Blog

  • पंजाबः सरकार का बड़ा ऐलान, जन औषधि से कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं

    पंजाबः सरकार का बड़ा ऐलान, जन औषधि से कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की है कि राज्य में जन औषधि की तुलना में कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि पंजाब के हर सरकारी अस्पताल में ऐसी दुकान खोली जाएगी जिसमें सामान्य दवा से कम कीमत पर दवा दी जाएगी। दरअसल, पंजाब में अस्पतालों और मेडिकल दुकानों पर धड़ल्ले से लूटा जा रहा है। इस बात का खुलासा पंजाब विधानसभा में खुद सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्टियों के विधायकों ने किया है। गौरतलब है कि चिकित्सा पेशे से जुड़े विधायकों ने इस गोरखधंधे की परतें खोली थीं, साथ ही पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की थी।

    पंजाब विधान सभा में मंहगी दरों पर दवाईयों की बिक्री से लोगों के साथ हो रही लूट को रोकने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने सदन में इस बारे में गैर सरकारी प्रस्ताव पेश किया। जिसे लंबी बहस के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया था। सदन ने राज सरकार को प्रस्ताव पारित करने की सिफारिश की है। जिसमें दवाओं में हो रही लूट को रोकने के लिए केंद्र सरकार तक पहुंच की जाए।

    बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष कुलतार संधावन के द्वारा दवाओं की अनावश्यक कीमत को लेकर और दवाओं की लूट को रोकने में निजी तौर पर दिलचस्पी ली है, जिसके तहत पिछले दिनों उन्होंने चर्चा भी की थी। सदन में खासकर चिकित्सा पेशे से जुड़े विधायकों ने अपना पक्ष रखा।

    गौरतलब है कि बजट में पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 4781 करोड़ रुपये अलग रखे हैं। होशियारपुर और कपूरथला में दो नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इन दोनों कॉलेजों में एमबीबीएस की 100-100 सरकारी सीटें होंगी। दोनों मेडिकल कॉलेजों के लिए क्रमश: 422 और 412 करोड़ रुपये आरक्षित हैं। फाजिल्का में कैंसर केयर यूनिट जल्द शुरू होगी। मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च के लिए 1015 करोड़ रुपए रिजर्व किए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए 39 करोड़ रुपये रखे गए हैं। होमी भाभा कैंसर सेंटर के लिए 17 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

  • जालंधरः किशनपुरा में नशा तस्कर के खिलाफ इलाका निवासियों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः किशनपुरा में नशा तस्कर के खिलाफ इलाका निवासियों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    लोग बोले- अगर नशा बेचना नहीं हुआ बंद तो किशनपुरा चौक में देंगे धरना

    जालंधर, हर्ष कुमारः महानगर के किशनपुरा में भगवान वाल्मीकि मंदिर वाली गली में देर रात जमकर हंगामा हुआ। मोहल्ला निवासियों ने मंदिर के सामने रहने वाले एक परिवार पर नशा बेचने के आरोप लगाए। लोगों का कहना था कि नशा खरीदने वाले युवकों की बाइकें मंदिर और गली के बाहर लगी रहती हैं, जिस कारण बच्चों और महिलाओं को घर से निकल कर मंदिर तक जाना भी मुश्किल हो जाता है। देर रात लोग नशा खरीदने के लिए उनके मोहल्ले में आती है और ऊंची ऊंची गालियां निकालते रहते हैं। जिस कारण आसपास का माहौल खराब होता है और कहीं बाहर उन्हें समझाया गया है।

    लेकिन वह नशा बेचना बंद नहीं करते बल्कि बाहर से युवक बनाकर मोहल्ला निवासियों से झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। शुक्रवार देर रात लोगों ने नशा तस्कर के खिलाफ खूब जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। घटनास्थल पर हंगामे को बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा। जिस परिवार पर नशा बेचने का आरोप था उनकी महिलाएं मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल में पहुंच गईं। उनका आरोप था कि उनके साथ मोहल्ले के लोगों ने मारपीट की है।

    नशा बेचना नहीं बंद किया तो उच्च अधिकारियों को देगे मांग पत्र

    मोहल्ले में इकट्ठे हुए लोगों ने कहा कि जिस तरह से खुलेआम उनके मोहल्ले में नशा बिकता है। उससे उनके बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज तो उन्होंने सिर्फ मोहल्ले में ही विरोध किया है। लेकिन यदि यह नहीं माने तो इन पर कार्रवाई करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को इनके खिलाफ मांग पत्र भी देंगे ताकि लोगों को नशे की दलदल की चपेट में आने से बचाया जा सके। लोगों का कहना है कि अगर फिर भी मोहल्ले में नशा बेचने का कारोबार बंद नहीं हुआ तो वह सभी लोग किशनपुरा चौक में प्रशासन के खिलाफ धरना देंगे।

