Blog

  • ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली-: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उद्यान एक्सप्रेस में भयानक आग लने से पूरा स्टेशन धुंए की चपेट में आ गया। ट्रेन संगोल्ली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर घटना के 2 घंटे पहले पहुंची थी जिसकी दो बोगी में आग लगने से पूरा स्टेशन धुआं-धुआं हो गया। अधिकारियों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – KSR बेंगलुरु उद्यान डेली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11301) शनिवार सुबह कर्नाटक के बेंगलुरु में संगोल्ली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

    यह घटना सुबह लगभग 07.00 बजे हुई। स्टेशन अधिकारियों ने ट्रेन के लोकोमोटिव से धुआं निकलते देखा और अलार्म बजाया। सूचना के बाद दमकल गाड़ियों की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दक्षिण-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन के आने के दो घंटे बाद धुआं देखा गया। उन्होंने दावा किया कि यात्रियों के ट्रेन से उतरने के दो घंटे बाद यह घटना हुई। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के तुरंत बाद उसे बुझा दिया गया और विशेषज्ञों की एक टीम इसके पीछे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए स्थिति का आंकलन कर रही है।

  • जालंधरः डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता को विभाग ने दी राहत, दिया इतने दिनों का समय

    जालंधरः डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता को विभाग ने दी राहत, दिया इतने दिनों का समय

    जालंधर, ENS: वन टाइम सैटलमैंट स्कीम के तहत डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता को विभाग ने राहत दी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डिफाल्टर बिजली उपभोक्ता 25 अगस्त तक अपने खातों को सैटल करके अपने बिजली कनैक्शनों को बहाल करवाते हुए पुनः जुड़वा सकते है। इसमें एपी (एग्रीकल्चर पावर) को छोड़कर इंडस्ट्री, घरेलू कमर्शियल सहित सभी श्रेणियां इस स्कीम का लाभ उठा सकती है।

    मामले की जानकारी देते हुए पावरकॉम के सीएमडी बलदेव सिंह सरां ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को ब्याज, सरचार्ज, लेट फीस आदि में भारी छूट दी गई है ताकि उपभोक्ता अपना कैन्शन पुनः चालू करवा सकें। इंजी. सरां ने बताया कि उपभोक्ता 4 किस्तों में राशि की अदायगी कर सकते हैं। सीएमडी सरां ने बताया कि उपभोक्ता डिफाल्टर राशि का 25 प्रतिशत भुगतान करके अपने बिजली कनैक्शन को जुड़वा सकेंगे। विभागीय नियमों के मुताबिक डिफाल्टर उपभोक्ताओं को 18 प्रतिशत ब्याज अदा करना पड़ता है जबकि ओटीसी स्कीम के तहत 9 प्रतिशत ब्याज अदा करना होगा जबकि 9 प्रतिशत की सीधी छूट रहेगी।

    विभिन्न कारणों के चलते जिन उपभोक्ताओं का कनैक्शन उतारे 6 माह से कम का समय हुआ है, उनसे फिक्स चार्जिस की वसूली नहीं की जाएगी। इस स्कीम के तहत वर्षो पहले काटे गए कनैक्शन से मात्र 6 माह का फिक्स चार्जिस वसूल किया जाएगा। अकाऊंट सैटल करने के लिए विभाग द्वारा बनाए गए नियमों के मुताबिक 10 लाख तक के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए निगरान इंजीनियर, एओ फील्ड के पास फाइल लगाई जा सकती है। वहीं, 10 से 20 लाख तक के लिए डिप्टी चीफ इंजीनियर, डिप्टी सी.ए.ओ. को अधिकार दिए गए है। इसी तरह 20 से 50 लाख तक के उपभोक्ताओं के लिए चीफ इंजीनियर जबकि 50 लाख से ऊपर के लिए डॉयरैक्टर फाइनांस की कमेटी को अधिकार दिए गए हैं। 

