Blog
-

राष्ट्रीय कैडेट कोर 1 एचपी गर्ल्स बटालियन की 20 गर्ल्स कैडेट्स का चयन
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में कार्यरत राष्ट्रीय कैडेट कोर 1 एचपी गर्ल्स बटालियन सोलन की सत्र 2023-24 के लिए 20 गर्ल्स कैडेट्स का चयन कर नामांकन किया गया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर की ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डा. मोनिका खन्ना ने बताया कि चयनित कैडेटों ने तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया को पास किया है। इस प्रक्रिया में कैडेटों के लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत शारीरिक तंदुरुस्ती और व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया।पूरी चयन प्रक्रिया सीओ संजय शांडिल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सभी चयनित कैडेटों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने अपनी शुभकामनाएं दी है। -

श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल में मनाया तीज पर्व
ऊना/ सुशील पंडित : श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां में तीज के पावन पर्व को धूमधाम से मनाया गया। अभिभावक व बच्चे रंग-बिरंगी पोशाक पहन के आए और रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी ने भंगड़ा, गिद्दा व सावन के गीतों पर नृत्य करते हुए झूलेका आनन्द लिया। स्कूल की ओर से आए हुए अभिभावकों के लिए कुछ मजेदार प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई। स्कूल के संचालक डा० हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि तीज का त्योहार हिन्दूओं का त्योहार होता है। हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष में आता है। तीज के त्योहार के दिन कुंवारी लड़कियां योग्य वर की प्राप्ति के लिए तीज का व्रत रखती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन ही माता-पार्वती भगवान शिवजी को मिली थी। इस दिन पूजा-पाठ करने से दंपती के रिश्तों में मिठास आती है। सभी अभिभावकों व बच्चों ने स्कूल में लगे झूले का भी आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय की ओर से आई हुई सभी अभिभावकों को मेंहदी लगाई गई। इस दौरान विद्यालय की सह-संस्थापिका श्रीमती वन्दना सिंह, मुख्याध्यापिका तमन्ना शर्मा, उप-मुख्याध्यापिका मीनाक्षी जसवाल, सुमन कुमारी, सर्वजीत कौर, प्रीति, हिमानी शर्मा, मोनिका देवी व सुखदीप कौर मुख्य रूप से उपस्थित रही व कार्यक्रम का सफल संचालन किया। -

