Blog

  • जालंधरः बिजली विभाग की कार्रवाई, ओवरलोड मामले में 4.50 लाख रुपए लगाया जुर्माना

    जालंधरः बिजली विभाग की कार्रवाई, ओवरलोड मामले में 4.50 लाख रुपए लगाया जुर्माना

    जालंधर/वरुणः पंजाब में सीएम भगवंत मान की ओर से 300 यूनिट बिजली मुफ्त करने का ऐलान किया गया है। लेकिन इसके कुछ जगह बिजली चोरी करने के मामले सामने आए है। जिस पर बिजली विभाग की ओर से सख्ती से कार्रवाई की गई है। जालंधर कैंट पावरकॉम सर्किल द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड बिजली (संचालक कुंडी) के 80 मामले में पकड़े है। जिस पर बिजली विभाग ने 5.50 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

    जिसमें उपभोक्ता कम लोड के बावजूद अधिक लोड चलाकर विभागीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है। बिजली विभाग ने बताया कि कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें उपभोक्ता का सेशन लोड केवल 1 किलोवाट होने के बावजूद 4-5 किलोवाट का उपयोग कर रहे थे। कैंट डिवीजन के एक्सियन अवतार सिंह के द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत डिवीजन के अधीन कुल 275 कनेक्शन की जांच की गई। जिनमें 15 उपभोक्ता के कनेक्शन ओवरलोड पाए गए, जबकि 4 केस ऐसे थे जो कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। एक्सियन इंजीनियर अवतार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को 3.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 

    वहीं दूसरी ओर ईस्ट डिवीजन एक्सियन जसपाल सिंह सैनी द्वारा गठित की अलग-अलग एसडीओ की टीमों द्वारा कुल 350 संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई। इसी कड़ी में उद्योग से सटे इलाकों में चेकिंग अभियान में चोरी के 2 मामले पकड़े गए हैं। ओवरलोड कनेक्शन चलाने वाले 16 उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। इंजीनियर जसपाल सिंह ने बताया कि दुकानदार द्वारा डायरेक्ट कुंडी से कर्मशियल कनेक्शन चलाने के 2 केस सामने आए है। जिन पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

    मॉडल टाउन के एक्सियन चेतन कुमार द्वारा गठित टीमों ने लांबड़ा, मॉडल हाउस, मॉडल टाउन, आबादपुरा, बस्तियात क्षेत्र में 223 कनेक्शनों की जांच कर ओवरलोड के 35 मामले पकड़े हैं। इसी बीच चोरी का एक मामला सामने में आया है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग द्वारा 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक्सियन चेतन ने कहा कि विभाग ओवरलोड के मामलों पर फोकस कर रहा है। वेस्ट डिवीजन (मकसूदां) के एक्सियन सनी भांगड़ा द्वारा गठित टीमों ने सिविल लाइन सब डिवीजन के 70, मकसूदां के 37, माई हीरा गेट के 28, पटेल चौक के 62 सहित कुल 128 कनेक्शनों की जांच करवाई गई। इंजीनियर सन्नी ने बताया कि ओवरलोड और बिजली के दुरूपयोग के 17 मामले पकड़े गए है। जिन पर कार्रवाई करते हुए 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    डिप्टी चीफ इंजीनियर और सर्कल हेड इंद्रपाल सिंह ने कहा कि समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाने के बावजूद लोग लोड बढ़ाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिससे फीडर ओवरलोड रहते हैं। दूसरी ओर उपभोक्ता को परेशान ना आए इसलिए विभाग द्वारा ओवरलोडेड कनेक्शनों पर मुख्य रूप से फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • अब लगेगी ‘समोसे’ पर पाबंदी! ,  बनाने, खरीदने और खाने पर मिलेगी सज़ा..

    अब लगेगी ‘समोसे’ पर पाबंदी! , बनाने, खरीदने और खाने पर मिलेगी सज़ा..

