Blog

  • Jalandhar: पड़ोसियों सहित सास ने बहू को पीटा, महिला का आरोप, देखें Live

    Jalandhar: पड़ोसियों सहित सास ने बहू को पीटा, महिला का आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: रामामंडी के अंतगर्त आते एकता नगर इलाके में मामूली बात को लेकर देर रात झगड़ा हो गया। इस दौरान महिला ने अपनी सास और पड़ोसियों पर मारपीट के आरोप लगाए है। वहीं घायल महिला उपचार के लिए सिविल अस्पताल आई है। मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित महक ने बताया कि उसकी दूसरी शादी है।


    पहली शादी में पति के 2 बच्चे है। पति का पहली महिला से तालाक हो चुका है। ऐसे में दोनों बच्चों का पालन पोषण वह करती है और अब एक उसका खुद का बच्चा है। महिला का कहना है कि वह पड़ोसी के घर में बच्चों के जाने और वहां पर खेलने से रोक रही थी। ऐसे में पड़ोसियों ने उसकी सास के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस घटना में वह घायल हो गई।

    महिला ने सास रानी, पड़ोसी अंशु, सीमा और गीता पर मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा कि घटना को अंजाम देकर अंशु फरार हो गया। महिला का आरोप है कि पड़ोसियों के साथ उसकी सास ने भी मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने कहा कि इस मामले को लेकर उपचार के बाद अब वह पुलिस को शिकायत देगी। वहीं महिला ने आरोप लगाए है कि पिछले एक माह से उसकी सास भी उसे परेशान कर रही है। ऐसे में महिला ने कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो यह सभी उसकी मौत के जिम्मेदार होंगे। महिला ने कहा कि उसका पति जेल में है।

    ऐसे में वह 3 बच्चों को लेकर उनका पालन पोषण करती है। महिला का आरोप है कि सास ने दूसरी महिला को भी घर में बुला लिया था, जिसे बाद में घर से निकाल दिया गया और पति ने उसे तालाक दे दिया। महिला ने कहाकि उसकी खुद की पहली शादी है। महिला ने आरोप लगाए है कि कई बार इलाका निवासियों ने सास के साथ बैठकर मामले को सुलझाया, लेकिन उसके बाद फिर दोबारा से सास उसे परेशान करती रहती है। महिला का आरोप है कि अब उस पर नशे बेचने के आरोप लगाए जा रहे है।

  • Punjab: नहर में नहाने गए 3 लोग डूबे, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में नहाने गए 3 लोग डूबे, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला के नजदीक गांव अलीवाल में देर शाम अपरबारी दोआब नहर में नहा रहे 3 लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 2 के शव बरामद कर लिए गए हैं, तीसरे की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि गांव भारथवाल के सरपंच रणबीर सिंह पानी के तेज बहाव में बह गए, उन्हें बचाने के लिए उसके 2 साथियों ने डूबते हुए सरपंच साथी को बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते वह भी पानी में डूब गए।

    रणबीर सिंह के भाई ने बताया कि हमें शाम करीब 7 बजे पता चला। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और मक्खन सिंह और करतार सिंह और सरपंच रणबीर सिंह को बचाने की कोशिश कर रहे थे, वे भी गिर गए। उन्होंने बताया कि हमने नहर में पगड़ी फेंक कर एक को बचा लिया है। रणबीर के भाई ने बताया कि नहर खंड के एसडीओ को सूचना दे दी है। हम प्रशासनिक मांग कर रहे हैं कि नहर में सीढ़ी बनाकर पुलिया का भी निर्माण कराया जाये, ताकि किसी आपात स्थिति में लोगों को बचाया जा सके।

  • Punjab: मेडिको लीगल में माहिर होगी पुलिस, क्राइम सीन पर जांच की बारीकियों को जाना, देखें वीडियो

    Punjab: मेडिको लीगल में माहिर होगी पुलिस, क्राइम सीन पर जांच की बारीकियों को जाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः नए भर्ती 600 के करीब सब-इंस्पेक्टरों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में लाइव पोस्टमॉर्टम दिखाए जा रहे है, ताकि उन्हें मेडिको लीगल में परफेक्ट बनाया जा सके। हत्या, आत्महत्या, सड़क दुर्घटना या कोई भी आपराधिक वारदात में पूरा केस क्राइम सीन पर पहुंचे अधिकारी की जांच पर टिका होता है कि वह अपने काम में कितना माहिर है।
    वह मौके पर डिटेक्टिव माइंड की तरह घटनास्थल व लाश का मुआयना कर फोरेंसिक सबूत जुटाता है, तो आगे चलकर यही सबूत केस को तह तक ले जाते हैं और अदालत में भी मजबूत केस पेश होता है, जिससे आरोपियों को सजा मिल पाती है।

    इसी के मद्देनजर पंजाब पुलिस के मुलाजिमों को सिविल अस्पताल में लाकर मेडिको लीगल केसों की ट्रेनिंग दिलवाई जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि वारदात के बाद लाश का मुआयना और शरीर पर लगे निशानों के आधार पर वह किस तरह अपनी जांच को आगे बढ़ा सकते हैं।

    पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में 600 नए सब इंस्पेक्टरों की एक साल की ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेनिंग के दौरान पिछले 10 दिनों में उन्हें रोजाना 45 से 50 सब इंस्पेक्टरों के बैच में सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें फोरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. चरण कमल सिंह ने पोस्टमार्टम, मेडिको लीगल केसों की बारीकियां बताईं।

    डॉ.चरण कमल के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बताया कि किस तरह पता लगाया जा सकता है कि कोई चोट घटना से पहले की या बाद की है। गला घोंटकर मारने या खुद फंदा लगाने पर किस तरह के निशान पड़ते हैं, उनका अंतर भी इन्हें बताया गया। इन्हें प्रोजेक्टर के साथ-साथ डेड बॉडी पर लाइव ट्रेनिंग भी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें एमएलआर में लिखे जाने वाले शब्दों के मतलब भी बताए गए हैं,जिससे उन्हें आईपीसी की धाराओं में बदलने में आसानी हो।

    पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर की फोरेंसिक टीचर गगनदीप कौर व हरजिंदर सिंह ने बताया की ट्रेनिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को बताया गया है कि कई बार जब उन्हें कोई लाश मिलती है तो उसका उन्होंने किस तरह मुआयना करना है, उन्हें किसी घटना में होने वाली एक्सटर्नल, इंटरनल इंजरी के बारे में भी बताया गया, जिन्हें डॉक्टर पोस्टमार्टम के दौरान देखते हैं।

  • Jalandhar: विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख ठगे, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

    Jalandhar: विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख ठगे, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: ठग ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले को विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गोराया से सामने आया है, जहां इटली भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट द्वारा 31.56 लाख रुपए की ठगी मारी गई। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी ट्रैवल एजेंट द्वारा ना तो विदेश भेजा गया और ना ही पैसे लौटाए गए।

    पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना गोराया की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने ट्रैवल एजेंट सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला पुराना है तो इसलिए यह मामला आईपीसी की धाराओं के तहत ही दर्ज किया गया है। केस में गुरदासपुर के पीर माना के रहने वाले गुरप्रीत सिंह, कपूरथला के गांव बुल्लेवाल नडाला के जोगिंदर पाल, उसके बेटे संदीप हंस, भुल्लथ के गांव रामगढ़ लिट्टा के जशन, दसूहा के गांव रायपुर के सोहन लाल और ग्रीस के एडी व रशिया के अंकित को आरोपी बनाया गया है।

    अंकित और एडी ने एक साजिश के तहत पीड़ित अपने जाल में फंसाए थे। शिकायतकर्ता जगदीप कुमार ने 27 मई को एसएसपी देहात को शिकायत दी थी, जिसकी जांच एसपी (इन्वेस्टिगेशन) को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसके भाई मनदीप कुमार और उसके दोस्तों को एक साजिश के तहत उक्त लोगों ने अपने जाल में फंसाकर उनसे पेमेंट ली थी।

  • Jalandhar: इस इलाके में नाबालिग को लुटेरे ने बनाया निशाना

    Jalandhar: इस इलाके में नाबालिग को लुटेरे ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हालात यह हो गए है कि सरेआम स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला सोढल इलाके से सामने आया है। जहां देर रात मोमोज खाने गए 13 वर्ष बच्चे से लुटेरे ने निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार लुटेर ने तेजधार हथियार से बच्चे को धमकाकर उससे फोन व सोने छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना बच्चे ने किसी के फोन से पिता को दी।

    बच्चे के पिता अमन नगर वासी बब्बू वर्मा ने बताया कि देर रात रास्ते में मोमोज खाने के लिए बच्चा गया था, जहां एक युवक ने तेजधार हथियार से धमका कर उसके गले से सोने की चेन व फोन लूट लिया और फरार हो गया। जिसके बाद बेटे ने दूसरे के मोबाइल से उन्हें सूचना दी। उसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर बेटे के नंबर पर फोन लगाया और आसपास ढूंढा तो फोन व चेन रोड पर गिरे हुए मिले। उन्हें चेन का लॉकेट नहीं मिल पाया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab : कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab : कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    अमृतसर : कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने किसानों को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार झूठ का जाल बिछा रही है। पंजाब सरकार ने किसानों को धोखा दिया है और किसानों को झूठ बोल रही है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार बोल रही है कि मुंगी पर एमएसपी नही दी जा सकती

    उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर आरोप लगा रही है दवाईयां डाल कर मुंगी को पक्का रहे है, इसलिए एमएसपी नहीं दे सकते। कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार ने अपना वादा तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान कहते कुछ है, करते कुछ है, भगवंत मान खुद ब्यान दें कि किसानों के साथ धोखा क्यूं किया जा रहा है।

