Blog

  • आरोपियों को पकड़ने आई Delhi Police पर हमला, कई घायल, देखें Video

    आरोपियों को पकड़ने आई Delhi Police पर हमला, कई घायल, देखें Video

    पंचकूला। शहर के सेक्टर 20 में भैंस चोरी करने मामले में आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस से मारपीट व गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भैंस चोरी करने के मामले में गिरफ्तार करने आए दिल्ली पुलिस आरोपियों ने मारपीट की है। जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। जिन्हें सेक्टर-6 पंचकूला में दाखिल करवाया गया है।

     दिल्ली पुलिस भैंस चोरी मामले में आरोपी हबीब की तलाश में सेक्टर 20 आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी हबीब 30 भैंस चोरी कर रखी थी, जिसे असम भेजना वाल था। सेक्टर 20 के फ्लेट 104 में 6 लोग रुके हुए थे। फिलहाल आफताब पुलिस हिरासत में है। हबीब को सेक्टर 20 से काबू कर लिया गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। 

  • Punjab: वाहनों और हथियार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: वाहनों और हथियार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें Video

    लुधियानाः जमालपुर थाने की पुलिस ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लूट गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार और वाहन बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अब तक लुधियाना शहर के साथ-साथ समराला में भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान 31 वारदातों को कबूला है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसीपी जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुनसान जगहों पर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमकाकर लूटने का काम करते थे। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, एक्टिवा, 10 मोबाइल, लोहे की रोड बरामद की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपी भामिया के रहने वाले हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपियों को माननीय के सामने पेश कर पूछताछ की जाएगी। 

  • Jalandhar: पूर्व पार्षद के बेटे की किडनैपिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: पूर्व पार्षद के बेटे की किडनैपिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर में अकाली दल के पूर्व पार्षद के बेटे नवजोत सिंह उर्फ मनी की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में नकोदर सिटी पुलिस ने 76 एफआईआर दर्ज करके 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित गिल, गुरप्रीत गोपी और जैकब के रूप में हुई है। एसपी हेड क्वाटर के मुख्तयार राय ने बताया कि भगवान सिंह द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि उनके बेटे को किसी ने किडनैप कर लिया है। मुख्तयार राय ने बताया कि स्वीफ्ट गाड़ी में आरोपी किडनैप करके ले गए थे। जिसमें 3 आरोपी शामिल है जो कि नवजोत को किडनैप करके ले गए। जिसमें दो मुलाजिम शामिल है। इसमें रोहित गिल कोर्ट कॉप्लैक्स में तैनात था, जबकि गुरप्रीत जिला कपूरथला जेल में तैनात है, जिसके खिलाफ एक्शन चल रहा है। रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुरप्रीत फरार चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। 

    पुलिस ने बताया कि आरोपी सिल्वर रंग की स्वीफ्ट गाड़ी पीबी 010 डीए 9313 गाड़ी को आरोपी अलग अलग जगह पर घूमाते रहे। पुलिस ने बताया कि जैकब सहित रोहित फरार चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ 386,342, 506, 511 और 34 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी जारी है। वहीं पीड़ित भगवान सिंह पूर्व पुत्र शेर सिंह ने थाना नकोदर सिटी में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि 22 जून को उनका बेटा नवजोत सिंह उर्फ मनी किसी काम के सिलसिले 10.30 बजे बाबा मुराद शाह जी की मार्किट गया था। जिसके बाद 11.10 बजे मनी के नंबर से व्हाट्सएप्प के जरिए फोन आया, जिस पर कोई अज्ञात व्यक्ति बात कर रहा था। जिसने कहा कि आपका लड़का नशा करता पकड़ा गया है और अगर उनसे बात करनी है तो उन्हें वह लांबड़ा आकर मिले। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने 50 हजार में बात खत्म करने के लिए कहा। जिसके बाद वह उन्होंने अपने बेटे जसप्रीत सिंह को पैसों का इंतजाम करके लांबड़ा के पास सिटी-2 कॉलोनी पहुंचने के लिए कहा।

