Blog
-

देहलां में मनाया गया जिला स्तरीय दिव्यांगता दिवस
ऊना/ सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से हयुमन राईटस प्रोटैशन सैल व वेल्फेयर सोसाईटी आश्रय देहलां में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने की। कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। अनिता शर्मा ने उक्त संस्थान की सराहना करते हुए बताया कि संस्था दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। -

पंजाबः BSF पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 26 हेरोइन बरामद, DGP Gaurav Yadav ने दी जानकारी
फाजिल्का: सीमा पार तस्करी नेटवर्क को फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ ने एक बड़ा झटका दिया है। बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से फाजिल्का में 26.850 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके साथ ही FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस भारत सीएम भगवंत मान के विजन के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

-

पंजाबः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई 1 करोड़ रुपए की फिरौती की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
पठानकोटः पुलिस ने पठानकोट से गरीदास के पास सिंगला सूती बनियान की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को जबरन कॉल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अज्ञात नंबर से फिरौती की कॉल आने के बाद 70 वर्षीय पीड़ित बोहोत घबरा गया था। वह पूरी तरह से घबरा गया था कि उसे नहीं पता था कि उसे क्या करना है, लेकिन किसी तरह उसने हिम्मत जुटाई और तुरंत पठानकोट के शाहपुरकंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि शिकायतकर्ता राम लाल पुत्र रतन चंद निवासी न्यू गार्डन कॉलोनी मनवल बाग ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि एक अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति ने (8054560442) नंबर से फोन कर 01 करोड़ रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि यह उसके परिवार का कोई सदस्य हो सकता है। एसएसपी ने बताया कि उनके बयान पर पठानकोट के शाहपुरकंडी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 387 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) संख्या 105 दिनांक 02/12/2022 दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर उसे तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए और विकसित किया गया। जब दिए गए नंबर की पिछली हिस्ट्री चेक की जाती है तो पता चलता है कि इससे अलग-अलग लोगों को 07 कॉल किए गए थे।
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी की पहचान कर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ध्रुव पुत्र अमित अग्रवाल निवासी सी-40ए खानपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास शाहपुरकंडी थाना पठानकोट के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कहा कि वह जानता था कि पीड़ित अमीर था और उसके पास बड़ी रकम हो सकती थी। इसलिए उसने उससे रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। उसने पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी कि अगर उसने अगले दिन तक 01 करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा।
यह भी पता चला है कि आरोपी और पीड़िता (भतीजे और चाचा) आपस में रिश्तेदार हैं। गरीब भतीजे ने अपने चाचा को जल्दी पैसे कमाने के लिए डराया धमकाया है ताकि वो उसको पैसे दे। हालांकि, अभी तक कोई पैसा नहीं सौंपा गया है क्योंकि मामले में आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे। एसएसपी खाख ने बताया कि फिरौती की कॉल करने के लिए आरोपी को सिम कार्ड मुहैया कराने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी खख ने युवाओं को समझाइश देते हुए कहा कि जो लोग जीवन में अवैध तरीकों से पैसा कमाते हैं वे ज्यादा समय नहीं बचा पाते, उन्हें एक दिन जेल जाना पड़ता है।
-

गैंगस्टर राजू की हत्या के बाद घायल राहगीर की हुई मौत
होस्टल में रहती बेटी को मिलने आया था मृतक
सीकरः राजस्थान के सीकर में बदमाशों ने गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के सदस्यों ने ली है। सूत्रों के अनुसार, राजू ठेहट की पूर्व में आनंदपाल गैंग में रंजिश चल रही थी। इस समय आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही राजू ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी ली है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने राह चलते दो लोगों को भी गोली मारी थी, जिसमें एक व्यक्ति ताराचंद जाट की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया की मृतक ताराचंद अपनी बेटी को मिलने के लिए आया था।
जो वारदात वाली जगह के समीप होस्टल में रहती थी। बता दें कि बदमाशों ने कुल 50-60 राउंड के करीब बदमाशों ने फायरिंग की है। जानकारी के अनुसार, उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड पर गैंगस्टर राजू ठेहट का घर है। आज सुबह राजू ठेहट अपने घर के बाहर निकला था। तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आनन-फानन में राजू को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-

सुंदर पिचाई को अमेरिका में किया गया सम्मानित, मिला यह पुरस्कार
वाशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने सैन फ्रांसिस्को में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण सौंपा गया। राजदूत तरणजीत एस संधू ने कहा, सैन फ्रांसिस्को में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई।
इस मौके पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत एस संधू ने कहा कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई। मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी को मजबूत करती है। संबंधों, वैश्विक नवाचार में भारतीय प्रतिभा के योगदान की पुष्टि करता है।
सुंदर पिचाई ने कहा, मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं। भारत मेरा एक हिस्सा है, और मैं गूगल और भारत के बीच महान साझेदारी को जारी रखने की उम्मीद करता हूं, क्योंकि हम प्रौद्योगिकी के लाभ लाने के लिए मिलकर काम करते हैं। सुंदर पिचाई ने कहा कि तकनीकी बदलाव की तेज गति को देखने के लिए वर्षों में कई बार भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा है। पिचाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया विजन निश्चित रूप से उस प्रगति के लिए एक उत्प्रेरक रहा है और मुझे गर्व है कि गूगल ने दो परिवर्तनकारी दशकों में सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के साथ साझेदारी करते हुए भारत में निवेश करना जारी रखा है।
-

