Blog

  • Punjab News: पड़ोसियों के घर पर हुआ पत्थराव, दपंति में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: पड़ोसियों के घर पर हुआ पत्थराव, दपंति में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पठानकोटः बजुर्ग दंपति के घर पर पड़ोसियों द्वारा बीती रात पत्थराव करने की विडियो वायरल हो रही है, जब हमारी टीम ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो यह घटना पठानकोट सिम्बल चौक की निकली। यहां एक घर में बजुर्ग संपति अकेले रह रहे है। उनका अपने पड़ोसियों के साथ गली में गेट लगाने को लेकर विवाद चल रहा था, जिस के सबंधी उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है।

    बजुर्ग संपति ने बताया कि बीती रात उनके पड़ोसियों ने रात को गेट लगाने के लिय पिल्लर बनाना शुरू कर दिया, जब हमने इसका विरोध किया तो उनके बेटे ने गुस्से में आकर उनके घर पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, यह सारी घटना उनके घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के बाद बजुर्ग संपति दहशत में है,
    पीड़ित बजुर्ग संपति ने पुलिस प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार लगाई और उनके पड़ोसियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कुछ भी गलत होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी उनके पड़ोसियों की होगी।

  • Punjab News: पहली मंजिल से महिला को फेंका, ससुराल पक्ष और पुलिस पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पहली मंजिल से महिला को फेंका, ससुराल पक्ष और पुलिस पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, हैबोवाल की नामदेव कॉलोनी (बाबा बालक नाथ मंदिर के पास) में एक विवाहिता को उसके ही ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटने के बाद पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने इस पूरी खौफनाक साजिश में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। गंभीर रूप से घायल पीड़िता रुतिका (रुचिका) फिलहाल के सिविल अस्पताल में भर्ती है और इंसाफ की गुहार लगा रही है। अस्पताल के बेड पर दर्द से कराहती रुचिका ने बताया कि यह पूरी एक सोची-समझी साजिश थी। उसे जगतपुरी पुलिस चौकी के इंचार्ज ने बहाने से बुलाया। जब उसने कहा कि 14 जुलाई को कोर्ट में उसके बयान होने हैं, जो जज कहेंगे वो मानेगी।

    पीड़िता ने कहा कि पुलिस ने उस पर घर खाली करने का दबाव बनाया और झूठा केस दर्ज करने की धमकी दी। रुचिका का आरोप है कि जिस वक्त पुलिस उसे चौकी में बैठाकर उलझाए हुए थी, ठीक उसी वक्त पीछे से उसके जेठ, ससुर और पति ने उसके कमरे के ताले तोड़ दिए और उसका सारा सामान बाहर फेंक दिया। रुचिका ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब वह पुलिस चौकी से जान बचाकर अपने घर पहुंची, तो पति ने बाहर ही उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली। इसके बाद पति ने उसकी गर्दन पकड़ी और घसीटते हुए गेट के अंदर ले गया। घर के अंदर जेठ और ससुर पहले से मौजूद थे। उन्होंने पहले तो बुरी तरह मारपीट की, गालियां दीं और फिर जान से मारने की नीयत से उसे पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गई।

    रुचिका की शादी को 9 साल हो चुके हैं और उसका एक 6 साल का बेटा भी है। पिछले कुछ समय से उसका पति उससे अलग रह रहा था, लेकिन हमले के दिन वह भी साजिश में शामिल हो गया। लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ी रुचिका को पड़ोसियों ने बस्सी अस्पताल पहुंचाया। वहां से होश आने पर वह रेंगती हुई बाहर आई और लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सिविल अस्पताल पहुंची। पीड़िता का कहना है कि मोहल्ले वाले ही उसे कई दिनों से रोटी-पानी दे रहे थे।

    रुचिका ने प्रशासन और उच्च पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उसे इंसाफ दिया जाए। जिन ससुराल वालों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसकी जान लेने की कोशिश की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो और उसे उसके घर में इज्जत और सुरक्षा के साथ रहने का अधिकार मिले। अब देखना यह होगा कि इस ‘कंट्रोवर्सियल’ मामले में लुधियाना पुलिस अपने ही चौकी इंचार्ज पर लगे आरोपों की क्या सफाई देती है और क्या हत्या के प्रयास के आरोप में ससुराल वालों पर मामला दर्ज होता है या नहीं।