    नई दिल्ली: अपने देश में स्नैक्स के तौर पर समोसा को बहुत पसंद किया जाता है। देश के कोने-कोने में स्ट्रीट फूड के तौर पर इसे पसंद किया जाता है। समोसा ठेले पर हो तो 5-10 रुपये में मिल जाता है लेकिन वही समोसा जब ज़रा महंगी दुकानों पर पहुंच जाता है तो उसके रंग-ढंग बदल जाते हैं।जिस समोसे पर हम जान छिड़कते हैं, उसी समोसे को एक ऐसा भी देश है, जहां पाबंदी का शिकार होना पड़ा है।

    भारत से लेकर पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल समेत कई और देशों में समोसे को लोग खूब पसंद करते हैं। हम भारतीयों को चाय के साथ अगर कोई स्नैक सबसे ज्यादा पसंद है, तो वो समोसा ही है। करारे समोसे हर जगह काम आते हैं। हालांकि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां समोसे पर पूरी तरह से पाबंदी है, इसे खाने या फिर बनाने पर लोगों को सज़ा तक दे दी जाती है।

    भारतीय समोसे को जहां यूरोपियन देशों तक में पसंद किया जा रहा है, वहीं अफ्रीकी देश सोमालिया में समोसा खाने पर पाबंदी लगी है। इस देश में समोसा बनाने, खरीदने और खाने पर लोगों को सज़ा भी दी जाती है। इसकी वजह है समोसा का तिकोना आकार है। सोमालिया का एक चरमपंथी समूह मानता है कि समोसे का तिकोना रूप क्रिश्चियन कम्यूनिटी के एक चिह्न से मिलता-जुलता है। यही वजह है कि सोमालिया में समोसे पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालत ये है कि सोमालिया में समोसा बनाने, खरीदने और खाने पर भी सजा का प्रावधान है।

  • कनाडा में सड़क हादसे में पंजाबी महिला की मौत

    कनाडा में सड़क हादसे में पंजाबी महिला की मौत

    मोगाः कनाडा में एक सड़क हादसे में पंजाबी महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सरबजीत कौर निवासी मोगा के गांव रोली के रूप में हुई है। सरबजीत कौर की कनाडा के विनीपैग में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों की मां सरबजीत कौर अपने काम से छुट्टी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सरबजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि सरबजीत कौर की शादी गांव रोली में हुई थी और वह 2012 में अपने पति और बच्चों के साथ स्थायी निवास के लिए कनाडा चली गई थी। इस अत्यंत दुखद समाचार से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि दो दिन पहले कनाडा में खन्ना के कलाड़ गांव की पवनप्रीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पवनप्रीत कौर के पिता द्वारा अपनी बेटी के शव को पंजाब लाने का प्रयास जारी है। उन्होंने इसमें पंजाब सरकार से भी मदद मांगी है।

  • जालंधरः यात्रियों से भरे ऑटो को कार चालक ने मारी टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः यात्रियों से भरे ऑटो को कार चालक ने मारी टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    धार्मिक स्थल से मत्था टेककर लौट रहे थे यात्री

    जालंधर/हर्षः देहात के थाना लांबड़ा के अधीन जालंधर नकोदर हाईवे पर स्थित गांव बादशाहपुर के बिजलीघर के समीप यात्रियों से भरे ऑटो को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। जिसमें से 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस में सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

    मौके पर पहुंचे थाना लांबड़ा के मुखी अमन सैनी व ड्यूटी ऑफिसर नरेंद्र के साथ पुलिस दल मौके पर पहुंचे और वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जख्मियों की पहचान विजय कुमार पुत्र कसतूरी लाल, दमन पुत्र विजय कुमार, अजय कुमार, बीणा पत्नी, दिक्शा, दामिनी निवासी ग्रीन ऐवन्यू बस्ती पीरदाद थाना बस्ती बावा खेल जालंधर के रुप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उक्त कार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः कैबिनेट में पुलिस और पटवारी की भर्ती को लेकर सीएम का बड़ा फ़ैसला

