Blog
-

राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला में अध्यापकों के पद खाली
बददी/सचिन बैंसल : ग्राम पंचायत गोयला के अंतर्गत वार्ड नंबर 6 शेरला में राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरला में जे.बी.टी की पोस्ट 2 साल से खाली है। राजकीय माध्यमिक पाठशाला शेरला में शास्त्री पद 5 सालों से खाली है वहीं टीजीटी आर्ट्स की भी पोस्ट चली है खाली। यह विद्यालय शिक्षा ब्लॉक पट्टा महलों के अंतर्गत आता है । ग्राम अंबोटा में आम सभा का आयोजन एस.एम.सी प्रधान दीपराम की अध्यक्षता में किया गया। सभी ग्राम वासियों ने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता जताई ।उन्होने कहा कि एक ओर जहां जीपीएस शेरला में जे.बी.टी सेंटर ढकरयाणा के अंतर्गत आता है। पोस्ट 2 सालों से खाली चली है। दूसरी और राजकीय माध्यमिक पाठशाला शेरला में भी शास्त्री पद की पोस्ट 5 सालों से खाली चली है और टीजीटी आर्ट्स की पोस्ट खाली चली है। माध्यमिक व प्राइमरी स्कूलों में एक-एक अध्यापक है केवल । लोगों का कहना है कि वह अकेला टीचर भी ऑफिशियल काम देखें या बच्चे की पढ़ाई करें यह सोचने वाली बात है । ग्रामीणों ने बताया कि बता दें कि गांव में 99 फीसदी आबादी हरिजन बस्ती है। अभिभावकों एसएमसी प्रधान दीप राम, श्रवण कुमार सहगल, कर्म सिंह, भगतराम,निंजू ,अमरचंद,कांता देवी,रामलाल,शिवलाल ने डिप्टी डायरेक्टर के माध्यम से सरकार से पद भरने की गुहार लगाई है ताकि बच्चों के भविष्य बन सके। -

पंजाब विधानसभा में कल होने वाले विशेष सेशन को लेकर राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, जारी किया पत्र
चंडीगढ़ः पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने 22 सितंबर को प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विश्वास मत हासिल करने के लिए राज्यपाल से मंजूरी मांगी थी। लेकिन आज देर शाम राज्यपाल ने पत्र जारी करते हुए विशेष सत्र को रद्द कर दिया है। बता दें कि पंजाब में भाजपा पर सूबे की आप सरकार गिराने की कोशिशों का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 22 सितंबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि इस सत्र में सरकार विश्वास प्रस्ताव लाएगी। लेकिन राज्यपाल द्वारा जारी किए पत्र के बाद आप सरकार को बड़ा झटका लगा है।


-

प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष
ऊना/सुशील पंडित: न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ ऊना व अम्व ने प्रदेश न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ के आह्वान पर न्यायिक कर्मचारी कार्यालयों में काले बिल्ले लगाकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध कर्मचारियों को नए वेतनमान न प्रदान करने पर विरोध शुरू कर दिया है। जिला न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान संजीव कुमार व सचिव नवदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने अधीन कर्मचारियों को नए वेतनमान 3 जनवरी 2022 से प्रदान कर दिए परंतु न्यायिक कर्मचारियों को नए वेतनमान न देकर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है न्यायिक कर्मचारियों के सव्र का बांध अब टूट चुका है जिसके फलस्वरूप न्यायिक कर्मचारियों ने प्रदेश भर में काले बिल्ले लगाकर शांत आंदोलन शुरू कर दिया है उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में कर्मचारियों की मांग ना मानी गई तो इस आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव पर आज कर्मचारी काले बिल्ले लगाने पर मजवूर हो चुके हैं। -