  • Computer Science के 769 पदों की भर्ती प्रक्रिया होल्ड

    Computer Science के 769 पदों की भर्ती प्रक्रिया होल्ड

    शिमलाः प्रवक्ता स्कूल न्यू कम्प्यूटर साइंस के 769 पदों की भर्ती प्रक्रिया होल्ड कर दिया है। मामले को लेकर कम्प्यूटर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की और समस्या से अवगत करवाया। यह पद लोक सेवा आयोग से भरे जाने हैं, लेकिन स्कूलों में कंपनी के तहत कार्य कर रहे कम्प्यूटर शिक्षकों को इसमें प्राथमिकता नहीं दी गई है।

    शिक्षकों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आयोग के सचिव को इस भर्ती को फिलहाल होल्ड करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग को यह मामला कैबिनेट में भेजने को कहा है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र ने कहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री से पूर्व में स्वीकृत 1191 पदों पर केवल कंपनी के तहत कार्य कर रहे कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि कोर्ट से भी इस संबंध में आदेश जारी हुए हैं। गौर हो कि शिक्षा विभाग ने बीते दिनों प्रवक्ता स्कूल न्यू कम्प्यूटर साइंस के 769 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए लोक सेवा आयोग को पत्र लिखा था।

  • Jalandhar: सुच्ची पिंड में हुए आर्मी के ट्रक हादसे की Live वीडियो आई सामने

    Jalandhar: सुच्ची पिंड में हुए आर्मी के ट्रक हादसे की Live वीडियो आई सामने

    जालंधर, ENS: सुच्ची पिंड पर स्थित इंडियन ऑयल के पास आज सुबह 6 बजे आर्मी के ट्रक की दूसरे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे की लाइव वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि आर्मी टक्कर आर्मी ट्रक रामामंडी की ओर से अमृतसर की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहा ट्रक चालक ओवरटेक करते हुए आगे जा रहे आर्मी के ट्रक को हिट कर गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में आर्मी का ट्रक डिवाडर पर लगी ग्रिल को तोड़ते हुए दूसरी सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दूसरी सड़क की ओर कोई वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    इस हादसे में आर्मी के 5 कर्मी घायल हुए है, जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही आर्मी के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी देते हुए आर्मी अफसर ने बताया कि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने कहा कि इस हादसे में दोनों ट्रकों की टक्कर में आर्मी के 5 कर्मी घायल हुए है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गए, जिसको काबू करने के लिए जांच जारी है। हालांकि पुलिस का कहना हैकि आर्मी के ट्रक में 7 जवान शामिल थे, जिनमें से 5 कर्मियों को ज्यादा चोटे आई है।

    मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर फटने से आर्मी के ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान लंबा जाम लग गया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में 5 आर्मी के कर्मी घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे हुई है। वहीं हादसे में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि घटना में ट्रक ड्राइवर का बचाव रहा। वहीं पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।

  • Punjab: थाने में हुई मौत की जांच करने पहुंची CBI, देखें वीडियो

    Punjab: थाने में हुई मौत की जांच करने पहुंची CBI, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के डुगरी थाना में 2017 में धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति और एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस मामले में हिरासत में ली गई लड़की की रात के समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि लड़की ने आत्महत्या की है।

    लेकिन लड़की के मंगेतर ने इस मामले में मानवाधिकार आयोग और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की और 2018 में जिला अदालत में याचिका दायर करने पर अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और जून 2019 में थाना प्रभारी एसआई दलबीर सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह और महिला पुलिसकर्मी राजविंदर कौर और महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इसके बाद इस मामले में पीड़ित मुकल गर्ग ने माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और मामले की सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने 10 मई 2024 को मामला सीबीआई को भेज दिया।

    10 मई 2024 को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की ओर सीबीआई की टीम दुगरी पुलिस स्टेशन पहुंची है जहां उन्होंने सेंटर फॉरेंसिक की टीम के सदस्यों के साथ जहां उन्होंने 3 से 4 घंटे तक जांच हुई ओर पूरी घटना का सीन तैयार किया गया। सीबीआई टीम के पहुंचने के बाद थाने में पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई। पीड़ित ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में उन्हें उम्मीद है कि सीबीआई के कर्मचारियों से न्याय मिलेगा। उसने कहा कि जब 2017 में उनको घर से ज़बरदस्ती उठा कर थाने ले आए ओर उसके बाद उनसे मारपीट की गई। जिसके बाद उसकी मंगेतर बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उसने आत्महत्या कर ली है। पीड़ित मुकुल ने बताया कि इसके बाद उसके खिलाफ झूठा केस बना दिया गया।

  • ED का एक्शनः कांग्रेस विधायक को किया गिरफ्तार

    ED का एक्शनः कांग्रेस विधायक को किया गिरफ्तार

    सोनीपतः जिले से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देर रात ईडी की टीम ने एक्शन लेते हुए कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन मामले में कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार करने के बाद ईडी की टीम उसे अंबाला के दफ्तर में लेकर आई है, जहां विधायक से पूछताछ जारी है।

    हालांकि कहा यह भी जा रहा हैकि कुछ देर तक ईडी की टीम कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार को कोर्ट में पेश कर सकती है। वहीं कांग्रेस विधायक के अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों अवैध खनन से जुड़े मामले में सुरेंद्र पंवार, यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहां पर छापेमारी की गई थी।