जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के चुनाव लड़ने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। वहीं आज पूर्व सीएम चन्नी के जन्मदिन पर कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली और लाडी शेरोवालियां सहित अन्य नेताओं ने केक काटा। इस दौरान उन्होंने केक पर चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लिखा हुआ था। वहीं विधायक कोटली द्वारा साडा चन्नी विच जालंधर के नारे भी लगाए है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी भी पूर्व सीएम चन्नी ने उम्मीदवारी को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन केक काटने और नारेबाजी से चन्नी को जालंधर से उम्मीदवार घोषित करने की बात कंफर्म मानी जा रही है।
Blog
-
पंजाब : अधिकारी पर लगे लकड़ी चोरी करने के आरोप, देखें वीडियो
गुरदासपुर : पंजाब के वन विभाग को पेड़ों के रख-रखाव और विभाग को लकड़ी के बड़े अलॉट भंडारों की देखरेख विभाग अपने ही विभाग के अधिकारी साही पर विश्वास करके बैठे हुए है। लेकिन अगर विभाग द्वारा इन पेड़ों और लकड़ी के बड़े भंडारों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए अधिकारी बेईमान हो जाएं तो यहां उल्टी वाड़ खेत को खाए वाला टोटका मुंह से निकल जाता है। पंजाब राज्य वन विकास निगम के एक अधिकारी की यह तरकीब उस समय बिल्कुल फिट बैठती नजर आई जब गुरदासपुर में तैनात एक परियोजना अधिकारी के खिलाफ करीब एक करोड़ रुपये की सरकारी लकड़ी की हेराफेरी के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
डीएसपी गुरदासपुर सिटी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी प्रह्लाद सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी गडरी थाना घुमान कलां पंजाब राज्य वन विकास निगम लिमिटेड गुरदासपुर में प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद पर तैनात था। जिसके अधिकार क्षेत्र में गुरदासपुर धारीवाल और गागर भाणा के डिपो आते थे। जबकि उक्त आरोपी अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर चला गया और ठेकेदारों से पैसा नहीं लिया। 2019-20 से 2021- 2023 के दौरान नीलाम की गई 223 लकड़ी की खेप वापस कर दी गई।
जिससे पंजाब स्टेट लिमिटेड विभाग को 99 लाख का भारी नुकसान हुआ है।वहीं उच्च स्तरीय विभागीय जांच के बाद उक्त अधिकारी के खिलाफ विभाग को धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पीपीएस रणधीर सिंह गजनाल प्रबंधक, पंजाब राज्य वन विकास निगम, अमृतसर की शिकायत पर की गई थी। वहीं मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
कुटलैहड़ कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित का पद से त्यागपत्र
बंगाणा में समर्थको सहित हुए भाजपा में शामिल, देवेंद्र भुट्टो ने पार्टी में पटका पहनाकर किया स्वागतऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित ने दिया इस्तीफा दे दिया व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए है। बंगाणा युवा मोर्चा की बैठक में कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने विधिवत पार्टी की सदस्यता देकर सुरेश पंडित को भाजपा परिवार में शामिल किया। बही भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने पटका पहनाकर सुरेश पंडित का भाजपा में स्वागत किया है। कुटलैहड़ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित का कहना है कि मेरा परिवार जन्म जात से कांग्रेस के साथ चलता और पार्टी की सेवा करता आ रहा था।
उन्होंने कहा कि जब राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह कुटलैहड़ में आकर कुटलैहड़ के कांग्रेस नेताओ को एकता का पाठ पढ़ाते थे। सुरेश ने कहा कि आज देश में केवल मोदी लहर है और कांग्रेस पार्टी दूर दूर तक नहीं है। सुरेश पंडित ने कहा कि भाजपा के संस्कार,भाजपा की नीतियां और देवेंद्र भुट्टो की कार्य कुशलता को देखते हुए और जो 14 माह में इनका विधायक का कार्यकाल रहा हैं। उससे प्रभावित होकर हमने भाजपा को चुना है। और कांग्रेस पार्टी को सदा के लिए छोड़ दिया है।
अब केवल भाजपा का प्रचार देवेंद्र भुट्टो की जीत के लिए जन संपर्क और भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में कुटलैहड़ के हर गांव में प्रचार करना ही एक मात्र लक्ष्य है। ज्ञात रहे देवेंद्र भुट्टो के भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद यह कुटलैहड़ कांग्रेस को पहला झटका है। सुरेश पंडित पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता है और कुटलैहड़ में एक जनाधार रखते है। सबसे बड़ा प्रश्न यह भी है। कि अगर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कांग्रेस का खेमा इस तरह बिखरता गया तो कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी। -
