Blog

  • Jalandhar: MBD ग्रुप से 2.26 करोड़ की ठगी मामले में S-7 बूक डिपो का मालिक नामजद, FIR दर्ज

    Jalandhar: MBD ग्रुप से 2.26 करोड़ की ठगी मामले में S-7 बूक डिपो का मालिक नामजद, FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: मल्होत्रा बुक डिपो (MBD ग्रुप) से करीब 2.26 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने अंबाला निवासी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई। जिसके बाद आरोपी ने ना तो किताबें मंगवाईं और ना ही बकाया रकम लौटा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी चंडीगढ़ में एस-7 बुक शॉप नाम से बड़ी दुकान चलाता है।

    फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है, जल्द ही पुलिस आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। पुलिस का कहना है कि अगर उसने सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी जाएंगी। वहीं हेमंत कक्कड़ के खिलाफ दी गई शिकायत में मल्होत्रा बुक डिपो के ब्रांच मैनेजर गुरचरण सिंह ने बताया कि बीते साल 15 जनवरी को उन्हें हेमंत कक्कड़ ने फोन किया और कहा कि उनका वीआईपी रोड जीरकपुर और चंडीगढ़ सिटी सेंटर पर एस-7 बुक डिपो है।

    उन्होंने कहा कि वह उनके साथ बिजनेस करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने उनसे किताबें लेनी शुरू कर दीं और समय-समय पर भुगतान भी करते रहे।पिछले साल दिसंबर माह की 7 तारीख को उन्हें 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई थी। इसके बाद आरोपी ने न तो किताबें मंगवाईं और न ही बकाया रकम लौटा रहा था। जिसके बाद मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई। कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 में केस दर्ज किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 महीने की जांच के बाद आरोपी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ।

  • Punjab: ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत, महिला घायल

    Punjab: ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत, महिला घायल

    खन्नाः खन्ना में शुक्रवार की रात करीब पौने 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों रेलवे लाइन क्रॉस करके गोलगप्पे खाने जा रहे थे। हादसा ललहेड़ी रोड रेलवे फ्लाईओवर के पास हुआ। मृतक की पहचान 24 वर्षीय करण निवासी नंदी कॉलोनी खन्ना के तौर पर हुई, जबकि गंभीर घायल मां की पहचान कुलविंदर कौर पत्नी रंजीत सिंह के तौर पर हुई है। मृतक युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर नवदीप जस्सल ने गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

    जानकारी अनुसार कुलविंदर कौर कुछ समय से बीमार चल रही थी। गत रात्रि वह एक निजी अस्पताल में ब्लड सैंपल देने अपने बेटे के साथ आई थी। अस्पताल में सैंपल की रिपोर्ट को लेकर स्टाफ ने कुछ समय में देने की बात कही तो मां-बेटा पास में ही रेलवे लाइन क्रॉस कर गोलगप्पे खाने के निकल पड़े। जैसे ही मां बेटा रेलवे लाइन क्रॉस करने लगे तो इतने में दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

  • Punjab: बारिश के बाद आई बाढ़ से बह गया पुल, 100 गांवों का टूटा संपर्क, अलर्ट जारी

    Punjab: बारिश के बाद आई बाढ़ से बह गया पुल, 100 गांवों का टूटा संपर्क, अलर्ट जारी

    लुधियानाः पंजाब में बीते दिन बारिश से जहां तापमान में गिरावट देखने को मिली, वहीं पंजाब के कई जिलो में हुई मूसलादार बारिश से इलाकों में पानी भर गया। शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में शाम 5 बजे तक 57.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले के कई इलाकों की खड्डों व नालों में जलस्तर बढ़ गया। काठगढ़ की खड्ड में पहाड़ों से भारी मात्रा में पानी आने के कारण बाढ़ आ गई। इस कारण एक पुल बह गया। इससे काठगढ़ के आसपास के करीब सौ गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी वर्षा हुई।

    पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। भारी वर्षा के कारण काठगढ़ में खड्ड में बाढ़ आ गई और पानी के तेज बहाव में एक पुल बह गया। यह पुल काठगढ़ को आसपास के 100 के करीब गांवों को आपस में जोड़ता था। पुल टूटने से इन गांवों का संपर्क टूट गया है। खड्ड में लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों को डर सता रहा है कि कहीं बाढ़ की चपेट में गांव भी न आ जाएं।

    यहां धान की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य में मानसून आने के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है। भीषण गर्मी व लू से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार एसबीएस नगर में शाम तक 57.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई, जबकि रूपनगर में 5.5 मिमी वर्षा हुई। अन्य जिलों में दिन में बादल छाए रहे। वर्षा के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम रहा। सबसे अधिकतम तापमान बरनाला में 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार दो जुलाई तक राज्य में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