मूत्र पथ प्रणाली से संबंधित रोगों के लिए रोबोटिक सर्जरी वरदान की तरह : डा. धर्मेन्द्र अग्रवाल
22 वर्षीय युवक की कैंसर ग्रस्त किडनी को निकालना ही एकमात्र विकल्प बताया, पर रोबोटिक सर्जरी से उसी किडनी को बचाया
रोबोट-एडेड सर्जरी न्यूनतम रक्त स्त्राव, कम दर्द, कम निशान, कम अस्पताल में रहने और तेजी से ठीक होने को सुनिश्चित करती है
ऊना/सुशील पंडित : अधिकतर पुरूष पेशाब में खून आने व पेशब करते हुए जलन और दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, गुर्दे से पेशाब नली तक संक्रमण के ऐसे लक्ष्ण मूत्रपथ के विभिन्न कैंसर का कारण बनते हैं। ऐसे लक्ष्णों को अनदेखा करने की बजाए मरीज तुरंत संबंधित डाक्टरों से संपर्क करे। यह बात जाने माने यूरो-आन्कोलॉजिस्ट डा. धर्मेन्द्र अग्रवाल ने ऊना में आयोजित एक प्रैस कान्फ्रेंस में कही। अब तक 550 से अधिक जटिल कैंसर सर्जरी और रोबोट ऐडेड सर्जरी कर चुके लंदन से प्रशिक्षित डा. धर्मेन्द्र अग्रवाल हाथों की बजाए ‘दा विंची’ रोबोटिक सर्जरी से मरीज को उपचार के दौरान मिलती राहत जैसे खून की बर्बादी, कम दर्द, कम निशान व तुरंत राहत संबंधी जागरूक करने के लिए शहर में पहुंचे थे। फोर्टिस अस्पताल मोहाली में यूरोलॉजी, यूरो-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के कंसल्टेंट डॉ. धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पहले उपचार के दौरान शरीर के ऐसे अंगों तक पहुंचना मुश्किल और खतरनाक था, हालांकि रोबोट से की जाने वाली सर्जरी की मदद से इन अंगों तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि रोबोटिक सर्जरी पेट से संबंधित बीमारियों वाले मरीजों के लिए वरदान की तरह साबित हो रही है।डा. अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में पेट दर्द के साथ-साथ पेशाब में खून (हेमट्यूरिया) आने के कारण 22 वर्षीय युवक की किडनी में बने 8 सेमी का टयूमर उसकी किडनी के आधे से अधिक हिस्से पर आक्रमण कर चुका था, जो कि प्रमुख रक्त वाहिकाओं से भी जुड़ा हुआ था। उपचार में देरी से ट्यूमर का आकार बढ़ जाता और अन्य अंगों पर असर पड़ता। उक्त युवक जिसको कि सभी डाक्टरों ने किडनी को निकालना ही एकमात्र विकल्प बताया था, वहीं रोबोट-ऐडेड सर्जरी से उक्त रोगी की किडनी से उक्त टयूमर को हटाकर बाकी किडनी को बचा लिया गया। इसी तरह के कांगड़ा के एक अन्य 62 वर्षीय व्यक्ति ेके यूरिन ब्लैडर में 7 सेमी टयूमर था, जो कि पेशाब में खून आने के चलते बढ़ रहे संक्रमण के कारण मांसपेशियों में घुस रहा था। वहां स्थानीय अस्पताल में करवाए गए उपचार के बाद भी राहत न मिलने के कारण फोर्टिस में डा. अग्रवाल व उनकी टीम ने रोबोट-ऐडेड रेडिकल सिस्टेक्टोमी के जरिए उसके पूरे यूरिनरी ब्लैडर को हटाकर मूत्रवाहिनी को छोटी आंत के एक खंड से जोड़ा गया और एक नया चैनल बनाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों मरीज पूरी तरह से स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।डॉ. धर्मेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि हाथों की बजाए रोबोटिक सर्जरी मरीज के लिए कम तकलीफ व ज्यादा लाभदायक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि मरीज के आप्रेशन के दौरान शरीर के जिन हिस्सों तक हाथ पहुंचाना मुश्किल था, अब 360 डिग्री तक घूमने वाले रोबोट की मदद से वहां पहुंच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कैंसर को जड़ से खत्म करने के लिए रोबोटिक सर्जरी कैंसर के मरीजों के एक वरदान की तरह है। उन्होंने बताया कि रोबोट की मदद से रोगी के शरीर में डाले गए एक विशेष कैमरे के माध्यम से ऑपरेटिव एरिया का 3डी व्यू देखकर कर उसको पूरी तरह से तंदरूस्त किया जा सकता है। -

विशिष्ट पब्लिक स्कूल में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा पहली से चौथी के लिए हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता तथा कक्षा पांंचवी से दसवीं तक के लिए वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया । हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता में स्ट्राबेरी ग्रुप में से कक्षा प्रथम में अमायरा धीमान तथा दिवांशी प्रथम स्थान पर रहे। आयुष वशिष्ट द्वितीय, अयान वाली , सुभरजीत तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा दूसरी में से समृद्धि शर्मा प्रथम, अकीरा दीप तथा काशवी भारद्वाज द्वितीय, रोहिन धीमान तथा हारविका तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा तीसरी में से सान्विका शर्मा तथा कनिका ठाकुर प्रथम, आयुष सिंह तथा अवनी ठाकुर द्वितीय, अवलीन कौर तथा अर्शदीप कौशल तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा चौथी में से आशना नाग प्रथम, अनाया चब्बा तथा अथर्व धीमान द्वितीय, अबनीत तृतीय स्थान पर रहे।वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी मे अधिराज सिंह तथा इशिका प्रथम, समृद्धि पांडा तथा एकांशी कौशल द्वितीय, तृनभ शर्मा तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा छठी में ईशान्वी तथा अर्शिया चबा प्रथम, अंशिका द्वितीय, मनमीत कौर तथा राधिका तृतीया स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं में गुरलीन , सुहाना पांडा तथा तमन्ना साहू प्रथम ,नंदिनी पुरी तथा तानी कालरा द्वितीय ,धृति शर्मा तथा कनन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे । ।मेलन ग्रुप में कक्षा 9वी में से सृष्टि तथा गुंजन प्रथम, अनंशा द्वितीय तथा हरकीत तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दसवीं में सिमरन, रीतिका प्रथम, मोहम्मद नोमान समीर खान तथा राशि द्वितीय, दिवांशी तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे बच्चों को बधाई दी। -