  • Jalandhar News: Charanjit Singh Channi डेरा सचखंड बल्लां हुए नतमस्तक, दी ये सौगात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Charanjit Singh Channi डेरा सचखंड बल्लां हुए नतमस्तक, दी ये सौगात, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी आज डेरा सचखंड बल्लां नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने डेरा बल्लां में गुरु का आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की कामना की। उन्होंने पंजाब की तरक्की और विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों की खुशहाली की भी दुआ मांगी।

    इसी के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां की संगत की सुविधाओं को बढ़ाने की कोशिश के तहत अपने एमपी फंड से करीब 22 लाख रुपए जारी करके डेरा बल्लां के चेरिटेबल अस्पताल को एंबुलेंस भेंट की है। इस एंबुलेंस से मरीजों को काफी सहुलत मिलेगी।

     

     

  • शेयर बाजार में आई तेजी, Nifty 23200 अंक के पार

    शेयर बाजार में आई तेजी, Nifty 23200 अंक के पार

    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज एशियाई बाजार में तेजी आई है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक तेजी आई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 100 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.25% ऊपर 95.4650 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.7075 पर बंद हुआ था। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 357.82 अंक यानी 0.49% तेजी के साथ 73,882.08 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

    निफ्टी भी 113.95 अंक यानी 0.49% ऊपर 23,236.95 अंक पर पहुंच गया। सभी सेक्टर्स में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो और ट्रेंट में एक फीसदी से अधिक तेजी रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और आईटीसी में अच्छी तेजी रही। दूसरी ओर केवल अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर मामूली गिरावट के साथ खुला।

  • Jalandhar News: CA व ठेकेदार के घर पर ED की Raid, देखें वीडियो

    Jalandhar News: CA व ठेकेदार के घर पर ED की Raid, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में ईडी की टीम रेड कर रही है। इस मामले की जानकारी अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। आज ईडी टीम ने लुधियाना के जाने-माने CA अंकुर गर्ग के घर पर छापेमारी की गई। वहीं जालंधर के न्यू जवाहर नगर में मंगलवार को न्यू जवाहर नगर में ठेकेदार अमित बजाज के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम सुबह मौके पर पहुंची और घर में दस्तावेजों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पंजाब में कई जगहों पर भी ईडी की रेड की गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हालांकि, संबंधित व्यापारी और सीए को लेकर अभी तक पुलिस या ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छापेमारी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। रेड के बाद व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जालंधर के दो नेताओं के घर भी ईडी टीम के पहुंचने की सूचना मिली है। इससे पहले ईडी जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर भी छापेमारी कर चुकी है। ईडी की कार्रवाई के कुछ दिनों बाद अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो गए थे। बता दें कि एजेंसी की इस कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईडी पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ईडी की रेड कर रही है। ईडी पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।  
  • Jalandhar सहित Punjab के कई व्यापारियों पर ED की Raid

    Jalandhar सहित Punjab के कई व्यापारियों पर ED की Raid

    जालंधर, ENS: पंजाब में कई व्यापारियों के घरों और दफ्तरों पर ईडी की टीम ने रेड की है। सूत्रों के अनुसार जालंधर में सीए, व्यापारी और नेताओं के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हलचल शुरू हो गई है। ईडी की कार्रवाई को लेकर अरविंदर केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।

    केजरीवाल ने कहा कि ईडी पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ईडी की रेड कर रही है। ईडी पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है – घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।

  •  आज का राशिफल, 9 जून 2026

     आज का राशिफल, 9 जून 2026

    आज 9 जून के दिन मंगलवार है। आज मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से रोग, भय, डर, कष्ट आदि दूर होता है। मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से जीवन में सुख बना रहता है। आज 9 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    मेष राशि: आपकी लव लाइफ बिना किसी परेशानी के बहुत अच्छी रहेगी। प्रोफेशनल चुनौतियों को लगन से संभालें। आज आपकी दौलत और सेहत दोनों ही मुश्किल समय ला सकती है। पर्सनल मुद्दों को ऑफिस में प्रोडक्टिविटी पर असर न डालने दें।

