Blog

  • दून विधायक राम कुमार चौधरी को जान से मारने की दी धमकी

    दून विधायक राम कुमार चौधरी को जान से मारने की दी धमकी

    धमकी देने वाले के खिलाफ हुई FIR

    बद्दी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायक राम कुमार चौधरी  को विरोधी पार्टी के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरी रिकार्डिंग वायरल हो गई है। जिस पर राम कुमार चौधरी के पुत्र अजितेश चौधरी ने पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। जिस पर बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    पुलिस के अनुसार विरोधी पार्टी के एक सदस्य फोन से राम कुमार को देख लेने व जान से मारने की बात कर रहा है जिस पर रिकार्डिंग वायरल हो गई है। यह वाईस रिकार्डिंग के विधायक राम कुमार के परिवार के लोगों तक पहुंच गई जिस पर उन्होंने पुलिस ने रिकार्डिंग के साथ पुलिस को शिकायत दर्ज की है।  एसपी मोहित चावला ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिकार्ड की गई वायस के सैंपल जांच के लिए  प्रयोगशाला भेजे गए है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • जालंधरः लतीफपुरा पहुंचे वारिस पंजाब दे मुखिया अमृतपाल सिंह

    जालंधरः लतीफपुरा पहुंचे वारिस पंजाब दे मुखिया अमृतपाल सिंह

    जालंधर/हर्षः महानगर में 2 दिन पहले लतीफपुरा में बने घरों पर सरकारी डिच चला ध्वस्त कर दिया गया था। जिसके बाद वहां बेघर हुए लोगों का कोई भी सियासी पार्टी का नुमाइंदा हाल जानने के लिए नहीं पहुंचा है। इसी के रोष में आज शाम को पहले किसानों व बेघर हुए परिवार वालो ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खुलाफ़ नारेबाजी कर पुतला जलाया है।

    वहीं देर शाम वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह वहां लोगों से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान अमृत पाल ने कहा कि सरकार ने इन परिवार वालों के साथ बहुत गलत किया है। अगर सरकार ने किसी रेहड़ी वालो को किसी जगह से हटाना हो तो उनको पहले जगह देती है। लेकिन इन परिवारों को यहां से बिना जगह घर दिए ही घर से बेघर कर दिया गया है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार, पिता ने 12 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार, पिता ने 12 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म

    नाभा : पंजाब के नाभा जिले से इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है। वहीं मामले की सूचना मिलते थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की पुष्टि थाना कोतवाली प्रभारी नाभा हैरी बोपाराय ने की है।

    थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़की 6वीं कक्षा की छात्रा है। नाबालिगा की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका नशेड़ी पति अपनी ही सगी बेटी को हवस का शिकार बना रहा है। उसने बताया कि रात में जब वह कंबाइन से लौटा तो उसने नाबालिग 12 वर्षीय बेटी के साथ जबरदस्ती की और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। मां ने कहा कि उक्त आरोपी उसकी बेटी के साथ एक बार पहले भी दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी ने दोनों मां-बेटी को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

  • पंजाबः तेज रफ्तार इनोवा कार की चपेट में आई सास-बहू, दोनों की मौत

    पंजाबः तेज रफ्तार इनोवा कार की चपेट में आई सास-बहू, दोनों की मौत

    अमृतसरः अटारी के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कल्लेवाल के परिवार के 2 औरतों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। आप नेता नीलम कुमारी कल्लेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरूप सिंह का पुत्र शरणजीत सिंह अपने करीबियों के साथ मोटरसाइकिल से अटारी से कल्लोवाल गांव जा रहा था। जब वे महावा गांव के पास पहुंचे तो राजाताल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार इनोवा कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे सास बहू की मौके पर ही मौत हो गई और मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

    ग्रामीणों ने थाना घरिंडा के सामने धरना दिया और अंतरराष्ट्रीय अटारी लाहौर हाइवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस उन्हें न्याय नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे धरना नहीं उठाएंगे। इसलिए अभी तक धरना जारी है। जिससे भारत-पाकिस्तान दोनों पड़ोसी देशों के ध्वज समारोह को देखने वाले पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में  ASI गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान आज थाना बलाचोर, जिला एसबीएस नगर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर करमजीत सिंह (219/SBS नगर) को 1000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर दर्ज ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद उक्त आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता दीक्षा निवासी बलाचोर ने आरोप लगाया है कि उक्त पुलिसकर्मी ने बलाचोर थाने में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले 5000 रुपए की मांग की और इस मामले में उसकी मां से एक हजार रुपये की रिश्वत भी वसूल की। इस बारे में शिकायतकर्ता ने बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत में दर्ज आरोपों की जांच की और रिश्वत मांगने और लेने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एएसआई को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • होशियारपुरः किसानों ने कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा के घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    होशियारपुरः किसानों ने कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा के घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    होशियारपुरः किसान मजदूर संगर्ष कमेटी द्वारा आज होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा के घर का घेराव किया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बेरिकेट लगा कर किसानों को कुछ दूरी पर रोक लिया। जिसके बाद बड़ी संख्या में किसानों ने मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा के घर बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    बता दें कि किसान पिछले 15 दिन से मिनी सचिवालय डीसी दफ्तर के बाहर दिन रात के धरने पर बैठे है। किसानों का कहना है कि इस धरने दौरान कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने एक बार भी उनसे आकर बात तक नहीं की। इसी के विरोध में उन्होंने आज मोहल्ला बीरबल नगर कैबिनेट मंत्री जिम्पा के घर के बाहर पक्का धरना लगाने का फैसला किया है। 