    पीड़ित ने कहा कि इस दौरान बिना नंबरी डिसकवर पर 2 युवक आए और हमारी गाड़ी से 50 मीटर दूरी पर रूक गए। जिसके बाद आरोपियों ने बेटे के फोन से बात करके उन्हें गाड़ी से बाहर निकलकर पैसे उक्त युवकों को पकड़ा दें। पैसे लेने के बाद उक्त बाइक सवार जालंधर की ओर फरार हो गए। जिसके बाद शाम 7 बजे उसके बेटे को गांव आलोवाल गेट के आगे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि होम गार्ड के मुलाजिम ने नकोदर के पूर्व पार्षद के बेटे को साथियों के साथ मिलकर किडनैप किया है। सूत्रों के अनुसार परिवार को फोन कर कहा गया है कि वह नशा करते है इसलिए गिरफ्तार किया है। वहीं मामला दबाने के लिए कहा गया कि 50 हजार रुपए दे जाओ और बेटा ले जाओ। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस ने होमगार्ड के मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे है

  • Punjab : Courier delivery boy को लुटेरों ने बनाया निशाना

    Punjab : Courier delivery boy को लुटेरों ने बनाया निशाना

    लुधियाना। शहर में चोरी की वारदातें दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन चोरी व लूट की खबरें सामने आती रहती है। इसी बीच लुधियाना जिले से एक खबर सामने आई है। जहां बाइक सवार लुटेरों ने कोरियर डिलिवरी ब्वॉय को लूट लिया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन लुटेरों ने कोरियर डिलिवरी ब्वॉय से कैश लूट लिया। 

    कोरियर डिलिवरी ब्वॉय ने इस संबंध में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जिसमें पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। लूटेरों की पहचान प्रदीप सिंह, दीपक और मनदीप के रूप में हुई है। 

  • Punjab : तारों की चपेट में आया बिजली मुलाजिम, मौ’त, देखें Video

    Punjab : तारों की चपेट में आया बिजली मुलाजिम, मौ’त, देखें Video

    मोगा : गांव निधांवाला के रहने वाले बिजली विभाग के लाईन मैन की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार डगरू फीडर के ड्रोली भाई में 11 केवी तारों की मुरम्मत करते समय तारों में अचानक करंट लगने के कारण 60 फीट ऊंचे टावर से गिरने से लाईन मैन गुरदीप सिंह की मौत हो गई। मृतक गुरदीप सिंह को सरकारी हस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार वालो के बयान लेकर 174 की कारवाई कर पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवार वालो को सौंप दिया है। 

    मृतक गुरदीप सिंह जिसकी उम्र करीब 30 साल है, करीब चार साल पहले बिजली विभाग में भर्ती हुआ था और अभी कुछ समय पहले ही विभाग ने उसको पक्का किया था। इस मौके पर यूनियन नेताओं ने बताया की विभाग में मुलाजिमों की कमी बहुत है और काम का लोड बहुत ज्यादा है और मुलाजिम टेंशन में रहते है। ऐसा ही गुरदीप सिंह के साथ हुआ और वह लगातार अपनी ड्यूटी कर रहा था। 

    उन्होंने मांग की सरकार को परिवार की मदद करनी चाहिए। वही जांच अधिकारी बीरपाल कौर ने बताया की गुरदीप सिंह 11 के.वी लाइन की मुरम्मत कर रहा था कि अचानक तारो में करंट आ गया और वह 60 फीट ऊंचे टावर से करंट लगने के कारण नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार वालो के बयान लेकर 174 की कारवाई कर पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवार वालो को सौंप दिया है। 

  • Jalandhar: Elante Mall में बच्चे की मौत को लेकर परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: Elante Mall में बच्चे की मौत को लेकर परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चंडीगढ़ में एलांते मॉल में टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी शहबाज (10) के रूप में हुई। पुलिस ने टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया है जो कि पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने जतिंदर पाल की शिकायत पर टॉय ट्रेन ऑपरेटर बापू धाम निवासी सौरभ और कंपनी के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन और लापरवाही का मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले को लेकर अमनदीप कौर का बयान सामने आया है। पीड़ित ने प्रशासन इस घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित ने बताया कि बेटा ट्रेन में बैठने की जिद्द करने लगा, जिसके बाद उन्होंने उसे ट्रेन में बिठा दिया। पीड़ित ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