    वृषभ राशि: छोटी-मोटी पैसों की दिक्कतें आ सकती हैं। आप खुलकर बात करेंगे और मददगार दोस्तों को आकर्षित कर सकते हैं। नई स्किल्स सीखना आपके मन को उत्साहित करेगा। किसी रोमांचक टास्क की जिम्मेदारी लेने से पहले समझदारी से योजना बनाएं।

    मिथुन राशि: रिश्ते को रोमांटिक और शांत बनाए रखें। आपका रवैया भी बहुत मायने रखता है। पुरानी बातों में न उलझें। आशावाद और तैयारी आपके लिए नए द्वार खोलती है। अपने दिन को फलदायी बनाने के लिए दिल खोलकर सोचें। बड़े सपने देखें।

    कर्क राशि: अपनी पर्सनल लाइफ को परेशानियों से दूर रखें और काम पर सबसे अच्छे नतीजे देने की कोशिश करें। खुशहाली और अच्छी सेहत दोनों आपके साथ रहेंगी। सही कम्युनिकेशन आपकी लव लाइफ को रोमांटिक बनाए रखेगा।

    सिंह राशि: 9 जून के दिन टीम के सदस्यों पर अपनी नजर रखें। अच्छी बात यह है कि इस दिन आपको कोई फाइनेंशियल या हेल्थ प्रॉब्लम नहीं होगी।

    कन्या राशि: एक बिजी ऑफिस शेड्यूल और मजबूत फाइनेंशियल बेस के साथ एक शानदार लव लाइफ जिएं। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं मुश्किल समय ला सकती हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका अनुशासन पॉजिटिव नतीजे लाएगा।

    तुला राशि: आज पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में ईमानदारी से स्टैंड लें। आपकी प्रोफेशनल लाइफ क्रिएटिव रहेगी और पूरे दिन धन भी बना रहेगा। लव अफेयर से परेशानियां दूर रखें और अपने पार्टनर के साथ एक्स्ट्रा समय बिताएं।

    वृश्चिक राशि: आपका समय रोमांस से भरा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में बिजी और प्रोडक्टिव रहें। सेहत और पैसे दोनों के मामले में दिक्कतें आ सकती हैं। आपको रिलेशन में ज्यादा बातचीत की जरूरत है।

    धनु राशि: अपनी लव लाइफ में डिप्लोमेटिक रहें। ध्यान रखें कि आप अपने लवर के साथ अच्छा समय ज्यादा बिताएं। मुश्किल टारगेट के बावजूद, आप वर्कप्लेस पर लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे। आर्थिक रूप से, आप अच्छे रहेंगे, और आपका स्वास्थ्य भी अच्छी स्थिति में रहेगा।

    मकर राशि: प्रोफेशनली एक सफल दिन आपका इंतजार कर रहा है। पैसे पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लव अफेयर में झगड़े सुलझाएं। परिवार के लिए समय निकालें। सुरक्षित फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचें। इस हफ्ते सेहत भी अच्छी रहेगी।

    कुंभ राशि: आज रिश्ते पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। फालतू बातचीत से बचें। ऑफिशियल लाइफ में चुनौतियां आएंगी, लेकिन उन पर नजर रखें। आर्थिक रूप से आप स्टेबल रहेंगे, और आपकी सेहत भी अच्छी है।

    मीन राशि: लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। आज के दिन समझदार रहें। नए काम चुनौतीपूर्ण लगेंगे, लेकिन आप यह पक्का करेंगे कि वे पूरे हों। आज अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखें।

     

  • Punjab News: ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

     4 लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन सहित 5 लोग गिरफ्तार

    जीरकपुरः पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर लोगों से कथित ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 4 लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले के रूप में हुई है।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति भोले-भाले लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर प्राइवेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के नाम पर पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करवाकर हड़प रहे हैं।