पंजाबः 2 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज
चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय फिरोजपुर की विशेष शाखा में तैनात कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह (नंबर 237/फिरोजपुर) पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने और 5 लाख रुपये की और रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता जनक राज निवासी गांव पंजे की उड़ाड़, जिला फिरोजपुर द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई।
शिकायत के आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट तैयार के बाद धारा 7 के तहत आरोपी कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में विजिलेंस थाना फिरोजपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त कांस्टेबल चंडीगढ़ के लिए बनी शराब रखने की धमकी देकर झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उससे रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल इस संबंध में पहले ही 2 लाख रुपये ले चुका है और 5 लाख रुपये और रिश्वत की मांग कर रहा है। उन्होंने कांस्टेबल के साथ फोन पर बातचीत को रिकॉर्ड भी किया हुआ है। विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

जालंधरः बेकाबू हुई रेलिंग से जा टकराई तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचा चालक
जालंधर/हर्ष कुमारः पठानकोट चौक में मोटरसाइकिल सवारों को बचाते हुए तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी चालक बाल-बाल बचा। गाड़ी चालक बेगोवाल निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के पास जालंधर में किसी काम से आ रहा था, जैसे ही वह पठानकोट चौक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उनके आगे बाइक सवार युवक आ गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। युवकों को बचाते समय उसकी कार अनियंत्रित होकर हो गई और रेलिंग से जा टकराई मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस जांच में जुट गई।
-

एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का खड्ड पंचायत में हुआ आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित । भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्वति के अंतर्गत विकासखंड हरोली में कृषि विभाग आत्मा परियोजना ओर कृषि वित्त के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर खड्ड पंचायत में आयोजित किया गया।
इसमें खण्ड तकनीकी प्रबधक अंकुश शर्मा ने किसानों को रासायनिक खेती के धरती, वातावरण ओर शरीर पर नुक़सान के बारे में जागरूक किया। किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया।शिविर में ट्रेनर अमित, मनीष ब पूजा काजल ने किसानों को प्राकृतिक खेती में भागीदारी गारंटी योजना (PGS) के अंतर्गत पंजीकरण ओर किसानों को इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी । इस मोके पर ट्रेनर किसान रेनु ने किसानों को जीवामृत बीजामृत के बारे में जानकारी दी।
-

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आज
ऊना (सुशील पंडित)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा (दिशा) बैठक वीरवार 22 सितंबर दोपहर 12 बजे डीआरडीए सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर करेंगे तथा वह दिल्ली से वर्चुअली इस बैठक से जुड़ेंगे।
-

हिंदू धर्म से आजादी वाली सोच घातक: पंडित शशिपाल
माफी मांगें विधायक और पार्षद, अन्यथा कोर्ट जाएंगे
ऊना/सुशील पंडित। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने विधायक राकेश सिंघा और नगर पंचायत चीड़गांव के पार्षद द्वारा हिंदू और सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने विधायक और इस पार्षद से इस मामले पर तुरंत माफी मांगने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह से हिंदू धर्म और सनातन धर्म के खिलाफ इन नेताओं ने टिप्पणी की है, वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इन नेताओं ने माफी नहीं मांगी तो इनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे।
पंडित डोगरा ने कहा कि यहां कई लोग धर्म को लेकर तर्कहीन बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान धर्म की आजादी देता है, लेकिन किसी धर्म का अपमान करने की आजादी किसी को भी नहीं देता। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। हम भारत वर्ष के उस भाग में रहते हैं, जहां देवी-देवताओं की बहुत मान्यता है। जहां उन्हें पूछे बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं होता। लेकिन कुछ नेता अपने राजनीतिक लाभ और अपनी राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए अनर्गल और धर्म विशेष पर टिप्पणी कर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं।
ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि हिंदू धर्म को कोई क्या मिटाएगा, जो सदियों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी धर्म में बुराई को मिटाने की बात कर सकते हो, लेकिन इस तरह पूरे धर्म पर ही उंगली उठाना और प्रश्न खड़ा करना, सरासर गलत है। उन्होंने विधायक और उक्त पार्षद से कहा कि उनकी ऐसी हरकत से हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि आस्था को ठेस पहुंचाना कौन से अपराध की श्रेणी में आता है, यह समझ लेना चाहिए। उन्होंने विधायक राकेश सिंघा और पार्षद से हिंदुओं और सनातन धर्म पर की टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की है।
-