    पंजाबः कैबिनेट में पुलिस और पटवारी की भर्ती को लेकर सीएम का बड़ा फ़ैसला

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की आज कैबिनेट बैठक में सीएम भगवंत मान ने पुलिस और पटवारी की भर्ती को लेकर बड़ा किया है। उन्होंने कहा हर साल पुलिस की भर्ती की जाएगी। जिसमें सिपाही की 1800 पोस्ट हर साल आएगी। वहीं सब इंस्पेक्टर की 300 पोस्ट की भर्ती होगी। पंजाब पुलिस की भर्ती दौरान इश्तिहार भी जारी किया जाएगा। सितंबर के महीने 15 से 30 तक शरीर का टैस्ट होगा। इसके अलावा 710 पोस्ट पर पटवारी भर्ती किए जाएंगे।

    कैबिनेट ने राज्य के अंदर एनसीसी की 203 पोस्टें भरने का फैसला लिया है। सरकार ने एनसीसी की जो सीटें खाली पड़ी थी उन्हें भरने की मंजूरी दी है। इसके अलावा मान सरकार ने गैर सिंचाई नहर एक्ट 1878 में शोध किया है। क्रेशर नीति के अंतर्गत सरकार ने 6 महीने की राहत दी है।

  • पंजाबः सरकार ने पंजाबी भाषा साइनबोर्ड लगाने को लेकर दिया अल्टीमेटम, नहीं तो लगेगा जुर्माना

    पंजाबः सरकार ने पंजाबी भाषा साइनबोर्ड लगाने को लेकर दिया अल्टीमेटम, नहीं तो लगेगा जुर्माना

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पंजाबी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आखिरी अल्टीमेटम दिया है। 21 फरवरी 2023 तक राज्य भर के सभी निजी और सरकारी भवनों पर पंजाबी भाषा में साइनबोर्ड लगाने का आदेश जारी किया है। ऐसा नहीं करने वालों पर 21 फरवरी के बाद जुर्माना लगाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि सभी साइनबोर्ड पर अन्य भाषाओं के साथ पंजाबी प्रमुखता से लिखा जाए।  उन्होंने कहा कि सरकार इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 21 फरवरी को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके पर की थी। उन्होंने राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों और दुकानों को पंजाबी में साइनबोर्ड लगाने के लिए आमंत्रित किया।

  • कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, कहा ‘संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो’, देखें वीडियो

    कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, कहा ‘संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो’, देखें वीडियो

    भोपाल: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। एक सभा को संबोधित करते हुए राजा पटेरिया ने कहा- पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। उनका ये वीडियो वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी  से वायरल हो रहा है। राजा पटेरिया ने कहा कि कि मोदी जाति, धर्म और भाषा के आधार लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहेगा। अपने बयान पर सफाई देते हुए राजा पटेरिया ने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। हत्या का मतलब चुनाव हराने से था। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा करने वाले, देश तोड़ने वाली हरकत कर रहे हैं। ऐसे बयानबाजी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ऐसे बयानों पर सरकारी सख्ती बरतेगी।

    क्या है पूरा मामला

    खजुराहो के मूल निवासी राजा पटेरिया कांग्रेसी पूर्व विधायक रहे हैं। वे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां वे कह रहे हैं- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो।” यह वीडियो पन्ना जिले के पवई में रिकॉर्ड हुआ है। पवई में वे प्रवास के दौरान कांग्रेस नेताओं को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने यह विवादित बयान दिया।

    पहले भी विवादों में रहे हैं राजा पटेरिया 

    राजा पटेरिया पहली बार विवादों में नहीं घिरे हैं। पहले भी उन्होंने दमोह में आदिवासियों का पक्ष लेते हुए एक पुलिस अधिकारी को फोन पर धमकी दे दी थी। राजा पटेरिया ने, पुलिस अधिकारी को कहा था कि अगर आदिवासियों की बात नहीं मानोगे तो वह आदिवासियों को नक्सली बना देंगे। राजा पटेरिया ने बाद में ‘हत्या’ शब्द को ‘हार’ की परिभाषा बताई।

  • शेर से मस्ती करनी बच्चे को भारी पड़ी,अचानक शेर ने जबड़े में दबा लिया हाथ,  देखे वीडियो 

    शेर से मस्ती करनी बच्चे को भारी पड़ी,अचानक शेर ने जबड़े में दबा लिया हाथ,  देखे वीडियो 