    पुलिस के अनुसार एएसआई गुरनाम सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कोहिनूर ढाबा के पास एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि राकेश कुमार, अनिल कुमार, दीसू गर्ग, मनीष कुमार और विजय कुमार वीआईपी रोड स्थित मोना ग्रीन सोसायटी के फ्लैट नंबर 1202 से यह कथित अवैध कारोबार चला रहे हैं।

    सूचना में बताया गया कि आरोपी लोगों को कम समय में अधिक कमाई और बड़े मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन सट्टेबाजी में निवेश करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके बाद वे रकम अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेते हैं और पैसे हड़प लेते हैं।

    मुखबिर ने यह भी दावा किया कि यदि तुरंत छापेमारी की जाए तो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है तथा उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल इस कथित ठगी के नेटवर्क को संचालित करने में किया जा रहा है।

    पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ पंजाब गैंबलिंग एक्ट की धारा 3 और 4 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस कथित ठगी का शिकार कितने लोग हुए हैं और कितनी रकम का लेनदेन हुआ है।

     

     

  • बरागू में सजा कुश्ती दंगल, सुल्तान ने जीता फाइनल मुकाबला

    बरागू में सजा कुश्ती दंगल, सुल्तान ने जीता फाइनल मुकाबला

    समाजसेवी हंसराज चंदेल रहे मुख्यातिथि
    बद्दी, सचिन बैंसलः दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टा बाड़ियाँ के गांव बरागू में पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के कई पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी हंसराज चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
    दंगल का फाइनल मुकाबला सुल्तान और आर्यन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुल्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवान को आयोजकों एवं मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर हंसराज चंदेल ने आयोजकों को अपनी ओर से 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल भारत की प्राचीन खेल परंपरा का हिस्सा है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।
    ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और उनमें अनुशासन, मेहनत तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
     
  • ‘विकसित भारत’ का संकल्प एक राष्ट्रीय संकल्प है, जिसमें सभी को सहयोग करना होगा: लोक सभा अध्यक्ष

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प एक राष्ट्रीय संकल्प है, जिसमें सभी को सहयोग करना होगा: लोक सभा अध्यक्ष

    चंडीगढ़: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि ‘विकसित भारत’ का संकल्प एक राष्ट्रीय संकल्प है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक और संस्था को सहयोग करना होगा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस संकल्प को साकार करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हमारी नीतियाँ, योजनाएँ, कार्यक्रम और बजटीय प्रावधान समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले हों। हमें सामाजिक परिवर्तन की गति को तेज करना है, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है और समाज को एक प्रगतिशील दिशा देनी है। उन्होंने कहा कि विधायकों की इस संकल्प की प्राप्ति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि विधायक अपने क्षेत्रों में नीतियों और जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से धरातल पर परिवर्तन लाने के सबसे प्रभावी माध्यम होते हैं।

    बिरला ने यह उद्गार चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधान सभा के चैम्बर में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीज़न ज़ोन-II (नॉर्थ ज़ोन) कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। इस गरिमामयी अवसर पर राज्य सभा के उप सभापति श्री हरिवंश, हरियाणा के मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह, हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, हरियाणा सरकार के संसदीय कार्य मंत्री श्री महिपाल ढांडा सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्री और विधान सभा सदस्य उपस्थित रहे।

    21वीं सदी के इस दशक को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए श्री बिरला ने कहा कि आज वैश्विक परिदृश्य में बड़े बदलाव हो रहे हैं और दुनिया अनेक प्रकार के तनावों से गुज़र रही है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत एक स्थिर, मजबूत और सुदृढ़ कानूनी ढाँचे वाले सुशासन के साथ अपनी दीर्घकालिक नीतियों और योजनाओं के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के विकसित देशों में हो रहे परिवर्तनों का बारीकी से अध्ययन करते हुए भारत ने अपनी सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप समय-समय पर आवश्यक और व्यावहारिक बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर नई आशा और असीम संभावनाओं के साथ देख रही है, इसलिए यह समय सामूहिक प्रयासों और व्यापक सहभागिता का है।

