Blog

  • गेम खेलने के दौरान फटा मोबाइल, मासूम झुलसा

    गेम खेलने के दौरान फटा मोबाइल, मासूम झुलसा

    मथुरा: यूपी के मथुरा में मोबाइल फटने की खबर सामने आ रही है, यहां पर गेम खेल रहे बच्चे की उस समय जान आफत में आ गई जब मोबाइल अचानक फट गया। मोबाइल के फटने से बच्चा झुलस गया और उसके हाथ और मुंह पर चोट आ गई। घायल अवस्था में बच्चे को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह मामला मथुरा के शहर कोतवाली इलाके में स्थित मेवाती मोहल्ले का है, जहां एक घर से विस्फोट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर मोबाइल फटा था और उस मोबाइल पर गेम खेल रहा बच्चा घायल है. परिजन और मोहल्ले के लोग तत्काल बच्चे को लेकर अस्पताल के लिए दौड़ पड़े।

    घटना की जानकारी देते हुए मेवाती मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा मोहम्मद जुनैद मोबाइल पर गेम खेल रहा था। घर के अंदर गेम खेलते समय अचानक मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने के कारण जुनैद बुरी तरह झुलस गया। जुनैद को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल लेकर पहुंचे मोहम्मद जुनैद को डॉक्टरों ने फर्स्ट एड दिया और भर्ती कर लिया। जुनैद के पिता मोहम्मद जावेद ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एमआई कम्पनी का मोबाइल लिया था। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं थी, लेकिन मोबाइल अचानक कैसे फटा समझ नहीं आ रहा है।

  • पंजाबः किसानों ने रोकी ट्रेन, ट्रैक पर दिया धरना, देखें वीडियो…

    पंजाबः किसानों ने रोकी ट्रेन, ट्रैक पर दिया धरना, देखें वीडियो…

    लुधियानाः संयुक्त किसान मोर्चा की दिल्ली में रखी गई बैठक में भाग लेने जा रहे किसानों ने लुधियाना में जमकर बवाल काटा। किसान रेलवे ट्रैक पर धरना लगाकर बैठ गए और केंद्र सरकार के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिन किसानों ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया वह अमृतसर से टाटा मूरी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। सभी किसान एसी डिब्बों में जबरदस्ती घुस गए थे।

    सुबह अमृतसर से चली टाटा मूरी ट्रेन के एसी डिब्बों में घुसे किसान रेलवे स्टाफ के बार-बार कहने के बावजूद बाहर आकर स्लीपर या फिर जनरल के डिब्बों में नही जा रहे थे। इसके बाद रेलवे स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। लुधियाना में जैसे ही ट्रेन पहुंची तो वहां पर पहले से ही पुलिस फोर्स को बुला लिया गया था। पुलिस के अधिकारियों ने किसानों से नीचे उतरने के लिए कहा।

    पुलिस के अधिकारियों ने जैसे ही किसानों को मनाकर एसी डिब्बों से उतारा तो वह हाथों में संयुक्त किसान मोर्चा के झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए टाटा-मूरी ट्रेन के आगे ट्रैक पर बैठ गए। ट्रैक पर बैठने के बाद किसानों ने केंद्र सरकार और रेलवे पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रैक पर बैठे किसानों को वहां से उठाने के लिए भी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी मुश्किल से किसानों को ट्रैक से उठाकर रेल यातायात बहाल करवाया।

  • वशिष्ट पब्लिक  स्कूल उन्ना की जिया ठाकुर ने चमकाया हिमाचल का नाम

    वशिष्ट पब्लिक  स्कूल उन्ना की जिया ठाकुर ने चमकाया हिमाचल का नाम

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा जिया ठाकुर ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप मे हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया तुग़लकाबाद, नई दिल्ली की तरफ से 65वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल (मध्य प्रदेश) में किया गया, जिसमें जिया ठाकुर ने भाग लिया। 7 दिसंबर ,2022 को हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जिया ठाकुर ने नेशनल क्वालीफाई करके स्वर्ण पदक हासिल किया । 
    जिया ठाकुर का चयन भारत की विमेन शूटिंग टीम के ट्रायल के लिए हुआ है जो कि पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है । अब जिया भारत का प्रतिनिधित्व विदेशों में भी करेगी। जिया ठाकुर वशिष्ट पब्लिक स्कूल की नवमी कक्षा की छात्रा है। जिया ठाकुर बहुत ही मेहनती छात्रा है और खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी अब्बल रहती है। जिया ठाकुर का कहना है कि वह अपने माता-पिता एवं स्कूल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  पहुंचाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल जी ने कहा कि वी.पी.एस. के लिए बड़े गर्व की बात है कि स्कूल के छात्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं।स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने जिया ठाकुर और उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
  • टीका लगने से मासूम की हुई मौत, गेट में शव रखकर जांच की मांग की