  • इन मांगों को लेकर आज दुकानदारों ने की दुकाने बंद, पसरा सन्नाटा 

    इन मांगों को लेकर आज दुकानदारों ने की दुकाने बंद, पसरा सन्नाटा 

    कांकेर: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सामाजिक राजनीति भी फिर से हावी होने लगी है। सर्व अन्य पिछड़ा वर्ग ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को बस्तर बंद का आह्वान किया है। इसका व्यापक असर कांकेर जिले में भी देखने को मिल रहा है। आज कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद हैं। यहां बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

    सर्व पिछड़ा वर्ग छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग की 52% आबादी के आधार पर 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग लंबे समय से करता आ रहा है। इसके अलावा राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के स्वतंत्र मंत्रालय की घोषणा को तत्काल लागू करने की मांग भी की गई है। बस्तर संभाग के हरेक जिले में वर्तमान में लागू 14 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण रोस्टर शत-प्रतिशत लागू करने और वर्तमान में हो रही विभागीय भर्तियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की मांग की गई है। बस्तर संभाग के अन्य पिछड़ा वर्ग को परंपरागत वनवासी होने के नाते पांचवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी की गई है।

    इसके अलावा छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में भारत सरकार के जनसंख्या गणना के आधार पर जिन ग्राम पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग की बहुलता है, वहां सरपंच का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की भी मांग की गई है। सर्व पिछड़ा वर्ग अपनी इन मांगों को लेकर कई बार आंदोलन कर चुका है, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं होने पर पिछड़ा वर्ग फिर से आंदोलन में उतर आया है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछड़ा वर्ग ने बस्तर बंद का आह्वान कर फिर से अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है।

  • जालंधरः सड़क हादसे में फौजी की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    जालंधरः सड़क हादसे में फौजी की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    जालंधर, ENS : थाना मकसूदां के अधीन आते जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गांव नूरपुर हाईवे पर सड़क हादसे में फौजी की मौत हो गई। थाना मकसूदां के सब-इंस्पैक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि पठानकोट में 14 सिख लाई रैजीमैंट में सूबेदार के पद पर तैनात परगट सिंह (45) पुत्र मेला सिंह निवासी सेयार, थाना मलोद जिला लुधियाना छुट्टी लेकर अपनी कार में घर जा रहा था। जब वह नूरपुर के नजदीक महिन्द्रा एजैंसी के सामने पहुंचा तो सड़क पर खड़े टिप्पर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर रास्ते में जा रहे राहगीर एकदम रुक गए।

    हादसे में घायल हुए परगट सिंह को राहगीर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एस.आई. कुलबीर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक वाहन की मुरम्मत करने के लिए महिन्द्रा एजैंसी को सौंप गया था तथा एजैंसी के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतते हुए सड़क के किनारे टिप्पर को खड़ा कर दिया। एजैंसी के कर्मचारियों के खिलाफ पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति से 62 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार

    पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति से 62 लाख रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार

    अमृतसरः शहर में लगातार बढ़ रही क्राइम की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बनना शुरू हो गया है। शहर में आए दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं बीते दिन गोली चलने का मामला भी सामने आया था। वहीं बीते दिन गांव महल बाईपास में 62 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है।

    इस मामले में को लेकर मिली शिकायत को लेकर एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने कहा कि बख्तावर सिंह शेरगिल निवासी गांव घरिंडा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उससे गाड़ियों में सवार लुटेरे 62 लाख लूटकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि वह खेती और जिम का काम करता है। बीते दिन गांव महल बाईपास के पास 2 गाड़ियों में सवार लुटेरों उससे लाखों रुपए छीनकर फरार हो गए।

    बख्तावर सिंह शेरगिल ने बताया कि वह बैंक से 62 लाख रुपये निकाल कर ला रहा था कि कुछ अज्ञात लोग दो गाड़ियों में आये और पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि पीड़ित ने यह पैसे क्यों निकाले थे। 

  • पंजाब : घरों में आए पानी के चलते लोग 4 दिनों से धुसी बांध पर रहने को हुए मजबूर, देखें वीडियो

    पंजाब : घरों में आए पानी के चलते लोग 4 दिनों से धुसी बांध पर रहने को हुए मजबूर, देखें वीडियो