    उन्होंने कहा मॉल की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान कोई एबुलेंस मुहैय्या नहीं करवाई गई और ना ही प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद वह खुद एबुलेंस की सहायता से सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। जहां ईलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं इस मामले को लेकर जतिंदर ने कहा कि वह बलाचौर नवांशहर का रहने वाला है। उनकी बुआ गर्मियों की छुट्टियां काटने के लिए उनके पास आए थे। इस दौरान वह उन्हें छुट्टियों में घुमाने के लिए एलांते मॉल ले गया। जहां ट्रेन टॉय में बच्चे ने बैठने की जिद्द की। जतिंदर ने बताया कि इस दौरान उनका एक ओर बच्चा ट्रेन टॉय में बैठा हुआ था।

    दो बार झूटे लेने के बाद जब तीसरी बार ट्रेन चलने लगी तो अचानक ट्रेन पलट गई। हादसे में बच्चे का सिर फर्श पर लगा और ट्रेन का डिब्बा बच्चे के ऊपर गिर गया। जतिंदर पाल ने दोनों बच्चों की राइड के लिए 400 रुपए दिए, लेकिन ऑपरेटर ने पर्ची नहीं दी। शहबाज और दूसरा बच्चा टॉय ट्रेन के सबसे पिछले डिब्बे में बैठ गए। ऑपरेटर सौरव टॉय ट्रेन में बैठे बच्चों को झूला दिलाने के लिए ट्रेन के ग्राउंड फ्लोर पर चक्कर लगाने लगा। उसी दौरान अचानक टॉय ट्रेन का संतुलन बिगड़ गया और पीछे वाला डिब्बा पलट गया। जिसके चलते बच्चे के सिर पर गहरा जख्म हो गया। इस दौरान बच्चे के सिर से काफी खून बहा। पीड़ित ने कहा कि एलांते मॉल से प्राथमिक उपचार के लिए ना तो कोई मदद की गई और ना ही उनके पास कोई आया। जिसके बाद वह खुद उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।

    जहां 3 घंटे के बाद बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने बताया कि ट्रेन में ना तो सीट बेल्ट की सुविधा थी और ना ही कितनी उम्र का बच्चा ट्रेन में सफर कर सकता है उसकी गाइडलाइंस थी। पीड़ित ने बताया कि बच्चे का संस्कार कर दिया गया है, लेकिन अब वह इस मामले को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एलांते मॉल के अंदर से सीसीसीवी फुटेज जब्त कर ली है। जिसमें बच्चा टॉय ट्रेन से बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई दिया। जांच में पता चला कि टॉय ट्रेन में 2 ही बच्चे बैठे हुए थे। 

  • तेज रफ्तार Truck ने Bike सवार 5 लोगों को मारी टक्कर, मौ’त

    तेज रफ्तार Truck ने Bike सवार 5 लोगों को मारी टक्कर, मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। देखते ही देखते क्षण भर में पूरा परिवार समाप्त हो गया। दरअसल उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला परिवार शादी में शामिल होकर बाइक से प्रयागराज के सरायममरेज लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। 

    इस दुर्घटना पर सीएम योगी ने दुख जताते हुए प्रशासन को राहत बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर परिवार के सभी पांच लोग यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही सभी की मौत हो गई।  इस सड़क हादसे में मां, पति-पत्नी और दो बच्चों की जान चली गई। 

    जानकारी के मुताबिक परिवार सराय में एक शादी अटेंड करके अपने घर जौनपुर की ओर जा रहा था। मृतकों के नाम विकास, सुम्मरी, दीवाना, लक्ष्मी है जबकि एक बच्चे की उम्र महज 8 महीने थी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज अस्पताल भेज दिया। घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक समेत ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है।  प्रयागराज के गंगानगर के सोरांव पेट्रोल पंप के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

