जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने देर शहर में प्रतार बाग के पास अवैध रुप से बनाई जा रही दुकान पर कार्रवाई कर डाली। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जहां अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों को सील कर दिया वहीं उन पर नोटिस भी चिपका दिए।
नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने यह त्वरित कार्रवाई कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर की है। दरअसल इन दुकानों का निर्माण एक कांग्रेसी नेता द्वारा करवाया जा रहा था। जो कि सत्ताधारी दल के नेताओं को रास नहीं आ रहा था। इसकी शिकायत पहले सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के पास भी पहुंची थी। लेकिन इसी दौरान इस अवैध निर्माण की शिकायत इलाके की पार्षद ने नगर निगम के कमिश्नर से की।
इसके बाद नगर निगम के कमिश्नर ने आगे बिल्डिंग ब्रांच में एसटीपी औऱ एमटीपी को दिए। कमिश्नर के आदेश मिलने के बाद एमटीपी खुद काम रुकवाने के लिए पूरे अमले के साथ मौके पर पुहुंचे हुए थे। मौके पर उन्होंने दुकानों का निर्माण करवा रहे लोगों से इसकी मंजूरी और अन्य दस्तावेज मांगे। लेकिन वह कुछ भी नहीं दिखा पाए। जिसके बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम को रुकवा दिया और वहां पर सील कर नोटिस चिपका दिया।
Blog
-

जालंधर: निगम की कार्रवाई, प्रताप बाग में सील की दुकानें, चिपकाए नोटिस
-

राशिफल (सोमवार 03 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेषः बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृषः अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।
मिथुनः रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।
कर्कः वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
सिंहः तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।
कन्याः चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।
तुलाः घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।
वृश्चिकः संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
धनुः पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
मकरः शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।
कुंभः घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
मीनः पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।
-

जालंधर: निगम की लापरवाही, रेलिंग क्रॉस करते वक्त स्ट्रीट लाइट के पोल से निकला करंट , मौत
जालंधर/वरुण: महानगर में नगर निगम की घोर लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही ने एक नौजवान की जान ले ली। शहर के बीएमसी चौक से गुरुनानक मिशन चौक की तरफ जाति वन-वे सड़क के बीच लगाई गई रेलिंग में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक इसी रोड पर एक निजी अस्पताल के पास ढाबा चलाता था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक जिसकी पहचान विनय शर्मा के रूप में हुई है वह चाय देकर रेलिंग क्रॉस कर ढाबे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रेलिंग के बीच लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से छूने पर पर उसे करंट लगा। युवक को जैसे ही करंट लगा तो वह चिल्लाया। युवक की आवाज सुनकर मौके पर उसके पिता भी पहुंचे और आसपास को लोग भी पहुंचे। सभी ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान छुड़ाने की कोशिश में ही युवक के पिता को भी झटका लगा। लेकिन वह बच गए।
मौके पर लोगों ने टी-शर्ट डालकर युवक को खींचा और पोल से छुड़ाया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वहां से जवाब मिलने के बाद एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वहां पर भी डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि युवक की मौत मौके पर ही करंट लगने से हो चुकी थी।
युवक के शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करके नगर निगम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक को परिजन इस बात पर अड़े हुए हैं कि एक तो इस लापरवाही के लिए जो भी दोषी है उसके ऊपर कार्रवाई की जाए और दूसरा वह अपने लड़के की पोस्टमार्टम में चीरफाड़ नहीं करवाना चाहते हैं।
युवक की मौत के बाद भी तीन घंटे तक पोल में रहा करंट
नगर निगम के खिलाफ लोगों का रात को गुस्सा जमकर फूटा। गुस्सा इसलिए फूटा क्योंकि एक तो मौके पर नगर निगम का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। दूसरा करीब तीन घंटे तक नगर निगम के कर्मचारियों ने पोल की लाइट डिसक्नेक्ट नहीं की। जिससे पोल में तीन घंटे तक करंट दौड़ता रहा। लोगों का कहना था कि शायद निगम और लोगों के मरने का इंतजार कर रहा था। मौके पर पहुंचे नगर निगम के इलेक्ट्रीकल विंग के इलेक्ट्रीशियन ने बताया कि लाइट पीछे से बंद करने के लिए कहा गया है लेकिन अभी तक बंद नहीं की गई है। पोल में करंट आने के बारे में लोगों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि अब जांच के बाद ही पतचा चल पाएगा कि पोल में करंट कैसे आया।
-