    टीका लगने से मासूम की हुई मौत, गेट में शव रखकर जांच की मांग की

    छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ के कोरबा इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, यहां टीका लगने के कुछ घंटे बाद ही डेढ़ माह के मासूम की मौत, परिजन लाश लेकर कलेक्टोरेट दफ्तर पहुंचे छत्तीसगढ़ के कोरबा में टीका लगने के कुछ घंटे बाद ही एक डेढ़ माह के मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजन लाश लेकर पहुंचे कलेक्टोरेट कार्यलय पहुंच गए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर एक्सपायरी डेट का टीका लगाने का आरोप लगाया। इस पर, अधिकारियों ने जांच के आदेश गिए हैं।

    दरअसल, कोरबा शहर से लगे रिसदी में टीका लगाने के कुछ घंटे बाद ही डेढ़ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। रिसदी निवासी दिल बोध कंवर और कांति कंवर के डेढ़ माह के बेटा हर्षित को तीसरा टीका लगवाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र लाए थे। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता रात्रे ने उसे टीका लगाया कुछ देर बाद हर्षित कंवर को बुखार आ गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि यह टीका लगने के बाद हल्का बुखार आता ही है, लेकिन बुखार हल्का नहीं था, बल्कि काफी तेज था और सुबह होते-होते हर्षित की मौत हो गई। परिजनों ने हर्षित का शव लेकर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे और उसे गेट के पास मासूम के शव रख दिया और बस्ती वालों के साथ मिलकर जांच की मांग की। ग्रामीणों के  कलेक्टोरेट कार्यालय  में विरोध करने की सूचना मिलने पर तहसीलदार मुकेश देवांगन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर दीपक राज सीएसपी  और रामपुर चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाइश देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और सब को आश्वस्त किया गया कि घटना की जांच कराई जाएगी, दोषियों पर कार्यवाई की जाएगी।

  • अमेरिका ने PM मोदी के बारे में दिया बड़ा बयान, कई देशों की बड़ गई टैंशन 

    अमेरिका ने PM मोदी के बारे में दिया बड़ा बयान, कई देशों की बड़ गई टैंशन 

    नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को लेकर दिए एक बयान से न सिर्फ दुनिया को हैरान कर दिया है बल्कि पाकिस्तान और चीन की भी टेंशन बढ़ा दी हैं। अमेरिका ने कहा कि भारत अब अमेरिका का सिर्फ सहयोगी ही नहीं है, बल्कि वह तेजी से उभरती हुई विश्व की महाशक्ति है। व्हाइट हाउस ने माना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दिनों-दिन दुनिया पर अपनी अलग धाक जमा रहा है। अमेरिका के इस बयान से चीन को टेंशन हो गई है। वहीं पाकिस्तान में खलबली मची है।एस्पन सिक्योरिटी फोरम में भारत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ह्वाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी कैंपबेल ने कहा कि भारत ने सामिरक और आर्थिक दोनों क्षेत्रों में बड़ी तरक्की की है। तकनीकि, स्वास्थ्य और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत नई इबारतें लिख रहा है। मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दी है। इससे भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थ व्यवस्था बन गया है।

    अमेरिका ने कहा है कि पिछले करीब 20 वर्षों से भारत के साथ हमारे रिश्तों में बहुत मजबूती आई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि  यही वजह है कि अमेरिका और भारत के रिश्ते जितने अधिक गहरे हुए हैं, वैसा संबंध अमेरिका का अन्य किसी देश के साथ इस दौरान नहीं हुआ है। अब अमेरिका को भारत को अपना मित्र बताने में गर्व महसूस होता है। 