महिला कांग्रेस देश भर में बढ़ती असुरक्षा को खत्म करने के लिए आवाज़ बुलंद करेगी
ऊना/सुशील पंडित : देश में फैल रही सांप्रदायिक नफ़रत, हिंसा और ध्रुवीकरण के खिलाफ महिला कांग्रेस बूथ स्तर तक लड़ाई लड़ेगी। यह बात दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए राष्ट्र स्तरीय महिला कांग्रेस के “प्रतिज्ञा उज्जवल भारत की” समारोह से लौटी ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस देश भर में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की असुरक्षा को खत्म करने के लिए आवाज़ बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नफ़रत की राजनीति की परम्परा डाली जा रही है। जिस कारण केंद्र में सत्ता परिवर्तन जरूरी हो चुका है। क्योंकि भाजपा ने धर्म, जाति, लिंग और वर्ग के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा दिया है।जिसका महिला कांग्रेस पूरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लॉक और बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिज्ञा उज्जवल भारत की प्रोग्राम के तहत बूथ स्तर तक सभी महिला नेत्रियां संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगी। उन्होंने सभी महिला नेत्रियों से आवाहन किया किया है कि संगठन को मजबूत करने के लिए अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करें ताकि साकारात्मक परिणाम आ सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा की घड़ी में विपक्ष राजनीति करने की बजाय सरकार का सहयोग करे और केंद्र सरकार से आपदा राशि रिलीज़ करवाने में ताकत लगाएं। ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों और लोगों की मदद हो सके। -

इस स्कीम के तहत महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपए
नई दिल्ली : कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही फैसला लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश की सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना लागू करने का आदेश दिया है। बता दें कि कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि यदि कर्नाटक में सरकार बनती है तो राज्य की हर गृहिणी को हर महीने 2 हजार रुपये देगी। इसी के सिलसिले में 30 अगस्त को राहुल गांधी गौरा स्कीम को लॉन्च करेंगे। इस दौरान महिलाओं के खाते में हर महीने 2 हजार रुपए डाले जाएगे। गौर हो कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए वादों की पोटली खोली थी। पार्टी ने कहा था कि कर्नाटक में सत्ता में आने पर गृहलक्ष्मी योजना लागू की जाएगी।
इस योजना में घरेलू महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यहां चर्चा कर दें कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना लागू कर दी है। पश्चिम बंगाल में राज्य की सीएम ममता बनर्जी इस योजना को पहले ही लागू कर चुकी हैं। कर्नाटक की महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना लागू से लाभ होगा। घर की महिला मुखिया को 2 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे। यह पैसे सीधे परिवार की महिला मुखिया के अकाउंट में कर्नाटक सरकार ट्रांसफर करेगी। हर महिला को होने वाली इस आय से उनको घरेलू जरूरतों की चीजों और LPG की कीमत में बढ़ोतरी जैसी चुनौतियों से निपटने में सहायता मिलेगी। इस स्कीम से डेढ़ करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ पहुंचेगा।
-

क्रशर उद्योग संघ ने 21लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की घोषणा
उद्योग के साथ लगती 5 किलोमीटर क्षेत्र की दो सड़कों पर राहत और बचाव कार्य करेंगे: डिंपल ठाकुर
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में भारी आपदा के बीच जहां मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद के लिए विभिन्न संगठन हाथ बढ़ा रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश क्रशर उद्योग संघ ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने का फैसला लिया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डिंपल ठाकुर ने शुक्रवार को ऊना जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संगठन की योजना का खुलासा किया। क्रशर उद्योग संघ ने प्रदेश सरकार को 21 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है। साथ ही संगठन में उद्योगो के समीप लैंडस्लाइड से प्रभावित सड़कों की मरम्मत का भी जि़म्मा उठाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डिंपल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सभी क्रशर इकाइयों ने आपदा की इस घड़ी में सरकार की सहायता को हाथ आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जितने भी क्रशर उद्योग स्थापित हैं, उनके आसपास लैंडस्लाइड के चलते प्रभावित हो रही दो सड़कों को खोलने का जिम्मा भी उद्योग प्रबंधन द्वारा उठाया गया है।जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ खनन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद कई सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों को पूरी तरह सुचारु करने के प्रयास सिरे नहीं चढ़ा पा रहा। जिसके चलते क्रशर उद्योग भी काफी हद तक प्रभावित हुए हैं। ऐसी स्थिति में संगठन ने सरकार की मदद करने के लिए राहत राशि के साथ-साथ उद्योग के साथ लगती 5 किलोमीटर क्षेत्र की दो सड़कों पर राहत और बचाव कार्य करने का ऐलान किया है, ताकि उद्योग के साथ-साथ लोगों की आवाजाही को भी सुचारु किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी प्रदेश क्रशर उद्योग संघ आपदा में प्रदेश सरकार की मदद करेगा। इस अवसर पर जिला ऊना के अध्यक्ष नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप ठाकुर, अमित कुमार, रूबी ठाकुर, रमन कुमार व विशाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। -