    नई दिल्ही: आज के समय कई लोग पशु-पक्षियों का पालना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग कुत्ते या फिर बिल्ली पालना पसंद करते हैं, जिन्हें कई लोग अपने बच्चे की तरह पालते पोषते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो जंगली और खूंखार जानवरों और जीवों को पालते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज देखने को मिल रहते हैं, जिनमें से कुछ में लोग सांप, अजगर को पालते दिखाई देते हैं, तो कुछ जंगल के राजा को ही पालतू बनाने के कोशिश करते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक घर के अंदर एक छोटे बच्चे को शेरों के साथ खेलते देखा जा सकता है. इस दौरान शेर अचानक बच्चे का हाथ अपने जबड़े में दबा लेता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by

  • बिजली के तार के बंडल से निकला सोना, पढ़ें पूरी खबर

    बिजली के तार के बंडल से निकला सोना, पढ़ें पूरी खबर

    नई दिल्‍ली: सब की आंखे उस वक्‍त खुली की खुली रह गई, जब बिजली के एक तार के बंडल से सोने के बिस्‍कुट गिरना शुरू हो गए। इस तार के बंडल से एक-एक कर कुल 14 सोने के बिस्‍कुल निकले। सोने के इन 14 बिस्‍कुट का वजन करीब 1483 ग्राम और कीमत 68.70 लाख पाया गया। दरअसल, यह मामला सोने की तस्‍करी से जुड़ा है, जिसका खुलासा दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्‍टम की एयर इंटेलीजेंस विंग ने किया है।

    एयरपोर्ट कस्‍टम यूनिट की ज्‍वाइंट कमिश्‍नर नीता गुप्‍ता के अनुसार, यह सोना बहरीन से आए एक यात्री के कब्‍जे से बरामद किया गया है। कस्‍टम एयर इंटेलीजेंस यूनिट के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर इस यात्री को कस्‍टम जांच के लिए ग्रीन चैनल पर रोका। तलाशी के दौरान, इस इसके सामान से एक तार का बंडल बरामद किया गया।

    उन्‍होंने बताया कि यहां दो बातें संदेह की थीं, पहली, बहरीन से कोई तार का बंडल खासतौर पर क्‍यों लाएगा और दूसरी, तार के बंडल का वजन सामान्‍य से अधिक था। इसी संदेह के आधार तार के बंडल को खोल का जांच की गई. जांच के दौरान, सोने के 14 बिस्‍कुल बरामद किए गए, जिनका वजन 1483 ग्राम था. भारत बाजार में बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 68 लाख 70 हजार 739 रुपए आंकी गई है. कस्‍टम ने बरामद सोने को जब्‍त कर लिया है।

  • पंजाबः बब्बू मान से मूसेवाला के विवाद को लेकर पिता ने किया खुलासा

    पंजाबः बब्बू मान से मूसेवाला के विवाद को लेकर पिता ने किया खुलासा

    मानसाः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। अगर उनकी किस्मत में हुआ तो वह भी नेता बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू का बब्बू मान से बड़ी स्टेज को लेकर विवाद था। वह रविवार को गांव मूसा में सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित कर रहे थे।

    पंजाबी गायक बब्बू मान के विवाद पर उन्होंने कहा कि सिद्धू का उनसे कोई जमीन का नहीं बल्कि बड़ी स्टेज पर कब्जे का विवाद था। सिद्धू ने जब अपनी प्रतिभा के साथ प्रसिद्धि हासिल की तो कई लोग उसके विरोधी हो गए। उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई निजी विवाद नहीं हैं। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर बेटे की यादों को लेकर भावुक हो गईं।

    बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार को अपने कार्य कलाप में सुधार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत छह महीने में फिरौती की 60 कॉल्स रजिस्टर हो चुकी हैं। नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिमी चावला के साथ उसके गनमैन की गैंगस्टरों ने सरेआम हत्या कर डाली। राज्य में पुलिस की इमारत पर दोबारा आरपीजी अटैक हो चुका है। पुलिस की मौजूदगी में हत्याएं हो रही हैं। गैंगस्टर पुलिस को निशाना बनाने लगे हैं। पुलिस को समय रहते इसे खत्म करने के लिए सार्थक कदम उठाने की जरूरत है।