  • Punjab: प्रेमिका के साथ मिलकर पत्रकार को मारी गोली, पुलिस ने किया काबू

    Punjab: प्रेमिका के साथ मिलकर पत्रकार को मारी गोली, पुलिस ने किया काबू

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने 10 दिन से शहर में छिप कर रह रहे बदमाश को काबू कर लिया है। इस बदमाश ने महाराष्ट्र में अपने प्रेमिका के साथ मिलकर एक नामी पत्रकार को गोलियों भुन दिया था। आरोपी को पुलिस ने दबोच कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है।

    CIA-1 के इंचार्ज राजेश कुमार और उनकी टीम ने बदमाश को काबू कर लिया जिसकी पहचान हेमंत निवासी जिला म‌इहर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया आरोपी हेमंत ने अपनी प्रेमिका साक्षी ग्रोवर पत्नी मोहित निवासी मध्य प्रदेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नागपुर के रहने वाले मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोलियां मार कर बेरहमी से हत्या की थी। जिसके चलते आरोपी व उसकी प्रेमिका के खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमा नंबर 95/2024 दर्ज किया गया है।

    आरोपियों के खिलाफ हत्या,आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराएं दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। चार-पांच महीने से आरोपी भगोड़ा चल रहा था। लुधियाना CIA को सूत्रों से सूचना थी कि आरोपी शहर में छिपा है। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत वह खुफिया सोर्स लगाकर आरोपी को लुधियाना से ऑपरेशन के दौरान काबू कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा आरोपी की प्रेमिका को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लुधियाना पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी हेमंत को महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी का 3 दिन का रिमांड मिला है।

  • Jalandhar: महिला से रास्ता पूछने के बहाने नकदी व बालियां छीनकर लुटेरे फरार

    Jalandhar: महिला से रास्ता पूछने के बहाने नकदी व बालियां छीनकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: अलावलपुर में आए दिन लूट और चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिससे शहर वासी खौफजदा है, लेकिन बेबस पुलिस अब तक चोर लुटेरों को काबू करने में विफल रही है। पुलिस के उच्च अधिकारियों से चोर लुटेरों को काबू करने की गुहार लगाई है। लूट की घटना संबंधी जानकारी देते हुए जगदेव पाल पुत्र राम प्रकाश अलावलपुर ने बताया उन्होंने अपनी दुकान पर काम करते कारिंदे मनी को बहन पूनम जिसकी आदमपुर के निजी अस्पताल से हार्ट की दवा चल रही है जिसको बाइक पर बहन के साथ दवा लेने के लिए भेजा था।

    दोपहर को जब बहन पूनम कारिंदे मनी के साथ दवा लेकर वापस अलावलपुर लौट रही थी। इस दौरान जब वह अलावलपुर शाहपुर लिंक सड़क पर लेसड़ीवाल चौरस्ते से अलावलपुर की साइड मुड़े तो पीछे आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उनसे किशनगढ़ जाने का रास्ता पूछा जैसे ही उन्होंने रास्ता बताने के लिए बाइक को रोका तो बाइक सवार दोनों युक्कों ने तेजधार हथियार निकाल बहन को धमकी देते हुए बोले- अपने कानों से बालियां उतार दो नहीं तो दातर मार देंगे। बहन डर गई लुटेरों ने खुद ही बहन के कानों से बालियां निकालकर दे दी। जिसके बाद लुटेरे बोले जो कुछ और है निकाल दो।

    बहन के पास एक पर्स था जिसमें करीब ₹15000 रुपए और दवा थी। जिसे लुटेरे लेकर वापस लेसड़ीवाल की तरफ फरार हो गए। लुटेरों के पास ब्लैक कलर का बाइक था जो बेहद तेज आवाज कर रहा था। काफी दूर जाने पर भी लुटेरे के बाइक की आवाज सुनाई दे रही थी। पीड़ित परिवार ने लूट की घटना की शिकायत अलावलपुर पुलिस को दे दी है।

  • Punjab: Civil Hospital में मृतक के परिजनों ने किया जमकर हंगामा, दी चेतावनी

    Punjab: Civil Hospital में मृतक के परिजनों ने किया जमकर हंगामा, दी चेतावनी

    अजनालाः लोपोके पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव काकर तारीन में गोली लगने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया था। जिनका पोस्टमार्टम होने के लिए मृतकों के परिवार के सदस्य उनके शव लेने के लिए सिविल अस्पताल में सुबह से इंतजार कर रहे थे। देर शाम तक पोस्टमार्टम न होने और एक मृतक के शरीर से कोई गोली न मिलने पर परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद डीएसपी अटारी और अजनाला की मदद से डीएसपी पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाकर और सिविल सर्जन अमृतसर से बातचीत कर अन्य डॉक्टरों को बुलाकर मामला शांत कराया।

    इस मौके पर बोलते हुए मृतकों के वारिसों ने डॉक्टरों की टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल ही उन्होंने अपने मृत रिश्तेदारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अजनाला में छोड़ दिया था और वे सुबह से ही पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे थे लेकिन देर शाम हो जाने के बाद भी डॉक्टरों ने तस्सली बख्श पोस्टमार्टम नहीं किया। आरोप है कि इसके विपरीत उन्हें बताया गया कि मृतक के शरीर में गोली नहीं मिली है। परिजनों ने आरोप लगाए है कि किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत उन्हें परेशान करने किया जा रहा है। परिजनों ने मांग की कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