पंजाब: रेल रोको आंदोलन के तहत किसानों ने इन 17 जगह पर किया चक्का जाम
जालंधर :वरुण- किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने एक बार फिर पंजाब भर में रेल रोकने का एलान कर 17 जगह पर चक्का जाम कर दिया है। अमृतसर, तरनतारन, खड़ूर साहिब, पट्टी, खेमकरण, फिरोजपुर, गुरु हर सराय, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, होशियारपुर, गुरदासपुर, बटाला, कपूरथला, सुभानपुर, सुल्तानपुर और जालंधर लोहिया की रेलवे लाइनों पर किसानों ने धरना लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर से सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिनमें श्री मुक्तसर साहिब, मानसा, मलेरकोटला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रुपनगर और नाभा जिला शामिल है। किसान कमेटी ने कहा कि पंजाब व केंद्र की सरकारें किसानों की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। मजबूरन किसानों को रेल रोको आंदोलन करना पड़ रहा है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में 17 स्थानों पर किसान ट्रेनों का चक्का जाम किया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के राज्य महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब के किसान आज तीन घंटे रेल सेवा ठप रखेंगे। किसानों का विरोध कुछ दिन पहले केंद्र सरकार के बिजली से संबंधित अधिसूचना के बाद शुरू हुआ है। इसके तहत सरकार ने बिजली वितरण का काम निजी हाथों में देने का फैसला लिया है।
किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार अब बिजली वितरण का काम निजी घरानों को देने वाली है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ किसानों की अन्य मांगें व बढ़ रही महंगाई का भी मुद्दा होगा। पंधेर ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार बिजली का वितरण निजी कंपनियां करेंगी। बिजली वितरण का अधिकार राज्य सरकारों को है लेकिन यह नोटिफिकेशन जारी कर केंद्र सरकार इसे भी अपने हाथ में ले रही है और काम चहेतों को दे रही है। उन्होंने कहा कि रुपये की कीमत सबसे निचले स्तर पर तकरीबन 81 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई है। फरवरी 2022 से लेकर अब तक का अंतर करीब 6 रुपये है लेकिन इसके नुकसान आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। रुपया गिरने से खेती करना महंगा हो जाएगा। बीज से लेकर दवा तक महंगी हो जाएंगी। तेल के दाम बढ़ जाएंगे। इससे महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी ही पिसेगा।
-

Punjabi Singer G Khan से मंदिर में हाथापाई, जमकर पथराव…
शिवसैनिकों ने बरसाई लाठियां, इलाके में तनाव, भारी पुलिस तैनात
लुधियाना। लुधियाना से बड़ी खबर है। शहर में एक धार्मिक समारोह के दौरान पंजाबी गायक जी खान की तरफ से गाए गाने के बाद उसे माफी देने पर हिंदू संगठन ही आमने सामने हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शिव सेना पंजाब की तरफ से गायक काे रविवार काे माफी देने के लिए संगला वाले शिवाला मंदिर बुलाया गया था। उसने मंदिर के प्रबंधक महंत नारायण पुरी के समक्ष सभी हिंदुओं से इस पर माफी भी मांग ली थी।
मगर बाद में बाहर हिंदुओं का एक और गुट आकर जमा होने लगा। जैसे ही जी खान वहां से जाने के लिए गाड़ी में बैठा तो उसका विरोध शुरू हो गया। वहां पर उसके साथ धक्कामुक्की करने का भी प्रयास हुआ है। बाद में शिवसेना पंजाब के कुछ नेताओं और दूसरे हिंदू संगठनाें के लोग आपस में उलझे हैं और एक दूसरे पर पत्थर भी चलाए गए हैं।यही नहीं एक दूसरे पर लाठियों से हमला भी किया गया है। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो रहे हैं और पुलिस बल को तैनात किया गया है। दोनों तरफ के नेताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है।गाैरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें जी खान और इसके बाद मास्टर सलीम ने अपनी हाजिरी लगवाई थी। समारोह में जी खान ने कुछ पंजाबी गीत जैसे कि ‘पैग मोटे-मोटे ला के हाण दिए, तेरे विच्च वज्जण नूं जी करदा’, ‘चोली के पीछे क्या है’ समेत अन्य गीत प्रस्तुति किए थे, जिसके बाद विवाद खड़ा हुआ है। शिवसेना ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जी खान का पूरे पंजाब में कोई शो नहीं होने दिया जाएगा।
-