    गुरदासपुर :  धुसी बांध पर पाड पड़ने के बाद कई गांवों में पानी ने अपना कहर मचाया हुया है। कुछ लोग तो अपने घर बार छोड़ कर राहत कैंपों में चले गए है। कई लोग अभी भी अपने घरों के पास धुसी के किनारे 4 दिनों से बैठे हुए है। इनके साथ हमारी टीम ने विशेष तौर पर बात की तो उन्होंने बताया कि हम बिना बिजली पानी के अपने घरों के पास जो के पानी में डुबे हुई है इनके पास धुसी पर ही बैठे हुए है। लोगों का कहना था कि सरकारी की और से हमारी कोई मदद नहीं की गई।

    हम लोग परमात्मा के आसरे ही यहां बैठ कर पानी के कम होने का इंतजार कर रहे है। लोगों का कहना है के इतनी गर्मी और बिना बिजली पानी के हम लोग इस धुसी बाद पर कई दिनों से रह रहे है, हमारे पशु काफी तो पानी में बह गई है और कुछ मर गए है और बाकी जो बचे है उनकी और अपने घरों की रक्षा भी करनी पड़ रही है। इस लिए हम लोग सरकार से मांग करते है कि जो हमारा जो नुकसान हुया है उसकी भारभाई की जाए और हमारे रहने के लिये कोई पुख्ता इंत्जाम किए जाए।

  • कोटकपूरा पुहंचे  विश्व विख्यात गुरु महा मंडलेश्वर श्री कमलानंद गिरी जी महाराज,  देखें वीडियो

    कोटकपूरा पुहंचे विश्व विख्यात गुरु महा मंडलेश्वर श्री कमलानंद गिरी जी महाराज, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : श्री मोहन कल्याण आश्रम में विश्व विख्यात गुरु महा मंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरी जी महाराज पुहंचे। जहां उनके अनुयायियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनका आने का प्रयोजन हर बरस की तरह कल 10 दिन की राम चरित्र मानस कथा का आरंभ किया जाएगा। जिसमें लोगों को बढ़ चढ़ कर पहुंचने की अपील की।

    वही महा मंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरी जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की आज हम यहां पुहंचे है 10 दिन के प्रवास के लिए जहा 10 दिन भगवान राम चरित्र मानस कथा का विख्यान किया जाएगा जो आज के दौर में अति जरूरी हो चुका है। जहां विश्व मे भूकम्प, बाढ़ ओर पहाड़ों का अनायास घिरना कहि ना कहि लोगों में आध्यात्मिक की कमी और भगवान की आराधना दिल से ना करना है। उन्होंने लोगों को आध्यात्मिक से जुड़ने की अपील की।

  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में CBI ने दर्ज किया केस

    पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में CBI ने दर्ज किया केस

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल-2022 के 1334 पदों पर भर्ती मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआइ) ने केस दर्ज कर लिया है। सीबीआइ ने वीरवार की सुबह 11 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 505(2) और 34 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में 16 अप्रैल 2022 जिला सोलन स्थित तहसील अर्की के गांव मनोल निवासी गौरव कुमार ने पोस्ट के जरिए सीबीआइ को जानकारी दी थी। इस शिकायत पत्र में गौरव कुमार के अलावा अन्य भी लिखा हुआ है। इस एफआइआर की अनुमति सीबीआइ के एसपी डॉ. नवदीप सिंह बराड़ ने दी। इसकी कॉपी हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव, डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस और सोलन के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को भेजी गई हैं।

    बहुचर्चित हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी एफआईआर दर्ज कर ली है। ये एफआईआर स्पेशल क्राइम ब्रांच चंडीगढ़ में दर्ज की गई है। तीसरी एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ षड्यंत्र फैलाने के आरोप में सोलन के अर्की पुलिस थाना के तहत दर्ज किए गए मामले को आधार बनाते हुए दर्ज की गई है। इससे पहले दर्ज मामलों में जालसाजी और षड़यंत्र रचने के आरापों के तहत दर्ज किया गया था। पहले दर्ज एफआईआर में प्रारंभिक जांच में 4 आरोपी बनाए थे। जिनमें नूरपुर देवभराडी के मुनीष कुमार को दोनों दर्ज की गई एफआईआर में आरोपी बनाया है। एक एफआईआर में मुनीश कुमार के अलावा नूरपुर के सुनील को जबकि दूसरी एफआईआर में तीन आरोपियों में दो अन्य आरोपी फतेहपुर खटियाड़ी का मनी चौधरी और गगल के भडियारा के गौरव को बनाया गया।

