Blog

  • ਪੰਜਾਬ : 24 ਸਾਲਾ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪ੍ਰਿੰਸ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਉਸਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਵਿੱਖੇ ਹੋਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 24 ਸਾਲਾ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪ੍ਰਿੰਸ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਉਸਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਵਿੱਖੇ ਹੋਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕਈ ਰਾਜਨੀਤਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਵੀ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਿਲ 

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹੋਲੇ ਮੋਹਲੇ ਸਮੇਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗਾਜੀ ਕੋਟ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਭਾਈ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਤਲ ਹੋ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਜਿਸ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਜਦੀ ਪਿੰਡ ਗਾਜੀਕੋਟ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸਾਈ ਰੀਤੀ ਰਿਵਾਜਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਮੋਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਸ਼ੋਕ ਦੀ ਲਹਿਰ ਸੀ। ਸਸਕਾਰ ਮੋਕੇ ਵੱਖੋ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆ ਸਮੇਤ ਭਾਰੀ ਤਦਾਤ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਇਕੱਠ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਕੜੀ ਨਿਖੇਧੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਲਾ-ਐਂਡ-ਆਰਡਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕੋਸਿਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਸੇਧ ਲੈਂਦਿਆਂ ਸਭ ਨੂੰ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਾਲ ਗੁਰੂ ਘਰਾਂ ਚ ਜਾਣ ਮੌਕੇ ਨਿਮਾਣਾ ਬਣ ਕੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹੀ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਤੋਂ ਗੁਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ, ਨਾਲ ਹੀ ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਿੰਮੇਦਾਰੀ ਤੋਂ ਅਸੀਂ ਭੱਜ ਨਹੀਂ ਸਕਦੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਲਈ ਅਸੀਂ ਸਭ ਜਿੰਮੇਦਾਰ ਹਾਂ। 

    ਓਥੇ ਹੀ ਭਾਈ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਆਗੂ ਬਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਰਵਾਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਿਸ ਕੰਮ ਲਈ ਆਪਣੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਹੋ ਸਕਦਾ ਇਸ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨਾਲ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬਾਜ ਆ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗੇ ਤੋਂ ਐਸੇ ਹੁਲੜਬਾਜਾਂ ਨੂੰ ਨਕੇਲ ਕਸੀ ਜਾਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਤਾਂਕਿ ਹੋਰ ਕਿਸੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਐਸਾ ਘਾਟਾ ਨਾ ਪਵੇ ।

  • पंजाबः तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक डॉक्टर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 5 घायल

    पंजाबः तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक डॉक्टर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 5 घायल

    मोहालीः फेज 9-10 के लाइट प्वाइंट पर देर रात 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया। जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक डॉक्टर ने बोलेरो को टक्कर मारी। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए है। ग़नीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर शराब के नशे में था और वह तेज रफ्तार में स्विफ्ट कार चला रहा था। इस दौरान डॉक्टर ने रेड लाइट जंप कर एक बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मार दी। बोलेरो में 5 लोग सवार थे और सभी घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो एक बोर्ड को तोड़ती हुई आगे दीवार के साथ जा लगी। वहीं स्विफ्ट कार का बोनेट भी टूट गया। स्विफ्ट चालक डॉक्टर मौके पर क्षतिग्रस्त कार छोड़ भाग गया। स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। कार में से एक स्टेथोस्कोप मिला है और पहचान पत्र भी मिला है जिससे पता चला है कि कार चालक डॉक्टर है। 

    जानकारी के मुताबिक कार में शराब की बोतल भी मिली है। वहीं कार में से डॉक्टरी की किताबें भी मिली हैं। कार और इसका सारा सामान पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक कार चालक होम्योपैथिक क्लिनिक चलाता है। उसका पहचान पत्र भी कार से मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। दुर्घटना में बेलेरो कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। हरियाणा नंबर की बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। वहीं चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट कार भी आगे से टूट गई है। उस पर लर्निंग का ‘L’ साइन लिखा हुआ है। बोलेरो कार सवार सेक्टर 47, चंडीगढ़ निवासी गुरजोत सिंह सिद्धू के नाक और आंख के ऊपर चोटें आई हैं।

    वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। उसने बताया कि वह बोलेरो में सेक्टर 66 की तरफ से आ रहा था। वहीं कार चालक फेज 11 की मार्किट की तरफ से आ रहा था। गुरजोत के मुताबिक स्विफ्ट कार चालक ने काफी शराब पी हुई थी। वहीं उसकी कार की रफ्तार भी काफी ज्यादा थी जो 100 से ऊपर थी। उसने रेड लाइट जंप कर उनकी बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी। गुरजोत ने कहा कि उसके साथ बोलेरो में 4 और युवक थे। सभी के चोटें आई हैं। गुरजोत ने कहा कि गाड़ी के नीचे उनका एक दोस्त दब गया था जिसे उन्होंने मिल कर निकाला। इतने में कार चालक मौके पर कार को छोड़ भाग गया। 

  • चंडीगढ़ः अभिनेता सोनू सूद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली नीति गोयल विदेशों में हुई सम्मानित, देखेें वीडियो

    चंडीगढ़ः अभिनेता सोनू सूद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली नीति गोयल विदेशों में हुई सम्मानित, देखेें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः अभिनेता सोनू सूद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली चंडीगढ़ की समाजसेवी नीति गोयल सुदृढ़ महिला साबित हुई। नीति गोयल को वाशिंगटन और थाईलैंड में सम्मान मिला। निती गोयल विश्व की टॉप 20 महिलाओं के शुमार में है। नीति ने कहा कि उन्हें लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए अभिनेता सोनू सूद के साथ ही जुटी रही। बता दें कि सोनू और नीति के बचपन के दोस्त हैं।

    नीति ने बताया कि हम दोनों ने पहले अपने रेस्टोरेंट के जरिए जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना शुरू किया। इसके बाद उसने घर भेजो कैम्पेन की शुरुआत हुई। इस बढ़िया काम को लेकर फिर गोयल का अवार्ड्स का दौर शुरू हुआ। 100 से अधिक सम्मान प्राप्त कर चुकी नीति अभी भी समाजसेवा से निरन्तर जुड़ी हुई हैं। 32 अनाथालय व 800 सेक्स वर्कर के सहायतार्थ ततपर रहती हैं। अब यू.पी व एम. पी में महिलाओं के उत्थान में सक्रिय हैं। नीति मुम्बई में केईबा, ओस्ताद, मद्रास डायरीज, हाउस ऑफ को एंड अमोरे विलाज अलीबाग रेस्टोरेंट की चेन चलाती हैं। काफी सेलेब्स इनके फ़ूड के दीवाने भी हैं।

  • जालंधरः व्यक्ति के सुसाइड मामले में परिजनों ने किया रोड जाम, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः व्यक्ति के सुसाइड मामले में परिजनों ने किया रोड जाम, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरिंदर/हर्षः बस्ती शेख के तेज मोहन नगर गली नंबर-1 में आज व्यक्ति द्वारा  आत्महत्या करने का मामला गरमा गया है। बलबीर के सुसाइड मामले के बाद परिजन व गली के लोग बस्ती शेख के अड्डे पर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, होली के दिन एक मासूम बच्चे से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उस पर्चे में बलबीर का नाम भी नामजद था। मृतक के परिजनों का कहना है कि इस मामले में वह निर्दोष था। इसलिए अपने ऊपर गलत पर्चा दर्ज होने से परेशान बलबीर ने आज जीवन लीला समाप्त कर ली।