  • जालंधरः हेरोईन की सप्लाई देने जा रहे 2 दबोचे, 510 ग्राम हेरोईन बरामद…

    जालंधरः हेरोईन की सप्लाई देने जा रहे 2 दबोचे, 510 ग्राम हेरोईन बरामद…

    जालंधर (हर्ष कुमार)। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्ज़े से सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 510 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र सिकत्तर सिंह निवासी गांव मानोचाहल तरनतारन और अजय सिंह उर्फ अजय पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव कुहाढका, तरनतारन के रूप में हुई है। 

    डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने थाना 8 में मुकदमा नंबर 225 एनडीपीएस एक्ट के तहत 06 सितंबर 2022 दर्ज किया था। जिसमें दो व्यक्ति लवप्रीत सिंह उर्फ़ लघु और विश्वास कुमार से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि शेर सिंह और अजय सिंह दोनों नशीला पदार्थ सप्लाई के लिए उपलब्ध करवाते हैं।

    पुलिस ने शेरा और अजय पर नजर रखी। दोनों जालंधर में हेरोइन सप्लाई करने आए तो इन्हें फोकल पॉइंट के पास काबू कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदलात मे पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि इनके गिरोह के बारे मे पता लग सके।

  • कुटलैहड़ कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोनेवाले विजय डोगरा का पार्टी में कद बढ़ा

    कुटलैहड़ कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोनेवाले विजय डोगरा का पार्टी में कद बढ़ा

    – भुट्टो ने शिथिल पड़ चुकी कुटलैहड़ कांग्रेस में नई जान फूंकी

    – मैं भी हूं दविंदर भुट्टो नारे ने जिताया कुटलैहड़ का किला

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी का 32 साल से चला आ रहा सूखा अब समाप्त हो चुका है। चुनाव से पहले टिकट आबंटन के समय पार्टी प्रवक्ता विजय डोगरा ने सभी कांग्रेसियों को ललकारते हुए कहा था कि यारो अपना सीना चौड़ा करके तो रखो। क्यों कहते हो कि 32 साल से हम हार ही रहे हैं। पार्टी जिसे टिकट देती है उसके साथ हो जाओ। अपना नेता जीतेगा तो हम उसे रोककर पूछ तो सकते हैं कि भाई हमारे काम क्यों नहीं हो रहे। जब हमारा नेता जीतेगा ही नहीं तो किसे अपनी फरियाद सुनाओगे।  विजय डोगरा का नाम हिमाचल कांग्रेस के सबसे प्रखर प्रवक्ताओं में शुमार है। पार्टी ने जैसे ही दविंदर भुट्टो का नाम फाइनल किया, उन्होंने संगठन के सभी नेताओं को मतभेद भुलाकर एकजुट होने का संदेश दिया। पार्टी कार्यकर्ता बताते हैं कि बूथ नंबर एक सुकड़याल से कोडरा के बूथ नंबर 118 तक सारे बूथों का दौरा करने वाले डोगरा ने कुटलैहड़ में चल रहे बिखराव  को समाप्त करने में अगर अहम भूमिका न निभाई होती तो परिणाम कुछ भी हो सकता था।
    कार्यकर्ता बताते हैं कि पार्टी पिछले 4 चुनाव सिर्फ गुटबाजी के चलते हारती रही है। पार्टी को भाजपा नहीं बल्कि उसके अपने नेता ही हराते आए हैं। अगर पार्टी एकजुट रहती तो भाजपा 2003, 2007, 2012 और 2017 का चुनाव कभी नहीं जीत पाती। भाजपा को सदैव कांग्रेस की फूट ने जिताया है।
    विजय डोगरा के साथ सेवा दल में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दौलत राम बताते हैं कि उन्होंने सदैव पार्टी को सर्वोपरि और नेता को दूसरे नंबर पर रखने की शिक्षा दी है। सेवा दल कार्यकर्ताओं को एक ही युक्ति सिखाई जाती है जिसके पास पार्टी का चिन्ह है वही हमारा नेता है। दविंदर भुट्टो की टिकट फाइनल होने के बाद से विजय डोगरा ने ताबड़तोड़ सभाओं को संबोधित करना शुरू कर दिया था।
    विजय डोगरा की ओर से हमें स्पष्ट निर्देश थे कि प्रत्येक कार्यकर्ता एक ही बात याद रखे कि वह स्वयं दविंदर भुट्टो है। कुटलैहड़ का समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता अगर दविंदर भुट्टो बनकर काम नहीं करता तो यह जीत मिलना मुश्किल थी। मगर इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में पिरोने का जो अनूठा कार्य विजय डोगरा ने किया है और जिस तरह का नेतृत्व दविंदर भुट्टो ने कैडर के समक्ष पेश किया है उससे अगले 32 साल तक कांग्रेस पार्टी को कुटलैहड़ में अब कोई नहीं हिला पाएगा।