जालंधरः पुलिस ने महिला के कत्ल की सुलझाई गुत्थी, पति गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में महिला के कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस कत्ल में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। विवरण का खुलासा करते हुए, पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 1 अप्रैल, 2024 को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला पारिवारिक विवाद के दौरान घायल हो गई थी। जिसके बाद घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच के दौरान पता चला कि अमरजीत सिंह और रशपाल कौर एक विवाहित जोड़े थे। अमरजीत सिंह को अपनी पत्नी के अवैध संबंध के संदेह के कारण कुछ गलतफहमियां थीं। स्वपन शर्मा ने कहा कि इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद अमरजीत ने पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विवाद के दौरान अमरजीत सिंह ने लोहे के गमले से रशपाल कौर के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्होंने कहा कि रशपाल कौर को उसके परिवार वाले सिविल अस्पताल जालंधर लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने अमरजीत सिंह पुत्र बनारसी दास निवासी नंबर 2 ए नहरी कॉलोनी, कपूरथला रोड, जालंधर को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उसके खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल जालंधर में एफआईआर 64 दिनांक 01-04-2024 के तहत 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त लोहे का बर्तन पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
-
पंजाब : लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 6 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसर : शहर में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार नाकाबंदी कर विशेष तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है और अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा समय-समय पर फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत थाना सदर और थाना सिविल ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के पास से एक धारदार हथियार, एक मोबाइल फोन और एक लेपटॉप भी बरामद किया गया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी प्रभजोत सिंह विरक ने बताया कि थाना सदर और थाना सिविल लाइन पुलिस ने 4 अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेजधार हथियार भी बरामद किए है।
उन्होंने बताया कि बीते दिन पुलिस लाइन के बाहर एक महिला से तेजधार हथियार के बल पर पर्स छीना था। आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं थाना सदर की पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक्टिवा और चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए है। पुलिस अधिकारी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि इन्हें माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।
-
जालंधरः सवारियों से भरी बस पलटी, यात्रियों में मची चीख पुकार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: आदमपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सवारियों से भरी बस खेतों में पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार बस पेट्रोल पंप के सामने खेतों में पलट गई। हादसे में कई सवारियां घायल हुई है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। हादसे के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। सवारियों का कहना है कि घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
-
पंजाब : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो
मोगा : गत रात अमृतसर रोड पर बने मसीह नगर में बने एक होटल के ठेकेदार और गली वालों के बीच गली का गेट बंद करने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से एक दूसरे पर लाठी-डंडो और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वही इस हमले में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। जिनमें 3 गली के रहने वाले है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। वही होटल के ठेकेदार का भी एक युवक घायल हो गया है। वहीं यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
वही मसीह नगर के रहने वाले मोहित कुमार और मोनिका रानी दोनो घायलों ने बताया की हमारी गली के बाहर गेट लगा हुआ है और यहां पर एक होटल भी बना हुआ है। जहां पर इस होटल में गलत काम होता है और हम गली का गेट बंद कर देते है। लेकिन वो गेट बंद नही करने देते। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और हम पर उन्होंने हमला कर दिया। हमारे गली के 3 लोग जख्मी हुए है। वही मोहित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस भी उनका साथ दे रही है।