    पीड़ित के परिवार और इलाका निवासियों द्वारा सड़क जाम करके सरकार से मांग की जा रही हैं कि बेटे के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि जब तक उनके बेटे के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, उनके द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं इस मामले को लेकर वेस्ट हलके एसीपी और थाना 5 एसएचओ परमिंदर मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी और एसएचओ का कहना है कि परिवार वाले जो भी बयान दर्ज करवाए जाएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • दर्दनाक हादसाः 3 गाड़ियों की टक्कर के बाद वाहनों को लगी, जिंदा जले 2 लोग, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः 3 गाड़ियों की टक्कर के बाद वाहनों को लगी, जिंदा जले 2 लोग, देखें वीडियो

    धारः राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सुबह फिर एक बार आज दर्दनाक हादसा हो गया। घाट उतर रहे ट्राले के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दो वाहनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से आगे घाट चढ़ने वाली लेंन जा पहुंचा। इसके बाद घाट चढ़ रहे दो वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद तीनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास से गुजर रही खरगोन से इंदौर जा रही गौर ट्रेवल्स की बस भी हादसे में बाल-बाल बच गई।

    हादसे के वक्त बस घटनास्थल पर ही किसी कारण से रुक गई। ग्रामीणों ने तुरंत बस में सवार यात्रियों को पहले उतारकर आग से दूर किया। इसके बाद बस को आगे बढ़ा कर निकाला गया। सभी यात्रियों और बस को सुरक्षति निकालकर इंदौर रवाना किया गया। हादसे के बाद से ही घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन ने पहुंचकर आसपास 5 फायर बिग्रेड की मदद से करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तीन घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। वही ब्रेक फैल ट्राले में जलकर कंकाल बने दोनों शवों को धामनोद अस्पताल भेजा गया।

    हादसे के बाद से ही गणपति घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई 2 किमी धामनोद की तरफ तो वहीं 2 किमी मानपुर की तरफ तक जाम लग गया। वाहनों को मानपुर से ही सगड़ी बगड़ी होते हुए धार की तरफ निकाला गया। गुजरी गांव में से महेश्वर होते हुए जामगेट से इंदौर की तरफ निकाला गया। पुलिस प्रशासन पूरी तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आया। जाम में फंसे लोग परेशान भी होते रहे, क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने का कार्य जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪਤੀ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆ ਕੇ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ,ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪਤੀ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆ ਕੇ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ,ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ : ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੋ ਡੇਢ ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮਾਂਂ ਵੱਲੋਂ ਪੇਕੇ ਘਰ ਵਿਖੇ ਫਾਹਾ ਲੈ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਨੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮਾਤਾ ਕੁਲਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਲੜਕੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਨੂੰ 4 ਸਾਲ ਹੋ ਗਏ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਪਤੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਤਾਰਾਗੜ੍ਹ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਵੈਰੋਵਾਲ ਰੋਡ ਪਿੰਡ ਧਾਰੜ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬੇਟੀ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਘਰ ਫੋਨ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੰਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਰੇ ਫੋਨ ਬਲਾਕ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਕੁੜੀ ਨਾਲ ਵੀ ਇਸ ਲੜਕੇ ਨੇ ਧੋਖੇ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਸ ਦੇ ਤਿੰਨ ਵਿਆਹ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ।

    ਉਹਨਾਂ ਲੜਕੇ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭਾਈ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੜਕੀ ਬਹੁਤ ਨੇਕ ਸੀ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਰਸਨ ਕਰਨ ਆਉਂਦੀ ਰਹਿੰਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ  ।

    ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਪਤੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਨਕਾਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਬੀਮਾਰ ਸੀ ਅਤੇ ਅਤੇ ਇਸ ਦਾ ਪੇਕਾ ਪਰਿਵਾਰ ਇਸ ਨੂੰ ਡਾਕਟਰੀ ਇਲਾਜ ਕਰਾਉਣ ਦੀ ਥਾਂ ਇੱਕ ਬਾਬੇ ਕੋਲੋਂ ਇਲਾਚੀਆਂ ਕਰਾ ਕੇ ਦਿੰਦੇ ਸਨ । ਪੁਲੀਸ ਚੌਕੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੜਕੀ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਬੀਮਾਰ ਦੱਸੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਜਿਸਨੇ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਘਰ ਅੰਦਰਵਾਰ ਸੇਖਫਤਾ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਪੱਖੇ ਨਾਲ ਲਟਕ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਲਈ ਅਤੇ ਬਿਆਨਾਂ ਉਪਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ ।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के समर्थक के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के समर्थक के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई

    अमृतसर: खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल सिंह पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राज्य की पुलिस ने अमृतपाल के दो बॉडीगार्ड्स के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। ये लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से ही जारी किए गए थे। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ और रामबन के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अमृतपाल सिंह के दो बॉडीगार्ड्स के जारी हथियारों के लाइसेंस को रद्द कर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    इनमें 19 सिख रेजिमेंट से रिटायर्ड सैनिक वरिंदर सिंह और 23 बख्तरबंद पंजाब से रिटायर्ड सैनिक तलविंदर सिंह का नाम शामिल है। वरिंदर सिंह को पंजाब पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है।बता दें कि अजनाला कांड के बाद पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही हैं। अजनाला में हुई हिंसा दौरान अमृतपाल सिंह के साथियों के हथियारों को लेकर जांच जारी है। 

    बीते दिन खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कम से कम 6 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया था। इसके लिए केंद्र सरकार ने अनुरोध किया था। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार (10 मार्च) को दी। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि विदेशों से संचालित किए जा रहे 6 से 8 यूट्यूब चैनल पिछले 10 दिनों में ‘ब्लॉक’ किए गए हैं।

  • पंजाबः 80 हजार से अधिक बिल्डिंग मालकों ने नहीं भरा प्रॉपर्टी टैक्स

    पंजाबः 80 हजार से अधिक बिल्डिंग मालकों ने नहीं भरा प्रॉपर्टी टैक्स

    निगम का ऐलानः 31 मार्च के बाद 20 फीसदी जुर्माना के साथ वसूला जाएगा 18 फीसदी ब्याज

    लुधियानाः शहर के 80 हजार से अधिक बिल्डिंग मालिकों ने चालू वर्ष का अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है। नगर निगम ने सख्ती के संकेत देते हुए कहा है कि 31 मार्च के बाद टैक्स भुगतान पर 20 फीसदी पेनल्टी और 18 फीसदी ब्याज देना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना शहर के लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम के सुविधा केंद्र अब शनिवार, रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। निगम प्रशासन ने चालू वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की है।
    इस कारण नगर निगम ने लोगों से 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने की अपील की है। ताकि देर से भुगतान करने पर पेनल्टी और 18 प्रतिशत ब्याज से बचा जा सके। अभी लोग 10 फीसदी पेनल्टी के साथ टैक्स जमा कर सकते हैं और 31 मार्च के बाद टैक्स जमा पर 20 फीसदी पेनाल्टी और 18 फीसदी ब्याज देना होगा। नगर निगम ने कहा कि सुविधा केंद्र 11, 18 और 25 मार्च को शनिवार, 19 और 26 मार्च को रविवार और 23 और 30 मार्च को सरकारी अवकाश के दिन खुले रहेंगे। ताकि लोग अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा सकें और जुर्माने और ब्याज से बच सकें।

    नगर निगम कमिशनर डॉ. शेना अग्रवाल ने शहर की जनता से अपील की है कि पेनल्टी से बचने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा करें। उन्होंने कहा कि जनता से वसूले जाने वाले टैक्स का उपयोग लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने और विकास कार्यों में किया जाता है। डॉ. शेना अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम जोनल सुविधा केंद्र में टैक्स जमा करने के अलावा लोग लंबी कतारों में खड़े होने से बचने के लिए ऑनलाइन टैक्स भी जमा करा सकते हैं।