    इस संबंध में सीबीआई कई पुलिस अधिकारियों से पूछताछ और उनसे प्रश्नावली भी ले चुकी है। प्रदेश सरकार ने 18 मई 2022 को पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई से जांच करवाने का फैसला लिया और इस संबंध में पत्र लिखा था। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने 181 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद तीन चार्जशीट दायर की। पुलिस थाना गगल में 91 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के बाद एलडी सीजेएम कोर्ट कांगड़ा में चार्जशीट दाखिल की गई थी। एक चार्जशीट स्टेट सीआईडी के पुलिस थाना भराड़ी में दर्ज की गई जिसमें 61 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। पुलिस थाना अर्की में दर्ज किए गए केस में 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई।

  • पंजाबः PRTC बस को रोककर युवकों ने की तोड़फोड़

    पंजाबः PRTC बस को रोककर युवकों ने की तोड़फोड़

    बठिंडाः जिले के गांव बहमन दीवाना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात गांव के पास अज्ञात लोगों ने PRTC बस को रोककर बस में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। हालांकि इस घटना के दौरान बस क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बठिंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    PRTC यूनियन ने पुलिस को बताया- वारदात करने आए एक युवक को पहचान लिया था, जोकि गांव बहमन दीवाना का ही रहने वाला निकला। प्राथमिक जांच में पता चला कि उक्त युवक बस न रोके जाने से नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने बस में तोड़फोड़ की। पीआरटीसी बस चालकों ने तोड़फोड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। चालकों ने उक्त आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पीड़ित बस चालक ने आरोपियों पर बैग छीन कर फरार होने के भी आरोप लगाए हैं।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं देर रात करीब 12 बजे शिवपुरी जंडियाला गुरु के नजदीक 2 मोटरसाईकिलों पर सवार 4 अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा एक युवक पर उसके घर के बाहर गोलियां चला दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक रामशरण उर्फ बाबा पुत्र अजीत सिंह को 5 गोलियां लगी। उसे परिजनों द्वारा श्री गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जंडियाला गुरु गौशाला रोड निवासी रामशराण के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी मनी ने पुलिस को बताया कि पति रामशरण मजदूरी करते थे।

    रात को वह अपनी छोटी बेटी को लेकर अपने भाई सतपाल सिंह के घर वार्ड नंबर 7 में गए हुए थे। वह कार HR02-P-2842 जैन में वापस घर आ गए। कार की आवाज सुन कर उन्होंने दरवाजा खोला। मनी के अनुसार, अभी पति कार में ही थे और 3 साल की बेटी भी गोद में थी, तभी 4 युवक 2 मोटर साइकिलों पर आए। 2 युवकों के हाथों में पिस्टल थीं। हमलावरों ने बिना देखे ही उनके पति पर गोलियां चला दी। जब मोटर साइकिल सवारों ने पिस्टलें तानी, रामशरण समझ गया था कि वे उसे मारने आए हैं। मनी के अनुसार, पति ने तुरंत अपनी बेटी को कार के फर्श पर लेटा दिया। अन्यथा गोलियां उसे भी लग जातीं। 

    गोलियां चलने की आवाज सुनकर उसे शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।पड़ोसियों की मदद से रामशरण को अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक रामशरण की पत्नी मनी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका पति पहले बुरी संगत में पड़ गया था, जिसके कारण वह कई गलत लोगों से जुड़ हुआ था। उन्हीं में से एक ने आज उसके पति को गोली मार दी। पुलिस ने मनी के बयानों के आधार पर 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या करने और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।