    लोक सभा अध्यक्ष ने आह्वान किया कि देश में ऐसा जनआंदोलन खड़ा होना चाहिए जिससे प्रत्येक नागरिक यह महसूस कर सके कि विकसित भारत के निर्माण में उसका भी अमूल्य योगदान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जब समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित होगी, तब भारत की सामूहिक शक्ति और विशेष रूप से हमारी युवाशक्ति इतनी सुदृढ़ हो जाएगी कि हम वर्ष 2047 से पहले ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध कर लेंगे। इस संदर्भ में उन्होंने उल्लेख किया कि कभी हमारी बढ़ती जनसंख्या को एक चुनौती माना जाता था, लेकिन आज वही युवा आबादी हमारी सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। इसके लिए हमें अपने युवाओं को कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार (Innovation) के लिए तैयार करना होगा। उन्होंने यह महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया कि हमारे विधानमंडलों में बनने वाली नीतियाँ और कानून नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप होने चाहिए।

    संसदीय लोकतंत्र में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि जनसंवाद और सार्थक चर्चाओं के माध्यम से नागरिकों में यह विश्वास पैदा होना चाहिए कि यह सदन उनका अपना है और जनप्रतिनिधि उनकी वास्तविक आवाज़ हैं। इसलिए सदनों में होने वाली चर्चाएँ, नीतियाँ और कानून सदैव राष्ट्रहित से प्रेरित होने चाहिए और उनमें जनता की सहभागिता बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि जितनी अधिक जनभागीदारी होगी, सामाजिक परिवर्तन उतना ही व्यापक और गहरा होगा। लोकतांत्रिक संस्थाओं में जुड़ाव जितना बढ़ेगा, विकसित भारत का सपना उतनी ही तेजी से साकार होगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि चाहे ग्राम पंचायत हो, पंचायत समिति हो, जिला परिषद हो, नगर पालिका हो, विधानसभा हो या लोकसभा—लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में जनभागीदारी बढ़ने से नए विचार, विविध दृष्टिकोण और रचनात्मक सुझाव सामने आते हैं, जिससे विकास की गति को नई ऊर्जा मिलती है।

    बिरला ने आगे कहा कि किसी भी राज्य का कानूनी ढाँचा जितना पारदर्शी और मजबूत होगा, वह राज्य उतनी ही तीव्र गति से प्रगति करेगा। जहाँ नीतियाँ स्पष्ट होती हैं, कानून न्यायसंगत होते हैं और शासन स्थिर व मजबूत होता है, वहाँ निवेश की संभावनाएँ स्वतः बढ़ जाती हैं। निवेशक हमेशा वहीं आते हैं जहाँ उन्हें नीति और कानून की निरंतरता पर पूर्ण विश्वास होता है; अतः इसे सुदृढ़ बनाए रखना हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस दो दिवसीय सम्मेलन की कार्यवाही के दौरान ‘विकसित भारत के संकल्प’, ‘जनभागीदारी’, ‘जनआंदोलन’ और ‘सामूहिक उत्तरदायित्व’ जैसे गंभीर विषयों पर सार्थक और परिणामोन्मुखी चर्चा होगी।

    इस दो दिवसीय CPA इंडिया रीज़न ज़ोन-II (नॉर्थ ज़ोन) कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में देश के 12 राज्यों की विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें सीपीए ज़ोन–II के सदस्य प्रदेशों—हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली—की विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य राज्यों, जैसे—मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तर प्रदेश सिक्किम और पश्चिम बंगाल की विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों ने भी सहभागिता की।

    सम्मेलन के विभिन्न पूर्ण सत्रों में ‘भविष्य की चुनौतियों और विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को साकार करने में जागरूक समाज एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका’ विषय पर विस्तृत विमर्श किया जा रहा है।कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन से पूर्व, लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा भवन में नवस्थापित ‘पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर’ (PRIC) का भी उद्घाटन किया, जो विधायी कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

    सम्मेलन के प्रथम दिन, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट भी की और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।