Blog

  • पंजाबः अवैध हथियारों सहित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथी गिरफ्तार

    पंजाबः अवैध हथियारों सहित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथी गिरफ्तार

    मोगाः सीआईए स्टाफ मेहना ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथियों को दो अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात मोगा के दोसांझ रोड पर नाकाबंदी की। चेकिंग के दौरान एक मारुति कार में सवार दो लोगों से 1 रिवाल्वर 32 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, 4 राउंड कारतूस बरामद किया। दोनों आरोपी जगरांव के रहने वाले हैं। दोनों पर मोगा सिटी 1 थाने में 25(6) (7) (8)/ 54/59  आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोगा सीआईए मेहना की और से दोसांझ गांव में नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मारुति कार में सवार दो लोगों गुरसन कुमार और दिलप्रीत सिंह को 1 रिवाल्वर 32बोर, 1 पिस्टल 32 बोर और 4 राउंड कारतूस बरामद किए गए। दोनों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी हैं और दोनों जगरांव के रहने वाले हैं। आरोपियों पर जगरांव के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।  

  • जालंधरः 1.5 किलो हेरोइन और 500 ग्राम अफीम सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः 1.5 किलो हेरोइन और 500 ग्राम अफीम सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पुलिस कमिशनर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों पर सीआईए स्टाफ की टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी कवंलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ की टीम ने रेलवे कालोनी गुरु नानकपुरा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान स्वीफ्ट कार गाड़ी नंबर पीबी-09-एम-9550 आती दिखाई दी, जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे।

    पुलिस ने गाड़ी को रोककर उसकी तालाशी ली तो इस दौरान 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन, 53000 रुपए की ड्रग मनी, 315 बोर का देसी घटा, 1 जिंदा रौंद बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी मोहल्ला संतपुरा, कपूरथला, जसबीर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी पत्तीजहांगीर, फतुडिंगा, विकास पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला राईका, कपूरथला, हरिपाल पुत्र सोढीराम निवासी प्रेमपुर के तौर पर हुई है।

    इसी तरह सीआईए स्टाफ की टीम ने मैनबरो चौक पर बाइक पर सवार एक तस्कर को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव चिट्टी, लांबड़ा के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 500 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • खालिस्तानियों ने की हिमाकत, निकाली गई इंदिरा गांधी हत्याकांड की झांकी, उच्चायुक्त ने जताया खेद, देखें वीडियो

    खालिस्तानियों ने की हिमाकत, निकाली गई इंदिरा गांधी हत्याकांड की झांकी, उच्चायुक्त ने जताया खेद, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कनाडा के ब्रैम्पटन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या को दर्शाती एक झांकी निकालने का मामले सामने आया है। दरअसल, ये झांकी 4 जून को ब्रैम्पटन में एक सिख परेड का हिस्सा थी, जिसमें खालिस्तान के झंडे को दर्शाया गया था। पोस्टर में लिखा था ये है ‘बदला’। खालिस्तान समर्थकों की इस झांकी में दो सिख गनमैन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं।झांकी में ऑपरेशन ब्लू स्टार और साल 1984 के सिख दंगों के बैनर भी लगे थे। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद हर कोई हैरान है और आपत्ति जता रहा है।

    घटना के बाद भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने ट्वीट कर खेद जताया है। भारत में लोग इस घटनाक्रम से हैरान और नाराज हैं। लोगों का कहना है कि भारत को ब्रैम्पटन में एक परेड में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी को शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताने के लिए कनाडा के उच्चायुक्त को तलब करना चाहिए। इससे पहले, ब्रैम्पटन प्रांत में ही एक हिंदू मंदिर में ‘भारत-विरोधी’ नारे लिखकर तोड़फोड़ की गई थी। इसपर टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास जनरल ने गौरी शंकर मंदिर पर हमले की निंदा करते हुए एक बयान भी जारी किया था। भारत ने हाल ही में कनाडा में भारतीय राजनयिक मिशनों के खिलाफ खालिस्तानी चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई कार्रवाइयों के बारे में अपनी कड़ी चिंताओं को जताते हुए कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया था।