    पुलिस से बचने के लिए हर बार परिवार की महिलाएं करती हैं ड्रामा

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि वह कई बार उन्हें समझा बैठे हैं लेकिन यह लोग नहीं मानते हैं। जब कोई इनका विरोध करता है तो यह परिवार की महिलाएं अपने व्यक्तियों को बचाने के लिए खुद ही चोटें लगवा सिविल में अपना मेडिकल करवाने पहुंच जाती है और बाद में पुलिस थाने मारपीट की शिकायत देने पहुंच जाती है।

  • जालंधरः SOOD HOSPITAL में भारी हंगामा, मरीज को Expiry Date Glucose चढ़ाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः SOOD HOSPITAL में भारी हंगामा, मरीज को Expiry Date Glucose चढ़ाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में SOOD हॉस्पिटल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक मरीज के परिजनों द्वारा हॉस्पिटल के स्टाफ पर एक्सपायर डेट ग्लूकोस मरीज को लगाने के दोष लगाए गए। परिजनों द्वारा वीडियो बनाई गई जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक्सपायरी डेट का गुलोकोस मरीज को लगाने के लिए लाया गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा विरोध किये जाने पर हॉस्पिटल का स्टाफ मरीज के कमरे से ग्लूकोस लेकर भागता हुआ नजर आया।

    मरीज की जान जोखिम में डाली जाने के विरोध को लेकर हॉस्पिटल के डॉक्टर और मरीज के परिजनों में जमकर हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी में दी गयी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर माहौल शांत करवाया गया और बनती कार्रवाई का विश्वास दिलाया गया।

  • पंजाबः लुधियाना में होंगे अंताक्षरी-3 के ऑडिशन

    पंजाबः लुधियाना में होंगे अंताक्षरी-3 के ऑडिशन

    लुधियानाः संगीत ड्रामा और मनोरंजन प्रेमियों के लिए एक खास खबर सामने आई है। हाल ही में अंताक्षरी 3 नामक शो की टीम 12 मार्च को लुधियाना में ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जालंधर बाईपास, जीटी रोड, लुधियाना में सुबह 9 बजे से ऑडिशन आयोजित करने जा रही है।

    यह सीज़न और भी मनोरंजक होने जा रहा है क्योंकि यह आपके वीकेंड में और अधिक कुरकुरापन जोड़ने के लिए मज़ेदार गेम राउंड पेश करने जा रहा है। जैसा कि पूरे परिवार को टीम बनाने और भाग लेने का मौका मिल सकता है, आपके मनोरंजन का स्तर पिछले सीज़न की तुलना में बहुत अधिक होगा। पिछले दो सीज़न में, प्रति टीम में दो सदस्य थे जो भाई-बहन, सास-बहू और कई अन्य अलग-अलग जोड़ियों के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आए थे। इसके अलावा, अंताक्षरी 3 के मेज़बान बब्बल राय और मिशा सरोवाल शामिल होंगे और अपनी जुगलबंदी से शो की शुरुआत करेंगे।

    इस सीज़न में पूरा परिवार टीम बनकर हिस्सा ले सकता है, इसलिए प्रत्येक परिवार से कम से कम तीन सदस्यों को ऑडिशन के लिए उपस्थित होना होगा। अपने परिवार के साथ मंच पर अब तक के सबसे महान संगीतमय खेल को खेलने का अवसर न गवाएँ।

  • पंजाबः मान सरकार का महिला आयोग की चेयरपर्सन Manisha Gulati पर बड़ा एक्शन, लिया ये फैसला

    पंजाबः मान सरकार का महिला आयोग की चेयरपर्सन Manisha Gulati पर बड़ा एक्शन, लिया ये फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सरकार ने उन्हें महिला आयोग की चेयरपर्सन के पद से हटा दिया है। आम आदमी पार्टी ने उनकी एक्सटेंशन रद्द कर दी है। बता दें कि कैप्टन सरकार के समय 18 सितंबर 2020 को पंजाब सरकार ने मनीषा को 3 साल की एक्सटेंशन दी थी जिसे आम आदमी पार्टी ने रद्द कर दिया है। यह पहली बार नहीं है कि आप सरकार ने मनीषा गुलाटी की एक्सटेंशन रद्द की है। इससे पहले आप सरकार ने मनीषा गुलाटी की एक्सटेंशन रद्द उन्हें पद से हटा दिया था।

    जिसके बाद मनीषा गुलाटी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया था। मनीषा गुलाटी की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। जिसके बाद सरकार ने फैसला मनीषा गुलाटी को पद से हटाने का फैसला वापिस ले लिया था। महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की तरफ से सीनियर एडवोकेट चेतन मित्तल ने याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में यह भी बताया गया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के कार्यकाल के दौरान मार्च 2018 में मनीषा गुलाटी को पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था और उन्हें बाद में 18 मार्च 2024 तक एक्सटेंशन दे दी गई थी। वही 31 जनवरी को पंजाब सरकार ने उनका विस्तार आदेश रद्द कर दिया था।