भाजपा का नवनिर्मित कार्यालय पार्टी को मजबूती देगा: नड्डा
पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने का केंद्र बनेगा: जयराम ठाकुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार रिपीट करने का आह्वान: अनुराग ठाकुर
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज ऊना (हिमाचल प्रदेश) में पुराना होशियारपुर मार्ग पर भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से इस बार के विधान सभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार को बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय परिसर में एक पौधा भी लगाया। इससे पहले ऊना पहुँचने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता, प्रदेश सरकार में मंत्री एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। नड्डा ने सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश के लोगों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनता से 05 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एम्स, बिलासपुर के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेकर इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का आह्वान भी किया।

कार्यालय उद्घाटन के पश्चात् पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने शंखनाद किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः भारी बहुमत से हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार बनाने जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है और वे हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए सदैव कृतसंकल्पित रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जितना काम किया है, उतना आज तक किसी भी ने नहीं किया है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के साथ हमेशा धोखा किया। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से स्पेशल कैटेगरी का दर्जा वापस ले लिया था, स्पेशल इंडस्ट्रियल पैकेज पर भी रोक लगा दी थी। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने बिना मांगे ही हिमाचल प्रदेश का स्पेशल कैटेगरी स्टेटस पुनः बहाल किया। इसलिए हिमाचल प्रदेश की जनता से निवेदन करता हूं कि एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में कमल खिलाएं।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को छोड़ कर लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां परिवारवादी पार्टियां बन गई है। उन्हें न तो देश की चिंता है और न प्रदेश की। कांग्रेस अब तो न इंडियन रह गई है और न ही नेशनल। वह तो केवल भाई-बहन की पार्टी बन कर रह गई है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक परिवारवादी पार्टियां विकास की राह में अवरोध की तरह हैं। हमें इन्हें परास्त करना है। राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। हम राष्ट्र की रक्षा से कोई समझौता नहीं करते। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। साथ ही, भाजपा क्षेत्रीय आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सबको साथ लेकर चलने का सामर्थ्य भी रखती है। बाकी सभी पार्टियों का जनता से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।
नड्डा ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय जन-नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है। हम इसलिए भी सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है और जो हमेशा ही जन-सेवा और जन-कल्याण के लिए समर्पित रहती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी स्थापना से लेकर आज तक अपनी विचारधारा से कभी भी कोई समझौता नहीं किया। विचारधारा की लड़ाई और देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए हमारे कई मनीषी नेताओं ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे कई कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या तक कर दी गई लेकिन हम अपने विचारों से कभी भी डिगे नहीं। चाहे धारा 370 का उन्मूलन हो, भगवान् श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो, ट्रिपल तलाक का खात्मा हो, स्वच्छ भारत अभियान हो, गरीब कल्याण योजना हो या पार्टी द्वारा अपनी स्थापना से अब तक किये गए जन-आंदोलन – हमारा हर कदम देश के लिए ही समर्पित रहा है। भाजपा विचारों से जुड़ी हुई पार्टी है। दूसरी पार्टियां सत्ता के लिए रंग बदलते देर नहीं लगाती, कुर्सी के लिए किसी भी हद तक चली जाती है लेकिन हमने कभी भी विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने मानवता को केंद्र में रख कर और गरीब से गरीब व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए एकात्म मानववाद और अंत्योदय की परिकल्पना की थी। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन विचारों को लेकर सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को साकार करने का महती कार्य किया है। भाजपा गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, महिला, युवा, किसान सबके लिए काम करने वाली पार्टी है।