  • पंजाबः धू-धू कर जला राशन से लदा हुआ ट्रक, देखें वीडियो

    पंजाबः धू-धू कर जला राशन से लदा हुआ ट्रक, देखें वीडियो

    अमृतसरः रिंग रोड पर राशन से लदे ट्रक में में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान तकरीबन 1 किमी तक ट्रक चालक आग की लपटों में ट्रक को दौड़ता रहा। जिसके बाद ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचित किया। इस दौरान ड्राइवर ने ड्राइवर ने होशियारी के साथ ट्रक को तंग क्षेत्र से बाहर निकालकर गिलवाली गेट खड़ा कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू किया। इस दौरान ट्रक पर लदा काफी सामान जल गया। मिली जानकारी के मुताबिक राशन का सामन होलसेल मार्केट ढाब वस्ती राम में डिलीवर होना था।

    सुबह 5 बजे के करीब ट्रक ढाब वस्ती राम की तरफ आ रहा था। ढाब वस्ती राम की तंग गलियों से गुजरते हुए ट्रक बिजली की तारों के साथ टकरा गया। जिससे स्पार्किंग हुई और ट्रक पर लदे राशन के सामान ने आग पकड़ ली। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी रजिंदर कुमार फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। ट्रक में लगी आग को काबू पाना शुरू कर दिया। मौके पर ही टाउन हॉल और सेवा समिति की भी गाड़ियों को बुला लिया गया। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में पड़ा सारा राशन का सामान जलकर राख हो गया। ट्रक की बॉडी भी पूरी तरह जल गई। फायर ब्रिगेड मुलाजिमों ने आग को ट्रक की डीजल की टंकी और इंजन की और नहीं जाने दिया। जिससे इस बाजार में बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • पंजाबः आग लगने से सारा सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    पंजाबः आग लगने से सारा सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः ज़िला पठानकोट के मोहल्ला ब्रह्मा शेल में बीती रात एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण सारा सामान जल कर राख हो गया। इस संबंधी जानकरी देते हुए घर की मालकिन  ने बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी और उसके पति उसे लेने के लिये वहां पर आए हुए थे। रात के समय दोनों बेटे घर पर सोये हुए थे कि रात को घर मे शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। दोनों बच्चों ने बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाई। लोगो मे फायर बिग्रेड को फोन कर सूचित किया और उन्होंने मोके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, परन्तु तब तक पूरे घर का सामान जल कर राख हो चुका था।

  • KGMU के निर्माणाधीन भवन में लगी आग, कार्डियोलॉजी बिल्डिंग में मची अफरातफरी, देखें वीडियो

    KGMU के निर्माणाधीन भवन में लगी आग, कार्डियोलॉजी बिल्डिंग में मची अफरातफरी, देखें वीडियो

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगलगी की बड़ी घटना सामने आई है। आग किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी। केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग की निर्माणाधीन बिल्डिंग में आग लगने से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। तत्काल फायर बिग्रेड को फोन किया गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। केजीएमयू की इस बिल्डिंग को अभी ऑपरेशनल नहीं बनाया गया था। इस कारण आग का असर आम मरीजों पर होता नहीं दिखा है। अब तक इस मामले में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं आई है।

    दमकल की गाड़ियों ने आग की उठती लपटों पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया है। फायर बिग्रेड की टीम की पहले इस आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद आग के कारणों का पता लगाया जाएगा। केजीएमयू में लगी आग का प्रभाव ऐसा था कि दूर से लोगों ने लपटों को उठते हुए देखा। केजीएमयू के बाहर से भी लोगों ने आग की लपटों को देखकर इसकी भयावहता अंदाजा लगाया। हालांकि, इस बिल्डिंग में अधिक लोगों के नहीं रहने के कारण आग लगते ही उनके निकालने की बात सामने आई है। दरअसल, यहां पर मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान आग लगने का मामला सामने आया।