  • Punjab: दिन दहाड़े घर से नगदी और लाखों के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab: दिन दहाड़े घर से नगदी और लाखों के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला में चोरी की वारदातों के बढ़ते ग्राफ से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं ताजा मामला हाथी गेट से सामने आया है, जहां दिन दहाड़े चोरों ने घर में वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह रिश्तेदार के भोग पर गए हुए थे। इस दौरान दिन दहाड़े चोरों द्वारा घर में वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके चोरी की घटना की सूचना दी। पड़ोसियों ने बताया कि घर के दरवाजे खुले हुए है। जिसके बाद घर के मालिक ने आकर देखा तो वह हैरान रह गया।

    पीड़ित ने बताया कि घर के सारे ताले चोरों ने तोड़े हुए थे और घर का सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने कहकि चोर अलमारी-पेटी और कमरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने और करीब 20 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहाकि उन्होंने बेटी की शादी के लिए सामान जोड़कर रखा हुआ था। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: निजर स्कैन में मरीज की MRI को लेकर हुआ हंगामा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: निजर स्कैन में मरीज की MRI को लेकर हुआ हंगामा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः गर्मी के दिनों में अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगने के दौरान आए दिन अस्पताल के सफाईकर्मियों से मरीजों की झड़प की खबरें सामने आती रहती हैं। निजर स्कैन का ताजा मामला है, जहां पठानकोट से आए मरीज की स्टाफ के साथ बहस हो गई। दरअसल, बताया जा रहा है कि मरीज पठानकोट से अपनी एमआरआई करवाने के लिए निजर स्कैन पहुंचा। मरीज का आरोप है कि उसे 3 घंटे इंतजार करवाने के बाद निजर स्कैन के स्टाफ ने एमआरआई करने से मना कर दिया और उनके पैसे वापिस करने की बात कही गई।

    जिसके बाद मरीज के परिजनों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि वे यहां तीन घंटे से परेशानी में हैं। इस बात को लेकर काफी हंगामा भी देखने को मिला कि उनकी परेशानी का जिम्मेदार कौन होगा। मरीज के परिजनों ने कहाकि 3 घंटे इंतजार करने के बाद भी उनकी एमआरआई नहीं हुई। निजर स्कैन के स्टाफ ने कहा कि वे अपना पैसा वापस ले लें और उनका एमआरआई यहां नहीं होगा। जिसके बाद मरीज और उनके परिजनों को हुई परेशानी के बाद परिवार वालों ने काफी हंगामा किया।

    उधर, जब निजर स्कैन के मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने पहले तो बात करने से इनकार कर दिया और बाद में बताया कि स्टाफ ने पहले ही बता दिया था कि इसमें दो से तीन घंटे लग सकते हैं। लेकिन हम जांच करेंगे कि हमारे स्टाफ ने इस मरीज को जानकारी दी है या नहीं। उन्होंने कहा कि मरीज की ओर से हमें ब्लैकमेल किया जा रहा है। बाद में खुद ही निजर स्कैन के कर्मी अपनी बात से बदलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान काफी विवाद के बाद मरीज अपने पैसे लेकर बिना एमआरआई करवाए वापिस घर चले गए। 

  • जुलाई से Ayushman Card धारकों के मरीजों का अस्पतालों में नहीं होगा इलाज

    जुलाई से Ayushman Card धारकों के मरीजों का अस्पतालों में नहीं होगा इलाज

     करनाल : आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की आस लगाए बैठे गरीब परिवारों को निजी अस्पताल झटका देने जा रहे है। करनाल के प्राइवेट अस्पतालों ने 1 जुलाई से आयुष्मान कार्ड के तहत मरीजों को भर्ती करने और इलाज नहीं करने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन करनाल की टीम डीसी उत्तम सिंह से मिलने पहुंची और ज्ञापन दिया।

     डीसी से मुलाकात के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि करनाल जिले के प्राइवेट अस्पताल अब तक सैकड़ों मरीजों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत इलाज कर चुके है इस इलाज का बिल करीब 18 करोड़ रुपए बना है, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया। 

    वहीं योजना के लिए सरकारी पोर्टल में भी बदलाव कर दिया है।  डॉक्टर ने कहा कि आगामी 27 जून को मीटिंग बुलाई गई है जिले से सभी प्राइवेट अस्पताल 1 जुलाई से आयुष्मान योजना के मरीजों का इलाज करना बंद कर देंगे।