वही दूसरी ओर होटल में काम करने वाले घायल अशोक कुमार ने बताया की वह होटल में काम कर रहा था की कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उन्होंने शराब पी रखी थी। वही जांच अधिकारी पाल सिंह ने बताया की हम को 112 नंबर से फोन आया था की अमृतसर रोड पर मसीह नगर में गली के बाहर लगे गेट को बंद करने पर झगड़ा हो गया है। गली में एक रेस्टोरेंट पर यह हमला हुआ है। वही इस हमले में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे है और सीसीटीवी भी देखी जा रही है। वही इनका आपसी समझोता होने की भी बात चल रही है। वही दोनों पक्षों के बयान लेकर अगली करवाई की जाएगी।
-
स्कूल में छात्र ने चलाई गोलियां, 3 स्टूडेंट घायल
हेलसिंकीः दक्षिणी फिनलैंड के एक माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को 12 वर्ष के एक छात्र ने गोलीबारी कर दी। जिससे तीन अन्य विद्यार्थी घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाद में संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने बताया कि सुबह नौ बजकर आठ मिनट पर सूचना मिली कि राजधानी हेलसिंकी के बाहरी क्षेत्र वंता शहर में लगभग 800 विद्यार्थियों वाले एक माध्यमिक स्कूल में गोलीबारी हुई है, जिसके बाद पुलिस टीम ने स्कूल को अपने घेरे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध और घायलों की उम्र 12 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को बाद में हेलसिंकी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।
-
20 रुपये को लेकर युवक को किया लहूलुहान, ICU में भर्ती
श्रीगंगानगर-राजस्थान के श्रीगंगानगर में मात्र 20 रुपये को लेकर हुए विवाद में बाउंसर ने युवक की आंख, जबड़ा और नाक भी तोड़ डाली। पीड़ित युवक का आईसीयू में इलाज चल रहा है और उसे तीन दिन से होश नहीं आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और बाउंसर को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के रामलीला मैदान में लगे ट्रेड फेयर चल रहा है में 20 रुपये की एंट्री फीस को लेकर विवाद हो गया, विवाद इस हद तक जा पहुंचा कि सिक्योरिटी बाउंसर के युवक से मारपीट करते हुए लोहे की रोड से वार कर स्टॉल संचालक की आंख फोड़ दी गई। पीड़ित को गंभीर घायल अवस्था में श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, पीड़ित युवक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि मेले में घायल युवक गुलशन का स्टाल लगा हुआ था। जब गुलशन मेले में जाने लगा तब बाउंसर ने उससे एंट्री फीस मांगी। गुलशन ने मेले में सटाल लगे होने का हवाला दिया, लेकिन बाउंसर ने विवाद करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसकी आंख नाक और जबड़े पर गहरी चोटें आई हैं। पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर एतराज जताते हुए कहा कि मारपीट करने वाले चार-पांच लोग हैं, लेकिन पुलिस ने महज सिक्योरिटी बाउंसर को ही गिरफ्तार कर खानापूर्ति की है। जबकि पुलिस को मेला संयोजक व अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।
-
पंजाबः सरकारी अस्पतालों की OPD में मरीजों की बड़ी संख्या, डॉक्टरों की आई कमी, देखें वीडियो
मोगा : पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में टेस्ट और दवाइयां मुफ्त देने का ऐलान किया है। तब से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। लेकिन कई अस्पतालों में डाक्टरों की कमी के कारण सही ढंग से मरीजों का इलाज नहीं कर पा रहे। वही अगर मोगा के सरकारी अस्पताल की बात करे तो यहां पर ओपीडी में मरीजों की संख्या आगे से दो गुना बढ़ गई है।
कई बार तो ओपीडी में मरीजों की संख्या एक हजार से ऊपर हो जाती है। जहां मरीजों को दवाइया या टेस्ट तो फ्री मिल रहे है वही डाक्टरों की बहुत कमी है। वही अलग अलग मरीजों ने बताया की अस्पताल में जब से दवाई और टेस्ट फ्री मिल रहे है, तब से अस्पताल में भीड़ बहुत बढ़ गई है। हमें दवाई तो फ्री मिल रहे है लेकिन डाक्टरों की कमी भी पूरी की जाए।
वही ड्रग स्टोर के इंचार्ज ने बताया की मरीजों की संख्या बहुत बढ़ गई है सबको दवाई फ्री दी जा रही है और जो दवाई अस्पताल में नही है तो वह बाजार से मंगवा कर दी जाती है। वही एस एम ओ डाक्टर सुखप्रीत ने बताया की बाकी सभी सुविधाएं अस्पताल हस्पताल से दी जा रही है लेकिन अस्पताल में डाक्टरों की बहुत कमी है। अस्पताल में आंखो के डाक्टर, कान नाक और गले के डाक्टर, आल्ट्रा साउंड के डाक्टर और मेडिसिन के डाक्टरों की बहुत कमी है।