उपायुक्त ने मतगणना केद्रों पर मतगणना से संबंधित तैयारियों का लिया जायजा
ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र महाराणा प्रताप काॅलेज अंब, विधानसभा क्षेत्र गगरेट के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र डाॅ बीआर अम्बेडकर राजकीय बहुतकनीकी काॅलेज अंबोटा तथा हरोली, ऊना व कुटलैहड़ विस के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र राजकीय महाविद्यालय ऊना में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के उपरांत सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रोंग रूम में रखा गया है। राघव शर्मा ने बताया कि स्ट्रोंग रूम की सुरक्षा के लिए त्री स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिसमें कंेद्रीय पुलिस बल और प्रदेश के पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी सुरक्षा पर तैनात है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। सभी सुरक्षा कर्मी पूरी कत्र्तव्य निष्ठा के साथ ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।उपायुक्त ने बताया कि मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियों को लेकर पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 8 दिसम्बर को मतगणना प्रातः8 बजे आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना डयूटी पर तैनात सभी कर्मियों तथा काउंटिंग एजेंटों को निर्धारित समय से पूर्व मतगणना केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें। राघव शर्मा ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर पहचान पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी तथा वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मतगणना केद्रों पर मोबाईल ले जाने पर भी प्रतिबंध होगा। उन्होंने बताया कि मोबाईल फोन को जमा करवाने के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। -

घर में कैश रखने संबंधी जानिये जरूरी नियम, गड़बड़ी होने पर लगेगा टैक्स
नई दिल्ली: आम लोगों के मन में यह सवाल आता होगा कि घर में कैश रखने की क्या कोई लिमिट है, आपको बता दें कि इसकी कोई सीमा नहीं है।ऐसा भी नहीं है कि आपके ऊपर कोई कार्रवाई हो ही नहीं सकती। आयकर विभाग आपके घर पर फिर भी छापा मारा सकता है. आप जितना मर्जी चाहें कैश घर पर रखें लेकिन जब उसके बारे में आपसे पूछा जाए तो आपके पास पैसे का सोर्स होना चाहिए। इसका मतलब है कि जितना कैश आपके घर में है वह कहां से आया, क्या उसे डिस्क्लोज किया गया है।
इसके साथ ही अगर वो कैश टैक्स के दायरे में आता है तो क्या उस पर टैक्स दिया है. ये ऐसे कुछ सवाल हैं जिनका आपको सामना करना पड़ेगा। अगर आपके पास सोर्स को लेकर पुख्ता सबूत हैं और आपने उस पर टैक्स भी जमा किया हुआ है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप साल में 20 लाख रुपये से ज्यादा कैश बैंक में जमा करते हैं तो आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड दिखाना होगा। आप ऐसा करने में अगर विफल होते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं, अगर आप बैंक से 1 साल में 1 करोड़ रुपये से अधिक कैश निकालते हैं तो आपको 2 फीसदी टीडीएस देना होगा।
अगर आप 30 लाख रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी कैश में खरीदते हैं तो उसके ऊपर जांच बैठ सकती है आप 2 लाख रुपये ऊपर की कोई भी खरीदारी केवल कैश से नहीं कर सकते। ऐसा करने पर आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाना होगा। अगर आप कोई डोनेशन भी करना चाहते हैं तो 2,000 रुपये से अधिक दान कैश के माध्यम से नहीं कर सकते।
-

फगवाड़ा में हुए लड़ाई झगड़े में 2 औरतें घायल, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश कुमारः गांव डकबरोडी में परिवारिक सदस्यों में झगड़े होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में 2 औरतें गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल महिलाओं की पहचान कमलजीत पत्नी बलवीर चंद वासी डकबडोरी पत्नी गुरप्रीत सिंह व डकबडोरी के रूप में हुई है।
कमलजीत ने बताया कि वह अपने सास-ससुर के साथ अपने ससुराल में रहती है और उसके पति विदेश गए हुए हैं। मेरा देवर भी काम से सिलसिले में घर के बाहर था। इतने में मेरे चाचा ससुर ने घर में आकर हमारे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिस दौरान वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है।
-

युवक की हत्या के बाद बवाल, 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद
राजस्थान : भीलवाड़ा में जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या के बाद से जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गुरुवार, 12 मई की सुबह 6 बजे तक भीलवाड़ा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड में मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात का पता चलने पर देर रात महात्मा गांधी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
स्थिति तनावपूर्ण हो गई।घटना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि भोपालपुरा रोड निवासी आदर्श तापड़िया को बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कुछ युवकों ने न्यू हाउसिंग बोर्ड में ब्रह्मणी स्वीट्स की दुकान के बाहर बुलाया, जब आदर्श वहां पहुंचा तो मौके पर मौजूद लोगों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे जख्मी कर दिया।
घटना के बाद हमलावर भाग निकले। कुछ राहगीर जब युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की वजह सीने में चाकू लगना बताया जा रहा है। मृतक का पिता ओमप्रकाश तापड़िया भीलवाड़ा का हिस्ट्रीशीटर था। जिसकी मृत्यु हो चुकी है। हत्या के विरोध में भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग उठाई है। उन्होंने मांग उठाई कि जब तक परिवार की मांग के अनुसार 50 लाख रुपये मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा। इसके साथ ही भीलवाड़ा को बंद रख जाएगा।
-

पंजाबः घर में अचानक लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
अमृतसर: अजनाला रोड स्थित एक घर में अचानक आग लगने की खबर आ रही है। आग की लपटें इतनी खतनाक थी कि इससे काफी नुकसान हुआ। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।