नड्डा ने कहा कि आज देश में सबसे अधिक राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में लगातार दूसरी बार हमारी सरकार बनी। उत्तर प्रदेश में 38 सालों बाद कोई मुख्यमंत्री दोबारा चुन कर आये हैं। गोवा में तीसरी बार हमारी सत्ता में वापसी हुई। अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश की बारी है। दोनों जगह भाजपा प्रचंड बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऊना का नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय पार्टी को मजबूती देगा और इस क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने का केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद आशा जताई थी कि हर प्रदेश एवं हर जिला में पार्टी का कार्यालय बने। भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने उस परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए योजनाये बनायीं और इसका मिशन मोड पर क्रियान्वयन शुरू हुआ। आज भारतीय जनता पार्टी के 512 नए कार्यालय प्रस्तावित है। हिमाचल में 17 नए कार्यालय प्रस्तावित है। देश में भाजपा के 235 जिला कार्यालय बन चुके हैं और 155 कार्यालय निमार्णाधीन हैं।
नड्डा ने जनता से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एम्स, बिलासपुर के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि मैं आज आपलोगों को निमंत्रण देने आया हूं। आप सब 5 अक्टूबर 2022 को एम्स, बिलासपुर के लोकार्पण कार्यक्रम में जरूर आयें। लगभग 1,374 करोड़ रुपये की लागत से एम्स, बिलासपुर का निर्माण हुआ है। अब लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। अब वे यहीं अपना इलाज करा पायेंगे। 2014 तक देश में केवल 7 एम्स थे, इसमें से भी 6 एम्स तो श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने बनवाये थे। आज देश में एम्स की संख्या बढ़ कर 22 हो गई है। फर्क साफ़ है – आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 वर्षों में 15 नए एम्स बनाने की शुरुआत की। आजादी के बाद से लेकर लगभग 55 वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन वह अपने पूरे कार्यकाल में केवल एक ही एम्स बना पाई। यह हमारा कर्तव्य है कि हम सब हिमाचल प्रदेश को एम्स की सौगात देने के लिए अपने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करें।
-

अब तक की सबसे बड़ी तबाही! 47 लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया शोक
वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा तूफान ‘इयान’ ने भारी तबाही मचाई है। अब तक देश में 47 लोगों की इस तूफान में जान जा चुकी है। वैश्विक स्तर पर इयान तूफान से मरने वालों की संख्या अब 54 हो गई है। मौतों के आंकड़ों को फ्लोरिडा राज्य के चिकित्सकों की टीम ने इकट्ठा किया है और उनके मुताबिक कई लोगों की मौत तूफान के बाद आई बाढ़ में डूबने से हुई है।
शक्तिशाली तूफान ने पश्चिमी क्यूबा, फ्लोरिडा और साउथ कैरोलिना में अत्यधिक कहर बरपाया है। अमेरिका के नेशनल गार्ड के प्रमुख जनरल डेनियल होंकसन ने बताया कि शनिवार को 1 हजार से अधिक लोगों को फ्लोरिडा के दक्षिण पश्चिमी तट से सुरक्षित निकाला गया है। नदी में आई बाढ़ से बचाव कार्य और आपूर्ति बहाल करने में बाधा उत्पन्न हुई। मियक्का नदी में आई बाढ़ की वजह से अंतर राज्य मार्ग संख्या 75 का कुछ हिस्सा बह गया, जिससे शनिवार को इस पर यातायात रोक दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कैरोलिना में तूफान से 4 लोगों की मौत हुई और इनमें से अधिकतर मौतें पेड़ गिरने और बिजली की चपेट में आने से हुई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 2,80,000 घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। उत्तरी कैरोलिना में तूफान की वजह से हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि फलोरिडा के इतिहास में आया यह सबसे खतरनाक तूफान हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूफान ‘इयान’ के कहर से अमेरिका में हुए जान व माल के नुकसान पर रविवार को शोक जताया और राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रति संवेदना व्यक्त की। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘तूफान इयान से जनजीवन की हानि और तबाही के लिए मैं राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करता हूं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं अमेरिका के लोगों के साथ हैं।’
-