  • Punjab: 10 महीने पहले कनाडा गए युवक की कार एक्सिडेंट में मौत, देखें वीडियो

    Punjab: 10 महीने पहले कनाडा गए युवक की कार एक्सिडेंट में मौत, देखें वीडियो

    मोगाः गांव काहन सिंह वाला के चरणप्रीत सिंह की कनाडा में कार हादसे में मौत हो गई। चरणप्रीत सिंह करीब 10 महीने पहले ही कनाडा गया था। बीते दिन वह अपने दोस्तों के साथ कार पर जा रहा था कि गलत दिशा से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दो नौजवानों की मौत हो गई। चरणप्रीत सिंह के साथ उसका दूसरा दोस्त जो की तलवंडी भाई जिला फिरोजपुर का रहने वाला है की भी मौत हो गई। वहीं, चरणप्रीत मां बाप का इकलौता बेटा था। मौत की खबर सुनते परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गांव वासियों और परिवार वालो ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की कि उनके बेटे की लाश को भारत लाया जाए।

  • Punjab: ट्रक और कार में भीषण टक्कर, बच्ची सहित 4 की मौत

    Punjab: ट्रक और कार में भीषण टक्कर, बच्ची सहित 4 की मौत

    होशियारपुरः होशियारपुर टांडा रोड सराय पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक और इनोवा कार में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में बच्ची सहति 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। उसे अमृतसर रेफर किया गया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

    कार जम्मू-कश्मीर नंबर की बताई जा रही है और ट्रक हरियाणा नंबर का है। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा सिविल अस्पताल भेज दिया है। उधर, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और किसकी गलती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार में कौन-कौन लोग बैठे थे। उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। महिला गंभीर रूप से घायल है और उसे अमृतसर रेफर किया गया है। कार और ट्रक के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

     

  • Jalandhar: चुनाव से पहले रैली में तब्दील हुई जन सभा: Mohinder Bhagat

    Jalandhar: चुनाव से पहले रैली में तब्दील हुई जन सभा: Mohinder Bhagat

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर क्षेत्रों में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत और विधायक जीवनजोत कौर विशेष रूप से पहुंचे। विधायक जीवनजोत कौर ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत के हक़ में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मोहिंदर भगत ने कहा कि चुनाव से पहले जनसभा रैली में तब्दील होती दिखाई दी। इस मौके पर सीएम भगवंत सिंह, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर विशेष रूप से जालंधर उपचुनाव को लेकर मोहिंद्र भगत के पक्ष में भार्गव नगर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं।

    उन्होंने कहा कि आप पार्टी हर वर्ग का ख्याल रख रही है और सीएम मान जनहितैषी फैसले ले रहे हैं। सीएम मान के कार्यों से लोग काफी खुश हैं, जिसका नतीजा जालंधर उपचुनाव में देखने को मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए जितनी सम्मान राशि की घोषणा की गयी है, उसे कम समय में पूरा किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने भगत चुन्नी लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगत जैसे नेक लोग हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र भाग्यशाली है कि उसे मोहिंदर भगतजी जैसा नेक उम्मीदवार मिला है।

    मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में लोगों को ईलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक,भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था, नौजवानों को नौकरियां,मुख्यमंत्री तीरथ यात्रा स्कीम,बच्चों के लिए विश्वस्तरीय स्कूल और मुफ्त बिजली दी गई है, जिससे लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे है। इलाका वासियों ने मोहिंदर भगत को समर्थन देने का भरोसा दिया। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य को गरीबों के दर्द को समझने वाली सरकार मिली है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संदीप पाहवा ने सत्गुरु ज्ञान गिरी महाराज जी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक रमन अरोड़ा, बीबी राजविंदर कौर थियारा हलका, संजीव भगत, शोभा भगत, राजीव ओंकार टिक्का और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Punjab: 2 गुटो में हुए झगड़े में चली गोली और ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab: 2 गुटो में हुए झगड़े में चली गोली और ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पर भी किया हमला, 4 कर्मी घायल

    मोगाः कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव अमीवाला में देर रात दो गुट्टो में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस झगड़े ईंट-पत्थर और गोली चलाई गई। वहीं एक गुट के मलकीत सिंह को घटना में काफी चोट लगने की सूचना मिली है, जिसकी हालत गंभीर देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया है। वही एक गुट ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। लोगों के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ईंट-पत्थर चलाए गए। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी हवाई फायर किए। इस झगड़े में 4 पुलिस कर्मी भी घायल हुए है, जिन्हे मोगा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अभी इस सारी घटना के बारे में कोई भी अधिकारी नही बोल रहा है सभी अधिकारी जांच कर रहे है। वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कुलदीप ने बताया कि उनके पास देर रात 4 पुलिस कर्मी जख्मी हालत में आए है। इनमें से एक को छुट्टी दे दी गई है।