  • Airtel का स्पेशल फैमिली ऑफर! 4 लोगों का काम एक ही प्लान में

    Airtel का स्पेशल फैमिली ऑफर! 4 लोगों का काम एक ही प्लान में

    नई दिल्लीः आज हम देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के एक खास 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की बात कर रहे हैं। इस एक प्लान की खास बात यह है कि इस एक प्लान के जरिए 4 लोगों को कनेक्शन दिए जा सकते हैं। साथ ही इन मेंबर्स को टेलीकॉम बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

    एयरटेल के इस पोस्टपेड प्लान में एक मेन कनेक्शन के साथ तीन एडिशन कनेक्शन यानी तीन और फैमिली मेंबर्स को ऐड किया जा सकता है। इसमें सभी मेंबर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स का एक्सेस मिलता है। साथ ही इस पोस्टपेड प्लान में मेन यूजर को 100GB डेटा और कनेक्शन्स को 30GB-30GB डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को 200GB डेटा के लिए रोलओवर की सुविधा भी दी जाती है।

    इनके अलावा यूजर्स को रोज 100SMS भी दिए जाते हैं। अच्छी बात ये है कि यूजर्स को इसमें Amazon Prime मेंबरशिप भी दिया जाता है। साथ ही Disney+ HotStar मोबाइल का भी फ्री एक्सेस मिलता है। 
    इतना ही नहीं एयरटेल के इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को हैंडसेट प्रोटेक्शन सर्विस भी मिलती है। ध्यान रहे चूंकि ये एक पोस्टपेड प्लान है। ऐसे में ग्राहक को 999 रुपये हर महीने देने होंगे।

  • पंजाबः पैतृक गांव पहुंचा निहंग प्रदीप सिंह का शव, देखें वीडियो

    पंजाबः पैतृक गांव पहुंचा निहंग प्रदीप सिंह का शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः श्री आनंदपुर साहिब में होला-महल्ला देखने गए गुरदासपुर के गाजीकोट गांव के 24 वर्षीय निहंग प्रदीप सिंह की कुछ गुंडों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। प्रदीप का शव आज उसके पैतृक गाजीकोट गांव पहुंचा। परिजनों सहित गांव वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि इस मामले को लेकर विपक्ष ने आप पर जमकर निशाने साधे थे। वहीं NRI निहंग की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से वापस आया था और माता-पिता का इकलौता बेटा था।

    मृतक निहंग प्रदीप सिंह के परिजनों ने बताया कि प्रदीप 5 मार्च को होला-मोहल्ला देखने श्री आनंदपुर साहिब गया था। रास्ते में कुछ लोग अपनी कार में अश्लील गाने बजा रहे थे। प्रदीप ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस बात पर गाड़ी सवार भड़क गए और उन्होंने प्रदीप पर तलवारों से वार करने शुरू कर दिए। मां बलविंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन विदेश में रहती है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

  • जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति ने आत्महत्या, परिवार ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति ने आत्महत्या, परिवार ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः बस्ती शेख में 33 वर्षीय व्यक्ति के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक होली पर एक बच्चे के साथ कुकर्म हुआ था। इस में मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया गया था। जिसके बाद आज सुबह 5 बजे व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान बलबीर के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि कुछ मोहल्ले के ही लोगों ने उस इल्जाम लगा थाने में पर्चा दर्ज करवा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की कोई जांच नहीं की।

    परिजनों का आरोप है कि उनके लड़के पर कुकर्म का झूठा मामला दर्ज किया गया था। इस बात को लेकर मृतक का परिवार बात करने के लिए भी गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे हताश होकर व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। लोगों का आरोप है कि जिन लोगों ने उस पर झूठा पर्चा दर्ज करवाया है उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। बस्ती शेख में बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों ने पूछताछ के दौरान बलवीर का नाम भी लिया था। आरोपियों ने पूछताछ में कहा था कि बलवीर भी उनके साथ था। जिस पर पुलिस ने बलवीर को भी केस में नामजद कर लिया था, लेकिन अभी तक बलवीर की गिरफ्तारी नहीं की थी। 

    युवक के आत्महत्या किए जाने के बाद मोहल्ला वासियों और परिजनों का गुस्सा भड़क गया है। परिजनों ने कहा है कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही कुकर्म के झूठे केस में फंसाने वालों को गिरफ्तार न किया तो वह धरना लगाएंगे। सड़कों को जाम करेंगे। मोहल्ले वालों का कहना था कि झूठे केस कारण युवक को इतनी शर्म हुई कि उसने आत्महत्या जैसे कदम उठा लिया। वहीं थाना 5 के एएसआई ने बताया कि बलबीर नामक के सुबह 5 बजे सुसाइड करना मामला उनके सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। जो भी बनती कार्रवाई है वह की जाएगी। 