शिखर धवन की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भारतीय टीम का ऐलान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है जबकि उप कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी. टीम में दो विकेट कीपर इशान किशन और संजू सैमसन को शामिल किया गया है।
दीपक चाहर, रवि बिश्वनोई और मोहम्मद सिराज वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं. वनडे सीरीज के बाद ये तीनों टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से ऑस्ट्रेलिया में जुड़ेंगे. संजू सैमसन भी वनडे सीरीज में वापसी हुई है. मुकेश कुमार और रजत पाटीदार पहली बार टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा जबकि तीसरा और आखिरी वनडे मैच 11 अक्टूबर को खेलाजाएगा. आखिरी वनडे के छह दिन बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला वॉर्म अप मैच खेलेगी. भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी. भारतीय टीम 10 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी।
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।
-

सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी, चेक करें रेट
नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी आई है। वहीं चांदी भी महंगी हुई है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 712 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 964 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (26 से 30 सितंबर) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 49,590 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 50,302 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 55,374 से बढ़कर 56,338 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।
सोने का रेटः
26 सितंबर, 2022- 49,590 रुपए प्रति 10 ग्राम
27 सितंबर, 2022- 49,529 रुपए प्रति 10 ग्राम
28 सितंबर, 2022- 49,505 रुपए प्रति 10 ग्राम
29 सितंबर, 2022- 50,003 रुपए प्रति 10 ग्राम
30 सितंबर, 2022- 50,302 रुपए प्रति 10 ग्रामचांदी का रेटः
26 सितंबर, 2022- 55,374 रुपए प्रति किलोग्राम
27 सितंबर, 2022- 55,391 रुपए प्रति किलोग्राम
28 सितंबर, 2022- 54,524 रुपए प्रति किलोग्राम
29 सितंबर, 2022- 55,658 रुपए प्रति किलोग्राम
30 सितंबर, 2022- 56,338 रुपए प्रति किलोग्राम -

बीजेपी एनजीओ सेल द्वारा समाज सेवक सम्मानित
ऊना/सुशील पंडित: भाजपा एनजीओ सेल ऊना को ज्ञान पुष्प समिति संस्थान जाने का मौका मिला। भाजपा एनजीओ सेल ऊना द्वारा संस्था की मुख्य. शिक्षिका मीरा रानी को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उस समय मुख्य रूप से जिला प्रभारी और राज्य कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता स्मृति शर्मा और उना मंडल संयोजक वंदना कपूर मुख्य रूप से मौजुद रहे, पुष्पा देवी अध्यक्ष नगर परिषद, उर्मिला, निशा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए।बीजेपी एनजीओ सेल ऊना के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी अधिवक्ता स्मृति शर्मा और ऊना मंडल संयोजक वंदना कपूर ने बताया कि संस्थान का आधुनिकीकरण वास्तव में छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सती की बदौलत है उनके द्वारा ऊना का पूर्ण विकास करवाया गया है। वंदना कपूर ने कहा कि भाजपा एनजीओ सेल ऊना भाजपा सरकार के, मिशन रिपीट के लिए अग्रसर है इस अवसर पर पुष्पा चौधरी, नीरू चौधरी, ज्ञान चौधरी, सुरेश उपस्थित रहे।