    न्यूज चैनल्स में डोगरा की डिमांड सबसे अधिक थी

    चुनाव को करीब से देखने वाले दौलत राम बताते हैं कि विजय डोगरा कांग्रेस के उन चंद प्रवक्ताओं में से हैं जिनके लिए न्यूज चैनल वाले भी लाइन में लगे रहते थे। जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा था और नतीजे के दिन आने लगा था डोगरा एक एक दिन में कई चैनलों पर पार्टी का विजन समझाते और विपक्ष पर हमला करते देखे जा सकते थे। न्यूज चैनल वालों को विजय डोगरा का स्लॉट मिलना मुश्किल हो रहा था। क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मीडिया में जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रीयता से भरे कांग्रेसी पक्ष को रखा विपक्षी नेता भी उनका लोहा मानने लगे हैं।

    वह सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस रखते हैं। कांग्रेस की कुटलैहड़ विजय पर विजय डोगरा का योगदान हम सदैव याद रखेंगे। इस जीत में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता सुरेंद्र ठाकुर, रणवीर राणा और विवेक मिंका ने भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जिस तरह से भाजपा को चारों खाने चित किया है उसने पार्टी के भीतर आ चुकी दरारों को भरने का काम किया है। उनकी स्टीक बूथमैनेजमेंट और रणनीति ने जीत को सुनिश्चित कर दिया था। कुटलैहड़ के अच्छे दिन अब लौट आए हैं। 32 साल बाद कुटलैहड़ को दविंदर भुट्टो के तौर पर एक सशक्त नेतृत्व मिलने जा रहा है। कार्यकर्ताओं का जोश बताता है कि भुट्टों ने शिथिल पड़ चुकी कुटलैहड़ कांग्रेस में एक नई जान फूंक दी है।
  • प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर धन्यवाद रैली का आयोजन

    प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर धन्यवाद रैली का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित :  नगर परिषद संतोषगढ़ व शहरी कांग्रेस द्वारा मुकेश  पूरी की अगुवाई में सोमवार को नगर परिषद संतोषगढ़ में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। रैली संतोषगढ़ वीरभद्र चौंक  से शुरू हो कर नए बस स्टैण्ड में खत्म की गईं। शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश  पूरी ने कहा की हिमाचल  में कांग्रेस सरकार  बनने पर विकास दुगनी गति से होगा उन्होंने मुख़्यमंत्री सुखविंद्र सिंह, उप मुख़्यमंत्री मुकेश  अग्निहोत्री व सतपाल सिंह  रायजादा को बधाई  दी  उन्होंने कांग्रेस को नगर परिषद  संतोखगढ़ में  करीब 2700 से अधिक वोट डालने और 352 वोट की लीड  देने पर जनता का आभार  ब्यक्त किया। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश  पूरी,पार्षद मंजू सैनी, पार्षद रविकान्त बस्सी, गुरदेव सिंह, आशु  पूरी,राज कुमार राजू, बच्चन चंद पटेल,प्रदीप कौशल,बंटी सैनी,राममूर्ति सैनी, बलराम महेश, गोपाल सैनी, दिनेश  गौतम,सोरव सहगल, आशु  पूरी, संजय  जेतक, निर्मला महेश,प्रदीप कौशल,चरण  सिंह, अश्वनी सैनी, बंटी, शिव किशोर वासुदेव,दिलबाग सैनी भाग, मंजू, बलबीर कौर,राजेंद्र सैनी, रमेश शर्मा भूषण प्रल्हाद, जगमोहन वालिया,मेहर चंद,गौरव कपिला, प्रेम चौधरी, बिंद्र, सतपाल, परमजीत  बुल्ला, जीत राम, मिंटू, हेमराज, दर्शन सिंह, रविंद्र, हरवन्स, प्रीतपाल सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।
  • फगवाड़ाः CIA Police ने आईस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः CIA Police ने आईस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ की पुलिस ने आईस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कपूरथला जिले में आईपीएस नवनीत सिंह बैंस के आदेशों पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सब डिवीजन फगवाड़ा हरविंदर सिंह और सीआईए स्टाफ के एसआई परमजीत सिंह ने शक के आधार पर आरोपी को काबू किया है। आरोपी से 50 ग्राम आईस सहित काबू किया है।

    आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ टोहरी पुत्र शाम लाल निवासी पहचान नगर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से आईस बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। जिससे आरोपी से पूछताछ दौरान नशे की सप्लाई के बारे में पूछताछ की जा सके।