  • पंजाब में सर्दी का कहर, यह इलाके रहे ज्यादा ठंडे , जानिए कहां कितना रहा तापमान

    पंजाब में सर्दी का कहर, यह इलाके रहे ज्यादा ठंडे , जानिए कहां कितना रहा तापमान

    नई दिल्ली: पंजाब में ठंड का कहर बड़ना शूरू हो गया है । सुबह सुबह ठंडी हवाओं के बीच ठंड लोगों की कंपकपी छूट रही है। सबसे ज्यादा परेशानी सैर करने वालों को हो रही। गर्म कपड़ों से पूरी तरह से कवर करने के बाद भी ठंड से नहीं बचाव नहीं हो रहा। लोगों का इस ठंड में ठिठुरन कम नहीं हो रहा। बुधवार को भी पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड रही, जिसमें जालंधर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी पिछले एक हफ्ते में इतना तापमान आ चुका है। वहीं बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, मुक्तसर 6.8 डिग्री, मोगा में 7 डिग्री, फिरोजपुर व अमृतसर में 7.3 डिग्री, लुधियाना में 7.6 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पटियाला में 8 डिग्री, कपूरथला में 8.4 डिग्री, बरनाला में 8.2 डिग्री, होशियारपुर में 8 डिग्री तापमान रहा।

    दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल रीजन में एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है।जिससे हिमाचल के ऊपरी इलाकों और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा और ठंड बढ़ सकती है। 

  • कम उम्र में लोन लेना हो सकता है फायदे का सौदा! जानिए कैसे ?

    कम उम्र में लोन लेना हो सकता है फायदे का सौदा! जानिए कैसे ?

    नई दिल्ली: हर व्यक्ति को जीवन में कुछ काम और जरुरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता के तौर पर लोन की जरुरत होती है। क्योंकि ये आवश्यकताएं ऐसे होती है जिनकी पूर्ति के लिए अक्सर आम आदमी के पास पर्याप्त फंड नहीं होता है। इनमें घर खरीदना, शादी, बच्चों की शिक्षा और अन्य अहम काम शामिल हैं. लेकिन लोन मिलने की निर्भरता में उम्र, आय, पुनर्भुगतान क्षमता और क्रेडिट स्कोर अहम कारक हैं।

    अगर आपकी आयु 25 वर्ष है तो 40 वर्ष की उम्र वाले व्यक्ति की तुलना में कम आय होने के बावजूद आप बड़ा लोन ले सकते हैं और ईएमआई का बोझ भी कम होता है, क्योंकि आप लोन की अवधि को बढ़ाकर मासिक किस्त को अपनी आय और सुविधा अनुसार चुन सकते हैं। लेकिन आवेदक की उम्र ज्यादा होने पर लोन की अवधि नहीं बढ़ती है तो क्योंकि 40 साल की आयु में रिटायरमेंट की अवधि पास आने लगती है। आइये विस्तार से जानते हैं कि उम्र लोन चुकाने की क्षमता को किस तरह प्रभावित करती है।

    बैंक आमतौर पर व्यक्ति की शुद्ध मासिक आय के 60 गुना तक लोन देते हैं। इसका मतलब है कि 50 लाख रुपये का लोन लेने के लिए आपकी नेट टेक-होम सैलरी लगभग 83,000 रुपये होनी चाहिए। चूंकि अगर आप लोन 30 वर्ष की आयु में लेते हैं तो आपको ऋण चुकाने के लिए 30 वर्ष मिल सकते हैं (रिटायरमेंट की आयु 60 वर्ष मानते हुए) इसलिए आप आसानी से 38,446 रुपये की ईएमआई चुका सकते हैं और अन्य वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपके पास पर्याप्त पैसा बचता है। अगर आप 40 साल की उम्र में लोन लेते हैं तो आपकी ईएमआई की देनदारी बढ़कर 43,391 रुपये हो जाएगी। अब वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए ईएमआई चुकाने के बाद आपके पास 39,600 रुपये बचेंगे।

  • Jalandhar: Pims Hospital में हुई DJ Party, अस्पताल की पार्किंग बनी मेहखाना, देखें वीडियो

    Jalandhar: Pims Hospital में हुई DJ Party, अस्पताल की पार्किंग बनी मेहखाना, देखें वीडियो