  • जालंधरः मॉडल टाउन की कई रिहायशी कालोनियों में बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने वाले बदमाशों का आतंक

    जालंधरः मॉडल टाउन की कई रिहायशी कालोनियों में बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने वाले बदमाशों का आतंक

    पुलिस की ढीली कारवाई पर फूटा महिलाओं का गुस्सा…

    जालंधर/अनिल वर्माः महानगर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से चाहे बुलेट पर पटाखे बजाने वालों पर सख्त कारवाई करने के आदेश दिए जा चुके हैं। मगर हकीकत में इन आदेशों का रोजाना शहर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के सामने सरेआम दिवाला निकाला जाता है। रहीसजादे किसी ना किसी की सिफारिश पर अभी भी शहर में बुलेट पर पटाखों वाले साईलैंसर लगवा कर लोगों को परेशान कर रहे है। ताजा मामला शहर के पॉश इलाके माडल टाउन का है। जहां कई रिहायशी इलाकों में सारा दिन गुंडातत्व एवं बदमाश किस्म के युवक बुलेट पर पटाखे बजाकर महिलाओं को डराकर हुड़दंग मचा रहे हैं। रिहायशी इलाकों में रहने वाली महिलाओं ने कहा कि लतीफपुरा की सड़क पर धरना लगने के बाद आसपास की रिहायशी कालोनियों में कई बाहरी युवक बिना किसी कारण बार-बार गुजरते हैं और बुलेट मोटरसाईकिल से ऊंची आवाज में पटाखे बजाते हैं। कई बार उन्हे रोकने की कोशिश की, मगर झगड़े की वजह से उन्हे कुछ नहीं कहा जाता। ऐसे हुल्लड़बाज युवकों के कारण अब पॉश इलाकों में भी महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। ऐसे हालातों में लड़कियां का घर से निकलना भी दूबर हो गया है। पटाखों की ऊंची आवाज के कारण बच्चे और बिमार बुर्जुग अक्सर डरे रहते हैं।

    एडीसीपी ट्रैफिक जालन्धर की ओर से बुलेट पर पटाखों वाला साईलैंसर लगाने पर 5 हजार रुपये का चालान काटने के साथ बाईक को भी जब्त करने के आदेश कई बार जारी किए जा चुके हैं। इसी पर एसीपी ट्रैफिक हरबिंदर सिंह की ओर से पटाखों वाले साईलैंसर फिट करने वाले दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश जारी किए जा चुके हैं। मगर अभी शहर की शास्त्री मार्किट, सहदेव मार्किट में सरेआम बुलेट मोटरसाईकिलों पर पटाखों वाले साईलैंसर फिट किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से आज तक ऐसे एक भी दुकानदार के खिलाफ कारवाई नहीं की गई। यही कारण है कि आए दिन बुलेट के पटाखों वाले मोटरसाईकिलों की गिनती शहर में दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

    वहीं इस मामले को लेकर थाना नबंर 6 के एसएचओ सुखदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे ध्यान में मामला अभी आया है। आज से ही सभी रिहायशी इलाकों में पीसीआर की टीमें गश्त की जाएगी और अगर कोई भी बुलेट पर पटाखे बजाता नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।

  • पंजाबः पूर्व CM के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ जारी करने का गरमाया मामला, भड़की कांग्रेस

    पंजाबः पूर्व CM के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ जारी करने का गरमाया मामला, भड़की कांग्रेस

    चंडीगढ़: पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ सरकार के द्वारा बीते दिन लुक आउट नोटिस जारी करने का मामला गरमा गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस भड़क उठी हैं। प्रताप बाजवा ने कहा आप पर बदले की भावना करार देते हुए कहा कि पहले फौजा सिंह सरारी के मामले में सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि पहले फौजा सरारी को लेकर आप पार्टी लुट आउट नोटिस जारी करती, सरारी के खिलाफ अभी तक लुक आउट नोटिस जारी क्यों नहीं किया।

    पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ तो कोई केस भी नहीं है। कांग्रेस ने पंजाब बजट की नाकामियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने पंजाबियों को 19,865 करोड़ का चूना लगाया है। कांग्रेस ने सवल उठाते हुए कहा कि रेत के 20 हजार करोड़ रुपए कहां गए हैं। प्रताप बाजवा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने सरकार पर तीखा वार करते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो की वर्तमान सरकार पंजाब को रंगला बनाने की जगह कंगला पंजाब न बना दें।