    इसके बाद वहां काम कर रहे मजदूर वहां से अपनी जान बचाने को भागे। केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग की बिल्डिंग के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान वहां पर ऊपरी तल में निर्माण का कार्य पूरा कराया जा रहा है। भवन के पिलर निर्माण को लेकर बेल्डिंग का का काम किया जा रहा था। बेल्डिंग की चिंगारी से आग भड़कने की बात कही जा रही है। दरअसल, भीषण गर्मी के कारण हर कुछ सूखा हुआ था। बेल्डिंग की चिंगारी ने तुरंत ही आग को भड़का दिया। निर्माणाधीन बिल्डिंग से आग के शोले निकालने लगे। आग लगने के बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू का प्रयास शुरू कर दिया है। इस दुर्घटना में अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

  • विवादों में घिरी सनी देओल की Gadar-2! जानें पूरा मामला, देखें वीडियो

    विवादों में घिरी सनी देओल की Gadar-2! जानें पूरा मामला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक गदर का दूसरा पार्ट जल्द सिनेमाघरों में आने वाला है। ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए शूटिंग जारी है जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग अभी जारी ही थी कि इसका एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा होने के बाद ऐसा लगता है कि मेकर्स के लिए काफी मुश्किलें खड़ी होने वाली है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जिस सीन का वीडियो वायरल हुआ है उसमें सनी देओल और अमीषा पटेल गुरुद्वारे रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

    इस सीन को लेकर ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने निर्माताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसजीपीसी ने नाराजगी जताते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने सनी को टैग करते हुए लिखा, ‘हमने गदर 2 के आपत्तिजनक दृश्यों को गुरुद्वारा साहिब की सीमा के भीतर शूट करने पर कड़ी आपत्ति जताई।’ वीडियो में एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने सनी से पूजा स्थल में इस तरह के दृश्य फिल्माने के लिए सवाल किया।

    जिसको लेकर अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सीन गुरुद्वारा के बाहरी हिस्से में फिल्माया गया है। मैं और मेरी पूरी यूनिट सबकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हैं। हमारा कोई मकसद नहीं किसी को ठेस पहुंचाने का, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो मैं उन लोगों को माफी मांगता हूं जो भी आहत हुए हैं। हालांकि, गदर 2 के निर्माताओं ने अभी तक विवाद पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, पहला भाग सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। अनिल शर्मा निर्देशित यह फिल्म 9 जून को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।

  • क्या बंद हो रहे 500 के नोट? RBI गर्वनर का आया बड़ा बयान

    क्या बंद हो रहे 500 के नोट? RBI गर्वनर का आया बड़ा बयान

    2000 रुपये के नोट वापसी को लेकर दी अहम जानकारी

    नई दिल्ली: 2000 हजार के नोट को लेकर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वीरवार को अहम जानकारी साझा की है। RBI गवर्नर ने 500 और 1000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने RBI की MPC मीटिंग में बंद हुए नोटों को चल रही अटकलों को लेकर बात साफ कर दी है। उन्होंने बताया कि 500 के नोटों को बंद नहीं किया जाएगा और न ही बंद हुए 1000 रुपये के नोट की छपाई दोबारा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल रिजर्व बैंक का इन 500 की करंसी को बंद करने का कोई प्लान नहीं है।

    बता दें, वीरवार को RBI की MPC बैठक के तीसरे दिन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बात कही है। आम जनता के बीच अटकलें लगाई जा रही थीं कि 500 का नोट भी बंद हो जायेगा। जिसको आज RBI गवर्नर ने साफ कर दिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल RBI का 500 रुपये के नोटों को बंद करने का कोई प्लान नहीं है। बता दें, हाल ही में सरकार ने 2000 के गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया है। जिसके बाद करीब 50% 2000 के नोट बैंकों में जमा किये जा चुके हैं।

    वहीं 2000 के नोटों को लेकर आरबीआई गर्वनर ने कहा कि अब तक करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये के 2,000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। यह आंकड़ा 31 मार्च, 2023 तक चलन में रहे मूल्य के नोटों का लगभग आधा है। जो हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप है।” उन्होंने 2000 रुपये के नोट बदलने या जमा करने को लेकर आम जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैं जनता से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे अपनी सुविधानुसार 2,000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने के लिए बैंक शाखाओं में जाएं। जल्दी करने का कोई कारण नहीं है। उसी समय, कृपया इसे अंतिम क्षण तक न छोड़ें।”