आपदा प्रबंधन के लिए जिला ऊना के कस्बों को 6.43 करोड़ रुपए स्वीकृतः डीसी
ऊना (सुशील पंडित)। जिला ऊना के कस्बों में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन के प्रयास रंग ला रहे हैं। राज्य कार्यकारी समिति ने जिला ऊना के लिए कुल 6.43 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है, जिससे जिला के चार कस्बों ऊना, गगरेट, दौलतपुर चौक एवं बंगाणा में आग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए फायर हाइडेंट लगाए जाएंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि ऊना शहर के लिए राज्य कार्यकारी समिति ने 2.78 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। गगरेट शहरी क्षेत्र में फायर हाइडेंट लगाने के लिए 1.93 करोड़ मिले हैं, जबकि दौलतपुर चौक के लिए 1.12 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसके अलावा बंगाणा के लिए भी 59 लाख रुपए की राशि को मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के कस्बों में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए यह राशि खर्च की जाएगी तथा फायर हाइडेंट लगने से पूरे शहर के साथ-साथ उन क्षेत्रों को विशेष लाभ होगा, जहां की संकरी गलियों की वजह से अग्निशमन वाहनों का मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद जल्द ही इस परियोजना पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा तथा यह पैसा खर्च होने के बाद जिला के लगभग सभी बडे़ कस्बों में आपदा प्रबंधन बेहतर हो पाएगी।
कस्बों में आग की घटनाओं से बेहतर ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने लगभग छह माह पूर्व राज्य कार्यकारी समिति को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है तथा धन का प्रावधान राज्य आपदा शमन कोष से किया गया है। अब इस धन से ऊना, गगरेट, दौलतपुर चौक एवं बंगाणा में फायर हाइडेंट स्थापित किए जाएंगे। इन हाइडेंट का इस्तेमाल आग को बुझाने के साथ-साथ अग्निशमन वाहनों में दोबारा पानी भरने के लिए किया जाएगा।
-

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा अध्यापकों को सम्मानित किया
ऊना/सुशील पंडित। इनरव्हील क्लब उमंग की प्रेसिडेंट अनुराधा वर्मा और उनके क्लब के सदस्यों ने पांच अध्यापिकाओं को सम्मानित किया। जिन अध्यापिकाओं को सम्मानित किया। उन में गवर्नमेंट प्राइमरी सेंटर स्कूल मॉडल उना की सुनिधि शर्मा, गोविंद मॉडल स्कूल मलाहत की अध्यापिका परमिंदर कौर, गवर्नमेंट कॉलेज से शशि कंवर, डीएवी पब्लिक स्कूल की अध्यापिका मधु अरोड़ा और स्कॉलर यूनिफाइड से शिवानी साहनी को सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में आयुर्वेदिक होशियारपुर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर मीनाक्षी नाथ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि अध्यापक से बड़ा कोई दर्जा नहीं, क्योंकि मां-बाप के बाद अगर कोई गुरु है तो वह सबसे पहले गुरु और शिष्य का रिश्ता ही होता है। क्योंकि अध्यापक ही वह है जो हमें सबसे पहले अच्छे और बुरे की पहचान करवाता है और हमें एक अच्छा नागरिक बनने को प्रेरित करता है। इस मौके क्लब की सेक्रेटरी दीपिका साची बस्सी, डॉ मीनाक्षी नाथ, परमिंदर, श्रुति जुनेजा, प्रियका मदान, साधना चड्ढा, रेणुका चौधरी, कमलेश वर्मा, एकता जैतक, सोनू शर्मा, नरेश कुमारी, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सुकेली जसवाल, सोनिका शर्मा, अनुपमा शर्मा, सोनिया शर्मा, वैशाली धवन, रूपिंदर कौर, जसलीन कौर, परमिंदर कौर, रूपगणा, दीपिका ब्राह्मी, सुषमा लठ, चारवी, अंजू शर्मा, पूनम ठाकुर, वीनू कंवल, शिवानी साहनी आदि मौजूद रहीं।