Blog

  • Punjab News: पति की मौत के सदमे में BJP नेत्री ने भी तोड़ा दम

    Punjab News: पति की मौत के सदमे में BJP नेत्री ने भी तोड़ा दम

    बठिंडाः नए साल की शुरुआत होते ही एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता भूपिंदर सिंह का नए साल के पहले दिन निधन हो गया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश नेता परमिंदर कौर पति के जाने का सदमा सहन नहीं कर पाई।

    जिसके बाद परमिंदर कौर की भी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कल शाम भूपिंदर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश नेता परमिंदर कौर का देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कहा जा रहा है कि गहरा सदमा लगने से मौत हुई है। एक ही परिवार के दो सदस्यों के अचानक चले जाने से शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलके में शोक की लहर फैल गई।

    परमिंदर कौर बेशक भाजपा नेत्री थीं लेकिन उनके संबंधों के कारण सभी राजनीतिक दल उनका सम्मान करते थे। एक ही परिवार में दो मौतों पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा। भाजपा पार्टी बठिंडा की महिला नेता ममता जैन उर्फ ​​जॉली जैन ने कहा कि पति की अचानक मौत से परमिंदर कौर को गहरा सदमा लगा और वह सदमें के बाद पूरी तरह से खामोश हो गईं थी। उन्होंने बताया कि पति के सदमे से उन्हें देर रात जो दिल का दौरा पड़ा, वह उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। परमिंदर कौर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2.30 बजे डीएवी कॉलेज के पास रामबाग में किया जाएगा।

     

     

  • मातम में बदला नववर्ष का जश्न, आतिशबाजी के विस्फोट से 2 की मौत

    मातम में बदला नववर्ष का जश्न, आतिशबाजी के विस्फोट से 2 की मौत

    होनोलूलूः पूरी दुनिया में लोगों ने धूमधाम से नए साल का स्वागत नाच गाकर और आतिशबाजी करके किया। इस दौरान कई लोगों ने लिए ये नया साल काल बनकर भी सामने आया। दुनियां में नए साल पर सबसे बड़ा हादसा अमरीके में हुआ जहां, कुल 11 लोगों की मौत हो गई। इसी तरह हवाई राज्य में भी नयू एयर के जश्न दौरन बड़ा हादसा हो गया।

    जानकारी मुताबिक, होनोलूलू शहर में लोग नववर्ष के जश्न दौरान आतिशबाजी कर रहे थे। इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।

    होनोलूलू अग्निशमन विभाग ने एक बयान में बताया कि यह दर्दनाक हादसा होनोलूलू के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अमेरिकी वायु सेना एवं नौसेना के संयुक्त अड्डे के पास एक घर के बाहर हुआ। यह स्थान यूएसएस एरिजोना मेमोरियल से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

    आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) के अनुसार विस्फोट के बाद घटनास्थल पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • साल के दूसरे दिन भी Gold-Silver की कीमतों में हुई बढ़ौतरी

    साल के दूसरे दिन भी Gold-Silver की कीमतों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्ली : भारतीय सर्राफा बाजार में 2 जनवरी 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोना अब 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 86 हजार रुपये प्रति किलो ज्यादा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76583 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह महंगा होकर 76769 रुपये पहुंच गया है।

    इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है। आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76462 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 70320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57577 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76769 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी  की कीमत 86907 रुपये है।

  • किसान नेता डल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    किसान नेता डल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः सुप्रीम कोर्ट में 26 नवंबर से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर आज सुनवाई हुई। सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अपने 20 दिसंबर के आदेश का पालन करने के लिए 6 जनवरी की तारीख तय की है, जिसमें पंजाब सरकार को चिकित्सा सहायता प्रदान करने और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करने का निर्देश दिया गया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को सोमवार तक अनुपालन हलफनामा दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार डल्लेवाल को यह क्यों नहीं समझा पा रही है कि अस्पताल में उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। आज हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कुछ किसान नेताओं के बयान गैरजिम्मेदाराना हैं और हम ऐसे नेताओं के इरादों के बारे में पता हैं।

    वहीं दूसरी ओर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर केंद्र सरकार से किसानों की बातचीत फिर से शुरू होने की आस में बैठी पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आंदोलनरत किसानों से बातचीत करने के सवाल पर कहा कि देश के किसान संगठनों से हमारी बात होती रहती है। अश्विनी वैष्णव के बयान से पंजाब सरकार सकते में है।