पंजाब : सर्च ऑपरेशन सील-3 दौरान अवैध शराब सहित 2 महिलाएं काबू, देखें वीडियो
पठानकोट : पुलिस समय-समय पर सर्च अभियान चलाकर शरारती तत्वों पर नकेल कस रही है । इसी कड़ी के तहत आज सर्च ऑपरेशन सील 3 के तहत इंटर सटेट नाकों पर चेकिंग भी की गई। अभी तक चेकिंग के दौरान 2 महिलाओं को अवैध शराब सहित काबू किया गया है। इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद शरारती तत्वों पर कार्रवाई करना है।
इस संबंध में बात करते हुए एसपी हरपाल सिंह ने बताया कि डीजीपी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पठानकोट के इंटर स्टेट नाकों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन सील 3 के तहत चेकिंग की जा रही है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ ਪਹੁੰਚੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ
ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਘੇਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਕੌਮੀਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਯੂਥ ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਦੇ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚੇ । ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਮਨਤਾਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਅਤੇ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਅਨੁਪਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਵਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਕਈ ਤਿੱਖੇ ਸਬਦੀ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ। ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀਂ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਚੋਣਾਂ ਸਮੇਂ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਸਨ ਕਿ ਸੂਬੇ ਅੰਦਰੋਂ ਮੁਕੰਮਲ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਖਾਤਮਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਪਰ ਅੱਜ ਆਏ ਦਿਨ ਨਸ਼ਿਆਂ ਕਰਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਮਰ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਨਾਕਾਮ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਜਗਾਰ ਦੇਣ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਕਿਸੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਰੋਜਗਾਰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਲਾਅ ਐਡ ਆਰਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਡਾਵਾਂ ਡੋਲ ਹੈ ਸ਼ਰੇਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਕੁਝ ਵੀ ਕਰਨ ਵਿਚ ਅਸਮਰੱਥ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੁਟਕਲੇ ਸੁਣਾਉਣ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਢਿੱਡ ਨਹੀਂ ਭਰਨਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ 15 ਦਿਨਾਂ ਵਿਚ ਮੁਆਵਜਾ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਸੀ ਪਰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ 15 ਦਿਨ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ, ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਅਗਲੇ 15 ਦਿਨਾਂ ਵਿਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜਾ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਸੰਘਰਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਾਂਗੇ।
-

पंजाबः पूर्व उप-मुख्यमंत्री को कोर्ट से लगा बड़ा झटका
अमृतसरः पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की जमानत याचिका को अमृतसर में अतिरिक्त सेशन जज ने खारिज कर दिया है। सोनी बीते कुछ समय से न्यायिक हिरासत में है। आय ये अधिक संपत्ति मामले में तकरीबन 8 महीनों की जांच के बाद उन्हें विजिलेंस ने उन्हें 9 जुलाई को घर से गिरफ्तार किया था। सोनी गिरफ्तार होने के बाद से ही बीमार चल रहे हैं। सेहत ठीक न होने का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई थी। शनिवार को कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। जिसके बाद उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया।
बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने 9 जुलाई को 8 महीने की लंबी जांच के उपरांत ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ आय से अधिक मामले में केस दर्ज किया था, जिसमें पिछले 7 साल की अवधि के बीच उन्होंने 12,48,42,692 रुपए खर्च किए थे। विजिलेंस जांच के दौरान उनकी आमदनी 4,52,18,771 दर्ज की गई थी, इसमें 7,96,23,921 रुपए उनकी उनकी आमदन से अधिक खर्च किए गए थे।
9 जुलाई को विजिलेंस ब्यूरो ने ओम प्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन अदालत ने उनका 2 दिन का रिमांड दिया था। इसी दौरान ओ.पी सोनी की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था। वर्तमान समय तक भी सोनी ज्युडिशियल हिरासत में है और अपना इलाज करवा रहे हैं। अदालत में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के रास्ते पेश होने की सुविधा मिलती रही।