    बता दें कि पिछले महीने केंद्रीय बैंक ने कहा था कि उसे उम्मीद है कि बंद किए गए 2,000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की समय सीमा तक वापस आ जाएंगे। आरबीआई ने पिछले महीने एक अधिसूचना के माध्यम से सभी बैंकों को तत्काल प्रभाव से 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करने से रोकने की सलाह दी थी। 

    हालांकि, 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को नवंबर 2016 में आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 24 (1) के तहत मुख्य रूप से नोटबंदी को वापस लेने के बाद अर्थव्यवस्था की मुद्रा की आवश्यकता को तेजी से पूरा करने के लिए पेश किया गया था। 2000 रुपये के बैंकनोटों को पेश करने का उद्देश्य एक बार अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाने के बाद पूरा हो गया था। इसलिए, 2018-19 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। भारतीय रिज़र्व बैंक की ‘स्वच्छ नोट नीति’ के अनुसरण में, 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को संचलन से वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

  • कांग्रेस अध्यक्ष को हमलावारों ने मारी गोली, हालत नाजुक

    कांग्रेस अध्यक्ष को हमलावारों ने मारी गोली, हालत नाजुक

    बारांः राजस्थान के बारां शहर के तलावड़ा रोड पर बदमाशों ने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति गौरव शर्मा को गोली मार दी। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने लहूलुहान हालत में गंभीर घायल नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद में कोटा रेफर कर दिया गया। शर्मा की हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

    एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया की नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा बुधवार को तलावड़ा रोड स्थित निजी जगह पर बैठे हुए थे। वहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर फायर दिया। गोली गौरव शर्मा के सिर में लगी इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मौके से एक व्यक्ति गुजर रहा था। उसने शर्मा को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर अन्य परिचितों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    लोगों ने घायल नगर अध्यक्ष को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनके परिजनों, परिचितों और समर्थकों की भीड़ लग गई। बारां के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल कोटा रेफर कर दिया गया। एसपी चौधरी ने बताया की फिलहाल घटना को लेकर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर पर जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक संभवतया किसी प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर रंजिश के चलते हमला किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीमें गठित कर भेजी गई हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद बारां शहर में चर्चाओं का बाजार गरमा गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : 4 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਅਤੇ ਕੈਸ਼ ਲੈ ਕੋ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 4 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਅਤੇ ਕੈਸ਼ ਲੈ ਕੋ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਜ਼ਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਇਕ ਇਕ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਇਥੇ ਇਕ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਮੁਲਾਜਿਮ ਨੂੰ ਰਾਹ ਚ ਰੋਕ ਉਸ ਨਾਲ ਕੁੱਟ-ਮਾਰ ਕਰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਖਮੀ ਕਰਕੇ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਏਜੇਂਸੀ ਦਾ ਕਰੀਬ ਇਕ ਲੱਖ 22 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਕੈਸ਼ ਲੁਟ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਉਥੇ ਹੀ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਾ ਚ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। 

    ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਮੁਲਾਜਿਮ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਚ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਥੇ ਹੀ ਏਜੇਂਸੀ ਮਲਿਕ ਅਕਸ਼ੇ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਜਖਮੀ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਮੁਲਾਜਿਮ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰੋਜਾਨਾ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਦਾ ਕੈਸ਼ ਲੈਕੇ ਬੈਂਕ ਚ ਜਮਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਪਿੰਡ ਮਾੜੀਆ ਵਾਲ ਨੇੜੇ ਚਾਰ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਨੌਜਵਾਨ ਖੜੇ ਸਨ ਜਿਹਨਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਰਾਹ ਚ ਘੇਰਾ ਪਾ ਰੋਕ ਕੇ ਮਾਰ ਕੁੱਟ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਜੋ ਨਕਦੀ ਕਰੀਬ ਸਵਾ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਸੀ ਲੈ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਉਸਤੇ ਦਾਤਰ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਖਮੀ ਕਰ ਉਥੇ ਸੁੱਟ ਗਏ ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਏਜੇਂਸੀ ਮਲਿਕ ਵਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਚ ਸ਼ਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਜਿਸ ਸੰਬੰਧ ਚ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ |