनेक प्रतिनिधिमंडल भी मिले तथा इन दुकानदारों को सहायता राशि प्रदान करने का अनुरोध किया था। इन परिवारों को सहायता राशि प्रदान कर मुख्यमंत्री ने गरीब लोगों के प्रति अपने संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाया है।

    केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला को प्रदेश की ‘पर्यटन राजधानी’ बनाया है तथा इस जिले में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अनेक बड़ी पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृति की हैं। उन्होंने कहा कि गग्गल में बड़ा हवाई अड्डा बनने से कांगड़ा जिला में हाई एंड टूरिस्ट की आमद बढ़ेगी तथा क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे उनकी आर्थिकी में आशातीत बदलाव आयेगा।

  • गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से प्रभावित दुकानदारों के लिए CM Sukhu ने राहत पैकेज किया घोषित

    गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से प्रभावित दुकानदारों के लिए CM Sukhu ने राहत पैकेज किया घोषित

    शिमला: प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांगड़ा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जहां गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि मालिकों की भूमि अधिग्रहण करने के लिए उन्हें समुचित धनराशि प्रदान कर रही है, वहीं प्रदेश सरकार ने मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए 113 ऐसे परिवारों को 16.76 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने गग्गल हवाई अड्डे के आसपास सरकारी भूमि पर दुकानें एवं अन्य कारोबार आरम्भ किए थे।

    उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा ही गरीब तथा कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश में यह पहला ऐसा मामला है जहां सरकारी भूमि पर कारोबार करने वालों को सरकार भूमि अधिग्रहण करने के लिए सहायता राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का उद्देश्य गरीब तथा जरूरतमंद वर्गों के लोगों की मदद करना है तथा सरकार के इस निर्णय से उन्हें अपनी आजीविका अर्जन में सहायता मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से कांगड़ा जिला के दौरे के दौरान अनेक प्रतिनिधिमंडल भी मिले तथा इन दुकानदारों को सहायता राशि प्रदान करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को सहायता राशि प्रदान कर मुख्यमंत्री ने गरीब लोगों के प्रति अपने संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाया है। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला को प्रदेश की ‘पर्यटन राजधानी’ बनाया है तथा इस जिले में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अनेक बड़ी पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृति की हैं। उन्होंने कहा कि गग्गल में बड़ा हवाई अड्डा बनने से कांगड़ा जिला में हाई एंड टूरिस्ट की आमद बढ़ेगी तथा क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे उनकी आर्थिकी में आशातीत बदलाव आयेगा।

     

  • ऊना तहसील में जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    ऊना तहसील में जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    ऊना सुशील पंडित : जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस (एचएलओ) के सफल संचालन के लिए ऊना तहसील डीआरडीए हॉल में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तहसीलदार एवं चार्ज ऑफिसर विपन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में लगभग 100 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने भाग लेकर जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कीं। प्रशिक्षण का संचालन समन्वयक मीना कुमारी एवं फील्ड ट्रेनर राकेश शर्मा एवं डॉ. किशोरी लाल शर्मा द्वारा किया गया, दोनों प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग, भवन एवं परिवार सूचीकरण, डिजिटल डेटा संग्रहण, जीपीएस आधारित मैपिंग तथा ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रगणकों को फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी अवगत कराया गया।

    प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य में डेटा की शुद्धता, गोपनीयता तथा समयबद्धता के महत्व पर विशेष बल दिया। साथ ही भवनों के सही वर्गीकरण, परिवारों की पहचान तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सूचनाओं के सही संकलन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें आगामी जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने के लिए प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत 16 जून से 15 जुलाई तक भवनों, मकानों एवं आवासीय सुविधाओं का सर्वेक्षण किया जाएगा। यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसके लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अन्त में चार्ज ऑफिसर विपन ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को सेवा भाव शपथ दिलाकर अपने कार्य को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करने का आह्वान किया।

     

  • Punjab News: New Thar में सवार महिला ने खड़ी कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: New Thar में सवार महिला ने खड़ी कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: शहर के गुरु हरगोबिंद नगर स्थित गांधी अस्पताल के नजदीक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला द्वारा चलाई जा रही नई थार गाड़ी अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि स्विफ्ट डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला जिम से वापस आने के बाद अपनी नई थार गाड़ी में बैठी थी।

    इसी दौरान गाड़ी स्टार्ट कर चलाने की कोशिश करते समय कथित तौर पर महिला का पैर ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर (रेस) पर पड़ गया, जिससे वाहन अचानक तेज रफ्तार से आगे बढ़ गया और पास में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट डिजायर के आगे और पीछे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

     

     

  • पीएनबी आरएसईटीआई (पीएनबी आरसेटी) ऊना में पेपर कवर, लिफाफे और फाइल मेकिंग ट्रेनिंग का हुआ शुभारंभ

    पीएनबी आरएसईटीआई (पीएनबी आरसेटी) ऊना में पेपर कवर, लिफाफे और फाइल मेकिंग ट्रेनिंग का हुआ शुभारंभ

    ऊना सुशील पंडित : पीएनबी आरएसईटीआई ऊना में आज से पेपर कवर, लिफाफे और फाइल बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है।  उद्घाटन समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर बैंक मैनेजर और पीएनबी ऑल इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजेश कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने सभी कैंडिडेट्स का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कैंडिडेट्स को लगन से काम सीखने और भविष्य में स्वरोज़गार अपनाने के लिए बैंकों से ऋण के रूप में आर्थिक सहायता हासिल करने की विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रहने खाने की निःशुल्क सुविधा के साथ-साथ प्रशिक्षुओं को सरकार द्वारा पंजीकृत प्रमाण पत्र प्रदान दिया जाएगा।
  • Punjab News: मनप्रीत अय्याली पर पुनः सुरजीत के अजयपाल ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: मनप्रीत अय्याली पर पुनः सुरजीत के अजयपाल ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल पुनः सुरजीत के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अजयपाल सिंह मीराकोट की तरफ से मनप्रीत सिंह अय्याली के पार्टी छोड़कर अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल होने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। अजयपाल ने कहा कि जब से ज्ञानी हरप्रीत सिंह को शिरोमणी अकाली दल पुनः सुरजीत का अध्यक्ष बनाया गया था, उसी दिन से ही मनप्रीत अय्याली पार्टी के प्रति गंभीर और संवेदनशील नहीं थे। उन्होंने कहा कि अय्याली पिछले लंबे समय से अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने और निजी अहंकार की पूर्ति में लगे थे, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

    अजयपाल ने अकाली दल की महत्ता को स्पष्ट करते हुए कहा कि अकाली दल कोई व्यक्तिगत संस्था नहीं है, बल्कि यह पूरा ‘पंथ’ है। पंथ किसी की निजी जागीर नहीं हो सकती, यह गांवों, शहरों, धार्मिक संस्थानों और पंथ को प्रदान होने वाले लोगों का सोच का मेल है। उन्होंने ईआली पर पार्टी के किस को खराब करने का आरोप भी लगाया और कहा कि ऐसे नेताओं की निजी अहंकार के चलते पहले भी पार्टी में कई मुश्किलें खड़ी हुई हैं। उन्होंने का कि उप-चुनावों के दौरान भी मनप्रीत सिंह अय्याली ने पार्टी मिशनों से दूरी बनाई थी, जिससे साफ जाहिर होता है कि वे पार्टी के हितों के प्रति वफादार नहीं थे।

    अजयपाल ने ज्ञान हरप्रीत सिंह की अध्यक्षता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक उच्च-शिक्षित (PhD) और अनुभवी व्यक्ति हैं, जिनको राजनीति की गहरी समझ है, लेकिन वे भ्रष्ट राजनीति से दूर रहते हैं। आगामी 2027 के विधासनभा चुनावों के बारे में बात करते हुए अजयपाल ने भरोसा जताया कि शिरोमणि अकाली दल पुनः सुरजीत पंजाब में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पंजाब, पंजाबी और राज्य के विकास के लिए हमख्याल पार्टियों के साथ गठजोड़ के द्वार खुले रखे हैं। मीराकोट ने दावा किया कि माजा क्षेत्र के लोग ज्ञानी हरप्रीत सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सम्मान करते हैं, इसलिए आगामी चुनावों में अकाली दल पुनः सुरजीत के उम्मीदवार बड़ी जीत हासिल करेंगे।

     

  • Jalandhar News: नगर निगम कर्मी ने घर पर बुजुर्ग माता को लगाया ताला, बेटे पर लगाए आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: नगर निगम कर्मी ने घर पर बुजुर्ग माता को लगाया ताला, बेटे पर लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: मास्टर तारा सिंह नगर में स्थित 227 नंबर कोठी में नगर निगम कर्मी ने बुजुर्ग माता को लड़की को ताला लगाकर चला गया। इस दौरान घर में बंद महिला ने लोगों से घर का ताला खोलने की अपील की है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला कमलेश रंधेव ने कहा कि उसका छोटा बेटा काफी परेशान करता है। पीड़िता के अनुसार छोटे बेटे सुमित रंधेव उसे ताला लगाकर चला गया।

    सुमित नगर निगम में सेवादार की नौकरी करता है। पीड़ित महिला का कहना है कि वह घटना संबंधी नगर निगम दफ्तर में भी गई थी और बेटे को लेकर शिकायत की थी। आरोप है कि बेटा उसकी कोठी बेचना चाहता था और वह पहले भी एक कोठी गद्दईपुर में बेच चुका है। महिला के अनुसार उसने बेटे पर केस भी किया हुआ है। घर में महिला और शीना नामक लड़की बंद है।

    घटना के दौरान वह घर के अंदर मौजूद थी। इस दौरान वह घर के बाहर से उसे ताला लगा गया। नगर निगम कमिशनर से भी घटना को लेकर मुलाकात की थी और उन्हें घटना संबंधी शिकायत दी थी। पीड़िता के अनुसार वह 3 से 4 घंटे से घर में बंद है। पीड़िता ने कहाकि दूसरा बेटा जर्मन में रहता है और छोटा बेटा अब उसकी जमीन को बेचना चाहता है। ऐसे में महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई है।