    जालंधर (वरुण)। Pims Hospital (पंजाब इंसिट्यूट मेडिकल साइंस) के परिसर में DJ Party में शराब परोसने का मामला सामने आया है। इस दौरान अस्पताल की पार्किंग में शराब की खाली बोतलें बिखरी नजर आई।

    अस्पताल में मरीज के परिजन द्वारा वीडियो बनाकर Pims Hospital के अंदर हुई पार्टी में खानपान के लगे स्टाल से लेकर पार्किंग में बनाए शराब के मेहखाने तक की पोल खोली। इस मामले में Pims Hospital की मैनेजमेंट से सम्पर्क साधा तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।

    बता दें जिस जगह पार्टी ऑर्गनाइज की गई उस बिल्डिंग के पीछे मेडिकल की पढ़ाई करने वाली लड़कियों का हॉस्टल भी है। बताया जा रहा है कि पार्टी में लड़के लड़कियों सहित हस्पताल के डॉक्टरों ने भी शराब पीकर एंजॉय किया। इस तरह की पार्टी की अनुमति देने वाली अस्पताल मैनेजमेंट पर प्रश्न चीन लग रहा है तो वहीं अस्पताल में लोगों का उपचार करने वाले डॉक्टर क्या लोगों की जान से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे और वही डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अपना भविष्य कैसा बनाएंगे, यह एक सवालिया निशान है?

  • लखीमपुर खीरी कांड के चश्मदीद प्रभजोत सिंह के भाई पर तेजधार हथियार से हमला

    लखीमपुर खीरी कांड के चश्मदीद प्रभजोत सिंह के भाई पर तेजधार हथियार से हमला

    यूपी: लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह के छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर एक कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला किया गया। मामले के मुख्य गवाह प्रभजोत ने आरोप लगाया है कि मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के कहने पर उसके पूर्व मुनीम ने उसके भाई पर जानलेवा हमला किया है। मामला लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र का है, जहां लखीमपुर खीरी कांड के चश्मदीद प्रभजोत सिंह  अपने छोटे भाई के साथ समारोह में गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद विकास चावला ने उनके भाई पर तलवार से जानलेवा हमला किया, जिसमें उनका भाई सर्वजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सर्वजीत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रभजोत सिंह का कहना है कि इस मामले की सुनवाई 16 तारीख से शुरू होनी है। इसी को लेकर दबाव बनाने के लिए छोटे भाई पर हमला कर दिया। उन पर पहले भी हमला हुआ था। अब इस मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के पूर्व लेखपाल विकास चावला ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने छोटे भाई पर तलवार से हमला कर दिया। उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

  • जालंधर: एमवीआई घोटाले में सेंट्रल टाउन का एजेंट गिरफ्तार 

    जालंधर: एमवीआई घोटाले में सेंट्रल टाउन का एजेंट गिरफ्तार 

    जालंधर (वरुण/हर्ष) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले में जालंधर में तैनात मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) नरेश कलेर के साथ मिलीभुगत करने वाले एक और एजेंट लवलीन सिंह लवी, निवासी सेंट्रल टाउन, जालंधर को गिरफ़्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने उसका मोबाइल फोन और सिम कार्ड ज़ब्त कर लिया है जो इस घोटाले के बारे और जानकारी इकत्र करने के लिए डाटा माहिरों को भेजा जाएगा।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने एमवीआई, जालंधर के दफ़्तर में अचानक चैकिंग की और बड़े स्तर पर प्राइवेट एजेंटों के साथ मिलीभुगत करके व्यापारिक और निजी वाहनों की जांच किए बिना फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए किए जा रहे संगठित भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पुख्ता सबूतों के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा नंबर 14 तारीख 23-08-2022 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा सात ए और आइपीसी की धारा 420, 120-बी के अधीन मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कुल 11 मुलजिम पहले ही गिरफ़्तार किए जा चुके हैं जो कि जेल में बंद हैं जिनमें नरेश कलेर, रामपाल उर्फ राधे, मोहन लाल उर्फ कालू, परमजीत सिंह बेदी, सुरजीत सिंह और हरविंदर सिंह, पंकज ढींगरा उर्फ भोलू, ब्रिजपाल सिंह उर्फ रिक्की, अरविंद कुमार उर्फ बिंदु, वरिंदर सिंह उर्फ दीपू और सपना (सभी प्राइवेट एजेंट) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है, बाकी भगौड़े मुलजिमों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।