    सरकार को उम्मीद थी कि केंद्र किसानों से बातचीत शुरू करने संबंधी बयान देगा, जिससे आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल चिकित्सा सुविधा लेने के लिए तैयार हो जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की अवमानना से बचने के लिए अब पंजाब सरकार डल्लेवाल को जबरन अस्पताल में भर्ती करवा सकती है। वहीं, पूर्व एडीजीपी जसकरण सिंह व डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने खनौरी में किसान मोर्चा के साथ बैठक कर डल्लेवाल को चिकित्सा सुविधा लेने के लिए राजी करने की अपील की, पर बैठक बेनतीजा रही।

  • बाइक सवार 2 युवक नहर में गिरे, एक की तलाश जारी, देखें वीडियो

    बाइक सवार 2 युवक नहर में गिरे, एक की तलाश जारी, देखें वीडियो

    कोटाः यहां के कैथून थाना क्षेत्र में बुधवार रात 2 बाइक सवार भाई नहर में गिर गए। एक युवक को बाहर निकाल लिया गया। वहीं दूसरे युवक की SDRF की टीम तलाश कर रही है। दोनों भाई काम खत्म करके वापस कोटा लौट रहे थे। रामनगर की पुलिया के पास घुमाव पर बाइक नहर की दीवार पर टकरा गई और दोनों नहर में गिर गए।

    जानकारी देते हुए एसडीआरएफ के हेड कॉन्स्टेबल मुकेश ने बताया कि बुधवार रात 7 से 8 बजे के बीच कैथून थाने से 5 किलोमीटर दूर रामनगर की पुलिया के पास दो भाई तोहित (24) और निजाम (32) निवासी जयश्रीविहार, रायपुर टाइल का काम खत्म करके रात 8 बजे के करीब वापस कोटा लौट रहे थे। इस दौरान अंधेरा होने के चलते उनकी बाइक पुलिया के पास घुमाव के पास दीवार से टकरा गई। हम दोनों बाइक से उछलकर नहर में गिर गए।

    मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मुझे बाहर निकाल लिया। निजाम को भी पकड़ा लेकिन मोटी जॉकेट के कारण वह वापस नहर में गिर गया। आज सुबह युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची है। नहर में बोट डालकर सर्च अभियान शुरू किया गया है। एसडीआरएफ टीम ने जल्द दूसरे लड़के को ढूंढने की बात कही।

  • BJP नेता अमित मालवीय और MP मनोज तिवारी को AAP Party के MP ने भेजा लीगल नोटिस

    BJP नेता अमित मालवीय और MP मनोज तिवारी को AAP Party के MP ने भेजा लीगल नोटिस

    नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं दिल्ली में अब चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। इस दौरान आज आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अमित मालवीय और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इस मामले में अब सजंय सिंह ने दोनों को लीगल नोटिस भेजा है।

  • Jalandhar News: आज बंद रहेंगी मांस और शराब की दुकाने

    Jalandhar News: आज बंद रहेंगी मांस और शराब की दुकाने

    जालंधर, ENS: महानगर में आज शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। दरअसल, जिला मैजिस्ट्रेट डा. हिमांशु अग्रवाल ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष को भी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है, जिसको लेकर 2 दिसंबर को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा नगर कीर्तन निकाला जाना है।

    उन्होंने बताया कि जालंधर जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, नगर कीर्तन मार्ग और धार्मिक समारोह स्थल के आसपास स्थित सभी मांस और शराब की दुकानों को बंद करना आवश्यक है। जिला मैजिस्ट्रेट ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला जालंधर में नगर कीर्तन मार्ग और धार्मिक समारोह स्थल के पास 2 जनवरी को मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

     

  • Birthday Cake काट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पीठ और सीने को किया छलनी

    Birthday Cake काट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पीठ और सीने को किया छलनी

    जबलपुरः जिले में नववर्ष के पहले दिन ही मर्डर का मामला सामने आया है। घटना हनुमानताल थाना क्षेत्र के मोहरिया इलाके की है, जहां 25 वर्षीय समीर मंसूरी की 2 युवकों ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, 2 माह पहले आरोपी सैफू और समीर के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें समीर ने सैफू के साथ मारपीट की थी। इसी बदले की भावना से सैफू लगातार समीर की हत्या की योजना बना रहा था। बुधवार रात को सैफू के दोस्त आरिफ ने उसे बताया कि समीर का जन्मदिन है और वह मोहरिया में एक किराए के मकान में दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा है।