  • पंजाबः बड़ी राहत, नई Excise Policy को लेकर कैबिनेट ने दी मंजूरी 

    पंजाबः बड़ी राहत, नई Excise Policy को लेकर कैबिनेट ने दी मंजूरी 

    अब छोटे कारोबारी भी खोल सकेंगे शराब के ठेके

    चंडीगढ़ः दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आबकारी नीति के विवादों में घिरने के बाद पंजाब सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए छोटे कारोबारियों को भी ठेके आवंटित करने का प्रावधान कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को नई आबकारी नीति को मंजूरी दी।

    इसके तहत अब तक बड़े कारोबारियों के अधीन काम करने को मजबूर शराब के छोटे विक्रेताओं को सरकार सीधे लाइसेंस देने पर राजी हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि शराब कारोबार में स्थिरता बनाए रखने और पिछले सालों के दौरान शुरू हुए सुधारों को जारी रखने के लिए मौजूदा रिटेल लाइसेंसों के नवीनीकरण में परचून बिक्री लाइसेंस एल-2/एल-ए की पेशकश की गई है। इस नीति के अंतर्गत साल 2023-24 के दौरान 1004 करोड़ रुपये के वृद्धि के साथ 9754 करोड़ रुपये एकत्रित करने का लक्ष्य है।

    बीयर बार, हार्ड बार, क्लबों और माइक्रो ब्रेवरीज द्वारा बेची जाती शराब पर लागू वैट घटाकर 13 प्रतिशत और 10 प्रतिशत सरचार्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि ग्रुप का बदलाव एक आबकारी साल में, 10 लाख रुपये और शर्तें पूरी करने पर, किया जा सकेगा। एल-50 परमिट की सालाना फीस 2500 से घटाकर 2000 रुपये और जीवन भर के लिए एल-50 परमिट की फीस 20 हजार से घटाकर 10 हजार रुपये कर दी गई है। जीवन भर के लिए एल-50 परमिट जारी करने में लगने वाली लगातार तीन सालों तक सालाना एल-50 लाइसेंस की शर्त भी खत्म कर दी गई है।

  • ਹੁਸ਼ਿਆਰਪਰ : ਪਾਵਰਕਾਮ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲ਼ਾਫ ਕੀਤਾ ਅਰਥੀ ਫੂਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪਰ : ਪਾਵਰਕਾਮ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲ਼ਾਫ ਕੀਤਾ ਅਰਥੀ ਫੂਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਜੁਆਇੰਟ ਫੋਰਮ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ 10 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਉਪ ਮੰਡਲ ਤਲਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ਸਮੂਹ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਵੱਲੌ ਸੀਆਰਏ 295/2019 ਨਾਲ ਭਰਤੀ ਹੋਏ ਸਹਾਇਕ ਲਾਇਨਮੈਨਾ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਜੋ ਕਿ 400 ਦੇ ਲੱਗਭਗ ਸਾਥੀਆ ਤੇ ਤੁਜਰਬਾ ਸਰਟੀੰਫਿਕੇਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਝੂਠੇ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ ।

    ਸਹਾਇਕ ਲਾਇਨਮੈਨਾ ਦੀ ਭਰਤੀ ਸਮੇਂ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵੱਲੋ ਸਾਰੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਚੀਫਿਕੇਟ ਸਹੀ ਹੋਣ ਤੇ ਹੀ ਉਹਨਾ ਵੱਲੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲਾ ਤੋ ਨਵੀ ਭਰਤੀ ਹੋਏ ਸਾਰੇ ਮੁਲਾਜਮ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਕਾਜ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਤੇ ਪਾਏ ਝੂਠੇ ਕੇਸ ਰੱਦ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਅੱਜ ਉਪ ਮੰਡਲ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਮੂਹ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਵੱਲੋ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਅਰਥੀ ਫੂਕ ਮੁਜਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਬੁਲਾਰਿਆ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਰੱਖੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਪੁਰ ਜੋਰ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਤੇ ਪਾਏ ਪਰਚੇ ਜਲਦ ਰੱਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਨਹੀ ਤਾਂ ਇਹ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਵੀ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।