    यह सुनते ही सैफू ने ठान लिया कि उसी दिन समीर की मौत होगी। जब समीर 1 जनवरी की रात छत पर अपना बर्डे केक काट रहा था कि सैफू और आरिफ ने समीर के घर पहुंचकर छत पर चढ़कर बिना कुछ कहे दो गोली मारी, जो समीर के सीने और पीठ में लगी। गोली लगने के बाद समीर वहीं गिर पड़ा, जबकि सैफू और आरिफ वहां से फरार हो गए।

    घटना के बाद समीर के दोस्तों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात में समीर की मौत हो गई।

    वारदात की सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और समीर की हत्या के आरोप में सेफू और आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटा रही है की हत्या करने के लिए आरोपी ने पिस्टल कहां से और किससे ली थी।

  • Punjab News : ट्रैक्टर ट्राले ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : ट्रैक्टर ट्राले ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    फाजिल्का : ट्रैक्टर ट्राले और बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह(25) के तौर पर हुई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी की पहले मौत हो चुकी है और अब पीछे वह एक बच्चा छोड़ गया है।


    जानकारी के अनुसार गेहूं को पानी लगाकर वापिस लौट रहे बाइक सवार को मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई l जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है और पुलिस को सूचना दे दी है l गुरबख्श सिंह निवासी मीनिया ने बताया कि यह हादसा गांव खुड़नज के पास हुआ है।

    गुरबख्श सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह खेत को पानी लगाकर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राले ने बाइक सवार बलविंदर सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलविंदर की गर्दन का मनका टूट गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।

  • Punjab News: फर्जी सब इंस्पेक्टर ने दर्जनों लोगों से मारी लाखों की ठगी, पत्नी गिरफ्तार

    Punjab News: फर्जी सब इंस्पेक्टर ने दर्जनों लोगों से मारी लाखों की ठगी, पत्नी गिरफ्तार

    डेराबस्सीः गांव कारकौर में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर दर्जन भर लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया। आरोपी अपने आपको हरियाणा पुलिस में पंचकूला के डीआईजी दफ्तर में तैनात सब इंस्पेक्टर बताया था और हर समय वर्दी पहनकर रखता था। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि गांव वासियों को चकमा देने के लिए वह अपने परिवार सहित किराए के मकान में रह रहा था और कई लोगों को ठगी का शिकार बनाकर फरार हो गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और 5 वाहन बरामद किए है।

    आरोपी की पहचान नथपाल सिंह उर्फ ​​टाइगर के रूप में हुई है। आरोपी ने अपनी नकली नाम रघबीर सिंह रखा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी परमिंदरजीत कौर सहित 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद अब परमिंदरजीत कौर को गिरफ्तार करके जेल में भेज दिया। पुलिस ने गांव वासियों से मारी ठगी के मामले में 3 कारें और 2 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

    उक्त आरोपी ने अपने घर के बाहर पुलिस सब इंस्पेक्टर की प्लेट भी लगा रखी थी। इसी बीच आरोपी को गांव वालों से प्यार हो गया और उसने उन्हें अलग-अलग तरीके से लोगों को धोखा दिया और रातों-रात फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस में भर्ती होने के लिए एक व्यक्ति से 15 लाख, 2 नई अर्टिगा कारें यह कहकर लीं कि 60 हजार प्रति माह किराया मिलेगा। एक गांववासी की बेटी की शादी में देने के लिए उसके नाम पर एक मोटरसाइकिल फाइनेंस कराई गई, एक एक्टिवा, और रास्ते में उसने एक किआ कार भी ली।

    गांव वासियों को धोखाधड़ी का पता तब चला जब आरोपी परिवार समेत गांव से गायब हो गया। जिसके बाद गांव के रहने वाले लखवीर सिंह समेत अन्य लोगों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी टाइगर के खिलाफ हरियाणा में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। घोटाले में उनकी पत्नी भी शामिल हैं। दोनों ने करीब 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था। आरोपी टाइगर को ऑस्ट्रिया से वापस भेज दिया गया था। जिसके बाद वह भारत लौट आया और लोगों को ठगना शुरू कर दिया।